ड्रंग गुलमर्ग में सेल्फी पॉइंट तेज़ हवाओं से गिरा!
Gulmarg, Selfie Point at Drung Gulmarg Collapses Due to Heavy Winds Drung, Gulmarg, A recently constructed wooden selfie point at the popular tourist spot of Drung in Gulmarg collapsed into the river due to heavy winds, raising safety concerns among visitors and locals. Fortunately, the incident occurred when no one was present at the site, and no injuries were reported. According to local sources, the selfie point was erected by the Gulmarg Development Authority (GDA) to enhance the tourist experience and provide a scenic photo spot. However, the structure could not withstand the strong winds and was swept away by the river. Reacting swiftly to the incident, GDA Chief Executive Officer Tariq Hussain Naik dispatched a team to the location to assess the situation. Speaking to the media, the CEO assured that the selfie point will be reconstructed soon with improved safety standards. He emphasized the administration’s commitment to promoting safe and sustainable tourism in Drung and other destinations of Gulmarg. Locals and tourists have urged the concerned authorities to ensure future constructions are built with strong materials and structural safety in mind to avoid such incidents. visual and bytes0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के चिताहरण गणेश मंदिर में अद्भुत चमत्कारिक कहानियां सामने आर्इं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश जी अद्भुत चमत्कारिक और विचित्र कहानियों वाले मंदिरों में से एक है, चिताहरण गणेश मंदिर0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर-50 मंदिर तोड़ने के विरोध में साधु-संतों का हंगामा, पुलिस तैनात
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के सेक्टर 50 में बने मंदिर परिसर को HSVP डिपार्टमेंट द्वारा तोड़े जाने को लेकर हुआ बवाल। ग्राम पंचायत व साधु संतों द्वारा मंदिर परिसर का किया गया घेराव, भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद। बाबा बालक नाथ संतों की बनी हुई है मंदिर में समाधि। ग्राम पंचायत का कहना है कि प्रशासन के आने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर को तोड़ना शुरू कर दिया। 40 साल पहले बने मंदिर परिसर को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने को लेकर हो रहा बवाल। सैकड़ों की तादाद में साधु संतों ने मंदिर परिसर का घेराव किया हुआ है। अंग्रेजों के टाइम से बने मंदिर परिसर को समय रहते ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया था। मंदिर परिसर में बनी गौशाला, जोड़ व धर्मशाला को किया गया ध्वस्त। मंदिर तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों व मंदिर परिसर के लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। तोड़फोड़ के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। सुबह से हो रहे बवाल के बाद कई साधु संतों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात भी बताई जा रही है। मंदिर परिसर तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों व साधु संतों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस पूरे मामले को देखते हुए, विधायक महंत बालकनाथ मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं। एंकर Gurugram के सेक्टर-50 स्थित मंदिर परिसर में पहुंचे सांसद महंत बालकनाथ पहुंचे और उन्होंने बताया कि यहां बाबा बालकनाथ की समाधि और पुरानी प्रतिमाएं स्थापित हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफिया, जिनमें Unitech का नाम सामने आ रहा है, अपने निजी स्वार्थ के चलते मंदिर परिसर की जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। महंत बालकनाथ ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी अपनी बात रखी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पुराने मंदिरों को तोड़ने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अधिकारियों को गुमराह कर भूमाफिया अपने निजी प्लॉट पर कब्जे के लिए प्रशासन के जरिए यह कार्रवाई करा रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर परिसर का इस जमीन विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी मंदिर को निशाना बनाया जा रहा है।0
