Back
श्योपुर पुलिस ने जंगल में इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार!
PSParmeshwar Singh
Aug 25, 2025 14:00:22
Sheopur, Madhya Pradesh
एंकर - श्योपुर पुलिस ने दो इनामी बदमाश पकड़े जंगल में चरवाहों से हथियार की नोक पर करते थे वसूली, दोनों पर 10 10 हजार का था इनाम, पकड़े गए आरोपियों का नाम शैलेन्द्र प्रजापति और योगेन्द्र सिकरवार बताए गए हैं पकड़े गए आरोपी मुरैना जिले के रहने वाले हैं पकड़े गए आरोपियों से कारतूस भी बरामद हुए हैं जंगल में सक्रिय था गैंग उसी के सदस्य थे पकड़े गए आरोपी
बाइट - वीरेंद्र जैन एसपी श्योपुर
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowAug 25, 2025 17:16:06Katni, Madhya Pradesh:
एंकर - केन्द्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में जबलपुर के घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में आयोजित भव्य समारोह में कटनी जिले में पी पी पी माडल पर नवीन चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु अनुबंध हस्ताक्षरिvत हुआ। कटनी जिला आपात में स्वास्थ्य अधिकारियों और जनप्रतिधि भी मौजूद हो वर्चुवल नवीन चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु अनुबंध हस्ताक्षरित को लाइव टेलीकॉट देखते हुए के दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए।
Vo 01- नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए राज्य सरकार और स्वामी विवेकानन्द फाउंडेशन के बीच अनुबंध हुआ। इस मौके पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। कटनी के लिए नवीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित होने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां कटनी जिला चिकित्सालय में जनप्रतिनिधियों और कटनी वासियों ने देखा और सुना।विवेकानंद फाउंडेशन के साथ अनुबंध हो जाने के बाद अब कटनी में मेडिकल कॉलेज खुलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लंबे समय से कटनी के नेताओं ने इसके लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक प्रयास किए, जिसका नतीजा अब इस सौगात के रूप में मिल गया है। विदित हो कि मेडिकल कॉलेज के लिए कछगवां में जमीन का चयन भी हो चुका है और पूर्व में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि प्रदेश के जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, उसमे कटनी जिला भी शामिल है। 2023 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी मेडिकल कॉलेज की घोषणा थी। बाद में यह पीपीपी मोड में बदल गया। अब केन्द्र सरकार ने जहां मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने की योजना तैयार की है। इसी कड़ी में कटनी को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार निजी निवेशकों को अपना जिला अस्पताल उपलब्ध कराएगी। संचालन प्राइवेट इनवेस्टर्स करेंगे। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल सरकारी होगा, बाकी सुविधाएं पीपीपी मोड पर दी जाएंगी। फीस मध्यप्रदेश फीस विनियामक कमेटी तय करेगी। पीपीपी मॉडल पर आधारित अस्पताल में आयुष्मान भार कार्डधारक मरीजों के को साथ आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों भी निःशुल्क उपचार मिल सकेगा, वहीं गैर आयुष्मान मरीजों को निजी अस्पतालों के जैसे शुल्क पर उपचार सुविधा मिलेगी। अस्पताल में 75 प्रतिशत बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए होंगे, 25 प्रतिशत बेड का उपयोग निजी एजेंसी करेगी।
बाइट - राजेंद्र सिंह - सीएमएचओ जिला अस्पताल
बाइट - शिशिर गेमावता - जिला पंचायत सीईओ कटनी।
2
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 25, 2025 17:15:43Jalore, Rajasthan:
आहोर -जालोर
