Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nawada805110

शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को बताया अनर्गल बयान देने वाला!

YSYeswent Sinha
Aug 19, 2025 11:17:37
Nawada, Bihar
नवादा में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी अनर्गल बयान दे रहे हैं जिस तरह की वह भाषा बोल रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है उनके नेता जंगल राज की झांकी दिखा रहे हैं जिस तरह जंगल राज में कानून अपने हाथ में लेते थे उसी तरह आज नवादा के हिसुआ में प्रधानमंत्री का पोस्टर के ऊपर पोस्टर लगाने का काम किया गया है उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ रहे हैं
13
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
Aug 19, 2025 13:45:50
Bijnor, Uttar Pradesh:
स्लग--हादसा रिपोर्ट -राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --बिजनौर के नेशनल हाईवे पर स्वाहेड़ी के पास दो गाड़ियों मे हुई आमने सामने जोरदार भिड़ंत। अर्टिगा कार और स्विफ्ट कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे मे दोनों गाड़ियों मे सवार 5 लोग हुए गंभीर घायल।सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। वीओ -- कोतवाली शहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 स्वाहेड़ी गांव के पास हुए हादसे में दोनो गाड़ियों में सवार कुल 5 लोग घायल हुए। इनमें शाहजहांपुर निवासी यासर (असलम के पुत्र), इकबाल (रफीक के पुत्र), इकबाल की पत्नी फरहाना और उनका 4 वर्षीय पुत्र दानियाल शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि एक गाड़ी में शाहजहांपुर तिलहर का एक व्यक्ति और दूसरी गाड़ी में जन्दरपुर के 4 लोग सवार थे।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Aug 19, 2025 13:45:44
Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास पहाड़ी से मलवा और पत्थर की चपेट में आए दो लोग घटनास्थल पर मौत रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास आज करीब 5 बजे पहाड़ी से पत्थर और मलवे की चपेट में दो लोग आ गए जिनकी घटनास्थल पर मौत हो गई गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मार्ग काफी खतरनाक बना हुआ है धराली आपदा के बाद से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी और सोनगाड़ में मार्ग भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुआ है जिसको BRO करीब 10 दिन से बना रहा है और अब जाकर आज सड़क डबरानी में आर पार हुई है सुक्की निवासी दो लोग नीचे से ऊपर सुक्की की ओर जा रहे थे कि अचानक पहाड़ी से मलवा और पत्थर आने से दोनों लोग पत्थर की चपेट में आ गए जिनकी घटनास्थल मौत हो गई स्थानीय लोगों के द्वारा BRO की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाए है।स्थानीय लोगों के अनुसार BRI जैसी भारत की सर्वोच्च बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन एजेंसी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जो समसामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और गंगोत्री यात्रा को भी जोड़ता है BRO के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और मैन पावर है फिर भी स्थानीय लोगों का कहना है कि BRO सड़क नहीं बन पा रहा है पूर्व में भी देखा की डबरानी के पास एक जेसीबी चालक सहित भागीरथी नदी में गिरी थी जिसमें में अभी तक न तो जेसीबी का पता चला और न चालक का और आज दो लोग मलवा और पत्थर के चपेट मेंआए हैं।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Aug 19, 2025 13:45:22
Unnao, Uttar Pradesh:
reporter: gyanendra pratap location: unnao स्लग -साहब पावर हाउस के बाहर रात भर खड़े रहे नहीं आई बिजली।/ ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन बिजली आपूर्ति का बताया दर्द। एंकर : खबर उन्नाव से है, यहां बिजली आपूर्ति का हाल यह है कि 24 घंटे में महज 2 से 3 घंटे ही बिजली लोगों को मिल पा रही है। विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का रवैया कुछ ऐसा है की शिकायत पर फोन नहीं उठाते, फोन उठ भी जाए तो समस्या का समाधान नहीं करते। बिजली की समस्या से परेशान होकर कई दर्जन ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। बिजली विभाग के माखी के रउ पावर हाउस से जुड़े हुए गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वह रात भर पावर हाउस के बाहर खड़े रहे अधिकारियों कर्मचारियों का फोन मिलाते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और बिजली नहीं आई। बताया कि और लोड की समस्या बात कर बिजली काट दी जाती है बमुश्किल दो से तीन घंटे ही बिजली हर दिन मिल रही है, कई बार तो आलम ऐसा हो जाता है कि 24 -24 घंटे बिजली नहीं आती। ग्रामीणों ने अपनी समस्या का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को सौपा। बाइट : बिजली समस्या से परेशान ग्रामीण.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Aug 19, 2025 13:45:16
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:
SLUG- इनामी बदमाश मोनू पाण्डेय ने किया सरेंडर ANCHOR- कौशांबी जिले में पुलिस के दबाव का असर दिखने लगा है। ज़मीन कब्जे के दौरान हुई गोलीबारी मामले में फरार चल रहा 25 हज़ार का इनामी बदमाश मोनू पाण्डेय पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। VO- सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गाँव निवासी हिमांशु उर्फ मोनू पाण्डेय आखिरकार पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका। 25 हज़ार का इनामी और ज़मीन कब्जे के दौरान गोलीबारी मामले का फरार आरोपी मोनू पाण्डेय सरायअकिल थाने पहुँचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि 11 अगस्त को कुण्डारी गाँव में ज़मीन कब्जे को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी। घटना में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 50 हज़ार के इनामी रामदास पाल को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि मोनू पाण्डेय फरार चल रहा था। पुलिस के लगातार दबाव और सख़्ती से बचने का रास्ता न देख आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। वहीं इस प्रकरण का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पाण्डेय अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही धर्मेंद्र पाण्डेय को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनामी मोनू पाण्डेय के सरेंडर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब देखना होगा कि फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पाण्डेय कब तक पुलिस के हत्थे चढ़ता है। BYTE- अभिषेक सिंह, सीओ चायल
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Aug 19, 2025 13:37:34
Sambalpur, Odisha:
ଆଜି ସକାଳେ ଖଣ୍ଡୁଆଳ ନିକଟରେ ହୋଇଥବା ଏନକାଉଣ୍ଟର କୁ ନେଇ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଲେ ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି| ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଆଜି ବଡି ଭୋର ସକାଳେ ଖଣ୍ଡୁଆଳ ନିକଟରେ ପୋଲିସ ସହ ଗୁଳି ବିନିମୟ ରେ ମୋତିଝରଣ ର ଏମ ଡି ସମଦ ଆହତ | ବୁର୍ଲା ଭୀମସାର ସ୍ଥାନାନ୍ତର |ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଗତକାଲି ରାତି ପ୍ରାୟ ୧୦ ଟା ସମୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ଧନୁପାଲି ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ମୋତିଝରଣ ର ଏମ ଡି ସମଦ ଓ ଏମ ଡି ୱାସୀମ ଦୁଇ ଭାଇ ଆସ୍ଫାକ ଖାନ ନାମକ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କୁ ନୃଶଂସ ଭାବେ ହତ୍ୟା କରି ଫେରାର ହୋଇ ଯାଇ ଥିଲେ | ଏ ବାବଦରେ ମୃତକ ଆସ୍ଫାକ ଙ୍କ ଭାଇ ଜଯିବ ଖାନ ଧନୁପାଲି ଥାନା ରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ |ଅଭିଯୋଗ ଆଧାର ରେ ପୋଲିସ ତରଫରୁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଟିମ ଗଠନ କରାଯାଇ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରାଯାଇଥିଲା | ସୂଚନା ମିଳିଥିଲା ଯେ ସମଦ ସମ୍ବଲପୁର ନିକଟ ରେ ଥିବା ଖଣ୍ଡୁଆଳ ଅଂଚଳ ରେ ରହିଛି |ପୋଲିସ ଟିମ ତୁରନ୍ତ ସେଠାରେ ପହଂଚି ଥିଲା |ପୋଲିସ କୁ ଦେଖି ସମଦ ଦୁଇ ରାଉଣ୍ଡ ଗୁଳି ଚାଳନା କରିଥିଲା |ପ୍ରତି ବଦଳ ରେ ପୋଲିସ ତରଫରୁ ମଧ୍ୟ ଗୁଳି ଚାଳନା କରାଯାଇଥିଲା | ଗୁଳି ବିନିମୟ ବେଳେ ସମଦ ର ବାମ ଗୋଡ଼ ର ଆଣ୍ଠୁ ତଳେ ଗୋଟିଏ ଗୁଳି ବାଜିଥିଲା ଏବଂ ପୋଲିସ ତାକୁ ଗିରଫ କରିଥିଲା | ତା ପରେ ତାକୁ ବୁର୍ଲା ଭୀମସାର ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା ତା ନିକଟରୁ ଗୋଟିଏ ୭.୬ ଏମ ଏମ ର ପିସ୍ତଲ ଓ ଗୋଟିଏ ଆପାଚି ମୋଟର ସାଇକେଲ ଜବତ କରାଯାଇଛି |ପୋଲିସ ର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଏମ ଡି ସମଦ ନାଁ ରେ ଅନେକ ଅପରାଧିକ ମାମଲା ରହିଛି |ପୋଲିସ ତରଫରୁ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରହିଥିବା ବେଳେ ଏମ ଡି ଅସ୍ଫାକ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଫେରାର ରହି ଥିବା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି | Byte - ଶ୍ରୀମନ୍ତ ବାରିକ,ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି,ସମ୍ବଲପୁର
3
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Aug 19, 2025 13:37:26
Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଜଟଣୀ ଗଣେଶ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳାର ସହ ସମାପନ ପାଇଁ ଡିସିପି ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ।
4
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Aug 19, 2025 13:37:14
Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AVB FEED ON  2C SLUG- 19 08JALG_PAROLA_HOME_DAMAGE Assigned by - Date- 19 -08-25 File _VDO 4 Photo Byte -1to1 जळगाव,पारोळा जळगावच्या पारोळा तालुक्यातील शेळावे गावात अतिवृष्टीमुळे तब्बल 30/40 पेक्षा अधिक घरांमध्ये चिखली नदीच्या पुराचे पाणी शिरल्याने मोठे नुकसान झाले आहे गावात ढगफुटी सदृश्य झालेल्या पावसामुळे चिखली नदीला मोठा पूर आला, व पुराचे मोठ्या प्रमाणावर पाणी थेट घरांमध्ये शिरल्याने मोठे नुकसान झाले आहे सर्व घरांमधील संपूर्ण संसारपयोगी साहित्य, धान्य, ,कपडे संसार उपयोग दिसतो पुराच्या पाण्यात वाहून गेले असून अंगावर घातलेले कपडे तितके शिल्लक राहिले आहे तीन दिवस उलटूनही या घरांमध्ये अद्यापही पुराचे पाणी साचल्याचे पाहायला मिळत असून पूर किती मोठा असेल याचा अंदाज येतो.. घरात होत्याचे नव्हते झाल्याने गावातील समाज मंदिरात या नुकसानग्रस्त सर्व ग्रामस्थांची राहण्याची व्यवस्था करण्यात आली आहे.. दानशूर व्यक्तींच्या माध्यमातून या नुकसानग्रस्तांना गेल्या चार दिवसांपासून अन्न तसेच कपडे पुरविण्यात येत आहे पुराचे पाणी घरांमध्ये शिरल्यानंतर रात्रीच्या वेळी सुदैवाने गावातील तरुण जागी असल्याने त्यांनी सर्व घरातील महिला , लहान मुलांसह वृद्धांना सुखरूप बाहेर काढले. पुराचे पाणी घरात शिरल्यानंतर अंगावरचे कपडे आणि जीव तेवढा वाचला या शब्दात नु तरकसानग्रस्त महिलांनी आपल्या भावना व्यक्त केल्या या पिढीत गावकऱ्यांचे संवाद साधला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
1
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Aug 19, 2025 13:37:08
Thane, Maharashtra:
ब्रेकिंग... भातसा नदीला पूर आल्याने वालकस जवळील पूल पाण्याखाली.... वालकस-बेहरे गावातील नागरिकांचा संपर्क तुटला... ॲंकर.... काल पासून मुसळधार कोसळणाऱ्या पावसामुळे अनेक नद्यांना पूर आलेला आहे. संततधार कोसळणाऱ्या पावसामुळे भातसा नदीला ही पूर आला आहे. यामुळे कल्याण तालुक्यातील वालकस जवळील पूल पाण्याखाली गेलायं. यामुळे वालकस व बेहरे गावातील नागरिकांचा काल पासूनच शहराशी संपर्क तुटला आहे. पावसाचं प्रमाण वाढतच आहे. तसेच भातसा धरणाच्या पाणलोट क्षेत्रात वाढ होत असल्याने धराणाचे स्वयंचलीत दरवाजे उघडल्याने भातसा नदीच्या पात्रात वाढ होत आहे. यामुळे हा पूल लवकर ओसरणार नसल्याचे बोलले जात आहे. हा पूल यंदाच्या पावसाळ्यात तीसऱ्यांदा पाण्याखाली गेलाय. यामुळे येथील नागरिकांनी अतिशय बिकट परिस्थितीचा सामना करावा लागत आहे. या ठिकाणी नवीन पुलाच्या निर्मितीचे काम प्रगतीपथावर असून ते लवकरात लवकर पूर्ण व्हावे अशी मागणी ग्रामस्थ करत आहेत. ओक्थ्रो.. १२१
3
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Aug 19, 2025 13:36:36
CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।शहनवाज हुसैन न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने वाली राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार झूठ और फरेब की राजनीति के सहारे अपनी जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जहाँ भी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, मैं उनके पीछे-पीछे जाकर उनकी पोल खोलने का काम कर रहा हूँ। सच्चाई यह है कि इस यात्रा का महागठबंधन को कोई जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। चुनाव लड़ने वाले, यानी चुनावजीवी नेता ही सिर्फ़ राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में घूम रहे हैं। इस यात्रा में साफ़ झलक रहा है कि जंगलराज में किस तरह से काम होता था। राहुल गांधी को "जननायक" बताना, असल जननायक कर्पूरी ठाकुर का सीधा अपमान है। बिहार का जननायक सिर्फ़ और सिर्फ़ कर्पूरी ठाकुर ही हैं। तेजस्वी यादव जब भी माइक पकड़ते हैं, जोश में आ जाते हैं, लेकिन अपने ही भाई तेज प्रताप यादव के सवालों का जवाब उनके पास नहीं है। और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देने की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि "खैनी चुन्ना की तरह लपेट देंगे", लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी हर भारतीय के दिलों में बसते हैं। प्रधानमंत्री का अपमान बिहार की जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। बाइट। शहनवाज हुसैन बीजेपी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