0
Report
टिहरी में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम कीर्तिनगर में शुरू
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी ब्रेकिंग मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी ने की कार्यक्रम में शिरकत कीर्तिनगर के स्वामी मंथनम प्रेक्षागृह में आयोजित हो रहा कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
हरियाणा: रिकॉर्ड जनभागीदारी के साथ रक्तदान में देश का अग्रणी राज्य
Chandigarh, Chandigarh:रिकॉर्ड जनभागीदारी, मजबूत बुनियादी ढांचा, डिजिटल एकीकरण और जीवनरक्षक सहायता ने हरियाणा की उल्लेखनीय रक्तदान सफलता को बनाया संभव चंडीगढ़, 12 सितंबर - हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बना है। यह उपलब्धि प्रदेश की बड़े पैमाने पर जनभागीदारी के साथ-साथ मजबूत रक्त आदान बुनियादी ढांचे, डिजिटल एकीकरण, बेहतर चिकित्सा सुरक्षा और मरीजों को मुफ्त जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। हरियाणा में 5.89 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया गया और 8,189 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सभी जिलों में लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने के साथ हरियाणा अब रक्तदान के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। यह जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ._sumi ta_mishra ने आज यहाँ दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज सत्यापित वार्षिक रक्तदान अंकड़ों के आधार पर प्रति दस लाख आबादी पर रक्तदान के मामले में हरियाणा सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर रहा है। भारत सरकार द्वारा हरियाणा को 1अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा की यह उपलब्धि निरंतर जनभागीदारी तथा राज्य द्वारा रक्त आधान सेवाओं को मजबूत करने, चिकित्सकीय सुरक्षा में सुधार, डिजिटल एकीकरण को बढ़ावा देने और सुरक्षित जीवनरक्षक रक्त एवं रक्त अवयवों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लगातार प्रयासों को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने लगातार तीसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पहले प्रदेश को वर्ष 2024 और 2025 में भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ था। 5.89 लाख यूनिट रक्त एकत्र राज्यक्षता के स्तर पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा ने 2025-26 के दौरान 5.89 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया और वित्तीय वर्ष के दौरान 8,189 रक्तदान शिविर आयोजित किए। चरखी दादरी जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड सेंटर को लाइसेंस मिलने के साथ अब हरियाणा के 22 जिलों में कम से कम एक कार्यशील लाइसेंस प्राप्त सरकारी ब्लड सेंटर उपलब्ध हो गया है, जिससे जिला स्तर पर पूर्ण कवरेज हासिल हो गया है। हरियाणा का रक्त आधान नेटवर्क भी काफी विस्तारित हुआ है और ब्लड सेंटरों की संख्या 146 से बढ़कर 163 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 34 सरकारी और 129 निजी ब्लड सेंटर हैं, जबकि 150 ब्लड सेंटर (92 प्रतिशत) ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा से लैस हैं। इससे मरीजों के लिए विशेष रक्त अवयवों की उपलब्धता मजबूत हुई है। स्वैच्छिक रक्तदान को मिल रही गति डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा ने केंद्रित निगरानी और ब्लड सेंटरों के साथ सीधे संपर्क के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने में तेजी से प्रगति की है। राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान की दर 79 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त 2026 तक 92 प्रतिशत हो गई है। यह उपलब्धि ब्लड सेंटरों के साथ सीधे ऑनलाइन समीक्षा और संचालन संबंधी समस्याओं के समन्वित समाधान के बाद हासिल हुई है। इस प्रगति से हरियाणा 95 प्रतिशत के राष्ट्रीय मानक के और करीब पहुंच गया है। यह जीवनरक्षक अभियान में बढ़ती जनभागीदारी और यह सुनिश्चित करने के राज्य के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है कि स्वैच्छिक, बिना पारिश्रमिक वाले रक्तदान पर अधिक निर्भरता हो। डिजिटल बदलाव से रक्त सेवाएं मजबूत हरियाणा ने अपनी रक्त आधान सेवाओं को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ एकीकृत करने में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है। नए