Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Kashmir में पेट्रोल-गैस की अफवाह से भीड़, सरकार: आपूर्ति सामान्य, घबराएं नहीं
SBShowket Beigh
Mar 12, 2026 06:18:33
Srinagar,
Jagmohan Singh Raina, President of the LPG Federation Kashmir and Chairman of the All Party Sikh Coordination Committee, has said that the Valley is witnessing an unusual rush at petrol pumps and LPG gas agencies amid rumors of a possible fuel shortage. Raina said many people have been seen standing in long queues at petrol pumps and gas distribution outlets, with some even storing petrol and diesel in cans and bottles due to panic created by rumors. He also noted that domestic consumers are increasingly demanding a third LPG cylinder, despite already having the permitted two cylinders at home. According to him, this sudden rise in demand is putting additional pressure on the LPG distribution system in Kashmir. However, Raina clarified that government supplies of domestic LPG are regular and sufficient, and there is no shortage of gas in the Valley. He urged people not to panic or indulge in unnecessary hoarding of fuel and LPG cylinders. He further appealed to residents to remain calm and cooperate with authorities and distributors, specially at a time when the holy month of Ramadhan is underway and Eid-ul-Fitr is approaching, ensuring that essential supplies remain available for everyone.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Mar 12, 2026 07:35:10
Dehradun, Uttarakhand:एंकर विधानसभा सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर पक्ष विपक्ष के बहस होती है । कभी नोक झोक होती है तो कभी बहस बाजी भी होती है। लेकिन अगर भाषा और शब्दों का चयन ऐसा हो कि सदन की मर्यादा ही भंग हो तो क्या कहेंगे। विधानसभा के बजटसत्र में ऐसा ही हुआ देखिये ये रिपोर्ट उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में जब कांग्रेस विधायक हरीश धामी के नियम 58 के तहत धारचूला ब्लॉक प्रमुख की फर्जी प्रमाण पत्र से नियुक्ति के मामले में संसदीय कार्य मंत्री जवाब दे रहे थे। तो इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन ने एक ऐसी टिप्पणी करी जिससे संसदीय कार्य मंत्री ने भी उन्हें शब्दों में विधायक काजी निजामुद्दीन को जवाब दिया। कांग्रेस विधायक हो या संसदीय कार्य मंत्री दोनों में से किसी के भी बयान को सही नहीं कहा जा सकता है। पहले सुनिए की सदन में आखिर कौन सा बयान है जिसे लेकर इतनी चर्चा हो रही है। वीडियो सदन में अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि सदन के भीतर कोई भी व्यक्ति हो उसे सदन की मर्यादा का ख्याल होना चाहिए। विधानसभा के सदन सदस्य को सदन के प्रति गंभीर और अनुशासित होने की जरूरत है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए बाइट यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड वही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है कि सदन के भीतर सरकार हो या विपक्ष सभी को बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए। सदन के भीतर आपके आचरण को बाहर जनता भी देखती है। ऐसे में सभी को सदन की मर्यादा का ख्याल होना चाहिए बाइट डाक्टर धन सिंह रावत केबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 12, 2026 07:34:57
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज पूरे राज्य में शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है. गिरिडीह में भी अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, यह मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. इस बाबत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नुकांत ने बताया की स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज पूरे राज्य में हो रहा है. गिरिडीह में भी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सुबह दस बजे से शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे तक चलेगा. बताया गया कि इस चुनाव में गिरिडीह के कुल 900 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. शाम पांच बजे के बाद मतदान खत्म होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील कर रांची स्टेट बार काउंसिल भेज दिया जाएगा.
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 12, 2026 07:34:20
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' के तीसरे फेज में आज पूर्णिया पहुंचे हैं। CM यहां सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 2005 से जब से NDA की सरकार आई विकास के काम तेजी से शुरू हुए। इन लोगों के राज में लोग शाम में घर से निकलने से डरते थे। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। सड़कें कम थीं, जो थीं उनका भी बुरा हाल था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मंत्री लेसी सिंह मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। कृष्ण के रूप में उन्होंने हमें परेशानियों से बाहर निकाला। ये कहते-कहते मंत्री लेसी सिंह रोती रहीं। मंच पर पहुंचने से पहले नीतीश कुमार ने शहर के प्रसिद्ध मां पूरणदेवी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक रूके। यहां से वे थाना चौक स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहाँ 500 करोड़ की 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। CM की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक रूट में भी बददल किए गए है। 'समृद्धि यात्रा' की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी, जो 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Mar 12, 2026 07:34:12
Mungeli, Chhattisgarh:लोकेशन - पेन्ड्रा एंकर - गौरेला थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ मकान मालिक के द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुचकर बुजुर्ग मकान मालिक के खिलाफ़ के शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल पूरा गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर अपने परिजनों के साथ किराए के घर मे रहने वाली नाबालिक पीड़िता अपने परिजनों के साथ रहती थी और मकान मालिक जिसकी उम्र लगभग 70 साल बुजुर्ग मकान मालिक के द्वारा नाबालिग पर बुरी नीयत रखता था जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग के द्वारा बेड टच करते हुए छेड़छाड़ किया गया। जिसके बाद पीड़िता ने आप बीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुँचकर आरोपी बुजुर्ग मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसप्त पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर के अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से कोर्ट ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 12, 2026 07:33:35
