Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Hazratbal दरगाह में रमजान के 10वें दिन इफ्तार बाजार में आस्था और उमड़ती भीड़
SBShowket Beigh
Feb 28, 2026 10:15:10
Srinagar,
10th Ramadan: Spiritual Spirit & Vibrant Iftar Market at Dargah Hazratbal, Srinagar Srinagar, 10th Ramadan: The historic Dargah Hazratbal witnessed a massive gathering of devotees on the 10th day of Ramadan, as people from all districts of Kashmir came together with deep respect and devotion. The atmosphere was filled with spirituality, unity, and peace as thousands offered prayers and sought blessings at the revered shrine. The Hazratbal market was buzzing with energy, especially as Iftar and Sehri preparations gained momentum. Stalls were beautifully arranged, offering a wide variety of traditional Kashmiri delicacies and Ramadan special foods. From fresh fruits, dates, pakoras, and bakery items to traditional wazwan dishes and sweet treats, everything was available for devotees and visitors. The market remained active 24×7, catering to people arriving for prayers, Iftar, and Sehri. Shopkeepers expressed happiness over the huge turnout, saying Ramadan always brings not just spiritual blessings but also economic relief to local traders. Devotees described the atmosphere as heart-touching and peaceful, highlighting the unity of Kashmir where people from every corner of the valley gathered under one roof of faith. Families, youth, elders, and children were seen together, creating a beautiful picture of harmony and brotherhood. The 10th Ramadan at Dargah Hazratbal once again reflected the strong spiritual bond of the people with the holy month — a blend of devotion, unity, and vibrant community life.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Feb 28, 2026 12:05:48
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 28, 2026 12:04:39
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है। यहां बोलोरो गाड़ी ने बाइक सवारों को उड़ा दिया। इसके बाद टेंपो को टक्कर मारते हुए दुकान को भी क्षतिगस्त कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से सायरन बजाती हुई बोलोरो गाड़ी पहले बाइक सवारों को टक्कर मारती है। इसके बाद टेंपो को टक्कर मारते हुए एक दुकान को क्षतिगस्त करती हुई फरार हो जाती है। पूरी घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे की है। घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ था और सायरन बज रहा थान फिलहाल पुलिस बोलेरो की तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 28, 2026 12:04:21
Panchkula, Haryana:पंचकूला शहर स्थित साई की पाठशाला में उस समय विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जब सांसद रेखा शर्मा विद्यार्थियों से मिलने और उनका उत्साहवर्धन करने पहुंचीं। उनके साथ प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप गोयल भी उपस्थित रहे। बच्चों ने तालियों और मुस्कुराहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता-पाठ और लघु नाटिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि बच्चों ने पाठशाला में प्राप्त शैक्षणिक एवं नैतिक शिक्षाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यहां नियमित पढ़ाई के साथ अनुशासन, स्वच्छता, संस्कार और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी जाती है। बच्चों का आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और सधा हुआ मंच संचालन देखकर सांसद रेखा शर्मा ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सांसद ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने की ललक रखने वाले बच्चे ही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर सांसद ने बच्चों को खाद्य सामग्री और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। झुग्गी-झोपड़ियों से आने वाले विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां सरकार निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रही है, वहीं साई की पाठशाला जैसे संस्थान जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायक दौरे से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग और मार्गदर्शन संस्थान को और अधिक सशक्त बनाएगा। बजट के संदर्भ में सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि इस बार भी बजट महिलाओं और गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में सांसद ने पाठशाला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने बच्चों और उपस्थित जनसमूह के मन में नई आशा और उमंग का संचार किया।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 28, 2026 12:04:08
Jind, Haryana:PTC update JIND
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Feb 28, 2026 12:03:56
Narayanpur, Chhattisgarh:एंकर - नारायणपुर जिले में बीते कुछ दिनों से नगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल बन गया था। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप स्थित दुकानों को भी निशाना बनाया गया। लगातार हो रही वारदातों के चलते यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के युवक हैं, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से नगर में वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Feb 28, 2026 12:03:45
Saiki, Bihar:स्लग/सारंगढ़ में कृषक उन्नत योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित एंकर/सारंगढ़। कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन शुक्ला भवन, सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा किसानों को सहायता एवं प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में निवासी किसान चोकलाल सालार को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र पाकर किसान ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। 14 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरित किए गए। हितग्राही महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 28, 2026 12:03:30
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य के किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। आज प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजना के तहत करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए बहुत बड़ा दिन है। 24 लाख 28 हजार से ज्यादा किसानों को, जिन्होंने इस साल धान बेचा है, उन्हें मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के रहंगी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 145 स्थानों पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए گئے हैं, जहाँ हमारे मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि, जो लगभग 10,320 करोड़ रुपये है, सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। आने वाले समय में होली का त्यौहार है, और यह राशि निश्चित रूप से हमारे किसान भाइयों के त्यौहार को और भी मंगलमय बनाएगी।विपक्ष बस्तर में हो रहे नक्सली एनकाउंटर पर सवाल उठा रहा है, उनका कहना है कि यह उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए किया जा रहा है? के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। हम नक्सलवाद को इसलिए समाप्त करना चाहते हैं क्योंकि बस्तर एक बहुत ही सुंदर और जनजातीय बहुल क्षेत्र है। नक्सलवाद के कारण पिछले चार दशकों से वहां विकास नहीं पहुँच पाया है। हम वहां कृषि, पर्यटन, पशुपालन और हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ना चाहते हैं। वही पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले सरकार में दो काउंटर थे एक का पैसा सरकार के पास जाता था और दूसरे का पैसा निजी हाथों में। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से मिटाकर विकास की नई इबारत लिखना भी है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 28, 2026 12:03:00
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के गैरतगंज में चार अज्ञात महिलाओं ने सोने के जेवर से भरा डब्बा चोरी करके रफूचक्कर हो गईं । रानू ज्वैलर्स से लगभग 250 ग्राम सोने से बने जेवरों के डिब्बे को ले गई । तीन महिलाये साड़ी और एक महिला सलवार सूट पहने थी. चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। भीड़ कम होने के बाद दुकानदार को चोरी का चला पता। उसने बारीकी से सीसीटीवी कैमरे पर देखने से चोरी का पता चला। गैरतगंज पुलिस मोके पर पहुंची और आरोपियों की खोज शुरू की। पूरे गैरतगंज में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाश कर रही है पुलिस। पुलिस ने आसपास के सभी थानों में महिलाओं के फोटो भेजे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर महिलाओं की तलाश में जिले भर की पुलिस टीमें जुटी हैं ।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 28, 2026 12:02:50
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय महिला ममता सिंह ने अपने ही अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान डॉक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक छत से छलांग लगा दी। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top