जालोर जिले में सोमवार को हुई तेज़ बरसात के बाद जवाई नदी का पानी छिपरवाड़ा अनिकेट से होते हुए सीधे भैसवाड़ा गाँव की सरहद तक पहुंच गया। पानी का बहाव इतना तेज रहा कि भैसवाड़ा से जालोर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस बाधा का कारण बनी अधूरी पुलिया, जिसका निर्माण कार्य पिछले डेढ़ साल से लटका हुआ है और अब तक पूरा नहीं हुआ।
अधूरी पुलिया पर पानी भर जाने से यात्रियों से भरी एक बस और एक कार बीच रास्ते में फंस गई। अचानक स्थिति बिगड़ते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों की जान पर खतरा मंडराने लगा क्योंकि बस जिस स्थान पर रुकी थी, वहाँ से कुछ ही दूरी पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
इस घटना के बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक लोग परेशान रहे। सूचना मिलते ही आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए वाहनों को बाहर निकाला। रास्ते को डाइवर्ट करके यातायात बहाल किया गया। प्रशासन की तत्परता से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन जनता में आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
3
Report
TKTushar Kanchhal
FollowAug 25, 2025 17:15:30Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र केसर बाग ब्रिज पर अचानक चलती कर में आग लग गई कार में अचानक धुआं निकलता देख कर चालक ने गाड़ी को साइड में लगाकर गाड़ी से उतर कर अपनी जान बचाई देखते ही देखते गाड़ी में भीषण लग गई गाड़ी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि गाड़ी में अचानक शार्ट सर्किट हो गया जिससे गाड़ी में आग लग गई हालांकि गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
वायरल वीडियो
0
Report
SKSundram Kumar
FollowAug 25, 2025 17:05:26Patna, Bihar:
लोकेशन पूर्णिया
परिवारवाद को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार इनसे पूछिए जब से राजनीति में कितने बार वह बाढ़ में गए, कितनी बार मर्डर में गए कितने बार तूफान में का, कितने बार आंदोलन किया. एक बात हम बताना चाहते है. आजाद हिंदुस्तान में मेरे दादा और नाना दोनों पहले मुखिया थे. मेरे नाना फ्रीडम फाइटर थे. मेरे फादर दो बार एमपी का चुनाव और एक बार MLA का चुनाव मधेपुरा से लड़ चुके थे. मेरी मां इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ी. मैं इंडिपेंडें हूं, जनता के बदौलत है पार्टी के बदलत नहीं हूं, उन लोगों की तरह अनुकंपा पर नहीं जीता हूं. और जहां तक बेटे का सवाल है वह दिल्ली में आईपीएल खेल रहा है. इंडिया खेलेगा देश की जनता अगर चाहेगी तो. उसकी शौक अभी राजनीति में नहीं है. जब वह संघर्ष करेगा और बिहार की जनता एक्सेप्ट करेंगी तब वह राजनीति करेगा. हम दोनों वाइफ और हस्बैंड गठबंधन से नहीं बने थे हम सुपौल धारा में भी अलग थे और जब दुनिया में नरेंद्र मोदी जी के चुनाव की लहर चल रही थी तो सब हार गए थे तब हम ही दोनों जीते थे.
तेजस्वी यादव से विवाद को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी जी से बात तो होती रहती है, घर परिवार में भाई बहन अलग रहते हैं कि नहीं. राजनीति में पटना जाने का अलग-अलग रास्ता है विचारधारा अलग-अलग हो सकता है लेकिन लक्ष्य तो एक ही है. हम लोग परिवार तो है ही विचार अलग हो सकता है.
तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों सगे भाई हैं जरूरी नहीं है कि व्यक्तिगत जीवन में रिश्ता टूट जाए कभी एक नहीं हो. हम लोग बिल्कुल एक परिवार हैं महागठबंधन में हमारे नेता राहुल गांधी जी को स्पष्ट कर दिए हैं कि हम लोग सियासत और सत्ता की राजनीति नहीं करने आए हैं. हम लोगों का मुद्दा है बिहार के गरीब आम आदमी लोकतंत्र को खत्म करने वाले यह ताकत और मुद्दा अधिकार का है मुद्दा देश बचाने का है संविधान बचाने का है उस बात को लेकर के है इसलिए हम लोग बिल्कुल एकजुट है एक साथ है और बिल्कुल बेहतर तरीके से हम सब लोग एक साथ काम करेंगे.