ABHA-आधारित डोनर रजिस्ट्रेशन फीचर की शुरुआत के बाद दो महीने के भीतर 89 ब्लड सेंटर ABHA सिस्टम से एकीकृत हो गए हैं। यह सुविधा राष्ट्रीय ई-रक्तकोष पोर्टल पर शुरू की गई है और इससे पहले यह संख्या शून्य थी। उसी समय 134 ब्लड सेंटर ई-रक्तकोष प्लेटफॉर्म पर लाइव जानकारी सक्रिय रूप से अपडेट कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता मजबूत हो रही है, रियल-टाइम निगरानी में सुधार हो रहा है और रक्त की उपलब्धता तथा सेवाओं के प्रदर्शन की बेहतर जानकारी मिल रही है। बेहतर चिकित्सा सुरक्षा, रक्त की कम बर्बादी हरियाणा ने महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सुरक्षा संकेतकों पर भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। कुल 1,305 हाई-रिस्क रिएक्टिव डोनर्स में से 1,255 यानी 96.17 प्रतिशत को सफलतापूर्वक ट्रैक किया गया और उपयुक्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जोड़ा गया, जो 85 प्रतिशत के मानक से अधिक है। रक्त की बर्बादी भी नियंत्रण में रही है और डिस्कार्ड दर 2.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जो 4 प्रतिशत के मानक से कम है। मरीजों के लिए मुफ्त रक्त और जीवनरक्षक सहायता डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा जीवनरक्षक उपचार की जरूरत वाले मरीजों की पहुंच मजबूत करने के लिए रक्त से संबंधित महत्वपूर्ण सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराना जारी रखे हुए है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त और रक्त अवयव मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। सरकारी संस्थानों में पात्र BPL और डेंगू मरीजों को फ्री सिंगल डोनर प्लेटलेट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्य थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और सिकल सेल एनीमिया जैसे विकारों से पीड़ित उन मरीजों को भी सहायता प्रदान करता है, जिन्हें बार-बार और आजीवन उपचार की आवश्यकता होती है। वर्तमान में जिला नागरिक अस्पतालों में 1,443 थैलेसीमिया मरीज और 1,018 हीमोफीलिया मरीज पंजीकृत हैं और राज्य की सहायता प्रणाली के तहत उन्हें क्रमशः मुफ्त आयरन कैलेशन दवाएं और एंटी-हीमोफीलिया फैक्टर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर जनभागीदारी ने रक्तदान अभियान को बनाया मजबूत डॉ. मिश्रा ने कहा कि बड़े पैमाने पर जनसक्रियता ने हरियाणा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 5 मई, 2025 को प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान अभियान के दौरान एक ही दिन में 10,183 नागरिकों ने रक्तदान किया। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हरियाणा ने युवाओं के नेतृत्व में आयोजित 51 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 2,374 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस पहल के दौरान हरियाणा की पहली ब्लड बैंक के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान भी शुरू की गई, जिससे आपात स्थितियों के लिए रक्त आधान सेवाओं की तैयारियों को मजबूत किया गया। एनसीआई झज्जर ब्लड सेंटर, जो पहला पेपरलेस ब्लड सेंटर है, को 14 जून, 2026 को गुजरात में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय रक्तदान परिषद (NBTC), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड सेंटर घोषित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन तथा अत्याधुनिक और स्वचालित ब्लड सेंटर तकनीक के उपयोग के लिए दिया गया। अगला चरण: उन्नत जांच और आगे विस्तार आगे की दिशा बताते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा अब रक्त सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए उन्नत तकनीक के माध्यम से रक्त आधान सेवाओं को मजबूत करने के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। पीजीआईएमएस रोहतक के ब्लड सेंटर में ID-NAT मशीन सुविधा स्थापित करने को मंजूरी दी गई है, जिससे रक्त आधान से फैलने वाले संक्रमणों की जांच और मजबूत होगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान, आधुनिक ब्लड सेंटर बुनियादी ढांचा, डिजिटल निगरानी, रक्त सुरक्षा और मरीज-केंद्रित सहायता पर हरियाणा का निरंतर ध्यान राज्य की रक्त आधान प्रणाली को और मजबूत करेगा तथा जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त अवयवों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।0
0
Report
