271201
पिता पर बेटे का जानलेवा हमला, कट गया बायां हाथ!
Balrampur, Uttar Pradesh: बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चोरघटिया गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का बायां हाथ पूरी तरह से कट गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता पर लगातार अत्याचार करने और जबरन पैसा छीनने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया पिता हम दोनों भाइयों को काफी प्रस्तावित करता था मेरे पास जो पैसे रहते थे छीन लेता था कहता था चलो मस्जिद मजार आदि जगह भीख मांगो। आरोपी और उसके भाई को लोग भिखारी बोलने लगे थे जिसके चलते वह आहत हो चुका था और उसने घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना 28 जुलाई की रात की है, जब चोरघटिया निवासी मोहरम अली अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उनका बायां पंजा कटकर अलग हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जागे और घायल मोहरम अली को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के छोटे भाई अब्दुल सलाम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर थाना तुलसीपुर में धारा 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, तभी एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया। घटना के अगले दिन पीड़ित मोहरम अली का बड़ा बेटा आज़ाद खुद थाना तुलसीपुर पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसी ने अपने पिता पर हमला किया था। उसने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने जान से मारने की नियत से बोगदा (गड़ासा) से हमला किया और वारदात के बाद हथियार को घर के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया है और आरोपी आज़ाद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आज़ाद ने जो बातें बताईं, वह चौंकाने वाली थीं। उसने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सहजाद कई वर्षों से अपने पिता के अत्याचारों से परेशान था। मोहरम अली शराब के आदी हैं और अक्सर नशे में दोनों बेटों को पीटते, गालियां देते और उनकी कमाई जबरन छीन लेते थे। आज़ाद ने बताया कि वह 6-7 साल पहले मुंबई चला गया था ताकि पिता से दूर रहकर कुछ पैसे कमा सके। लेकिन जब भी वह पैसे भेजता या लेकर आता, पिता उसे जबरदस्ती मार-पीट कर छीन लेते थे।इतना ही नहीं, मोहरम अली अपने बेटों को मस्जिद और मजारों पर भीख मांगने के लिए मजबूर करते थे। आज़ाद ने बताया कि उसके दोस्तों और समाज के लोगों ने उसे और उसके भाई को भिखारी कहना शुरू कर दिया था। इन बातों से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। आज़ाद ने कबूल किया कि उसने अपने पिता को मारने की योजना पहले ही बना ली थी। मुंबई से लौटते समय उसने कबाड़ से एक धारदार बोगदा (गड़ासा) खरीदा और घर आकर मौके का इंतजार करने लगा। घटना की रात उसने देखा कि उसका पिता छत पर अकेला सो रहा है, तो वह सीढ़ियों से चुपचाप ऊपर गया और अचानक गड़ासा से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह छत से नीचे कूदा और हथियार को घर के पीछे छिपाकर भाग गया।घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के बाद जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, बारिश से ट्रैफिक चरमराया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन जाम का हो रहे शिकार बारिश के बाद चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था सिगनेचर टावर से हीरो होंडा चौक तक लगा लंबा 5 किलोमीटर से ज्यादा लगा लंबा जाम 15 मिनट वाले रास्ते में लग रहे 40 से 50 मिनट दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों को हो रही बेहद परेशानी0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, उमस घटी; अगले कुछ घंटे और बारिश की चेतावनी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बरसात से उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सावन का चौथा सोमवार और तेज मूसलाधार बरसात ने मौसम खुशनुमा कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटे लगातार मूसलाधार बरसात दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में होने का अनुमान चेताया गया है. दिल्ली के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है. दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आसमान में काले-काले बादल कुछ इस कदर छाए कि सुबह के 12 बजे रात जैसा नजारा दिखने लगा. दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. बता दें कि इससे पहले शनिवार और रविवार को भी बारिश हुई थी, जिससे भीषण उमस वाली गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली थी. मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले तीन से चार घंटे तक गरज के साथ बारिश का दौर सक्रिय रहने की संभावना जताई है.0