बाइट : पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया
4
Report
MKManitosh Kumar
FollowAug 25, 2025 17:05:05Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- मुजफ्फरपुर में NDA सम्मेलन में भारी बवाल, महिला सांसद ने ले लिया प्रत्याशी का नाम तो गुस्से में आ गये अन्य संभावित प्रत्याशी,डिप्टी सीएम को करना पड़ा बीचबचाव*
Anchor - मुजफ्फरपुर के बोचहा में हुए एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर बवाल हुआ, जब बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने मंच से संबोधन के दौरान एक संभावित प्रत्याशी का नाम लेकर लोगों से उन्हें सहयोग करने की अपील कर दी. इसके बाद दूसरे अन्य संभावित उम्मीदवार गुस्से में आ गए और मंच से ही हंगामा करने लगे, वही उनके समर्थक भी एक दूसरे से भिड़ गये. स्थिति को बिगड़ता देख अंत में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को बीच बचाव करना पड़ा और मंच से ही वह लोगों को समझाते दिखे. हालांकि अंत में स्थिति को देखते हुए राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने लोगों से माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ.
दरअसल बोचहाँ के रोहुआ में आज एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री केदार गुप्ता बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता शामिल हुई. जब धर्मशिला गुप्ता मंच से संबोधित कर रही थी तो उन्होंने पूर्व विधायक व वर्तमान संभावित प्रत्याशी बेबी कुमारी का नाम लेकर लोगों से उन्हें जिताने की अपील कर दी, जिसको लेकर बाकी के अन्य संभावित प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई. संभावित प्रत्याशी गीता देवी ने इसको लेकर मंच से ही हंगामा शुरू कर दिया, वही उनके समर्थक भी जमकर विरोध करने लगे और नारेबाजी करने लगे. स्थिति तनावपूर्ण होते देख खुद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने माइक पकड़ी और लोगों से शांत रहने की अपील की. फिर धर्मशिला गुप्ता ने मंच से सबसे माफ़ी मांगी और कहा कि भूलवश ऐसा हुआ है. वही अपने समर्थकों को समझने के लिए गीता देवी को भी मंच से संबोधित करना पड़ा और लोगों को समझाया कि वह शांत रहे.
बाइट - गीता देवी, पूर्व एमएलसी
बाइट - विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री
*इनपुट - मणितोष कुमार*
3
Report
ALArup Laha
FollowAug 25, 2025 17:04:48Belna, West Bengal:
মুখ্যমন্ত্রীর প্রশাসনিক বৈঠকে পঠনপাঠনে বিঘ্ন, সময় বদল বর্ধমান মিউনিসিপ্যাল হাইস্কুলে।
মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় মঙ্গলবার পূর্ব বর্ধমান সফরে আসছেন। প্রশাসনিক বৈঠক করার জন্য বেছে নেওয়া হয়েছে বর্ধমান শহরের প্রাণকেন্দ্র কার্জন গেট সংলগ্ন বর্ধমান মিউনিসিপ্যাল হাইস্কুলের মাঠ। আর সেই কর্মসূচিকে কেন্দ্র করে বদলে গেল বিদ্যালয়ের সময়সূচি।
সাধারণত সকাল ১০টা থেকে বিকেল ৪টে পর্যন্ত ক্লাস চলে এই স্কুলে। তবে মুখ্যমন্ত্রীর বৈঠকের কারণে মঙ্গলবার স্কুল খোলা হবে সকাল ৭টা থেকে ৯টা পর্যন্ত। অন্যদিকে শহর ও শহরতলির বেসরকারি স্কুলগুলিতে পুরোপুরি ছুটি ঘোষণা করা হয়েছে। ফলে মুখ্যমন্ত্রীর কর্মসূচিকে ঘিরে ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে বিতর্ক।
বিদ্যালয়ের মাঠেই তৈরি হচ্ছে মঞ্চ, মাইক, চেয়ারসহ বৈঠকের সমস্ত আয়োজন। নিরাপত্তার কারণে পুরো স্কুল চত্বর পুলিশের দখলে চলে গেছে। ফলে স্বাভাবিক পাঠদান কার্যত ব্যাহত হচ্ছে। পড়ুয়াদের চোখের সামনে মাঠে চলছে সভার প্রস্তুতি, অনেকে ঘোরাঘুরি করছে অনুষ্ঠানস্থলের আশেপাশে।
অভিভাবক ও স্থানীয় বাসিন্দাদের একাংশের ক্ষোভ, শহরে এত বড় বড় খোলা মাঠ থাকা সত্ত্বেও কেন শিক্ষাপ্রতিষ্ঠানের পাঠদান বন্ধ করে সভার আয়োজন করতে হল? পড়াশোনার ক্ষতি না করে এই বৈঠক শহরের বাইরে করা যেত।”
যদিও তৃণমূল নেতা দেবু টুডু দাবি করেন, মিউনিসিপ্যাল হাইস্কুল মাঠ শহরের কেন্দ্রে হওয়ায় মানুষের কাছে পৌঁছনো সহজ। পাশাপাশি এখানে নিরাপত্তা ব্যবস্থাও নিশ্চিত করা সম্ভব।”
অপরদিকে বিজেপি নেতা দেবজ্যোতি সিংহরায় বলেন, মমতার আমলে শিক্ষা ব্যবস্থা তলানিতে গিয়েছে। এত মাঠ থাকতে স্কুল কার্যত বন্ধ করে কর্মসূচি করা হচ্ছে, সেটাই এর প্রমাণ।”
বিদ্যালয়ের সহকারী প্রধান শিক্ষক অবশ্য জানান, “বিদ্যালয়ে কোনও ছুটি ঘোষণাগ করা হয়নি। শুধু সময়সূচি পরিবর্তন হয়েছে। সকাল ৭টা থেকে ৯টা পর্যন্ত সমস্ত ক্লাস ও প্রশাসনিক কাজকর্ম চলবে।”*
প্রশাসন সূত্রে খবর, আগামীকালের বৈঠক থেকে বেশ কিছু গুরুত্বপূর্ণ প্রকল্পের ঘোষণা হতে পারে। তবে শহরে এখন দুই মেরু—একদিকে মুখ্যমন্ত্রীর আগমনে উচ্ছ্বাস, অন্যদিকে স্কুলে পড়াশোনায় বিঘ্ন ঘটায় ক্ষোভ।
বাইট ১।দেবু টুডু (তৃণমূল নেতা),
বাইট ২। দেবজ্যোতি সিংহ রায়( বিজেপি নেতা),
বাইট ৩।রাজিআয়াবুল হায়াত (সহকারী শিক্ষক)।
250825ZG_BWN_SCHOOL
ক্যামেরায় চন্দন ঘোষের সঙ্গে অরূপ লাহার রিপোর্ট।
2
Report
ALArup Laha
FollowAug 25, 2025 17:04:02Belna, West Bengal:
ড্রিল ফুটিয়ে জিটি রোডে শাল বল্লার ব্যারিকেড দিয়ে মুখ্যমন্ত্রীর নিরাপত্তা কঠোর করা হচ্ছে বর্ধমানে। মুখ্যমন্ত্রীর আগমন ঘিরে জিটি রোডে তৎপরতা, ভরা বর্ষায় তড়িঘড়ি রাস্তা সারাইয়ের কাজ চলছে।
মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় মঙ্গলবার দুপুরে বর্ধমান আসছেন। সেই সফরকে ঘিরে শহর জুড়ে এখন সাজোসাজো রব। মুখ্যমন্ত্রীর নিরাপত্তা ও শোভাযাত্রার জন্য পুলিশ ও প্রশাসনের পক্ষ থেকে কড়া প্রস্তুতি নেওয়া হয়েছে।
জিটি রোডের পুলিশ লাইন বাজার থেকে স্টেশন মোড় পর্যন্ত লম্বা রাস্তা বাঁশের ব্যারিকেড দিয়ে ভাগ করা হচ্ছে। ব্যারিকেডের জন্য রাস্তায় ড্রিল ফুটিয়ে শালবল্লা পোঁতা হয়েছে। বীরহাটা মোড় থেকে মিউনিসিপ্যাল হাই স্কুল পর্যন্ত, তিনকোনিয়া মোড় ও পার্কাস রোডেও একইভাবে গর্ত করে শালবল্লা বসানো হয়েছে।
তবে এই কাজকে কেন্দ্র করে ক্ষোভও বাড়ছে। এমনিতেই বেহাল জিটি রোডের উপর বারবার ড্রিল মেশিন চালিয়ে গর্ত করা হলে তার অবস্থা আরও খারাপ হবে বলে মনে করছেন স্থানীয়রা।
এদিকে, মুখ্যমন্ত্রীর আগমন ঘিরে শহরে তড়িঘড়ি সৌন্দর্যায়নের কাজ চলছে। টানা বৃষ্টিকে উপেক্ষা করে জিটি রোডে পিচের প্রলেপ দেওয়া হচ্ছে, ডিভাইডারে পড়ছে নতুন রঙ। সারাবছর যেখানে জিটি রোডের দু’পাশে আবর্জনা স্তূপ হয়ে পড়ে থাকে, সেখানে এখন রীতিমত যুদ্ধকালীন পরিস্থিতিতে ঝাঁপিয়ে পড়েছে প্রশাসন।
ভরা বর্ষায় কঙ্কালসার জিটি রোডের হাল ফেরাতে প্রশাসনের কালঘাম ছুটলেও, মুখ্যমন্ত্রীর সফর শেষ হলে এই রঙচঙে সাজসজ্জা কতদিন টিকে থাকবে, সেই নিয়েই প্রশ্ন তুলছে শহরবাসী।
বাইট। গৌরব সমাদ্দার (কংগ্রেস নেতা)।
250825ZG_BWN_ROAD
ক্যামেরায় সদন সিনহার সঙ্গে অরূপ লাহার রিপোর্ট।
1
Report
BSBidhan Sarkar
FollowAug 25, 2025 17:03:38Chinsurah, West Bengal:
১০০ দিনের কাজের দাবিতে পঞ্চায়েতে ডেপুটেশন দিতে গিয়ে আক্রান্ত সিপিআইএম। মাথা ফাটলো এক বাম কর্মির। ঘটনাকে ঘিরে উত্তেজনা গুরাপের ভাস্তারা গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকা। তৃনমূলের হামলার প্রতিবাদে গুড়াপ থানার সামনে বিক্ষোভ সিপিআইএম এর।
পাল্টা বহিরাগত লোক নিয়ে গিয়ে পঞ্চায়েতে গন্ডগোল পাকানোর অভিযোগ তুলেছে তৃনমূল।
একশো দিনের কাজ, আবাস যোজনার ঘরসহ একাধিক দাবিতে আজ ভাস্তারা গ্ৰাম পঞ্চায়েতে ডেপুটেশন কর্মসূচি ছিল সিপিআইএমের। দলীয় কর্মীদের নিয়ে মিছিল করে ভাস্তারা গ্রাম পঞ্চায়েতের সামনে উপস্থিত হন সিপিআইএম নেতাকর্মীরা। সেখানে উপস্থিত হয়ে তারা শান্তি পূর্ন ভাবে ডেপুটেশন দিতে চান বলে মাইকে ঘোষনা করতে থাকেন। অপরদিকে পঞ্চায়েতের সামনে থেকে "জয়বাংলা ও সিপিআইএম তুমি বাংলা থেকে দূর হটো" স্লোগান দিতে শোনা যায় কিছু মানুষকে। এরপরেই পঞ্চায়েতের এলাকায় উত্তেজনা ছড়ায়। গুরুতর আহত হন ধনিয়াখালি সিপিএম এরিয়া কমিটির সদস্য তথা ডিওয়াইএফআই হুগলি জেলা সম্পাদক মন্ডলী সদস্য সুপ্রভাত দাস। তার মাথায় আঘাত লাগে। হাসপাতালে নিয়ে গেলে তার মাথায় বেশ কয়েকটি সেলাই পড়ে।
সুপ্রভাত বলেন, প্রশাসনকে জানিয়ে ও প্রধানের কাছ থেকে অনুমতি নিয়েই আমরা ডেপুলেশন দিয়ে দিতে গিয়েছিলাম। একশ দিনের কাজ সহ বিভিন্ন দাবিতে ডেপুটেশন দিতে যাই। তখন পঞ্চায়েতের ভিতরে তৃণমূলের গুন্ডাবাহিনী অশ্রাব্য ভাষায় গালিগালাজ করে। তারপরেই আমাদের নেতৃত্ব কর্মীদের উপরে হামলা চালায়।
পুলিশ সূত্রে খবর, এক বাম কর্মী জোর করে পঞ্চায়েত অফিসে ঢুকতে গেলে সেখানে বচসা ও বিশৃঙ্খলা হয়। এখনো কোনো পক্ষই অভিযোগ করেনি। অভিযোগ হলে আইনানুগ ব্যবস্থা নেওয়া হবে।
