Back
जयपुर में जन्मदिन पर पत्थरबाजी: क्या है असामाजिक तत्वों का खेल?
VPVinay Pant
FollowJul 13, 2025 11:30:24
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
एंकर– राजधानी के रामगंज थाना इलाके में देर रात कोठी खोलियां में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए। दरअसल इलाके में रहने वाले अनिल नमक युवक के जन्मदिन पर घर में पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अनिल की बहन और कुछ अन्य महिलाएं शामिल होने के लिए आई थी। जब महिलाएं अपने वाहन को पार्क कर आयोजन स्थल की ओर जा रही थी तभी समुदाय विशेष के युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए फब्तियां कसी। इसके बाद महिलाओं ने आयोजन स्थल पर जाकर उनके साथ हुई अभद्रता की जानकारी दी। जिसके बाद आयोजन स्थल पर मौजूद पुरुषों ने बाहर आकर अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों का विरोध किया।
वीओ 1– इसके बाद दोनों गुटों में काफी गहमागहमी का माहौल हो गया और देखते ही देखते अभद्रता करने वाले गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे गुट ने भी पथराव करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों के बीच में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। तनाव की सूचना पर तुरंत रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को मद्देनजर रखते हुए तुरंत अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया गया। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी भी मौके पर पहुंची और फील्ड में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को कई निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों गुटों के एक दर्जन से अधिक लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बाइट– राशि डोगरा डूडी, डीसीपी नॉर्थ– जयपुर
वीओ 2– घटनाक्रम की सूचना मिलने पर आज सुबह हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी रामगंज थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से पूरे मामले को लेकर जानकारी ली और साथ ही मौके पर स्थित सामान्य बनी रहे इसके लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहा। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और कई कावड़ यात्राएं रामगंज क्षेत्र से निकलती है। जिस पर दोनों ही समुदाय के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा की जाती है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व ऐसे भी हैं जो माहौल बिगड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देर रात को माहौल खराब करने का काम किया गया जिनके खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।
बाइट– बालमुकुंद आचार्य, विधायक– हवा महल जयपुर
फाइनल वीओ– फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और पुलिस की अतिरिक्त फोर्स मौके पर तैनात है। मौके पर अभी भी पथराव के निशान मौजूद हैं। घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस आमजन से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की ग्राउंड रिपोर्ट।
नोट– खबर के साथ कुछ वीडियो अटैच करके भेजे गए हैं।
नोट– फीड OFC की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement