Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322255

करौली पुलिस की सख्ती: बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई!

ACAshish Chaturvedi
Jul 31, 2025 13:04:14
Karauli, Rajasthan
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुई करौली पुलिस, बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो -  विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करौली पुलिस ने बाल वाहिनी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कमर कस ली है। एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में बाल वाहिनी संयोजक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्कूली वाहनों की मानक संचालन प्रक्रिया पर गहन मंथन किया गया। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करौली, प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, करौली व हिंडौन सिटी की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी लोकेश सोनवाल ने स्पष्ट किया कि बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी स्थाई आदेश का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा तथा संबंधित वाहन मालिकों व शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक व सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिक दायित्व है और इसके लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को बाल वाहिनी से जुड़े दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करनी होगी। करौली पुलिस ने आमजन व अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और यदि कहीं बाल वाहिनी नियमों का उल्लंघन होता दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।   आशीष चतुर्वेदी 8769912378
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DIDamodar Inaniya
Aug 01, 2025 09:35:38
Nagaur, Rajasthan:
ASSEMBLY - MERTA LOCATION - MERTA ROAD DISTRICT - NAGAUR INFORMER - KAWALJEET REPORTER - DAMODAR INANIYA HEADLINE - रेलवे ठेकाकर्मियों का शौषण के खिलाफ फूटा गुस्सा एक दिन की आंशिक हड़ताल कर जताया विरोध मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप सरकार 60 की आयु में सेवानिवृत्त करती है मगर ठेकाकर्मियों को 40 की आयु में निकालने के दिए आदेश BODY - मेड़ता रोड में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय के अधिनस्थ रेलवे परिसर में सफाई कार्य कर रहे ठेकेदार के सफाई कर्मियों ने शौषण के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए एक दिन की आंशिक हड़ताल कर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। सफाई कर्मी महिलाओं का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कभी उन्हें कुछ नहीं कहा गया मगर जब से यह नए अधिकारी आए हैं तब से 40 साल उम्र की महिलाओं को निकाल कर 25 साल की महिलाओं को कार्य करवाने का दबाव बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मात्र 7000/- मानदेय दिया जाता है और पीएफ - ईएसआई के नाम पर फर्म और कर्मचारी दोनों का मिलाकर मात्र ₹300 काटा जाता है। गोवर्धन बाबा तो यह है कि जब सरकार 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति करती है तो ठेका कर्मी को 40 की उम्र में सेवानिवृत्ति की आधार पर किया जा रहा है। KAWALJEET SINGH MERTA CITY 9530258066
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 01, 2025 09:35:30
Chittorgarh, Rajasthan:
#डूंगला, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला उपखंड अधिकारी ने मंगलवाड़ के सरकारी भवनों का निरीक्षण कर जर्जर हालत में मौजूद कमरों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कक्ष की छत टूटकर गिरने की स्थिति में पाई गई, जिसे सुरक्षा कारणों से सील किया गया। वहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की एक बिल्डिंग को पूरी तरह खतरनाक मानते हुए “प्रवेश वर्जित” का नोटिस चस्पा करवाया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजें, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
1
Report
NKNished Kumar
Aug 01, 2025 09:35:10
Patna, Bihar:
ब्रेकिंग पटना रिपोर्ट निषेद डोमिसाइल और BPSC TRE4 With Domicile वैकेंसी की मांग को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व मे पटना में महाआंदोलन किया जा रहा है , हज़ारो की संख्या में अभ्यर्थी सड़को पर उतरे हुए है , फ़िलहाल जेपी गोलंबर पर पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग कर के रोका ….. अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन ले कर जाने पर हो रही बातचीत , अभ्यर्थियों का कहना है की बिहार के नौकरियों में डोमिसाइल लागू की जाये ।
4
Report
VRVIJAY RANA
Aug 01, 2025 09:34:52
DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रैस वार्ता कैबिनेट की बैठक में 21 ऐजेंडे लाए गए थे जिसमें 17 को मंजूरी मिली गन्नौर- में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण हो रहा है। जिसपर 3050 हजार करोड़ की लागत आएगी। नाबार्ड से 1850 के ऋण हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूरी दी गई है। इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्की कई राज्यों के किसानों को फायदा होगा। 60 साल से अधिक पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए 10 हजार रुपए की दर से हर महिने चिकित्सा भत्ता मिलेगा। एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी है।‌ इसके लिए विवादों के सामाधान 2 की शुरुआत दी है। अगर किसी को तय समय एलॉटमेंट नहीं होती तो उन्हें 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। मॉनसून सत्र 22 अगस्त से सत्र बुलाया जाएगा । एचकेआरएन के कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा के नियम बना लिए गए हैं कलेक्टर रेट को लेकर कहा कि हमारी सरकार गरीबों को देख कर निर्णय लेती है। कांग्रेस बड़े लोगों को देखकर फैसले लेती थी। अब केंद्र और हरियाणा सरकार कोई भी योजना बनाती है तो गरीबों को देख कर बनाई जाती है। : लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर कहा कि हम जल्द ही इस योजना को शुरू करेंगे। हमनी घोषणा पर प्रतिबद्ध हैं पंजाब सरकार अब जाने वाली है उन्होंने अब तक यह योजना शुरू नहीं की और न ही हिमाचल सरकार ने यह योजना शुरू की। कांग्रेसी बस दुसरो पर आरोप लगाते हैं। अपने आप को नहीं देखते । नेता प्रतिपक्ष को लेकर कहा कि कांग्रेस वाले बना लेंगे।j इतनी भी क्या जल्दी है। हमारी सरकार कानून और अपराध पर कोई समझौता नहीं करती। कांग्रेस 2014 से पहले का क्राइम रेट देख ले और अब का काइम रेट देख लें। अब अपराध कम हुआ है।
3
Report
AMAjay Mehta
Aug 01, 2025 09:34:38
Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद (हरियाणा)। टोहाना में सरकारी स्कूल के मुख्य गेट पर बरसाती पानी से जलभराव जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर बच्चे दीवारों पर चढ़ कर स्कूल जाते दिखाई दिए बच्चे स्कूल प्रिंसिपल बोले विभाग के अधिकारी नही कर रहे सुनवाई, बरसात के बाद अक्सर बन जाते ऐसे हालत वॉयस - टोहाना के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाने वाले बच्चो को इन दिनों अपनी जान को जोखिम में डाल कर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्कूल के मुख्य गेट और मुख्य रास्ते पर जलभराव होने के कारण बच्चो को दीवार पर चढ़ कर स्कूल जाना पड़ रहा है। स्कूल की दीवार करीब 5 से 6 फिट ऊंची है ऐसे में दुर्घटना का भय भी बना रहता है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बरसात के बाद अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है। जलभैव के कारण आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। उनका कहना है की इस सम्बंध में अनेकों बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है मगर समस्या का कोई हल नही निकल रहा। बीती रात टोहाना में हुई बरसात के बाद स्कूल के मुख्य गेट पर जलभराव हो गया। आज सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो सड़क पर पानी देख कर परेशान हो गए, कुछ बच्चे स्कूल की करीब 6 फुट ऊंची दीवार पर चढ़कर स्कूल में कूदे तो कुछ को उनके परिजनो ने गोद में उठाकर स्कूल पहुंचाया। बच्चो को स्कूल छोड़ने पहुंचे परिजनों ने बताया कि बच्चे छोटे है, और बरसाती पानी की निकासी न होने के सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है, ऐसे में बच्चो को अकेले भेजने में जोखिम हो सकता है। परिजनों ने प्रशासन से मांग है कि जलभराव न हो इसके लिए इसका कोई स्थायी समाधान किया जाए। बाइट - सुभाष कुमार, इंचार्ज, प्राइमरी स्कूल, टोहाना बाइट - परिजन
0
Report
SKSwadesh Kapil
Aug 01, 2025 09:34:18
Alwar, Rajasthan:
एंकर, विजुअल ,बाइट राजगढ़ कस्बे के डीएसपी ऑफिस के पीछे एक मकान के बाहर खड़ी कार में से अज्ञात बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड में रखे चार लाख रुपये पार कर लिए. सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले आस-पास में लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाले. सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति संदिग्ध नजर आ रहे है. जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है. पीड़ित सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह कस्बे गोल सर्किल स्थित पीएनबी बैंक से रुपये निकलवाकर लाये थे. नगदी को गाड़ी के डैशबोर्ड में रख दिये. उन्होंने बताया कि इसके बाद वह डीएसपी ऑफिस के पीछे अपने परिचित के घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके अंदर मिलने चला गया. जब वह बाहर आये तो देखा की कंडकर की तरफ का खिड़की का शीशा टूटा हुआ था. और डैशबोर्ड में रखे चार लाख रुपये अज्ञात बदमाश ले गए. इस सम्बंध में उन्होंने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है. बाइट__सत्यनारायण शर्मा, पीड़ित
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Aug 01, 2025 09:34:08
Jodhpur, Rajasthan:
संसदीय कार्य मंत्री ने किया बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की गहन समीक्षा “स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी मारवाड़ की आत्मीयता, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की जीवंत झलक” – संसदीय कार्य मंत्री जोधपुर, आगामी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह–2025 को गरिमामय, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने समारोह स्थल बरकतुल्ला खां स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं—जैसे विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, मंच व बैठक योजना, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संपूर्ण स्थल की सौंदर्यात्मक साज-सज्जा—का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था अनुशासित, समन्वित