Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
स्रिनगर की जमाि मस्जिद में जुमात-उल-विदा, शब-ए-कद्र और ईद के लिए व्यवस्थाएं पूरी
FWFAROOQ WANI
Mar 10, 2026 10:58:26
Srinagar,
Anjuman Auqaf Jama Masjid Reviews Arrangements for Juma-tul-Vida, Shab-e-Qadr and Eid Jumatul Vida on Coming Friday; Prayers Expected to Be Allowed After Nearly Seven Years Srinagar, March 10, 2026: A meeting of the Anjuman Auqaf Jama Masjid was held today to review and finalize arrangements in connection with the forthcoming religious occasions of Juma-tul-Vida (the last Friday of Ramzan), Shab-e-Qadr and Eid-ul-Fitr. The meeting was chaired by Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq and was attended by members of the Auqaf, office bearers, staff and volunteers. During the meeting, it was noted that Juma-tul-Vida, the last Friday of the holy month of Ramzan, will be observed on March 13, as there is a possibility that the following Friday may coincide with Eid-ul-Fitr. The meeting reviewed in detail the arrangements required for these spiritually significant occasions. It was also observed that after a gap of nearly seven years, it is expected that the authorities will allow the congregational prayers and other religious gatherings on these occasions to be held at the historic Jama Masjid Srinagar. Taking stock of the situation, the Mirwaiz said that these sacred occasions hold immense spiritual significance for the faithful and attract a large number of worshippers to the mosque. The Mirwaiz directed the members, staff and volunteers of the Auqaf to gear up for the necessary preparations, particularly with regard to cleanliness, management of large congregations and facilitation for the devotees. The meeting also noted that on the occasion of Juma-tul-Vida, the sermon will be delivered by the Mirwaiz at 12:45 pm at Jama Masjid Srinagar, while the congregational Friday prayers will be offered at 2:20 pm. The Auqaf will coordinate with the concerned government departments, including those responsible for water supply, electricity, municipal sanitation and other essential services, to ensure that all necessary arrangements are put in place for the smooth conduct of the prayers and related religious functions. Expressing the expectation that all sections will extend their cooperation, the Mirwaiz said that with collective effort and coordination these important religious gatherings can be observed peacefully, with dignity and in a spiritually uplifting atmosphere.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAshwini Pandey
Mar 10, 2026 12:34:05
Mumbai, Maharashtra:मिडिल ईस्ट में जारी वैश्विक संकट की आंच अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के होटल मालिकों की चिंता बढ़ा रही है। US-इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पसरा हुआ है जिसका असर अब भारत में भी दिखना शुरू हो गया है। वैश्विक स्तर पर एलपीजी और प्राकृतिक गैस की सप्लाई प्रभावित होने से मुंबई की होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ गई है। होटल इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था AHAR के मुताबिक अब तक मुंबई के लगभग 20 प्रतिशत होटल गैस सप्लाई न मिलने के कारण बंद हो चुके हैं। यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दो दिनों में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के अनुसार केवल महाराष्ट्र में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के साथ लगभग 40 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। ये वो लोग हैं जो मुंबई के छोटे बड़े होटल्स या रेस्टोरेंट में नौकरी करते हैं। जबकि करीब 1.6 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग पर निर्भर हैं। ऐसे में गैस सप्लाई रुकने की स्थिति में न केवल होटल व्यवसाय प्रभावित होगा, बल्कि लाखों कर्मचारियों और प्रवासी मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए AHAR के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि गैस सिलेंडरों की कमी के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। होटल मालिकों का कहना है कि उनके पास जितनी गैस स्टॉक में है, उसी के आधार पर वे कुछ समय तक होटल चला पा रहे हैं। जैसे ही गैस खत्म होगी, उन्हें मजबूरन अपने होटल बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे शहर की फूड सप्लाई चेन पर व्यापक असर पड़ सकता है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल इंडस्ट्री के लिए गैस सप्लाई सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यह क्षेत्र लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 10, 2026 12:33:08
