Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में नन्हे कांवड़ियों पर शिवम सिंह की पुष्प वर्षा!

RDRAJKUMAR DIXIT
Jul 28, 2025 05:47:45
Sitapur, Uttar Pradesh
लोकेशन- सीतापुर यूपी रिपोर्टर- राजकुमार दीक्षित ANCHOR- सीतापुर के नैमिषारण्य में नन्हे कांवड़ियों पर सपा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने पुष्प वर्षा की। इतना ही नहीं सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने नन्हे कावड़ियों को कावड़ ले जाने के साथ-साथ पढ़ाई करने की भी अपील की। शिवम सिंह ने नन्हे नन्हे कावड़ियों को स्कूल बैग पढ़ाई से संबंधित सामग्री वितरित की। और नन्हे कावड़ियों से अपील की कावड़ के साथ-साथ वह पढ़ाई भी जारी रखेंगे। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नैमिषारण्य पहुंचे थे जहां उन्होंने नन्हे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और नन्हे कावड़ियों से अपील की कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आगे बढ़ेंगे। बाइट- शिवम सिंह जिलाध्यक्ष सपा छात्र सभा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBhupendra Bishnoi
Jul 28, 2025 12:16:57
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर लूणी थाना पुलिस को मिली कामयाबी दो नकबजनों को किया गिरफ्तार बंद पड़े मकान की करते थे रेकी फिर देते थे वारदात अंजाम दोनों से लूणी थाना पुलिस कर रही पूछताछ
0
Report
RSRajendra sharma
Jul 28, 2025 12:16:47
Kota, Rajasthan:
सुकेत में भारी बारिश का कहर, पाटली नदी उफान पर आने से नदी किनारे बने मकान व फैक्ट्री में फंसे 7 लोग, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले के सुकेत कस्बे में हो रही मूसलाधार बारिश से उफनते नालों ने कई घरों में पानी भर दिया, वहीं मुख्य सड़कों पर भी पानी का बहाव देखने को मिला। इस बीच पाटली नदी भी अपने रौद्र रूप में बहने लगी। इस दौरान नदी किनारे स्थित मकान और फैक्ट्री में करीब 7 लोग चारों ओर पानी से घिर गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया और तुरंत एसडीआरएफ को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम हैड कांस्टेबल मोरपाल के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने मोटर बोट और आपदा उपकरणों की मदद से ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगो में जिगर मेघवाल, पूजा कुमारी, 2 वर्षीय आशिक, राजा मेघवाल, धापूबाई, विष्णु मेघवाल और महावीर गुर्जर साथ थे। सभी लोग रात को नदी किनारे बने घर में सो रहे थे, लेकिन रातभर पानी बढ़ता गया और घर चारों तरफ से पानी में घिर गया। सभी ने रात मकान की छत पर गुजारी। पानी में फंसे लोगों ने बताया कि पूरी रात मकानों की छतों पर गुजारी, जहां उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पाया। रेस्क्यू के बाद जब ये लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
0
Report
PKPradeep Kumar
Jul 28, 2025 12:16:40
Sri Ganganagar, Rajasthan:
श्रीगंगानगर के पदमपुर से बड़ी खबर पदमपुर जैतसर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत का मामला, धानक समाज के लोगों ने CHC में लगाया धरना और पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस पर लगाया बिना सूचना दिए पोस्टमार्टम करवाने का आरोप, बाइक पर सवार 22 वर्षीय संजू की हुई थी आज सड़क हादसे में मौत, फरार मिनी वैन के चालक को गिरफ्तार करने की माँग की जा रही, लोगों ने कहा जब तक वैन का चालक गिरफ्तार नहीं होगा तब तक नहीं होगा अंतिम संस्कार @Pradeepsuthar01
0
Report
PJPurshottam Joshi
Jul 28, 2025 12:16:31
Tonk, Rajasthan:
भूतेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का हुआ भव्य आयोजन, जलदाय मंत्री ने की पूजा अर्चना टोडारायसिंह कस्बे में पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को देवस्थान विभाग के अधीन प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भाग लिया। साथ ही देवस्थान विभाग विभागीय प्रतिनिधि के रूप में भोजराज अग्रवाल ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अभिषेक सहस्त्रधारा की। इस अवसर पर महादेव की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा देव प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया। आयोजन का शुभारंभ विद्वान पंडित नवल किशोर शर्मा, रवि शर्मा के कुशल निर्देशन में विद्वान