और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि समारोह की गरिमा और राज्य की प्रतिष्ठा अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मात्र एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, लोकतांत्रिक परंपरा और वीर बलिदानियों के अद्वितीय योगदान की स्मृति का दिन है। ऐसे आयोजन में प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति सम्मान को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होता है। पटेल ने यह भी बताया कि इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें मारवाड़ की पारंपरिक आत्मीयता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन की विविध रंग में समाहित होंगी। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत बंसल, एडीएम (प्रथम) जवाहर चौधरी सहित नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, डिस्कॉम और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Aug 01, 2025 09:33:32
Keonjhar, Odisha:
ଚାଉଳ ଗଣ୍ଡେ ପାଇଁ ଭରା ନଈରେ ବାଜିରେ ପଡ଼ିଛି ଜୀବନ କେନ୍ଦୁଝର ଆଙ୍କର-ସ୍ବାଧିନତାର ୭୭ ବର୍ଷ ପରେ ମଧ୍ୟ ଲୋକେ ଜଳବନ୍ଦୀ ଅବସ୍ଥାରେ ଦୀନ କାଟୁଛନ୍ତି। ଗାଁ କୁ ସବୁଦିନିଆ ରାସ୍ତା ଖଣ୍ଡେ ନଥିବା ବେଳେ ବର୍ଷା ୪ମାସ ନାହିଁ ନଥିବା ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେଉଛନ୍ତି ଲୋକେ। ଖାଦ୍ୟ ସୁରକ୍ଷା ଚାଉଳ ଗଣ୍ଡେ ପାଇଁ ଭରା ନଦୀରେ ଜୀବନ କୁ ବାଜିରେ ଲଗାଇ ନଦୀ ପାର ହେଉଛନ୍ତି। ଏଭଳି ଏକ ରିପୋର୍ଟ ଆସନ୍ତୁ ଦେଖିବା କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ତେଲକୋଇ ବ୍ଲକ ତାଳପଦା ପଞ୍ଚାୟତ ବଡଖମଣ ଗାଁ ରୁ। ତେଲକୋଇ ବ୍ଲକ ର ଉପାନ୍ତ ପଞ୍ଚାୟତ ତାଳପଦା ପଞ୍ଚାୟତ। ପଞ୍ଚାୟତ ରେ ରହିଛି ବଡଖମଣ ଗାଁ। ବଡଖମଣ ଗାଁ କୁ ବାଟ ଓଗାଳିଛି ସମାକୋଇ ନଦୀ। ନଦୀ ରେ ପୋଲ ନଥିବା ରୁ ଲୋକେ ନାହିଁ ନଥିବା ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖିନ ହୋଉଛନ୍ତି।ଅନ୍ୟ ଦିନରେ ଗାଁ କୁ ପାଦ ଚଲା ରାସ୍ତାରେ କାମ ଚଳାଇଥାନ୍ତି ଲୋକେ। ହେଲେ ବର୍ଷା ୪ମାସ ଗାଁ ଚାରିପଟେ ସମାକୋଇ ନଦୀ ଘେରି ରହିଥିବା ରୁ ଜଳବନ୍ଦୀ ଅବସ୍ଥାରେ ଦିନ କାଟିଥାନ୍ତି ଗାଁ ଲୋକେ। ଗର୍ଭବତୀ ମହିଳାଙ୍କ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ଗୁରୁତର ରୋଗୀମାନଙ୍କୁ ଡାକ୍ତରଖାନା ନେବା କାଠିକର ପାଠ ହୋଇପଡେ। ରୋଗୀ ଙ୍କୁ ଖଟିଆରେ ବୋହି ନଦୀ ପାର କରାଇଥାନ୍ତି ଗ୍ରାମବାସୀ। ନଦୀ ର ଜଳସ୍ତର ବୃଦ୍ଧି ହେଲେ ଗର୍ଭବତୀ ମହିଳା ଓ ଗୁରୁତର ରୋଗୀ ଭଗବାନ ଙ୍କ ଭରସାରେ ରହିଥାନ୍ତି। ସେହିଭଳି ପଞ୍ଚାୟତ ରୁ ଖାଦ୍ୟ ସୁରକ୍ଷା ଯୋଜନାରେ ଚାଉଳ ନେବାପାଇଁ ମଧ୍ୟ ଲୋକଙ୍କୁ ସମାକୋଇ ନଦୀ ପାର ହେବାକୁ ପଡ଼ିଥାଏ।ବୃଦ୍ଧ ବୃଦ୍ଧାଙ୍କ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ଯୁବକ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମସ୍ତେ ପେଟର ଭୋକ ପାଇଁ ଛାତିଏ ବେକେ ପାଣି ରେ ଚାଉଳ ନେବାପାଇଁ ଜୀବନ କୁ ବାଜି ରେ ଲଗାଇ ଥାନ୍ତି।କିଏ କାନ୍ଧରେ ବୋହି ତ ଆଉ କିଏ ମୁଣ୍ଡ ରେ ଚାଉଳ ବସ୍ତା ବୋହି ବିପଦସଂଙ୍କୁଳ ଅବସ୍ଥାରେ ନଦୀ ପାର ହୋଇଥାନ୍ତି।ତାଳପଦା ପଞ୍ଚାୟତ ବଡଖମଣ ଗାଁ ରେ ଦୁଇଟି ସାହିରେ ୧୫୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ପରିବାର ବସବାସ କରୁଛନ୍ତି। ହେଲେ ରାସ୍ତା ଘାଟର ସୁବିଧା ସେମାନଙ୍କ ନିକଟରେ ଅପହଁଞ୍ଚ ହୋଇପଡିଛି। ପାଦଚଲା ରାସ୍ତା ଭରସା ପାଲଟିଛି।ଗାଁଗଣ୍ଡାରେ ରାସ୍ତାଘାଟର ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ସରକାର କୋଟିକୋଟି ଟଙ୍କା ଖର୍ଚ୍ଚ କରୁଛନ୍ତି । ହେଲେ ସ୍ବାଧୀନତା ର ଏତେ ବର୍ଷ ପରେ ମଧ୍ୟ ବଡଖମଣ ଗାଁ ଲୋକେ ଲୋକେ ସ୍ବାଧୀନତା ର ସ୍ବାଦ କଣ ଚାଖି ପାରିନାହାନ୍ତି। ରାସ୍ତା ଘାଟ ପାନୀୟଜଳ, ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟସେବା ଭଳି ମୈ।ଳିକ ସୁବିଧା ରୁ ବଞ୍ଚିତ ହେଉଥିବା ଦୃଶ୍ୟ ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଛି। କେତେ ସରକାର ଗଲେଣି କେତେ ସରକାର ଆସିଲେଣି। ହେଲେ ଲୋକଙ୍କ ସମସ୍ୟା ଦୂର ହେବାର ନାଁ ଧରୁନି।ଦୀର୍ଘଦୀନ ଧରି ବଡଖମଣ ଗ୍ରାମବାସୀ ଯାତାୟତ ସମସ୍ୟା ରେ ଯୁଝି ହେଉଥିବା ବେଳେ କେବେ ସରକାର ଙ୍କ ନିଦ ଭାଙ୍ଗୁଛି।ଆଉ ବଡଖମଣ ବାସୀଙ୍କ ଯାତାୟତ ପାଇଁ ସମାକୋଇ ନଦୀ ଉପରେ ପୋଲ ନିର୍ମାଣ ହେଉଛି ତାହା ଦେଖିବାକୁ ବାକି ରହିଲା। ବାଇଟ