खरगोन में विष्णुलोक रूप बनाकर गणेशजी के दर्शन, भक्तों की भारी भीड़
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -खरगोन के ज्योतेश्वर मंदिर परिसर ज्योति नगर में गणेश उत्सव की धूम। विष्णुलोक बनाकर अष्टविनायक के यहां दर्शन होंगे। 21 फिट के गणेशजी झूले पर विराजित होकर दर्शन देंगे। समिति प्रतिवर्ष आयोजित करती है गणेशजी के नए स्वरूप के दर्शन। लालबाग के राजा,महाकाल लोक के बाद अब विष्णुलोक बनाकर गणेशजी के दर्शन। इंजीनियर नितिन मालवीय एवं उनकी 100 सदस्यीय टीम गणेशजी के विष्णुलोक के दर्शन की तैयारी पूर्ण कर सजावट में जुटी। प्रतिवर्ष यहाँ के गणेशजी आकर्षण के केंद्र होते है। रात्रि में भव्य आयोजन होकर शहर सहित आसपास के हजारों लोग दर्शन लाभ लेते है। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को जुटना पड़ता है।0
0
Report
उमरिया-बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास सेमरा में बाघों की गतिविधि से दहशत, एक घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के समीपी सेमरा एवं सेमरी में दो बाघों के मूवमेंट होने से दहशत की ख़बर है,वहीं बाघ के हमले में सेमरा निवासी शंकर पटेल घायल हो गया है जिसे मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने सीएचसी मानपुर उपचार के लिए भर्ती कराया है,मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं वहीं टाइगर रिज़र्व के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकित सोनी एवं अन्य स्टॉफ भी मौके पर मौजूद है ग्रामीणो को जंगल के भीतर नहीं जाने की समझाइस दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में चोरी के प्रयास का घात लगाकर पकड़ा गया युवक; पुलिस के हवाले
Bihar:स्लग - चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने घात लगाकर पकड़ लिया जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर आगे की जांच में जुट गई है. यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब दो बजे रामनगर वार्ड-1 में अवस्थित एक घर में कुछ युवक चोरी की नीयत से पहुंचे थे, तभी इसकी भनक कुछ लोगों को लग गई. लोगों ने घात लगाकर एक युवक को पकड़ लिया. और ग्रामीणों ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लेकर डायल 112 पुलिस को इसकी सुचना दी, सुचना पर सुबह को डायल 112 पुलिस पहुंची जिसके बाद लोगों ने उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी मिली है की इस चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उक्त युवक के साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे जो मौके से फरार हो गए. लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जानकारी मिली है कि पकडे गए युवक का ससुराल भी रामनगर गांव में ही है. फिलहाल डायल 112 पुलिस द्वारा उक्त युवक को पकड़कर अपने साथ पिपरा थाना ले गयी है, जहां पिपरा पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है. मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, फिलहाल इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस द्वारा लाये गए युवक से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.0
0
Report
जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन, थाने में ही विवाद सुलझेंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का एसपी विनय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन। एसपी ने कोंच कोतवाली में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया। परिवार परामर्श केंद्र खुलने से थाने में पारिवारिक विवादों का हो सकेगा समाधान। पारिवारिक विवादों में फरियादियों को जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पति-पत्नी के विवाद समेत पारिवारिक मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से हो सकेंगे आपसी समझौते। नगर के सामाजिक लोगों को बनाया गया परिवार परामर्श केंद्र का काउंसलर। जालौन के कोंच कोतवाली परिसर में एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन।0
0
Report
अल्मोड़ा में NDA-NA-CDS परीक्षा शांतिपूर्ण, 12 केंद्र तय
Almora, Uttarakhand:संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए एवं एनए तथा सीडीएस परीक्षा रविवार को अल्मोड़ा में आयोजित हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई और जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पांच पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अभ्यर्थियों की जांच कर प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने से रोकने की व्यवस्था की गई। केंद्रों के 200 मीटर दायरे में मोबाइल शॉप और साइबर कैफे बंद रखे गए। साथ ही केंद्रों के आसपास बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए पुलिस ने निगरानी बनाए रखी।0