Kaithal, Haryana:कैथल न्यायालय परिसर की पार्किंग में बने वकीलों के अस्थायी लोहे की चद्दरों से चैंबरों पर चला प्रशासन ने पीला पंजा चला दिया. जिससे पीड़ित वकीलों में काफी रोष है. मामला न्यायालय में है प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है क्योंकि प्रशासन में कहा की कार्रवाई नियम अनुसार हो रही है. गौरतलब है की दिन प्रतिदिन न्यायालय में वकीलों की संख्या बढ़ती जा रही है युवा एलएलबी करने के बाद इस काम में अपना भविष्य देखते हैं परंतु न्यायालय में चैंबरों की संख्या पर्याप्त नहीं है जिसकी वजह से नए वकील जिनके पास चैंबर नहीं है या तो भी अपने सीनियर वकीलों के पास बैठकर प्रैक्टिस करते हैं या फिर न्यायालय से बाहर उन्होंने अपने ऑफिस बनाकर काम करते हैं परंतु न्यायिक परिसर के लिए कोई जगह नहीं है इसके लिए उन्होंने न्यायिक परिसर में बनी पार्किंग में अपने अस्थाई लोहे की चादरों से चेंबर बना लिए थे जिससे कुछ पुराने वकीलों ने आपत्ति दर्ज की और मामला प्रशासन के मध्य नजर रखा. और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. प्रशासन ने आज इसे अतिक्रमण मानकर पीला पंजा चला कर ध्वस्त कर दिया. जिसकी वजह से जिन लोगों के चेंबर टूटे हैं काफी नाराज हैं. यह जांच का विषय है कि यह निर्माण अतिक्रमण है या नहीं कौन सही है कौन गलत इसका फैसला न्यायालय करेगा.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 10, 2026 12:32:43
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा के शीतला मंदिर में तीन दिवसीय मघड़ा मेले की शुरुआत हो चुकी है. मां शीतला मंदिर के पुजारी बताते हैं कि प्राचीन काल से चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी के दिन मघड़ा तथा इसके आसपास के गांवों में बसिऔड़ा मनाने की परंपरा चली आ रही है. इन गांवों के लोग मंगलवार की शाम में खाना बनाने के बाद अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं. बुधवार अष्टमी को किसी घर में चूल्हे नहीं जलाते हैं. रात में बनाये गये खाने को लोग ग्रहण करते हैं. मघड़ा के ग्रामीण बताते हैं कि मिट्ठी कुआं का पानी कभी नहीं सुखता है तथा पानी काफी मीठा है. पुजारी बताते हैं कि जिस दिन मां की प्रतिमा कुएं से निकाली गयी थी, उसी दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तथा अष्टमी के दिन मां की प्रतिमा की स्थापना हुई थी. उसी समय से मघड़ा में मेले की शुरुआत हुई, जो अब तक जारी है. श्रद्धालु दही चीनी प्रसाद के रूप में माता को चढ़ाते हैं. ऐसी मान्यता है कि मंदिर के विभूति और तालाब के जल का सेवन करने से चेचक रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं. स्वस्थ होने के बाद लोग पुनः मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब में स्नान करने आते है और पूजा पाठ करते हैं. इस मेले में बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड से श्रद्धालु आते हैं.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 10, 2026 12:32:17
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी PHED की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों में खराब पड़े सरकारी चापाकलों को ठीक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।inski: इसी कड़ी में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि जिले की हर पंचायत में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल 20,776 सरकारी चापाकल चिन्हित किए गए हैं। इनमें जो भी चापाकल खराब या बंद हैं, उन्हें मिशन मोड में ठीक किया जाएगा। इसके लिए PHED ने एक डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया है, जहां मरम्मत के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से सोशल सर्टिफिकेशन लिया जाएगा। जो चापाकल मरम्मत के योग्य नहीं होंगे, उन्हें उखाड़कर सामग्री कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 10, 2026 12:31:04
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - Signature Global बिल्डर की साइट पर हादसा मामला. गुरुग्राम पुलिस ने कि 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज. बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी (BICPL), सब कांट्रेक्टर दिनदयाल शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज दिनेशवीर, साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज विकास पांडे, ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कंपनी और सेफ्टी इंचार्ज ऑफिसर पर हुआ मुकदमा दर्ज. सोमवार को निर्माणाधीन साइट पर दीवार और मिट्टी ढहने से 7 मजदूरों की मौत. 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, बिलासपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज. गुरुग्राम - Signature Global हादसे के बाद बड़ा एक्शन. कंस्ट्रक्शन साइट पर काम बंद. 7 मजदूरों की मौत के बाद लेबर डिपार्टमेंट का एक्शन. लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारी Sumit Kumar ने आदेश जारी किया. जाँच में सामने आईं बड़ी लापरवाही. 30 फीट गहरी खुदाई में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. बिना शोरिंग और सपोर्ट सिस्टम के चल रहा था काम. साइट पर ambulance और stretcher तक नहीं मिले. खुले बिजली के तार और असुरक्षित कनेक्शन पाए गए. मजदूरों के लिए पर्याप्त शौचालय और सुरक्षा बोर्ड नहीं थे. सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर निर्माण पर रोक. BOCW Act के तहत Prohibition Order जारी किया गया. आदेश का उल्लंघन किया तो IPC 188 के तहत कार्रवाई. 9 मार्च को सिद्धरावली में मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत. लेबर डिपार्टमेंट ने 10 मार्च को साइट का निरीक्षण. जांच में सुरक्षा के कई बड़े उल्लंघन सामने आए. सरकार ने साइट पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई. कंपनी से कम्प्लायंस रिपोर्ट मांगी गई.
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 10, 2026 12:30:41
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक 26 वर्षीय युवक जितेंद्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया जबकि पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है ताकि पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लायी जा सके। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जितेंद्र पार्क में पड़ा है लेकिन जब वहां आ कर उन्हीने देखा तो उसके पति को किसी ने यहाँ मार कर गिरा रखा है, और अब उठाने पर वह उठ भी नहीं रहे। 26 साल के जितेंद्र का शव पार्क में मिलने के बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में प्रत्येक पहलु पर काम कर रही है। मौक़े पर पहुंची थाना पड़ाव पुलिस ने सीन ऑफ़ क्राइम की टीम को मौक़े पर बुलाया जिन्होंने इस मामले में आस پاس से सभी सबूत इकट्ठा किये और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक हॉस्पिटल में भेज दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाई की जायेगी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 10, 2026 12:20:27
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन में ढाबे पर काम करने वाले वेटर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में एक ढाबे पर कार्यरत वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने ढाबा मालिक और वहां काम करने वाले अन्य कर्मचारियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ढाबा मालिक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुंडा के ब्लॉक संख्या 15 में रहने वाला मृतक 24 वर्षीय रामकेश पिछले कुछ समय से वृंदावन के एक ढाबे पर वेटर के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह उसके भाई श्री निवास के पास ढाबे से फोन आया कि उसके भाई की हालत नाजुक है,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब उसका भाई वहां पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके शव को परिजन पोस्टमार्टम के बाद घर ले आए。 और शव को जमीन पर रखकर ढाबा मालिक व स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। मृतक के भाई श्री निवास ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब तीन बजे उसका भाई उससे मिलने आया था। जोकि ढाबा मालिक और अन्य कर्मचारियों द्वारा टार्चर करने की बात कह रहा था। उसने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं और पुनः वापस लौट गया।परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना को छिपाने के लिए मामले को दुर्घटना या सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर ढाबा मालिक मनीष ने मारपीट की बात से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि ढाबे का स्टाफ उसे देर रात्रि लेकर आया था। उसके जाने से लेकर आने तक की सारी घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद है। युवक के साथ किसी तरह का विवाद या मारपीट नहीं हुई थी। उसे खुद उसके भाई ने सुबह अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हुई है। ढाबा मालिक ने कहा कि वह खुद भी इस घटना से बेहद दुखी हैं और जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 10, 2026 12:19:56