0
Report
रायपुर की पिरदा-तुलसी जमीन नगर विकास योजना में शामिल किए जाने के विरोध
Begun, Rajasthan:रायपुर में पिरदा-तुलसी की जमीन को नगर विकास योजना में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है.. करीब 143.842 हेक्टेयर कृषि और आबादी भूमि को योजना में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने अधिसूचना निरस्त करने की मांग की है.. ग्रामीणों का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और जमीन जाने से विस्थापन व बेरोजगारी का संकट खड़ा होगा.. वहीं, सीईओ अवनीश शरण ने कहा कि यह भूमि अधिग्रहण नहीं है..25 अगस्त तक दावा-आपत्ति ली जा रही है, जिसके बाद सुनवाई होगी.. योजना के तहत सड़क, नाला और सीवरेज जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा..0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, स्काउट बैंड ने महफिल लूटी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज की ओर से ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9 बजे दरगाह काका साहब से विशाल जुलूस रवाना हुआ, जो महात्मा गांधी रोड, सूरजपोल, गांधी चौराहा, सदर बाजार, मानक चौक, झंडा गली और सालमपुरा होते हुए बोहरा गली स्थित समाज की बुरहानी मस्जिद पहुंचا। जुलूस के दौरान सूरजपोल चौराहे पर करीब 10 मिनट तक स्काउट बैंड ने अपनी धुनों पर मार्च पास्ट किया। इस प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और समाज के लोग चौराहे पर एकत्र हुए। सूरजपोल दरवाजे पर अंजुमन फुरकानिया के सदर सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने स्थानीय आमिल शेख शब्बीर भाई नजमी और समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। जुलूस में जमाली स्काउट बैंड के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। लोग तिरंगे और ईद मिलादुन्नबी मुबारक के झंडे लेकर चल रहे थे। वहीं बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला और कई बच्चे घोड़ों की सवारी करते हुए जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान धार्मिक उल्लास के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। आयोजन में शामिल समाजजनों ने व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: गोगामेड़ी से 40.33 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गोगामेड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.33 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ और पिकअप वाहन जब्त किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस की गहन पूछताछ और मामले में अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी नोहर कुलदीप सिंह के निकटतम सुपरविजन में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। थाना गोगामेड़ी प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया के नेतृत्व में टीम ने 10 डीपीएन क्षेत्र में पिकअप सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 40.33 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन आरजे 49 जीए 5862 भी जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान फिरोज खान पुत्र अलीमुद्दीन कुम्हार, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 28, नोहर तथा हुसैन पुत्र सदीक कुम्हार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 24, सरदारपुरा बास, नोहर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोगामेड़ी थाना में प्रकरण संख्या 161/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी फेफाना नरेंद्र सिंह उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया, एएसआई महावीर प्रसाद, कांस्टेबल सतीश कुमार और नरसीराम शामिल रहे। कार्रवाई में DST टीम सेक्टर नोहर की भी विशेष भूमिका रही।0
0
Report
हरदा के टिमरनी में 57 वर्षीय महिला हत्या के बाद लूट का मामला
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के टिमरनी में 57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद घर में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टिमरनी थाना क्षेत्र की मृतका पुष्पाबाई पुत्र स्वर्गीय अशोक पटेल गौर घर में अकेली रहती थीं। सुबह आसपास की महिलाएं जब उनसे मिलने पहुंचीं, तो उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। महिला के गले में बिजली का तार बंधा मिला, जबकि सोने की माला टूटी हुई थी। घर की गोदरेज और अटेची भी खुली मिली। प्रथम दृष्टया यह लूट और हत्या का मामला प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग ने साक्ष्य जुटाए।0
0
Report
Advertisement