0
Report
Advertisement
Vinod Sahni हत्या मामले में पल्लवी पटेल ने गिरफ्तारी, सुरक्षा और नौकरी की मांग की
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ गोंडा में 9 सितंबर को हुए विनोद साहनी हत्याकांड के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं को घर जाने से रोका जा रहा है गोंडा बाराबंकी बॉर्डर से लेकर की मृतक विनोद साहनी के घर तक जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। तो वहीं दूसरी तरफ सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल गोंडा पुलिस को चकमा देकर के अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ मृतक विनोद साहनी के घर रेक्सडिया पहुंची। जहां उन्होंने मृतक विनोद साहनी की पत्नी ऊषा देवी, बेटा राजा साहनी, बेटी रागिनी और विजयलक्ष्मी से मुलाकात तक घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वही मीडिया से बात करते हुए सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता जो अपने निषाद समाज,मल्लाह समाज के लिए मुखर बनकर आवाज उठाती थी उनकी हत्या कर दी गई। जिस तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया है निश्चित तौर पर जो पीड़ित वर्ग है जो दलित है शोषित है आदिवासी पिछड़ा है वह अंदर तक डर चुका है आज इस घटना को देखने के बाद यह बोल दीजिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ा सूबे में डर जो है आज इतना बड़ा खतरा इस देश में सरहदों पर आतंकवादियों से नहीं है उससे ज्यादा खतरा आज सूबे में जातंकवादियों से है। ऐसे सत्ता से संरक्षित जो समाज है जो समुदाय है वह पीड़ितों को इस कदर मार रहा है जैसे हम लोग मूली गाजर हो गए हैं जब सरकार से और सरकार में रह रहे मंत्रियों से सवाल पूछो तो जवाब ऐसे आते हैं कि हम प्रयास कर रहे हैं।संगठित अपराध हो रहे हैं दिनदहाड़े मारा जा रहा है इस कदर अंजाम दिया जा रहा है परिवार को उजाला जा रहा है सरकार सिर्फ प्रयास कर रही है सरकार सिर्फ ढीला माटोली करके बोल रही है कि हम अपने प्रयास कर रहे हैं ईमानदारी से कर रहे हैं। जबकि पता है पिछड़ों,दलितों और आदिवासियों का सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं है सुनवाई अगर किसी की हो रही है तो सत्ता संरक्षित समुदाय की हो रही है। वहीं आरोपियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विनोद कुमार साहनी जब घायल हुए उन्होंने खुद अपनी जुबानी उन्होंने गोलू सिंह आकाश सिंह का नाम लिया है जिनको जिनका नाम उन्होंने अपनी तहरीर में दिया है वही तो अपराधी हैं। अगर इन लोगों को बचाने के लिए ऊपर से प्रेशर आएगा तो मैं निश्चित तौर पर कह रही हूं परिवार को भी आश्वासन दे रही हूं। जहां तक मेरा समर्थ है आपके साथ खड़े होकर के आपके लिए न्याय की लड़ाई लडूंगी। वही पोस्ट को लेकर के कहा कि पोस्ट कौन नहीं करता है अभिव्यक्ति की छूट सबको है लेकिन हमारा पीड़ित और वंचित समाज अगर पोस्ट करता है तो अब अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन सदन में भी अगर इस पीड़ित और वंचित समाज को,पिछड़ों,दलितों और आदिवासियों को गाली तक दे दी जाती है वह कभी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है कहना सिर्फ इतना है इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था जरूर कायम है लेकिन जो न्यायिक व्यवस्था है। वह कागजों पर कुछ और है जमीनी हकीकत कुछ और है हमारी मांग चार लोगों की गिरफ्तारी दो अधिकारियों का निलंबित नहीं है चार लोगों के गिरफ्तारी से अधिकारियों के सस्पेंड होने से परिवार को न्याय नहीं मिलता है। परिवार बिखर गया है परिवार की मांग है कि इस परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मुआवजा मिले सुरक्षा मिले और असलहा मिले जो इस घटना में शामिल है उन्हें बिना किसी रम और बिना किसी पक्षपात जेल की कोठरी के पीछे ठोस जाए और उनके ऊपर कार्रवाई हो NSA लगाया जाए।0
0
Report
बिहार ने एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू कर देश रिकॉर्ड बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:बापू सभागार, पटना में राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिहार एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के साथ बिहार की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हमारा संकल्प है。0