Jaipur, Rajasthan:ग्वालियर रियासत के 12 गांवो में सप्तमी के रंगो की बहार, जम कर खेला रंग महिलाओं ने की शीतला माता की पुजा गंगापुर - कस्बे में शीतला सप्तमी को लेकर आज दिन भर रंग खेलने का शिलशिला चलता रहा, समुचा क़स्बा लाल रंग में रंग गया। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबसत के बिच हर्षोउलास से मनाई शीतला सप्तमी। जानकारी के अनुसार शीतला सप्तमी को लेकर कस्बेवासीयों में अपार उत्साह का माहोल देखा गया। सुबह सें रंग खेलने का दौर प्रारम्भ हुआ जो देखते ही देखते दोहपर तकं परवान चढ गया बच्चे, युवा, बुर्जुग व महिलाऐं भी इस से अछुतीं नहीं रही। सबने मिल कर प्यार का रंग एक दुसरे को लगा कर मुबारक बाद दी। मुख्य बस स्टैंड पर डीजे की धुन पर रंग खेलते हैं वह नाचते हुए युवा वर्ग का जोश देखने काबिल था। कस्बे के समुचे मार्ग लाल रंग में रंगे नजर आने लगे। युवा वर्ग ने आज जम करके कपड़े फाड़ होली खैली मार्ग से निकलने वाले के साथ रंग एवं कपड़े फाडे गऐं। सम्पुर्ण कस्बेवासीयों ने जम कर आज खेला रंग इस दोरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किऐ गऐ थे। त्योहार के अपार उत्साह को देखते हुए कस्बे के सभी मुख्य चोराहे पर पुलिस के जवान तैनात कर दिऐ गऐ।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 10, 2026 12:18:10
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा की अमहिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। रीवा के अमहिया थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रीवा जिले सहित अन्य जिलों से करीब 20 लाख रुपए कीमत के 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन को रीवा कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा मोबाइल मालिकों को सौंपा गया। जैसे ही लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पब्लिक के विश्वास को मजबूत करने वाली इस कार्रवाई से पुलिस के प्रति आम जनता का भरोसा बढ़ा है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 10, 2026 12:18:01
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवडा पुजारीपारा में बस्तर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है, आरोपी मनीष गुप्ता अपने घर की बाड़ी में शराब छुपा कर बिक्री करता था, मुखबिर की सूचना पर बस्तर पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया, आरोपी के निवास स्थान से पुलिस ने अलग अलग ब्रांड और उड़ीसा राज्य में निर्मित 67 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 27 हजार रुपए आंकी गई है, भानपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2), और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया वहीं आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 10, 2026 12:17:46
Patna, Bihar:लोकेशन- पटना पटना में शिक्षक बहाली को लेकर छात्र करेंगे विरोध प्रदर्शन । TRE 4.0 शिक्षक बहाली के लिए विगत डेढ़ सालों से छात्र सड़को पर आंदोलन कर रहे हैं एक बार फिर से छात्र पटना के सड़को पर उतरेगे Bed और deled 2024-26 सत्र वाले भी TRE-4.0 में अपीयरिंग के तौर पर मौका की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर 12 मार्च को एक आंदोलन प्रस्तावित है वही छात्र नेता सौरभ का कहना है बीते डेढ़ साल से आंदोलन चल रहे हैं परंतु शिक्षा विभाग के स्तर पर सिर्फ रोस्टर का काम चल रहा था और रोस्टर के नाम पर बहाली में देरी किया जा रहा था l परंतु जब रोस्टर का काम पूरा हो गया तब Bpsc को विज्ञापन निकालने की तैयारी करनी चाहिए थी और उसने 11 फरवरी को प्रेस रिलीज भी जारी किया कि BPSC TRE-4के बहाली जल्द निकालने की बात कही गई थी परंतु एक महीना बीत गया और अभी तक TRE4.0 का विज्ञापन नहीं निकला अब जबकि जानकारी हो रही है BPSC ने 28 फरवरी को शिक्षा विभाग को फाइल वापस लौटा दी है l इस मामले को लेकर TRE4 का विज्ञापन जारी करने हेतु 18 मार्च 2026 को पहले से आंदोलन प्रस्तावित है l पहला आंदोलन- 12 मार्च को TRE-4.0 में अपीयरिंग के तौर पर मौका की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर 12 मार्च को एक आंदोलन प्रस्तावित है दुशरा आंदोलन- TRE4 का विज्ञापन जारी करने हेतु 18 मार्च 2026 को
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top