अरामबाग में तालाब के पास मछली पकड़ते वक्त जहरीला सांप फँसा, ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ২৪ অগাস্ট মাছ ধরতে গিয়ে ছিপে উঠল বিষধর সাপ! ঘটনাকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়াল গোঘাটের একটি প্রাথমিক বিদ্যালয় সংলগ্ন এলাকায় । বিদ্যালয়ের পাশের পুকুরে শোল মাছ ধরার জন্য পাতা হয়েছিল ছিপ। সেই ছিপের কাঁটায় মাছ আটকে গেলে মাছটি খেতে ছুটে আসে একটি বিষধর সাপ। আর মাছ খেতে গিয়েই ছিপে আটকে যায় সাপটিও। পরে বিষয়টি নজরে আসতেই আতঙ্ক ছড়িয়ে পড়ে এলাকায়। গ্রামবাসীরা ঘটনাস্থলে পৌঁছে sাপটিকে উদ্ধার করে নিরাপদে সরিয়ে দেন। বর্ষার মরশুম শুরু হতেই ফের সাপের আতঙ্ক গোঘাটের বিভিন্ন এলাকায় । স্থানীয় ঐ বিদ্যালয়ের পাশের পুকুরে শোল মাছ ধরার জন্য স্থানীয়রা ছিপ পেতেছিলেন। সেই ছিপের কাঁটায় মাছ আটকে যায়। মাছের গন্ধ পেয়ে সেটি খেতে আসে একটি বিষধর সাপ। মাছটি খাওয়ার চেষ্টা করতেই ছিপের কাঁটায় আটকে পড়ে সাপটি। সাপটি ছিপে আটকে পড়েছে দেখতে পেয়ে স্থানীয়দের মধ্যে চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে। খবর পেয়ে গ্রামবাসীরা ঘটনাস্থলে জড়ো হন। পরে সাবধানে সাপটিকে উদ্ধার করে নিরাপদে সরিয়ে দেওয়া হয়।0
0
Report
नोआपाड़ा के पूर्व विधायक के निजी सहायक की गारुलिया क्लब में ईंट से हत्या
Barrackpore, West Bengal:নোয়াপাড়ার প্রাক্তন বিধায়কের আত্মসহায়ককে পিটিয়ে খুন গারুলিয়াতে নোয়াপাড়া বিধানসভা কেন্দ্রের অন্তর্গত গাড়ুলিয়া পৌরসভা এলাকায় বসবাস মা স্ত্রী ও কন্যাকে নিয়ে বসবাস করতেন বছর তিরিশের শেখর চৌধুরী (বান্টি) বুধবার রাতে বাড়ির পাশে একটি ক্লাবে মদ্যপান করছিলেন কয়েকজন যুবক সেই মদ্যপানের প্রতিবাদ করায় প্রথমে হাতাহাতি ও পরে ইট দিয়ে থেতলে খুন করা হয় বলে অভিযোগ ঘটনার খবর জানা জানি হতেই নোয়াপাড়া কেন্দ্রের প্রাক্তন বিধায়ক সুনীল সিং ও তার পুত্র আদিত্য সিং ঘটনাস্থলে পৌঁছান। রক্তাক্ত অবস্থায় তাকে প্রথমে ব্যারাকপুরের একটি বেসরকারি হাসপাতাল ও পরে কলকাতার একটি বেসরকারি হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। সেখানে তিন দিন তার চিকিৎসা চলার পরে রবিবার গভীর রাতে তার মৃত্যু হয় প্রসঙ্গত নোয়াপাড়া থানা এলাকায় দীর্ঘদিন ধরে নিষিদ্ধ মাদক(হেরোইন) বিক্রির সংখ্যা দিন দিন বেড়েই চলেছে কান পাতলি শোনা যায় থানার একাংশ পুলিশের মধ্যেই এই ধরনের নিষিদ্ধ মাদক পৌছে যাচ্ছে যুবকদের হাতে এই ঘটনায় বিকি চৌধুরী আমান চৌধুরী ও পিন্টু চৌধুরীকে গ্রেফতার করেছে নোয়াপাড়া থানার পুলিশ ধৃতদের বিরুদ্ধে এর আগেও নিষিদ্ধ মাদক বিক্রিসহ একাধিক অভিযোগ রয়েছে নোয়াপাড়া থানা তে।0
0
Report
हैदराबाद में बीजेपी ने बकाए शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए भूख हड़ताल शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BJP BEGINS TWO-DAY HUNGER STRIKE OVER PENDING STUDENT FEE REIMBURSEMENTS UNDER ‘FEESULA BAKAI – BJP LADAYI’ CAMPAIGN.0
0
Report
Advertisement
डानलॉप मोड़ पर हेलमेट पहनाकर विधायक सजल घोष ने बाइक चालकों को जागरूक किया
Barrackpore, West Bengal:ডানলপ মোড়ে দুর্ঘটনা এড়াতে হেলমেট বিহিন মটর বাইক চালকদের হেলমেট পড়িয়ে সচেতন করলেন বরানগরের বিধায়ক সজল ঘোষ। বরানগরে কিছুদিন আগে হেলমেট বিহিন স্কুটিতে করে বাবার সাথে স্কুলে যাবার পথে দুর্ঘটনায় মৃত্যু হয়েছিলো একই পরিবারের দুই ভাই-বোনের। আজ সেই হেলমেট বিহিন চালকদের শিক্ষা দিতে এবং সচেতন করতে ডানলপ মোড়ে নিজেদের হাতে মটর বাইক চালকদের হেলমেট পড়িয়ে দিলেন বরানগরের বিধায়ক সজল ঘোষ। ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনারেটের ডিসি ট্রাফিকের উপ স্থিতিতে ১০০ জন হেলমেট বিহিন মটর বাইক চালক কে এই হেলমেট পড়ানো হয়।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग धरने पर दो दिन का अल्टीमेटम, भर्ती प्रक्रियाओं पर भारी बहस
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे छात्रों ने सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि सरकार को दो दिनों का अल्टीमेट देते हैं, हमारी मांगों पर विचार करें; अन्यथा पूरा बिहार बंद करेंगे और फिर पूरे राज्य में आंदोलन को तेज करेंगे। शिक्षक बहाली के चौथे चरण में PT और मेंस का प्रावधान नहीं किया जाए, कोचिंग माफिया के साथ धांधली के कारण PT-मेंस कराया जा रहा है; यह सब सरकार के फैसलों को प्रभावित कर रहा है। अगर सरकार को करना है, तो पांचवें चरण की बहाली से इसे जोड़ा जाए। मेरा मानना है कि सरकार बहाली को लटकाना चाहती है और लंबे समय तक खींचना चाहती है, इसलिए दो परीक्षाएं ली जा रही हैं; नेगेटिव मार्किंग समेत हमारी अन्य मांगे हैं। हमने बार-बार सरकार से कहा, लेकिन ठोस निर्णय नहीं आया है। मैं BPSC को Open Challenge कर रहा हूं; संवाद करें और बताऊंगा कि वे कैसे गलत कर रहे हैं। सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी को लेकर दिलीप कुमार ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि हमने इसकी मांग की थी; सरकार ने यह फैसला लिया है, स्वागत योग्य कदम है। हम चाहते हैं कि छात्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हों ताकि छात्रहित में निर्णय लिया जा सके...0