0
Report
राजस्थान SET 2026: चौमूं केंद्र में पेपर देर से पहुंचने पर हंगामा, पुनः परीक्षा घोषित
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान SET परीक्षा 2026 से जुड़ा मामला परीक्षा पेपर लेट होने के कारण से हंगामा कर रहे छात्र चौमूं के एक परीक्षा केंद्र पर चल रहा था धरना RAS आस्था शर्मा भी मौके पर पहुंची आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा में हुई लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर RAS आस्था शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और परीक्षार्थियों से बातचीत की। वहीं ACP कृष्णराज जांगिड़ और पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रों से समझाइश की काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। कोटा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट डायरेक्टर विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे...ACP कृष्णराज जांगिड़ ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया कि पेपर लेट होने की घटना को देखते हुए इस केंद्र की परीक्षा स्थगित कराई जाएगी। अब संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। पुनः परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से नई तिथि घोषित की जाएगी। नई तारीख की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की सूचना दी जाएगी। इसके बाद आक्रोशित छात्र धरना समाप्त कर रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के 100 साल पुराने पुल की जर्जर हालत से लोग दहशत में
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बना करीब 100 साल पुराना पुल हादसों को दावत दे रहा है। इस पुल से गुजरने वाले लोग कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। दरअसल यह पुल अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पुल से गुजरते वक्त लोग अक्सर सहम जाते हैं। इंद्रावती नदी में हर साल बाढ़ के कारण यह पुल पूरी तरह से डूब जाता है, जिससे इसके पिलर और पुल के ऊपर बनी सड़क भी उखड़ने लगी है। नया पुल बनने के बाद से स्थानीय प्रशासन ने इसका संचालन बंद कर दिया था, हालांकि दुपहिया वाहनों और राहगीरों के लिए यह पुल खुला रहा। लेकिन स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन भी बेरोकटोक गुजर जाते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हर रोज इस पुल से हजारों की संख्या में मजदूर, नौकरीपेशा लोग और आसपास के गांव वाले गुजरते हैं।0
0
Report
महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर आंशिक तल्खी, कांग्रेस-RJD के रिश्ते खतरे में
Patna, Bihar:विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले कांग्रेस और RJD का वर्षों पुराना रिश्ता हो सकता है खत्म हो जाए क्योंकि अभी महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है क्यो की RJD पहले ही 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट का लिस्ट जारी कर चुकी है। जिससे कि कांग्रेस के नेता नाराज हैं अब बात यह सामने आ रही है कि कांग्रेस 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है और एक तरह से देखा जाए तो महागठबंधन पर संकट मंडरा रहा है कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा की फैसला राष्ट्रीय जनता दल को करना था कांग्रेस पार्टी को साथ में लेकर चलना चाहते हैं कि नहीं भारतीय जनता पार्टी से ईमानदारी से लड़ना चाहते हैं कि नहीं यह बहुत बड़ा सवाल है कहने से काम नहीं चलेगा बल्कि करके दिखाना पड़ेगा 2025 के चुनाव में नही देखा गया है उपचुनाव में भी नहीं दिखा और अभी भी नहीं दिख रहा है फैसला जनता करेगी अलग उम्मीदवार जो है उतारने का अध्यक्ष फैसला करेंगे जो भी फैसला होगा हम लोग उसके साथ है बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा महागठबंधन का टूटना कटु सत्य है। जो इनकी एक्टिविटी है जो क्रियाकलाप है, जिस प्रकार विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना साहस दिखाया है राजद के सामने, तो इस बात का परिणाम है कि अब कांग्रेस राजद के एकतरफा निर्णय को सहन करने वाला नहीं है। चूंकि कांग्रेस की मजबूरी है, अगर वो कैंडिडेट नहीं देंगे, तो नाम लेने वाला समाप्त हो जाएगा ऐसे भी कांग्रेस समाप्ति के कगार पर है। तो महागठबंधन टूटने के कगार पर है और