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Aug 01, 2025 09:33:18
Bokaro Steel City, Jharkhand:
Bokaro,, Mrityunjai Mishra ----- उड़ीसा के भुवनेश्वर से लापता हुई लड़की बोकारो में मिली। परिवार के लोगों ने लगाया लव जिहाद का आरोप। बोकारो के सेक्टर 12 थाना पुलिस लोहांचल पहुंची जहां पुलिस ने छापा मारकर युवती और एक युवक को किया बरामद। पुलिस अपने साथ सेक्टर 12 थाना ले लाई इस दौरान युवती के परिजन भी साथ में थे। दोनो है शादी शुदा। आरोपी युवक जमील अख्तर ने बताया कि बोकारो में भाड़े की मकान में रह रहे है। वही उड़ीसा के भुवनेश्वर में लड़की के परिजनों ने थाना में लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बोकारो में लोकेशन मिलने के आधार पर सेक्टर 12 थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर दोनों को बरामद करते हुए अपने साथ सेक्टर 12 थाना लाई। पुलिस कर रही है जांच। पुलिस कुछ भी बताने से बचती रही। बताते चले कि लड़की के पिता ने जो राज खोला वो सबको अचंभित में डाल दिया क्योंकि भुवनेश्वर से बोकारो पहुंचे पिता जब अपनी बेटी की खोज में पहुंचा और पुलिस ने सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल में छापेमारी कर युवक और युवती को पकड़ा और राज खुला तो सब सकते में आ गया। दरअसल पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि जमील अख्तर नामक शख्स जो भुवनेश्वर में हमलोगों के बगल का रहने वाला है और हमारे घर आता जाता था। पीड़ित के पिता ने कहा कि उसे हम अपने बेटे की तरह मानते थे लेकिन वह नहीं जानता था कि आरोपी लव जिहाद का खेल उसके घर में ही रच रहा है और उसकी शादीशुदा लड़की को ही अपने जाल में फांसकर भाग ले जाने के चक्कर में है। राज तब खुला जब युवती घर से गायब मिली और पिता ने जब आरोपी युवक से पूछा तो उसने कहा कि पता नहीं कहां चली गई है। लेकिन जब पिता ने जांच शुरू किया तो पता चला की आरोपी जमील अख्तर इससे पहले भी तीन शादियां कर चुका है और तीनों ही हिंदू लड़की को लव जिहाद के जाल में फंसाकर लव जिहाद को अंजाम दिया है। इसी शक के आधार पर जब उड़ीसा के भुवनेश्वर के ही रहने वाले पिता ने वहां के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ा और लोकेशन के आधार पर बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल में टिकी। पीड़ित पिता ने बोकारो पुलिस और यहां के विश्व हिंदू परिषद के लोगों से जब संपर्क साधा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल के एक घर में पहुंचा तो सब सकते में रह गए क्योंकि पिछले 6-7 महीने से युवक और युवती यहीं पर रह रहा था। मकान मालिक मीडिया को देखकर तो भड़क गए और कुछ भी बताने से बचते रहे लेकिन पता चला की दोनों ने आईडी हिंदू नाम से ही लिखवाया था और भाड़े में दोनों रह रहे थे। जब पुलिस उक्त घर में पहुंची और दोनों को सेक्टर 12 थाना लाया गया तो काफी गहमा गहमी भी देखने को मिली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। वही युवक का कहना है कि हम पहले से शादी शुदा है और लड़की भी शादी शुदा है। उन्होंने कहा कि हमारा पहले जिससे शादी हुआ है उसके साथ डाइवोर्स को लेकर केश चल रहा है। वही इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। अब पूरे मामले की जांच होने के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा। बाइट -- पीड़ित पिता। बाइट -- आरोपी युवक
0
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 01, 2025 09:33:11
Ganderbal, :
The district administration of Anantnag today launched a cleanliness drive at Dandipora Park as part of a larger initiative to keep prominent tourist spots like Achabal, Kokernag, Dandipora, and Verinag clean and visitor-friendly. The drive was led by Sub-Divisional Magistrate (SDM) Suhail Ahmad, Chief Executive Officer (CEO) Rouf-ul-Rehman, Range Officer Mohammad Iqbal, and other senior officials. Several departments, civil society members, and Awqaf representatives also took part in the campaign. CEO Rouf-ul-Rehman emphasized the importance of maintaining cleanliness at tourist destinations. "Cleanliness is essential not only for the health of the environment but also for sustaining tourism. Visitors will not return if these places are not kept clean," he said. He appreciated the efforts of all participating stakeholders for joining hands to make the drive successful. The administration also appealed to local Imams and mosque committees to encourage the public to maintain cleanliness in their surroundings, stressing that it contributes to both public well-being and spiritual reward.
0
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 01, 2025 09:33:06
Ganderbal, :
In a Post on X J&K Chief Minister Omar Abdullah Said "I was also able to try my hand with a Charkha. I had a very patient teacher who tried to teach me to spin cotton in the same way that Gandhi ji did decades ago.
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 01, 2025 09:33:01
Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज विधानसभा- बिलाड़ा इनफार्मर- माधुसिंह मो-9414024661 @MRajSaini3 पीपाड़सिटी (जोधपुर) शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल......... विजुअल्स एंड बाइट सहित खबर बुलेटिन के लिए हेडिंग..... पीएम श्री बालिका स्कूल में अनूठी पहल – 95 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं को प्रिंसिपल ने करवाई निःशुल्क हवाई यात्रा" सब-हेडिंग. सरकारी विद्यालयों की बेटियों को मिला बड़ा सम्मान, प्रिंसिपल के निजी खर्च पर हुआ दिल्ली भ्रमण ‘मेहनत रंग लाई’ – रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला उड़ान का सुनहरा अवसर "जब शिक्षक संकल्प लें, तो बेटियों के सपने भी उड़ान भरने लगते हैं...!" एंकर..... भारत में शिक्षा के परिदश्य को बदलने और सशक्त बालिकाओ की पीढ़़ी को बढ़ावा देने के लिए, सरकार उभरते भारत के लिए PM SHRI स्कूल के नाम से जानी जाने वाली एक दूरदर्शी पहल शुरू की है। इस महत्वाकंक्षी परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में स्कूली शिक्षा प्रणाली क्रांति लाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जीवन के सभी क्षेत्रो में छात्रों को समग्र विकास के अवसर प्रदान करने का है। इसी उद्देश्य को पूरा करने की कड़ी में पीपाड़ सिटी के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रामकिशोर गहलोत ने यह साबित कर दिया कि यदि शिक्षकों में समर्पण और दूरदर्शिता हो तो छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है। विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रिंसिपल गहलोत ने बताया कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि जो भी बालिका कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाएगी, उसे निःशुल्क हवाई यात्रा करवाई जाएगी। इस घोषणा का असर यह हुआ कि छात्राओं ने पहले से अधिक मेहनत की और वर्ष 2025 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 