विप्रजनों के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना एवं रुद्री पाठ तथा भगवान के सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। देव प्रतिमाओं का फूलों से अत्यंत आकर्षक श्रंगार किया गया। रंग बिरंगे फूलों से सजी प्रतिमाएं अपनी दिव्यता से और भी मनमोहक लग रही थी। पूजा अर्चना के उपरांत सहस्त्रधारा का पवित्र अनुष्ठान आरंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अनवरत जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। जिससे मंदिर परिसर में एक अलौकिक उर्जा का संचार हुआ। मंदिर में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का फूलों से अत्यंत आकर्षक श्रृंगार किया गया। रंग बिरंगे फूलों से सजी प्रतिमाएं अपने दिव्यता से और भी मनमोहक लग रही थी। विप्रजनों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायों के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। सहस्त्रधारा के समापन पर मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने महा आरती की।
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Jul 28, 2025 12:16:21
Sikar, Rajasthan:
सीकर सेना के जवान नरेंद्र कुमार का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार धोद थाने से पैतृक गांव नगवा तक करीब 15 किलोमीटर तक की निकाली गई तिरंगा यात्रा एंकर..... सीकर जिले धोद थाना क्षेत्र के नागवा गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नरेंद्र कुमार का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। जवान का पार्थिव देह पैतृक गांव नागवा पहुंचने से पहले धोद पुलिस थाने से नागवा गांव तक करीब 15 किलोमीटर तक की तिरंगा रैली निकाली गई। जहां जवान नरेंद्र कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दअरसल सैनिक की पार्थिक देह रविवार रात को ही धोद थाने में पहुँची। इसके बाद आज तिरंगा रैली के बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ है। जवान के अंतिम संस्कार में तहसीलदार के अलावा प्रशासन के बड़े स्तर अधिकारियों के नहीं आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। बतादे की नरेंद्र कुमार की हाल ही में दिल्ली में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रक्षा मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
0
Report
SASALMAN AMIR
Jul 28, 2025 12:15:07
Naugarh, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- सिद्धार्थनगर में ईशाई से चल रहा था
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Jul 28, 2025 12:06:43
Sitapur, Uttar Pradesh:
ANCHOR –यूपी के सीतापुर में खाद की किल्लत के को लेकर किसान नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान भारी संख्या में प्रदर्शन में मौजूद रहे। किसानों ने आरोप लगाया की समितियो पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे खेती में खड़ी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की की समितियो पर खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों का यह प्रदर्शन ताल गांव थाना क्षेत्र के मेहंदी पुरवा में हुआ जहां पर किसानों ने मांग की खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही है जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बाइट–किसान नेता
2
Report
KCKumar Chandan
Jul 28, 2025 12:06:33
Ranchi, Jharkhand:
रांची कुमार चन्दन झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री, शिक्षा समागम 2025 में भाग लेने के लिए रांची से दिल्ली रवाना हुए दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित, शिक्षा समागम 2025 में भाग लेने के लिए झारखंड के शिक्षा मंत्री दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के भारत मंडपम में देश और दुनिया के कई शिक्षाविद, कई राज्यों के शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कार्यक्रम में रवाना होने से पहले कहा , नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए बजट की आवश्यकता है जो राज्य के पास नहीं है हम इसकी मांग करेंगे। साथ ही कहा ,झारखंड में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र से हमें सहयोग की आवश्यकता है जिसकी मांग रखेंगे। बाइट ... रामदास सोरेन,स्कूली शिक्षा मंत्री, झारखंड
4
Report
ADAnup Das
Jul 28, 2025 12:05:53