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम बादलपार में पुलिस द्वारा एक मकान में रेड डालकर मकान में रखे 126 किलो गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पाँच आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम बादलपार में बशीर खान के मकान में गोवंश रखा है। पुलिस ने दबिश देकर पॉलिथीन में भरकर रखा 126 किलो गौ मांस जप्त किया है। राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अकबर खान, यूनिस खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके का फायदा उठाकर पाँच आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम बादलपार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस की उपस्थिति में राजस्व विभाग ने आरोपियों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए एक मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया और लगभग 9 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया है।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 12, 2026 07:33:14
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 12, 2026 07:32:43
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा के लापता प्रभारी मंत्री और बेहाल मध्य प्रदेश : नेता प्रतिपक्ष प्रभारी मंत्री नहीं जाते प्रभार वाले जिले : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिलों में मंत्रियों के नहीं जाने को लेकर साधा निशान भाजपा सरकार के प्रभारी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड उनके कामचोरी और जनता के प्रति संवेदनहीनता की पोल खोल रहा है। न कोई दौरा, न कोई बैठक और न ही जनता के बीच रात्रि विश्राम :नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री जी, क्या आपके मंत्री केवल मलाईदार दफ्तरों और तबादला उद्योग तक सीमित रह गए हैं? जब जिलों में प्रभारी मंत्री ही नहीं पहुँच रहे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? क्या प्रशासन और भ्रष्टाचार की खुली छूट देने के लिए मंत्रियों को फील्ड से दूर रखा गया है? प्रदेश में गैस की किल्लत हो, मऊगंज जैसा जुआ कांड हो या प्रशासनिक अराजकता, जनता कराह रही है और प्रभारी मंत्री गायब हैं। यह सुशासन नहीं, जनता के साथ सरासर विश्वासघात है
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 12, 2026 07:32:15
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में इन दिनों घरेलू गैस की किल्लत से लोग काफी ज्यादा परेशान होने लगे है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। पिछले तीनो दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।दरअसल,बेगूसराय के वागवाड़ा हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस एजेंसी पर में पिछले तीन दिनों से घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुंचकर लाइन में खड़े हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए नंबर लगाया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आने की वजह से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। और गैस एजेंसी वाले भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि नंबर लगाने की प्रक्रिया में ही दिक्कत आ रही है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगाया है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेगूसराय में गैस नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके。
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 12, 2026 07:31:38
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती: गैस सिलेंडर को लेकर मचा हाहाकार, दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रही जनता लौट रही है बनकटी में लाइन लगाने के लिए लोग सिर पर सिलेंडर लगाने के लिए दौड़ पड़े रहे लग ऐसा लग रहा कि लूट पड़ी हो उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जिले की गैस एजेंसियों पर सुबह सात बजे से ही सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। तेज धूप में घंटों खड़े रहने के बाद भी मायूस होकर लोगों को घर लौटना पड़ रहा है, जिससे जनता में भारी नाराज़गी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जिले की कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग दिनभर लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन सिलेंडर खत्म होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि ओटीपी से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण भी वितरण में देरी हो रही है। जनता का कहना है कि एक तरफ सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे घरों के चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने गैस एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिनकी ऊंची पहुंच है, उन्हें बिना लाइन के ही सिलेंडर मिल जा रहा है, जबकि आम जनता घंटों लाइन में खड़ी रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रही है। एडीएम बस्ती ने कहा आपूर्ति की जा रही है फिलहाल जिले में गैस संकट को लेकर जनता में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और लोग प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। बाइट 1 जरूरतमंद बाइट 2 जरूरतमंद बाइट 3 जरूरतमंद बाइट 4 जरूरतमंद बाइट 5 प्रतिपाल सिंह ADM बस्ती
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 12, 2026 07:31:24
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: हिंदुस्तान में गैस की कमी की खबरों का बाजार गर्म है ऐसे में कालाबाजारी करने वाले लोग सक्रिय हो गए ।हैं कई जगह से लगातार गैस की कालाबाजारी की खबर है सामने आ रही है।ऐसे में औरैया कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में गैस की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स के घर पर छापेमारी की जिसमें 10 भरे हुए सिलेंडर 19 खाली सिलेंडर और भारी मात्रा में तेजाब की बोतले बरामद की। फिलहाल पुलिस ने गैस सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।आपको बता दें कि औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में औरैया पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि यहाँ पर गैस की कालाबाज़ारी करने के लिए एक घर में गैस के सिलेंडर रखे हुए हैं जिस पर औरैया कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में घर पर छापेमारी की गई जिसमें घर से दस गैस के भरे हुए सिलेंडर 19 खाली सिलेंडर और बड़ी संख्या में तेजाब की बोतले बरामद हुई। 176 लीटर तेजाब बरामद होने की बात सामने आई है पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स के घर पर छापेमारी हुई वह औरैया के दर्शन गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 12, 2026 07:31:09
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद में खटीक समाज के व्यक्तियों ने दिल्ली में एक दलित युवक की निर्मम हत्या करने के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव के माध्यम से प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में होली के दिन दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि इस जघन्य हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इस दौरान खटीक समाज के अध्यक्ष राकेश नागोरा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top