icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
842001
MKManitosh Kumar12 Jul 2025, 03:33 pm

बिहार में श्रावणी मेला: कांवरिया पथ पर रविवार से सोमवार तक रहेगा वाहन प्रतिबंध!

Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- श्रावणी मेला को लेकर मुजफ्फरपुर में वाहनों के लिए बदले गये रूट,रविवार से सोमवार तक बंद रहेगा काँवरिया पथ,सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी के साथ पुलिसकर्मियों की की गई है तैनाती Anchor - सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ बाबा गरीबनाथ धाम में कांवरियों की भीड़ आने का सिलसिला जारी हो गया है.उत्तर बिहार के 'देवघर' कहे जाने वाले इस पवित्र स्थल पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में बदलाव करते हुए विशेष रूट में बदलाव किया गया है. एसएसपी सुशील कुमार के अनुसार कांवरिया पथ पर रविवार से लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वाहनों का रूट बदला गया है.खास तौर पर पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग में बसों और अन्य वाहनों का परिचालन एक लेन में रोक दिया गया है और उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.इसके साथ ही कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.इसके साथ ही कांवरिया पथ में जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं और साथ ही भारी संख्या में जिला पुलिस बल के जवान को तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार से कांबरिया को दिक्कत न हो. सीतामढ़ी, दरभंगा, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से आने वाली बसें एवं अन्य वाहन अब बीबीगंज भगवानपुर चौक से रेवा रोड होते हुए मणिकपुर चौक पहुंचेंगे.यहां से वाहन बाएं मुड़कर वैशाली, लालगंज होते हुए हाजीपुर और फिर अंजारपीर चौक के रास्ते पटना और छपरा जाएंगे. जबकि दूसरा रूट मुजफ्फरपुर से महुआ के रास्ते हाजीपुर पहुंच कर पटना की ओर जायेगी. मुजफ्फरपुर से संवाददाता मणितोष कुमार की रिपोर्ट... WT *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हल्द्वानी गोदाम आग: फायर सेफ्टी मानकों की पूरी जाँच का सवाल

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक बार फिर आग ने दो जिंदगियां निगल लीं। देर रात करीब 11:50 बजे अमेज़ॉन के एक गोदाम में लगी भीषण आग में दो कर्मचारियों की ज़िंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या गोदाम में फायर सेफ्टी के सभी मानकों का पालन किया जा रहा था? और क्या दिल्ली समेत देश में हुए बड़े अग्निकांडों से प्रशासन और संबंधित संस्थानों ने कोई सबक लिया है? सबसे बड़ा सवाल — क्या गोदाम में फायर सेफ्टी के सभी मानकों का पालन किया जा रहा था? दिल्ली के हालिया अग्निकांड के बाद भी क्या प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया? प्रदेश भर में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे गोदाम, होटल, कोचिंग सेंटर, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कब होगी?
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म: गादीरास थाना क्षेत्र के दो आरोपी गिरफ्तार

Sukma, Chhattisgarh:जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून को एक महिला ने अपनी बेटी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो युवकों ने शादी और प्रेम संबंध का झांसा देकर अलग-अलग समय पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर गादीरास थाना में धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन निवासी जग्गावरम तथा राहुल सोड़ी उर्फ रुपेश सोड़ी निवासी सुकमा के रूप में हुई है।
0
0
Report

इंदौर के गांधी नगर थाने के पास नाबालिग से दुष्कर्म, भारी आक्रोश

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया जहां गुस्साए लोग विरोध कर नाराजगी जताए और गांधी नगर थाने पर भी पहुँच गए और कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल नाबालिक से दुष्कर्म का मामला बीते दिनों का बताया जा रहा है लेकिन गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही जिससे गांधी नगर क्षेत्र में आक्रोश और नाराजगी जताई। भीड़ और लोगों का आक्रोश कई देर तक चले हंगामे के बाद शांत हुआ। वहीं थाना प्रभारी अनिल यादव के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और उचित से उचित कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