2
comment0
Report
RKRohit Kumar
Aug 19, 2025 13:36:29
Sheikhpura, Bihar:
वोटर अधिकारी यात्रा का कारवां पहुंचा शेखपुरा।राहुल गांधी तेजस्वी यादव,दीपांकर भट्टाचार्य,मुकेश साहनी सहित अन्य इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे शेखपुरा के बरबीघा के डॉ श्री कृष्णा सिंह चौक के पास जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,मुकेश साहनी,दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार केशरी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुकेश साहनी दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं को देखने हुजूम उमड़ पड़ा।
1
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Aug 19, 2025 13:36:21
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर बुलंदशहर में मंजीत सिंह श्योराण जनपद न्यायाधीश कोर्ट ने हत्याकांड के 12 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, बुलंदशहर के कोतवाली सिटी इलाके में 24-08- 2012 में हुए बहुचर्चित गोली कांड में हुई वाहिद की हत्या के मामले में सुनाई सज़ा, हत्याकांड के 15 आरोपियों के खिलाफ पुलिस दर्ज की थी चार्जशीट, तीन आरोपियों की सुनवाई के दौरान हो चुकी है मौत, अब 12 आरोपियों को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा, हत्या के मामले 8 आरोपियों पर पचास पचास हजार रुपये का जुर्माना और चार आरोपियों पर पर 55 हजार 500 का लगाया गया जुर्माना बाइट - राहुल उपाध्याय - डीजीसी
3
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Aug 19, 2025 13:35:57
Bhagalpur, Bihar:
एंकर- बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है इसके गिरफ्त में 15 साल के किशोर से 25 साल तक के युवा हैं। गांव गांव तक ब्राउन शुगर का प्रचलन बढ़ गया है। सूखे नशे की गिरफ्त में आकर लोग मर्डर, लूट बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे रहे। लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं कि बिहार में ब्राउन शुगर आखिर आता कहां से है। इस बीच नवगछिया पुलिस जिला की बीहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ मणिपुर की दो महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। दो किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद हुआ है एक कार भी बरामद हुआ है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत ढाई से 3 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। बीहपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा है ऐसे में बिहपुर पुलिस ने जाल बिछाई उस जाल में महिला फँस गयी। महिला को सहयोग करने वाला भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतिशनगर के रहने वाले कार चालक को दबोचा गया है। मणिपुर की रहने वाली मंगला राय और संजना थापा और उसके सहयोगी गौतम राय को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ब्राउन शुगर की चार पेटी है जिसमे 522 ग्रामज़ 524 ग्राम, 526 ग्राम और 525 ग्राम ब्राउन शुगर है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दोनों महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर नवगछिया के मंगल कुमार को डिलीवरी करने वाली थी इससे पहले भी वह नवगछिया में डिलीवरी कर चुकी है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है मामले में कुल 5 लोगों को नामजद बनाया गया है। PTC- अश्वनी कुमार, zee media ,,भागलपुर Byte- प्रेरणा कुमार, एसपी नवगछिया
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Aug 19, 2025 13:35:43
Uska Khurd, Uttar Pradesh:
एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने 24 घण्टे में आयुष सिंह हत्या कांड का खुलासा किया है । पुलिस ने इस मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। आपको बता दे कि सोमवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के राज ग्लोबल एकेडमी के पास थार गाड़ी में सवार 24 वर्षीय आयुष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आयुष कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव का निवासी था।पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। वीओ- इस सनसनीखेज हत्या कांड के मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि उधार के पैसे के लेन-देन के विवाद में आयुष की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। एसपी ने बताया कि सोमवार की रात आयुष सिंह अपने तीन दोस्त शिवम पासवान, सिद्धार्थ सिंह और आदर्श शुक्ला के साथ थार गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच आयुष सिंह का पैसे के लेन-देन को लेकर सिद्धार्थ सिंह और आदर्श शुक्ला से विवाद हो गया। आयुष ने दोनों को करीब 10 लाख रुपये उधार दिए थे। वह इनसे अपने पैसे मांग रहा था। पैसे को लेकर हुए विवाद के बीच आदर्श शुक्ला ने आयुष सिंह के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों फरार हो गए। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस ने इन्हें 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर इनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस , एक जिंदा कारतूस , एक थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। बाइट- संदीप कुमार मीणा, एसपी Neeraj tripathi Zee media sant kabir nagar.up
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Aug 19, 2025 13:35:24
Mathura, Uttar Pradesh:
वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की मथुरा: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार ने मंगलवार को वृंदावन स्थित केशीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए यमुना नदी से दूर रहें। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नदी के किनारे न जाने की सलाह दी। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बाइट डीएम-सिपी सिंह
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Aug 19, 2025 13:34:47
Noida, Uttar Pradesh:
*PM और RSS को लेकर बनाया था आपत्तिजनक कार्टून , अब सोशल मीडिया पर माफी मांगेगे, SC को दी जानकारी* प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विवादित कार्टून बनाने के चलते एफआईआर का सामना कर रहे इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगेंगे।  मालवीय के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है कि वो फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफीनामा जारी करेंगे । मालवीय ने मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। *कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ाई* मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल के एम नटराज ने कहा कि इस मामले में विवादित पोस्ट को डिलीट नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि जांच जारी है। इस दरम्यान हेमंत मालवीय को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगने दीजिए।उनसे अंडरटेकिंग ली जानी चाहिए कि वो जांच में सहयोग देंगे और दूसरी कोई हरकत नहीं करेगे । कोर्ट ने इस दलील से सहमति जताते हुए मालवीय को 10 दिनों में माफी मांगने को कहा है। कोर्ट ने इस दरम्यान  मालवीय की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।   *क्या था हेमंत मालवीय पर आरोप* कोविड वैक्सीन की उपयोगिता पर सवाल उठाने वाला यह  अभद्र कार्टून हेमंत मालवीय ने 2021 में बनाया था। इस कार्टून में पीएम और आरएसएस को अभद्र तरीक़े से दिखाया गया था। 2025 में एक फेसबुक यूजर ने  अपनी पोस्ट में आपत्तिजनक कमेंट के साथ इस कार्टून को फिर से इस्तेमाल किया जिसके चलते इंदौर के आरएसएस कार्यकर्ता और वकील विनय जोशी ने लसूड़िया पुलिस थाने में इस साल मई मे एफआईआर दर्ज करवाई थी। *HC से नहीं मिली थी राहत* इससे पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जून 2025 में हेमंत मालवीय की अग्रिम ज़मानत अर्जी को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने मालवीय की भगवान शिव के बारे में अनुचित टिप्पणी और पीएम आरएसएस के अभद्र कार्टूनों का हवाला देते हुए कहा था कि  उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है और विवादित कैरिकेचर बनाते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद मालवीय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top