12वीं विज्ञान वर्ग में तीन छात्राओं ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने अपने वादे के मुताबित 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली तीन छात्राओं अर्चना सैनी, भावना जीनगर और दिव्यांशी आचार्य को उनके परिवार सहित जोधपुर से जयपुर होते हुए दिल्ली तक निःशुल्क हवाई यात्रा करवाई गई। तीन दिवसीय इस शैक्षणिक और सांस्कृतिक यात्रा में छात्राओं को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और आधुनिक स्थलों लाल किला, गांधी समाधि राजघाट, महात्मा गांधी म्यूजियम,इंडिया गेट, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, विज्ञान भवन, सेना मुख्यालय गुरुद्वारा बंगला साहिब, अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल का भ्रमण कराया गया। इस पहल ने न केवल विद्यालय में पढ़ रही अन्य छात्राओं में उत्साह भर दिया है, बल्कि यह शिक्षा जगत में एक अनुकरणीय उदाहरण बन गई है। माता-पिता और अभिभावक भी इस कदम से बेहद खुश हैं और इसे छात्राओं के लिए प्रेरक मान रहे हैं। (बाईट) छात्रा भावना जीनगर हवाई यात्री... “हमने कभी सोचा नहीं था कि सरकारी विद्यालय की छात्राएं होकर हमें हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा। प्रधानाचार्य सर ने हमारे सपनों को सच कर दिखाया। दिल्ली के प्रमुख स्थलों का भ्रमण जीवनभर याद रहेगा और यह प्रेरणा हमें आगे की पढ़ाई में नई ऊर्जा देगी।” (बाईट) प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने कहा, “सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाएं भी किसी से कम नहीं हैं। बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में प्रतियोगी भावना जगाना और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। आने वाले वर्षों में मैं और भी ऐसी पहलें करता रहूँगा।”
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 01, 2025 09:32:44
Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर --राकेश भारद्वाज विधानसभा --भोपालगढ़ इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़ भोपालगढ़ जोधपुर M-- 8094305515 kishorejak62405 खबरा गांव री भोपालगढ़ जोधपुर भोपालगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक विद्यार्थियों के नए प्रवेश अब 16 अगस्त तक होंगे, एसीबीओ अलपुराम टाक ने इसको लेकर शिक्षा विभाग की बैठक में सभी पीईईओ को अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की जानकारी देकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। नामांकन बढ़ोतरी और ड्रॉप आउट बालक- बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी हुई।
0
Report
ADAbhijeet Dave
Aug 01, 2025 09:32:32
Ajmer, Rajasthan:
विधानसभा- नसीराबाद जिला- अजमेर रिपोर्टर नाम- शैलेंद्र गोयल मोबाइल नंबर- 9982362222 9414380055 नसीराबाद छावनी परिषद का गरजा पीला पंजा बस स्टैंड के सामने रशीद लोहार का तोड़ा बड़ा अतिक्रमण रशीद लोहार ने न्यायालय की ली थी शरण लेकिन नहीं आई काम मौके पर छावनी परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की भारी भीड़ रही मौजूद कैंटोनमेंट सीईओ डॉक्टर नीतिश गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 01, 2025 09:32:17
Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas bikaner नोखा, बीकानेर ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, तत्काल 108 एंबुलेंस से लाया गया महिला को बागड़ी अस्पताल, डॉक्टर ने चेकअप के बाद किया मृत घोषित, कस्बे के मस्जिद चौक निवासी आफताब पत्नी हाजिमुदीन (30) की हुई मौत
0
Report
Advertisement
Back to top