महोबा रोड दुर्घटना के बाद दो पक्षों में विवाद, कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर में एक्सीडेंट के बाद हुए बवाल का एक वीडियो अब सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें दिख रहे दृश्य विचलित करने वाले हैं. ये वीडियो उसी रात का है जब महोबा रोड पर सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था. वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि काग्रेंस नेता निसार खान और उनके परिवार के लोग ने हमला किया. सबसे दुखद बात ये है कि उस वक्त पति-पत्नी के साथ उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी मौके पर मौजूद बताई जा रही है. काग्रेस नेता और उनके परिवार मासूम बच्ची सहित पति पत्नी के साथ जमकर मारपीट लाठी डंडों से की थी और मासूम बच्ची को छुड़ाकर नीचे पटक दिया था. इसी घटना के बाद जब पुलिस कांग्रेस नेता के घर पहुंची थी तो उनके परिवार ने पुलिस पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग की थी जिससे पुलिस ने तीन अलग-अलग धाराओं सहित मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता सहित चार को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश हो रही है. बाइट- पीड़ित महिला बाइट- रजत सखलेचा - एसपी
0
0
Report

लखनऊ मेट्रो में महिलाओं के लिए माय दीदी ई-बाइक सेवा: 5 किमी तक ₹15

Lucknow, Uttar Pradesh:UPMRC की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा और उनके बेहतर आवागमन के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है लखनऊ मेट्रो के चार स्टेशन लखनऊ विश्विद्यालय, आईटी, कृष्णा नगर और भूतनाथ पर माय दीदी ई बाइक सेवा की शुरुआत की गई जिसके जरिए महज ₹15 में 5 किलोमीटर तक का सफर ई बाइक के जरिए किया जा सकता है। स्टेशन के एग्जिट पर बाइक मौजूद रहेगी यहां मौजूद स्कैनर के जरिए ऐप को डाउनलोड कर राइड बुक करनी होगी। फिलहाल 13 जून तक यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है उसके बाद 5 किलोमीटर के दायरे के लिए ₹15 और उससे अधिक दूरी के लिए एक्स्ट्रा पैसा देना होगा यह सुविधा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:30 तक लागू रहेगी। इन गाड़ियों को सिर्फ महिलाएं ही चलाएंगी जिससे उनके रोजगार को भी बढ़ावा मिला है ई बाइक चालक महिला ने बताया कि इस सुविधा से हमें रोजगार मिला है और हम अपने घर का काम भी कर सकते हैं हमें स्कूटी चलाना पसंद है इसके जरिए हम शहर का भ्रमण भी करेंगे और महिलाओं को सुरक्षित घर छोड़ेंगे और हमारी आमदनी भी होगी। मेट्रो में सफर करने वाली लड़कियों ने बताया कि यह काफी अच्छी शुरुआत है आमतौर पर उन्हें टैक्सी का इंतजार करना पड़ता है जिसमें पुरुष भी मौजूद रहते हैं इस सुविधा के जरिए एक महिला के साथ हम सुरक्षित महसूस करेंगे और समय पर अपने घर पहुंचेंगे।
0
0
Report

सीवान में जमीनी विवाद से दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; चार घायल

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुई है।इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायलों में एक युवती और महिलाएं भी शामिल है।सभी घायलों को बसंतपुर रेफरल अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव की है।घायलों में बांके प्रसाद,दिलीप महतो,अनिशा कुमारी और आरती देवी शामिल है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों में कई महीनों से जमीनी को लेकर विवाद चल रहा था।इसी बीच आज दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।पीड़ित पक्ष के एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है।घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बसंतपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।इधर जमीनी विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उदयपुर के गोगुंदा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम शुरू

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत पहुंचे गोगुंदा, राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत उपकरण वितरण के कार्यक्रम में कर रहे शिरकत, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती के नेतृत्व में हुआ स्वागत, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा, प्रधान सुंदर देवी गमेती मौजूद, महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर स्थित शिव मंदिर में की पूजा, प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, कार्यक्रम में 1000 वरिष्ठ नागरिकों को अंग उपकरण किए जाएंगे वितरण, कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में गोगुंदा SDM शुभम भैसारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top