0
Report
अयोध्या में मछली भोज विवाद: निषाद समुदाय के अधिकार पर राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज के मामले पर कार्यक्रम के आयोजन कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने कहा कि मछली पकड़ना मछली खाना निषाद समुदाय का अधिकार है, उसका हक है, सावन हो या भादो इससे मतलब नहीं. पत्रकारों पर ठीकरा फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को हमारे भोजन पर प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं है, हम निषाद समुदाय से आते हैं मछली पकड़ना मछली खाना हमारा अधिकार है. दरअसल कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद कुछ ही दिन पूर्व भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए और सियासी ताकत दिखाने के लिए आज उनका यह पहला कार्यक्रम था जो गोसाईगंज विधानसभा के तारुन में संपन्न हुआ और सावन के पवित्र माह मे मछली भोज के चलते विवाद का चर्चा बना रहा. अयोध्या आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कार्यकर्ता सम्मेलन चर्चा का केंद्र रहा. अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले जहां एक तरफ अजय राय और अखिलेश प्रताप सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम स्थल गोसाईगंज विधानसभा के तारुन क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान स्थितियां बिल्कुल उलट नज़र आई. एक तरफ कार्यक्रम स्थल पर मंच से अजय राय और अखिलेश प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नसीहत दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद पवित्र सावन की एकादशी के दिन कार्यक्रम स्थल के बगल ही बावर्ची कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं के लिए मांसाहार के रूप में मछली फ्राई कर रहे थे. सूत्रों की माने तो एक कुंतल से अधिक की मात्रा में मछली कार्यकर्ताओं की आव भगत के लिए मंगाई गई थी और धडल्ले से उन्हें पकाया जा रहा था. जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ कार्यकर्ताओं के बीच मांसाहार के रूप में मछली फ्राई व्यंजन परोस गया. इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या के साकेत भवन मंदिर के महान सीताराम दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हिंदू धर्म सनातन धर्म का अपमान है. सावन के पवित्र महीने में इस तरह से मांसाहार का सार्वजनिक प्रयोग कांग्रेस की सोच को दर्शाता है हम इसकी निंदा करते हैं. इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काफी दिनों से अयोध्या में जमीन तलाश रहे है. और बार-बार अयोध्या आ रहे हैं. अयोध्या एक पवित्र नगरी है इसकी शास्त्रीय सीमा में इस तरह का कृत्य करना निंदनीय है. हम इस पूरे आयोजन की घोर निंदा करते हैं. यह भी कहा गया कि सावन के मास में आध्यात्मिक दृष्टि से मांसाहार का प्रयोग वर्जित माना जाता है वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए और जलीय जीवों को संरक्षित करने के लिए बरसात के महीना में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध है अयोध्या जिला प्रशासन ने भी जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर 2 जून को एक पब्लिक नोटिस जारी की है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि 31 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा बावजूद इसके इतने बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मछली पार्टी किए जाने को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को एक बड़ा मौका दे दिया है.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में गोलीबारी केस: हिस्ट्रीशीटर इरफान खान सहित अन्य आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। वाहन में तोड़फोड़ के पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक की गाड़ी रोककर उस पर फायरिंग कर दी थी। जान बचाकर भागे युवक का आरोप है कि आरोपियों ने दूसरी जगह रास्ता रोककर दोबारा फायरिंग की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर इरफान खान समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को लखुवाली हैड निवासी जुमेखां पुत्र मजदूर अली ने रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि करीब चार महीने पहले इरफान खान पुत्र कालू खान निवासी ढाणी 11 आरपी लखुवाली हैड और मोहम्मद आसिम समेत अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी आरजे 40 यूए 1382 में तोड़फोड़ की थी। इस मामले का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है。 