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস ব্রেকিং কৃষ্ণনগর পৌরসভার শাসক দলের পৌর প্রধান রিতা দাস কে অপসারণ এর সিদ্ধান্ত নিলেন শাসক দল এর 13 জন,নির্দল ও কংগ্রেসের এর একজন মোট ১৫ জন কাউন্সিলর।আজ রেজুলেশন হয়,সেই রেজুলেশন আজই জেলাশাসক কে পাঠিয়ে দেওয়া হবে। আগামী দিনে ধর্মসম্মতি নিয়ে নতুন চেয়ারম্যানের নাম ঘোষণা হবে
3
Report
RSRanajoy Singha
Jul 28, 2025 12:05:44
Malda, West Bengal:
দিল্লী পুলিশের বিরুদ্ধে অভিযোগ করা হল চাচোল থানাতে পরিযায়ী শ্রমিকের পরিবারের পক্ষ থেকে। এখনও উৎকণ্ঠায় রয়েছে দিল্লী পুলিশের হাতে হেনস্থার শিকার পরিযায়ী শ্রমিকের পরিবার। চাচল থানার মকদমপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের পিরোজাবাদে এদের বাড়ি। এই গ্রামপঞ্চায়েত প্রায় চারশো পরিবার ভিনরাজ্যে শ্রমিকের কাজে নিযুক্ত রয়েছে। এই পরিবেশে জীবন বাচিয়ে ফিরে আসছে মালদায়। বাসাবাড়ি সব ফেলে কার্যত নিঃস্ব হয়ে ফিরছেন তারা। জানেন না আগামীদিনে কি করবেন। অন্ধকারে তাদের ভবিষ্যৎ।
4
Report
ADAnup Das
Jul 28, 2025 12:05:39
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস কালীগঞ্জে বোমার আঘাতে মৃত্যু হয়েছিল তামান্নার,আজ ২৮ শে জুলাই তামান্নার জন্মদিন পালন হল,ওয়েস্ট বেঙ্গল মাইগ্রেন ওয়ার্কস ইউনিয়নের পক্ষ থেকে এই আয়োজন করে পলাশী মিরাবাজারে, রক্তদান,গাছ দান,ছবি আঁকা,এলাকার শিশুদের মিষ্টি মুখ করানো, ইত্যাদি আয়োজন করা হয়। উপস্তিত ছিলেন তামান্নার মা, আজ 10 বছরে পা দিতো তামান্না, ইচ্ছা ছিল বড় করে জন্মদিন পালন করবে,বড় করে জন্মদিন পালন হল,তবে শুধু যার জন্মদিন সেই তামান্না ছিল না।এদিন রক্তদাতা তাদের হাতে চারা গাছ ও মোমেন্টও তুলে দেওয়া হয় পাশাপাশি চিত্র প্রদর্শনীর আয়োজন করা হয়। এদিন সভাস্থলে উপস্থিত ছোট থেকে বড় সকলের হাতে একটি করে চারা গাছ তুলে দেওয়া হয়। বাইট তামান্নার মা,সাবিনা ইয়াসমিন। ছবি বাইট 2সি তে 280725ZG_NAD_BDAY নামে 1 ফাইল
3
Report
SYSUNIL YADAV
Jul 28, 2025 12:05:33
Pratapgarh, Uttar Pradesh:
ANCHOR -------- प्रतापगढ़ से खबर है जहा रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हुए गोलीकांड को लेकर एसपी का एक्शन हुआ है,मामले में एसपी ने पट्टी कोतवाल पंकज कुमार राय समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है,एसपी ने पट्टी कोतवाल पंकज जबकि पट्टी में तैनात दरोगा हल्का दरोगा बैकुंठ नाथ ,संतोष कुमार पर निलंबन की गाज गिराई है,जबकि रानीगंज कोतवाल अर्जुन सिंह यादव को रानीगंज कोतवाली से हटाकर प्रभारी विशेष चोरी अनावरण बना दिया है,एसपी की कार्रवाई से पट्टी में हड़कंप मचा हुआ है,निलंबित कोतवाल और दरोगा पर क्राइम कंट्रोल ना कर पाने और काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई है,आपको बताते चले कि 21 जुलाई को पट्टी के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह और गुर्गों के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था,फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी थी,कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर घटना हुई थी,पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है,घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी,जिसके बाद से एसपी ने मामले में जांच बैठाई गई थी,जांच में पट्टी कोतवाल,दो दरोगा दोषी पाए गए,उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया था, इसके बाद एसपी सख्त होते हुए तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया,जबकि रानीगंज के जरियारी गोलीकांड में दो महिलाएं गोली लगने से घायल हुई थी,किसी मामले में एसपी ने रानीगंज कोतवाल से थानेदारी छीनते हुए उनको प्रभारी विशेष चोरी अनावरण बना दिया और कोतवाली के चार्ज से पैदल कर दिया, बाइट ----- शैलेन्द्र लाल ( ASP प्रतापगढ़)
3
Report
RMRAJESH MISHRA
Jul 28, 2025 12:05:20
Mirzapur, Hathazari, Uttar Pradesh:
News Slug - 2807ZUP_MZP_GAANJA_R Date - 28.07.25 Place - मीरजापुर Report - राजेश मिश्र Anchor - मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74.500किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पड़री थाना, सर्विलांस और एसओजी को संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता। गांजे के परिवहन में प्रयोग की जाने वाली स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुआ है, सीओ सदर ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा । एक रिपोर्ट Vo - पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन पुर भवरख ग्राम में हाईवे से सटे मकान में गांजा तस्करों के सूचना पर थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी ने कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74.500 किग्रा गांजा बरामद किया । पत्रकार वार्ता कर सीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करते थे। गांजा के परिवहन में प्रयोग की जाने वाली स्विफ्ट कार भी बरामद हुआ है, बरामद गांजे की कीमत 20 लाख रुपए और कार की 10 लाख है । पकड़े गए तस्करों पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है - Bite - अमर बहादुर सीओ सदर मीरजापुर
2
Report
ASArvind Singh
Jul 28, 2025 12:05:05
Noida, Uttar Pradesh:
*कैश कांड-SC ने जस्टिस वर्मा से पूछा, कमेटी को अवैध मानते है, तो पेश क्यों हुए* दिल्ली में मौजूद अपने सरकारी आवास पर कैश मिलने के आरोपों से घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा से सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल किए। जस्टिस वर्मा ने कोर्ट में दाखिल याचिका में इन हाउस जांच कमेटी की रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की मांग की थी। उन्होने कमेटी के जांच के तरीके पर सवाल उठाने के साथ इसकी वैधता पर भी सवाल खड़े किए थे।आज सुनवाई के दौरान  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो कमेटी के सामने जांच प्रकिया में शामिल होकर कैसे इसकी वैधता पर सवाल खड़े कर सकते है।  *क्या कमेटी से अपने पक्ष में फैसले की उम्मीद थी?* जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने जस्टिस वर्मा का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से पूछा कि अगर आपको लगता है कि कमेटी को जांच करने का अधिकार नहीं था तो आप कमेटी के सामने पेश क्यों हुए।आपको तभी तुरंत सुप्रीम आना चाहिए था  या फिर आपको यह उम्मीद थी कि कमेटी आपके पक्ष में फैसला देगी, इसलिए आपने यह चांस लिया।वर्ना ऐसा पहले भी हुआ है कि जब जजो ने कमेटी के सामने पेश होने से इंकार दिया हो। *'जज को पहले ही दोषी मान लिया गया'* सुनवाई के दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हुए। सिब्बल ने दलील  दी कि उन्हें उम्मीद थी कि कमेटी जांच करेगी कि कैश किसका था, पर कमेटी ने उनसे कहा कि वो साबित  करे कि कैश किसका है।सिब्बल ने कमेटी के गठन से पहले जस्टिस  वर्मा के घर पर कैश से जुड़े वीडियो, डॉक्यूमेंट के वेबसाइट पर डालने को लेकर भी सवाल किया। सिब्बल ने कहा कि  किसी जज को आर्टिकल 124 के तहत मौजूदा सवैंधानिक  प्रकिया के ज़रिए ही हटाया जा सकता है और उससे पहले जज का आचरण सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं हो सकता।पर इस केस में  22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर वीडियो डाल दिया गया , जनता के बीच उन्हें पहले  ही दोषी मान लिया गया। *SC के सवाल* सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जब वो मान रहे है कि तत्कालीन चीफ जस्टिस की पीएम, राष्ट्रपति को भेजी गई  सिफारिश सदन के अंदर उन्हें पद से हटाने की प्रकिया का आधार नहीं बन सकती तो फिर इन हाउस जांच कमेटी की रिपोर्ट से आपको दिक्कत क्या है  सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि जस्टिस वर्मा ने  अपनी याचिका में इन हाउस जांच कमेटी की रिपोर्ट को क्यों नहीं जोड़ा।कोर्ट ने जस्टिस वर्मा को पक्षकारों की लिस्ट में संसोधन करने को कहा। अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।
3
Report
PJPrashant Jha2
Jul 28, 2025 12:04:07
Patna, Bihar:
राजद विधायक भाई वीरेंद्र का हालिया बयान और वायरल ऑडियो , बिहार की जनता के लिए चेतावनी है कि जंगल राज वाले कैसे होते हैं। स्पष्ट रूप से यह जंगल राज की मानसिकता है। बिहार के आमजन को ऐसे लोगों से और ऐसे दल से सावधान रहने की जरूरत है। REX नीरज कुमार, बीजेपी प्रवक्ता, बिहार वही आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा पंचायत सचिव को जूता से पीटने की धमकी पर कहा कि सरकार के अधिकारी कर्मचारी को शिष्टाचार नही है कि विधायको से कैसे बात करनी चाहिए। बिहार में भ्रस्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है। REX एजाज अहमद आरजेडी प्रवक्ता
4
Report
Advertisement
Back to top