Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Ramzan के दौरान Zamin Foundation का इफ्तार: Hospital के अटेंडेंट्स को राहत और साथ
SBShowket Beigh
Feb 28, 2026 14:17:40
Srinagar,
In a heartwarming gesture during the holy month of Ramadan, Zamin Foundation organized a special Iftar gathering for attendants at LD Hospital in Srinagar. The initiative aimed to support and uplift families who are staying at the hospital while caring for their loved ones. Dozens of attendants from different districts of Kashmir participated in the Iftar, where meals were served with respect and dignity. The atmosphere was filled with gratitude, unity, and spiritual warmth as people broke their fast together. Speaking on the occasion, Zamin Foundation Chairman Sheikh Idrees said that Ramadan teaches compassion, patience, and service to humanity. He emphasized that hospital attendants often face emotional and financial stress while caring for patients, and such initiatives are meant to ease their burden. Sheikh Idrees further stated that Zamin Foundation is committed to serving people across various hospitals in Kashmir, especially during Ramadan. He added that helping those in need, particularly during difficult times, is the true spirit of this holy month. Attendants expressed their appreciation for the foundation’s efforts, saying that the Iftar arrangement brought them comfort and reminded them that they are not alone in their struggles. The event concluded with prayers for the speedy recovery of patients and peace and prosperity for the Valley. This noble initiative once again highlights the spirit of humanity and solidarity that defines Kashmir during Ramadan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Feb 28, 2026 15:46:34
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ में एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के 6 घंटे बाद पूर्व प्रेमी ने पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिया, बताया जा रहा है कि पूर्व प्रेमी ब्रेकअप से नाराज था, रिश्ते में लगने वाली भाभी से वह प्यार करता था, डेढ़ साल पहले सम्बंध खत्म होने के बाद वह फिर से बात करना चाहता था, लेकिन मना करने पर प्रेमी ने चाकू से भाभी पर हमला कर दिया। महिला के सीने, गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस के डर से घबराकर आरोपी ने प्रेमनगर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बाड़े में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बाड़े के मालिक ने पेड़ पर शव लटका देखकर सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा, तो उसकी पहचान आरोपी महेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला माया साहू का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 28, 2026 15:46:12
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 28, 2026 15:45:58
Ballia, Uttar Pradesh:योगी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव पर तंज किया। योगी सरकार के मंत्री ने कहा कि जापान सहित अन्य देशों के सीएम योगी के दौरे से यूपी में हजारों करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया है, जिससे यूपी में नई इंडस्ट्रीज और इकोनॉमिक ग्रोथ संभव हुई है और यूपी का ग्लोबल इमेज बदल रहा है। इसके बाद कहा गया कि समाजवादी पार्टी यूपी के विकास के खिलाफ है और नेगेटिविटी इमेज बनाने का प्रयास कर रही है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को कोर्ट से क्लीनचिट मिलने पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा गया। होली महापर्व के बारे में कहा गया कि होली भाईचारे का त्योहार है और प्रदेश समेत पूरे देश में आनंद के साथ मनाया जाए। उज्ज्वला योजना के तहत योगी सरकार ने होली से पहले बहनों को तोहफा दिया है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 28, 2026 15:45:51
Munger, Bihar:मुंगेर : राजस्व व भूमि सुधार विभाग की ओर से शनिवार को राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में एडीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी, डीसीएलआर, सीओ तथा राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रमुख रूप से परिमार्जन प्लस की प्रगति, दाखिल-खारिज, नामांतरण वादों की स्थिति, भूमि विवादों का निष्पादन, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, डीसीएलआर न्यायालयों में लंबित वाद, भूमि मापी की प्रगति, राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली की स्थिति और राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि बैठक में उपरोक्त वर्णित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई तथा जो भी कमियां पाई गई, उन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने अंचल कार्यालयों का दौड़ा किया तथा दृष्टिगोचर हुई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। गत 12 जनवरी को विप सदस्य ने बनहरा की एक जमीन मापी का आवेदन दिया था। मापी की तिथि 14 जनवरी तय की गई पर किन्हीं कारणों से मापी नहीं हो सकी। फिर दूसरे पक्ष ने कुछ आपत्ति जताई जिसका निराकरण किया गया। दूसरी तिथि को जब मापी के लिए अधिकारी गए तो उन्हें रोका गया। इस मामले में गंगटा थाना में केस भी दर्ज कराया गया है। वहीं डीसीएलआर हवेली खड़गपुर के निर्देश पर दंडाधिकारी नियुक्त कर जमीन की मापी कराई गई। इसका रिपोर्ट परिवादी को भी दिया गया तथा विभाग को भी भेज दिया गया। इधर बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह के अतिरिक्त सचिव स्तर के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय, चकबंदी निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय तथा कृषि गणना से जुड़े 22 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 28, 2026 15:45:26