रिपोर्ट के मुताबिक इसी रंजिश के चलते 17 अगस्त को इरफान खान, आसिम, बब्बू ओड़ निवासी मुंडा, टोनी ताखर निवासी ताखरांवाली, सलीम बाल्मीकि निवासी नंदराम की ढाणी और शंकर बाल्मीकि समेत अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पर लाठी मारी और पिस्तौल से फायर किया। युवक जान बचाकर लखुवाली गांव की ओर भागा, लेकिन तिराहे पर आरोपियों ने फिर गाड़ी आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मामले में पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन में बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 324(2), 189(2), 111(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमें गठित कीं। मानव एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम (26) निवासी वार्ड नंबर 09, नवा पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर इरफान खान सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में एसआई सुशील कुमार, कांस्टेबल सेठूराम और सुभाष की टीम शामिल रही。0
0
Report
मुहाना चौराहे पर ट्रक पलटने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) मौत के मुहाने पर मुहाना चौराहा! मुहाना चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा हादसे में शिव मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त, मूर्तियां बाल-बाल बचीं लगातार हादसों से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, सर्विस रोड को रिंग रोड अंडरपास से जोड़ने की उठी मांग, खतरनाक घुमाव को हटाकर सीधी कनेक्टिविटी देने की मांग, ग्रामीणों का आरोप—समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार कराया अवगत, ग्रामीणों ने कहा—समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हो सकता है बड़ा हादसा। एंकर_बगरू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां रिंग रोड के पास स्थित मुहाना चौराहा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। जहां बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि चौराहे पर स्थित शिव मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि मंदिर में स्थापित मूर्तियां सुरक्षित बच गईं और बड़ा हादसा टल गया। ओर रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की मिली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मुहाना चौराहे के आसपास सड़क का मौजूदा घुमाव और कनेक्टिविटी हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सर्विस रोड को रिंग रोड अंडरपास से सीधे जोड़ा जाए, ताकि वाहनों को मौजूदा खतरनाक घुमाव से होकर नहीं गुजरना पड़े। साथ ही चौराहे पर पर्याप्त संकेतक और यातायात सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। स्थानीय निवासी रामसिंह यादव का कहना है कि चौराहे पर लगातार हादसे हो रहे हैं और समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पास मुहाना थानाधिकारी मुकेश खराड़िया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे ओऱ ग्रामीणों से समझाइश की, जिस पर ग्रामीणों ने सड़क से हटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की डिजाइन और कनेक्टिविटी में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास ट्रक पलटने की घटना प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अब जरूरत इस बात की है कि किसी बड़ी जनहानि से पहले जिम्मेदार विभाग मौके की स्थिति का जायजा लेकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करें। फिलहाल ग्रामीणों का विरोध जारी है और उनकी मांग है कि सड़क की खामी को दूर कर मुहाना चौराहे को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर लगाम लग सके। बाइट - रामसिंह यादव, स्थानीय निवासी। बाइट - संतरा देवी, स्थानीय निवासी।0
0
Report
झाड़ली गांव में पांच कुओं से थ्री फेज केबल चोरी, किसानों को नुकसान
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह थाना अंतर्गत झाड़ली गांव में चोरों ने पांच कुओं पर लगी थ्री फेज विद्युत केबल चुरा ले गए। ग्रामीण ऋतुराज सेन ने बताया कि चोरों ने शिवराज बेरवा कालू बेरवा लाडू बेरवा जगन्नाथ बेरवा भेरुलाल बेरवा के अलग-अलग कुओं में लगी थ्री फेज सबमर्सिबल विद्युत मोटर पर लगी करीब 100 से 150 फीट लंबी थ्री फेज विद्युत केबल काटकर चुरा ले गए। इससे किसानों को करीब पचास हजार रुपए का नुकसान भुगतना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