তৃণমূলের অভিযোগ,ডেপুটেশনের নামে বহিরাগতদের নিয়ে এসে সিপিএম ঝামেলা পাকায় পঞ্চায়েতে।কাউকে মারধর করা হয়নি।
4
Report
PJPrashant Jha2
FollowAug 25, 2025 17:02:48Patna, Bihar:
पटना एक बार फिर आक्रोश की लपटों में घिर गया जब इंद्रपुरी इलाके के लोगों ने मासूम बच्चों लक्ष्मी और दीपक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अटल पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण अटल पथ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोंगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान हालात उस समय और बिगड़ गए जब एक VIP गाड़ी को पुलिस स्कॉट की मदद से जाम के बीच से निकालने का प्रयास किया गया. भीड़ पहले से ही गुस्से में थी और जैसे ही VIP गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश हुई, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम को दौड़ा दिया और VIP गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचा पाए. यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भी बड़े सवाल खड़े करती है.
आपको बता दें कि 15 अगस्त को इंद्रपुरी इलाके की एक बंद कार से मासूम लक्ष्मी और दीपक की लाश बरामद हुई थी. घटना के बाद से ही स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस मामले की सही और निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है. लोगों का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. यही वजह है कि बार-बार जनता सड़क पर उतरकर न्याय की मांग कर रही है. वहीँ पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा की मासूमो के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ह्त्या की गवाही नहीं दे रहे हैं . और हंगामा के बाद पुलिस ने 7 लोंगो को हिरासत में लिया है जबकि आधे दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं . SSP ने कहा कि वीडियो फूटेज के आधार पर दहशत फैलाने वालों की जांच चल रही है .
BYTE कार्तिकेय शर्मा SSP patna
दरअसल , आज लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अटल पथ को जाम कर दिया. जगह जगह आगजनी कर सड़क को रोक दिया और गाड़ियों को तोड़ने लगे . मौके पर पहुंची पुलिस पर ही पत्थरों से हमला शुरू कर दिया गया और देखते ही देखते इलाका रण क्षेत्र में बदल गया . सूचना पर भरी संख्या में पुलिस बल के साथ पटना के आईजी जितेंद्रा राणा आयर एसएसपी पहुंचे और लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया गया .
बहरहाल , यह साफ है कि जब तक मासूमों की मौत की गुत्थी सुलझाई नहीं जाती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक जनता का गुस्सा कम होने वाला नहीं है. यह मामला न केवल न्याय व्यवस्था बल्कि बिहार सरकार की संवेदनशीलता की भी बड़ी परीक्षा बन गया है.