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाने आते हैं और उसके बाद अपने घर लौट जाते हैं, जबकि स्कूल समय में ही विद्यालय पर ताला लटका रहता है। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने के बजाय विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं। नतीजा यह है कि स्कूल खुलने के समय भी बच्चे बिना पढ़ाई के वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई दिनों से विद्यालय की यही स्थिति बनी हुई है। स्कूल भवन बंद रहने से साफ जाहिर होता है कि शिक्षा व्यवस्था सिर्फ कागजों और ऑनलाइन हाजिरी तक सीमित होकर रह गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं और शिक्षा सुधार के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे चल रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाती है या फिर मामला जांच तक ही सीमित रह जाता है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 28, 2026 15:36:09
Sagar, Madhya Pradesh:फिर सुलगी यू जी सी कानून की आग, सागर का बंडा रहा बंद, सवर्ण नेताओं ने कहा यूनिवर्सिटी में बनने लगे है अलग अलग गुट.. एंकर/ देश भर में यू जीसी कानून में बदलाव को लेकर हुए विरोध के बाद कोर्ट द्वारा कानून पर रोक लगाए जाने के बाद जहां कुछ दिनों से मुद्दा शांत था वहीं फिर एक बार ये आग सुलग रही है। एमपी के सागर में इस मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज ने जर्बदस्त प्रदर्शन किया है। जिले के बंडा में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी तो हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आए और उन्होंने यूजीसी कानून को काला कानून करार दिया। इस मौके पर अधिवक्ता व्यापारी सामान्य नागरिक सहित करणी सेना ने अपना विरोध जाहिर किया, करणी सेना के नेता ने तो यहां तक दावा किया कि नियम लागू होने से पहले ही असर दिखने लगा है, यूनिवर्सिटी में छात्रों के अलग अलग गुट बन गए है जो समाज के लिए हानिकारक है।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 28, 2026 15:34:27
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - जैसे जैसे भगोरिया पर्व का उत्साह बढ़ रहा है। भगोरिया में मॉदल और ढोल की थाप पर थिरकने का दौर भी बढ़ गया है। खरगोन जिले के भगवानपुरा भगोरिया जो कि आदिवासी अंचल क्षेत्र में आता है। यहां भगोरिया पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा ,वयस्क ,बुजुर्ग ,युवतियां,महिलाएं भगोरिया में शामिल हुयीं। भगोरिया में क्षेत्रीय भगवानपुरा विधानसभा के विधायक केदार डाबर भी भगोरिया में शामिल होकर जमकर थिरके उन्होंने ढोल भी बजाया। भगोरिया में आदिवासी युवतियां एवं महिलाओं द्वारा शृंगार कर आभूषणों का पहनावा देखते ही बनता है। महिलाओं द्वारा भगोरिया में शृंगार की चीजें खरीदी कर भगोरिया की मिठाई हार कंगन ,जलेबी और खजूर की भी खूब खरीदी की गई। इस अवसर विधायक केदार डाबर ने सभी समाजजनों को भगोरिया पर्व की बधाई दी। इस सामाजिक उत्सव को आपस में मिलझुल कर उत्साह के साथ मानने की अपील की。
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 28, 2026 15:34:13
Satna, Madhya Pradesh:सब्जियों के उत्पादन में गंदे पानी से सिंचाई और कीटनाशकों का तय मानकों से अधिक उपयोग किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों में औचक निरीक्षण किया और सेंपल जब्त किए हैं। टीम ने सोनौरा रोड स्थित थोक सब्जी मंडी, डिलौरा बायपास और गांधी सब्जी बाजार में पहुंचकर विभिन्न फर्मों से सब्जियों के नमूनों को जांच के लिए सील कर जब्त किए गए, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौंड ने बताया कि सभी नमूनों को नियंत्रित तापमान में सुरक्षित रखते हुए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूनों में कीटनाशक अवशेष या अन्य मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 28, 2026 15:34:00
Ratlam, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नायाखेड़ा गांव में मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र पर हुए टीकाकरण के दौरान दो मासूम बच्चो की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था। इनमें से एक बच्चे की दुखद मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी था। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद दूसरे बच्चे का स्वास्थ्य अब पूरी तरह ठीक हो गया है और उसे आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज से पहले कलेक्टर मिशा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हाल जाना और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि छुट्टी के बाद भी बच्ची को गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में टीकाकरण से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। सामान्य तौर पर टीके के बाद हल्का बुखार या सर्दी जैसे लक्षण आ सकते हैं। संबंधित वैक्सीन वायल को जाँच के लिए सील कर लिया गया है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 28, 2026 15:33:44
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओ पर चढ़ा होली का खुमार,कार्यालय में होली मिलन का आयोजन , गीत-संगीत और गुलाल में रंगे कार्यकर्ता।पूर्व मंत्री ने जमकर गाया होली गीत ,तो दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी दिया साथ। दरभंगा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत मिथिला क्षेत्र की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ उसके साथ ही जिले के भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप और होली के पारंपरिक गीतों पर नेता और कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। समारोह में पूर्व मंत्री हरी सहनी ने माइक संभालते हुए जोगीरा और मिथिला के पारंपरिक होली गीत गाए, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। उनके गीतों पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और झूमकर साथ दिया。 दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर भी कार्यक्रम में पीछे नहीं रहे। उन्होंने डफली बजाकर होली का आनंद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की मस्ती में शामिल हुए। पूरे कार्यालय परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल की उड़ती फुहारें और हंसी-ठिठोली का माहौल बना रहा। सभी के गाल गुलाल से लाल हो गए थे और कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला。 होली मिलन समारोह में बड़े-छोटे का भेद मिटता नजर आया। रंगों के इस पर्व पर सभी एक समान दिखाई दिए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ बाइट 1,गोपाल जी ठाकुर ,दरभंगा सांसद 2,हरी साहनी ,बीजेपी MLC ,पूर्व मंत्री बिहार सरकार
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top