महागठबंधन के जो घटक दल हैं, वो दूसरे आशियाना की तलाश में हैं। RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा RJD ने अपना उम्मीदवार देने का काम किया है और इस मामले में कांग्रेस के level से जो बातें की जा रही है, उसमें कहीं कोई मामले नहीं है। चूंकि सभी को पता है कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इस बात पर सहमत है कि बिहार में और देश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति चल रही है, जिस तरह से सांप्रदायिक नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिस तरह से शिक्षकों, छात्रों और युवाओं के मामले पर लोगों को दिग्भ्रमित सरकार के स्तर से किया जा रहा है, उसके खिलाफ मजबूत संकल्पों के साथ राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार तेजस्वी जी के नेतृत्व में, लालू जी के विचारों के साथ चुनाव मैदान में है। और आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन के सभी साथियों के साथ मिलकर के चुनाव में जाने का काम करेगा। जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की महागठबंधन के भीतर जो स्थिति बनी हुई उसे एक बात तो बिल्कुल ही स्पष्ट है ना कि यह अलायंस सिद्धांत एवं नीति पर नहीं बल्कि स्वार्थ एवं अपनी महत्वाकांक्षाओं पर टिका हुआ अलायंस है। कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल, एमएलसी कैंडिडेट को लेकर के जिस तरह से सिर फुटव्वल मची हुई है आपस में, अपनी-अपनी तैयारी में है, यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं है। लेकिन सवाल है कि जो लोग अपनी एकता का, एकजुटता का आवाम के बीच में हमेशा उन्होंने एक भ्रम डालने की कोशिश की, वो करते रहे हैं। लेकिन हकीकत में कि वे अपने अलायंस एवं अपनी सीटों का जो बंटवारा होता है, वो भी नहीं संभाल पा रहे हैं।0
0
Report
बगहा बीजेपी कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की व्यापक तैयारी
Bagaha, Bihar:बगहा बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री और बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक जनक राम के साथ बीजेपी सदर विधायक राम ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। बीजेपी ने कांग्रेस पर महापुरुषों के सपनों को दरकिनार करने और महात्मा गांधी की सिर्फ ब्रांडिंग करने का आरोप लगाया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनक राम ने बताया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद देश में आज किस तरह का बदलाव आया है जनता स्वयं बता रहीं है। यूपीए की सरकार महात्मा गांधी को केवल ब्रांडेड बना के रखी है, गांधीजी को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया। लेकिन गांधी जी का जो स्वच्छता अभियान का सपना था उसको पूरा नहीं किया गया। जबकि NDA की सरकार में अब लोगों को समझ में आने लगा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास की लकीर खींची गई है। दरअसल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पीएम मोदी के पोलिटिकल सिल्वर जुबली के रूप में मनाये जाने वाला सेवा संकल्प अभियान ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा NDA का कुनबा गाँव गाँव और घर घर पहुंच रहा है। जिसकी वानगी में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे और बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम अलग अलग तैयारियों में दौरा किये। दावा किया जा रहा है कि बिहार समेत देशभर में लोग घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। लिहाजा सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए पार्टी कार्यकर्त्ता और नेता इलाके में कैंपेन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अबकी बार गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को खास यादगार बनाने की तैयारी युद्धस्तर पर चल रहीं है लिहाजा NDA कार्यकर्त्ता और नेता दम खम में जन जन तक पहुंच रहे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाकर उनसे आशीर्वाद स्वरूप एक दीया पीएम मोदी के नाम जलाने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि बीजेपी कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय समेत अटल बिहारी वाजपेयी और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर विश्व कर्मा पूजा के दिन पड़ने वाले जन्मोत्सव को खास बनाने में बीजेपी कार्यकर्त्ता और नेता जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