WT प्रशांत झा
BYTE जीतेन्द्र राणा IG पटना ज़ोन
3
Report
BSBidhan Sarkar
FollowAug 25, 2025 17:02:35Chinsurah, West Bengal:
भाई नौशाद की ढाल बनकर 26 को मैदान में उतरेंगे अब्बास! संविधान बचाने के लिए राजसत्ता हथियाने का आह्वान। अब्बास सिद्दीकी आईएसएफ की जान हैं, 26 को खूब खेल होगा, नौशाद सिद्दीकी का दावा। वक्फ संशोधन अधिनियम को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर 21 अगस्त को धर्मतला में आईएसएफ के कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। घटना में नौशाद और आईएसएफ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद अब्बास सिद्दीकी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहां अब्बास को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि नौशाद बार-बार जेल जा रहे हैं, उन पर जुल्म हो रहा है। ऐसा लगता है कि वह खुद अग्रिम पंक्ति में आकर ढाल बनकर खड़े हो गए और नौशाद पर आ रहे तूफान को रोक दिया। उनका संदेश है कि आने वाले दिनों में मैं आऊंगा और लड़ाई और मजबूत होगी। मैं अभी भी लड़ रहा हूं, लेकिन लड़ाई और मजबूत होगी। लड़ाई संविधान बचाने, आम लोगों को संवैधानिक अधिकार दिलाने और राजसत्ता हथियाने की होगी। पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने 2021 में हुगली की उपजाऊ धरती पर आईएसएफ पार्टी की स्थापना की। 21 जनवरी, 2021 को अब्बास ने कोलकाता प्रेस क्लब से पार्टी के नाम की घोषणा की। 2021 के विधानसभा चुनाव में आईएसएफ ने संयुक्त मोर्चा में शामिल होकर चुनाव में हिस्सा लिया, नौशाद समेत 32 उम्मीदवार चुनाव में थे, लेकिन अब्बास सिद्दीकी खुद उम्मीदवार नहीं बने। उस साल 28 फरवरी को अब्बास ने वाम मोर्चा द्वारा बुलाई गई ब्रिगेड रैली में बात की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद देखा गया कि नौशाद सिद्दीकी ने वामपंथी कांग्रेस के खिलाफ शून्य के अंतर से जीत हासिल की। उसके बाद अब्बास सिद्दीकी फिर से राजनीतिक क्षेत्र में नहीं दिखे। इस बार 26वें विधानसभा चुनाव से पहले वह फिर से राजनीतिक क्षेत्र में नजर आ सकते हैं, अब्बास ने सोशल मीडिया पर संकेत दिया है अब्बास सिद्दीकी पार्टी का परमाणु बम हैं। लेकिन अब्बास जहाँ भी जाएँगे, तबाह हो जाएँगे, किसी को मारने के लिए नहीं, बल्कि चौंकाने के लिए। 21 और अब 26 बहुत अलग हैं। तब हमें ग़लतफ़हमी हुई थी। वो मेरे बड़े भाई हैं, मेरी ढाल बनेंगे, ये स्वाभाविक है। 26 में अभी बहुत कुछ बाकी है।
3
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowAug 25, 2025 17:02:23Sadhara, Gujarat:
राजेंद्र ठाकर कच्छ स्वीकृत असाइनमेंट स्थान भुज FTP कच्छ 2508ZK_GAUMATA_ANSHAN गुजरात में गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने की मांग: कच्छ के एकलधाम मंदिर के महंत देवनाथ बापू और संतों ने भुज कलेक्ट्रेट के सामने उपवास आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्हें पूरे गुजरात से संतों और गौ प्रेमियों का समर्थन मिल रहा है। महंत देवनाथ बापू ने कहा कि उन्होंने पहले कई बार गुजरात सरकार के सामने यह बात रखी थी, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, जब तक गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक उपवास आंदोलन जारी रहेगा। और उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि गुजरात में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने पर सरकार को क्या आपत्ति है? बाइट: एकलधाम मंदिर के महंत देवनाथ बापू
3
Report
VMVimlesh Mishra
FollowAug 25, 2025 17:02:09Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - एन एच 30 में सड़क हादसा ।
ट्रक ओर बाइक की टक्कर ।
बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत ।
मृतक ओमकार सिंह व सुम्मन सिंह पटेल ।
सिवनी लखनादौन निवासी बताए जा रहे मृतक ।
मण्डला से बिछिया की ओर जा रहा था ट्रक जबकि बिछिया से मण्डला के ओर आ रहे थे बाइक सवार मृतक ।
ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी ।
बिछिया पुलिस थाना क्षेत्र के ओरई ग्राम की घटना ।
2
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowAug 25, 2025 17:01:58Katihar, Bihar:
कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का लगाया आरोप
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने किया प्रेस वार्ता
कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड में करीब 18,600 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब
