Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

जायल में न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल: कैडर पुनर्गठन की मांग तेज!

DIDamodar Inaniya
Jul 19, 2025 14:00:11
Nagaur, Rajasthan
जायल(नागौर) जायल में कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारियों बैठे हड़ताल पर। न्यायिक कर्मचारी लंबे समय से कैडर पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं मांग। जायल बार एसोसिएशन ने भी कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने कहा कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द सकारात्मक कार्यवाही करे। एंकर- न्यायिक कर्मचारियों ने शनिवार को कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर कामकाज ठप कर दिया। जायल मुख्यालय पर कार्यरत कर्मचारियों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कोर्ट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। न्यायिक कर्मचारी लंबे समय से कैडर पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार ज्ञापन और प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। जायल बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने बताया जिलाध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ नागौर को लिखे गए पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यह माँग पूरी तरह से न्यायसंगत है, एवं बार संघ इस संघर्ष में पूर्ण नैतिक सहयोग एवं समर्थन प्रदान करता है। बार संघ ने यह भी आशा व्यक्त की है कि राज्य सरकार शीघ्र आवश्यक निर्णय लेकर इस समस्या का समाधान करेगी ताकि न्यायिक व्यवस्था पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सके। ओर आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संगठित स्वरूप में किया जा रहा है। न्यायिक कर्मचारी संघ एवं बार एसोसिएशन दोनों की संयुक्त अपील है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द सकारात्मक कार्यवाही करे।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top