पूनम पासवान ने बताया कि उनके पास वोट कटौती के पुख्ता प्रमाण
यह मामला चुनाव आयोग के डाटा से स्पष्ट हुआ
इस गड़बड़ी की जानकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी गई है
कटिहार में कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का
आरोप लगाया है।शनिवार को कोढ़ा की पूर्व विधायक
और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने प्रेस
वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड में करीब 18,600 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं।
राहुल गांधी तक यह मामला पहुंचा है । पूनम पासवान ने बताया कि उनके पास वोट कटौती के पुख्ता प्रमाण हैं और यह मामला चुनाव आयोग के डाटा से स्पष्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी की जानकारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी गई है।
23 अगस्त को कटिहार में आयोजित राहुल गांधी
की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं और
कार्यकर्ताओं ने यह मुद्दा उनके समक्ष उठाया । एसआईआर के जरिए गड़बड़ी का पूरा ब्यौरा राहुल गांधी को सौंपा गया और वोटर अधिकार यात्रा को बताया सफल ।
बाइट -- पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
-- विजुअल --
2
Report
VAVijay Ahuja
FollowAug 25, 2025 17:01:42Gauri Kala, Uttarakhand:
स्लग- यूरिया की कालाबाजारी
रिपोर्टर- विजय आहूजा
स्थान- ऊधमसिंहनगर
एंकर- उधमसिंहनगर के बाजपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खाद की दुकानों पर छापेमारी कार्रवाही की। छापेमारी के दौरान एक दुकान में भारी अनियमिताएं पाई गई। जिसके चलते टीम ने दुकान को सील कर दिया। बता दें कि बाजपुर के किसानों द्वारा समय से खाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत अधिकारियों से की जा रही थी। जिसके चलते कुछ किसानों द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी की भी शिकायत अधिकारियों से की थी। शिकायत मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर बाजपुर में खाद की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी के चलते बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और एडीओ कृषि नरेंद्र सिंह मेहता ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गोयल फर्टिलाइजर और रामनिवास फर्टिलाइजर पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गोयल फर्टिलाइजर पर नीम कोटेड यूरिया के मात्र चार कट्टे पाए गए, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 858 कट्टे दर्ज थे। नीम कोटेड यूरिया के कट्टों में भारी अंतर पाए जाने पर एसडीएम ने गोयल फर्टिलाइजर को सील कर दिया। जबकि रामनिवास फर्टिलाइजर पर कोई अनियमिताएं नहीं पाई गई। प्रशासन की छापेमारी से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कई खाद विक्रेता अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर मौके से फरार हो गए।
बाइट- अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर
2
Report
DGDeepak Goyal
FollowAug 25, 2025 17:01:25Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000
LOCATION-JPR
FEED-2C
___________________________________
___
Anchor-हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद जिले में बने हालातों को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने सतर्कता के सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी भवनों में जलभराव व मिट्टी कटाव की स्थिति का तत्काल समाधान किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि दो दिन विद्यार्थियों के घोषित अवकाश के दौरान ही सभी जरूरी मरम्मत और सफाई कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों या असुरक्षित दीवारों के बीच बच्चों को नहीं बैठाया जाएगा। कलक्टर डॉ. सोनी ने सभी उपखंड अधिकारियों को स्वयं निरीक्षण कर हालात पर नजर रखने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, भामाशाहों और विभागीय मद का सहयोग लेकर जल निकासी, मिट्टी भराव और अन्य आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। आज प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी भवनों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में भरे पानी की निकासी, छतों पर जमा पानी के निस्तारण और मिट्टी कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी भराव का कार्य किया गया।
1
Report