San Francisco to Mumbai Flight Shocker: Cockroaches Found on Board!
Delhi, Delhi:“On flight AI180 from San Francisco to Mumbai via Kolkata, two passengers were unfortunately bothered by the presence of a few small cockroaches on board. Our cabin crew, therefore, relocated the two passengers to other seats in the same cabin, where they were comfortable thereafter. During the flight's scheduled fuel stop in Kolkata, our ground crew promptly conducted a deep cleaning process to address the issue. The same aircraft subsequently departed in time for Mumbai. Despite our regular fumigation efforts, insects can sometimes enter an aircraft during ground operations. Air India will be undertaking a comprehensive investigation to determine the source and the cause of this incident and implement measures to prevent recurrence. We sincerely apologize for any inconvenience caused to the passengers.” -Air India Spokespersonहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में रिकॉर्ड भीड़, टिकट और लड्डू से आय करोड़ों
Ujjain, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस पर 6 लाख 57 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, लड्डू प्रसाद और टिकट से मंदिर समिति को करीब ₹1.62 करोड़ की आय उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवान महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 15 अगस्त को देशभर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर से 122.165 क्विंटल लड्डू प्रसाद खरीदा, जिससे मंदिर प्रबंध समिति को ₹54 लाख 69 हजार 800 की आय हुई। वहीं, ऑनलाइन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से ₹69 लाख 88 हजार 250 और काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से ₹38 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस तरह ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर समिति को कुल ₹1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 की आय हुई。 स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं लगातार संभालीं।कलेक्टर ने दर्शन मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता दी
Ujjain, Madhya Pradesh: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने दर्शन मार्ग और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश उज्जैन में नागपंचमी पर पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें आसानी से दर्शन मिल सकें, इसके लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शनिवार को दर्शन मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कर्कराज, भील समाज, चारधाम, हरसिद्धि, बड़ा गणेश, बड़ा गणेश मार्ग, प्रवेश द्वार नंबर-4, विश्रामधाम महाराजवाड़ा सहित मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में की गई व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा निर्गम रैंप से लेकर चौबीस खंभा मार्ग, हरसिद्धि पाल और बड़ा गणेश मार्ग तक पूरे दर्शन पथ का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित प्रशासन और मंदिर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।नागादी इलाके में कांग्रेस नेता अनिसुर रहमान व पुत्र पर गोली, दो मृत
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার নাকাসিপাড়া ব্লকের নাগাদি এলাকায়, জাতীয় কংগ্রেস নেতা আনিসুর রহমান এবং তার পুত্র আবু সুফিয়ান দুই জন কে দুষ্কৃতীরা গুলি করে আজ রাত 9:45 নাগাদ, দুই জনের মৃত্যু হয়।गोरखपुर में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ राजघाट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पॉटील के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और राजघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की。 संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय प्रकाश पुत्र घूरहू, निवासी अधियारी बाग रामलीला मैदान, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर और जामवंत पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी बरहामपुर बालेमिया, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना राजघाट में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में राजघाट थाना पुलिस के साथ आबकारी निरीक्षक श्याम नारायण वर्मा और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ राजघाट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.Gorakhpur जमीन विवाद के कारण लड़की से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीनी विवाद को लेकर युवती से मारपीट, वीडियो वायरल。 गोरखपुर के गोला कस्बे से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर एक युवती के साथ पड़ोस के लोगों ने मारपीट की। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है。 पूरा मामला गोला थाना क्षेत्र के गोला कस्बे के वार्ड नंबर-9, गोपालपुर का है। यहां रहने वाली जुली पुत्री रमाकांत ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी परिवार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। जुली के मुताबिक, पड़ोसी परिवार से सार्वजनिक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह मामला अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसके और उसके दिव्यांग पिता के साथ पहले भी मारपीट की जाती रही है और जानमाल की धमकी दी जाती है। युवती का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान राहुल यादव, गिरिजा यादव और मीना देवी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं मारपीट की कथित घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके पास वीडियो समेत अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं और उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसका कहना है कि विवाद के चलते उसे लगातार भय बना हुआ है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में एसपी साउथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक भूमि को लेकर चल रहा विवाद कब खत्म होगा? क्या कथित मारपीट के आरोपों की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी? वायरल वीडियो और शिकायत के बाद अब पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं。 वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नही करता है। खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं।हरवारा में हिस्ट्रीशीटर नबील की फायरिंग, गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हरवारा में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर नबील गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, 13 अगस्त की रात में आपसी विवाद के बाद की थी फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर नबील और रोहित सोनकर के बीच हुआ था विवाद, विवाद के बाद बीच सड़क पर नबील ने फायरिंग करके दहशत फैला दी थी, पुलिस ने फिलहाल हिस्ट्रीशीटर नबील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस के मुताबिक फायरिंग का आरोपी नबील और रोहित सोनकर दोनों धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं, घटना वाले दिन दोनों ने आपस में बैठकर शराब पी थी, शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद के बाद नबील ने तमंचे से फायरिंग करके दहशत फैला दी थी, धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके की घटना。समराला में तियां त्योहार की पारंपरिक रौनक, युवाओं ने परिधान में दिखाया सांस्कृतिक जोश
Samrala, Punjab:ਸਾਵਣ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਤੀਆਂ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਰਵਾਇਤੀ ਪੰਜਾਬੀ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਸੱਜੀਆਂ-ਫੱਬੀਆਂ ਮੁਟਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਵੱਧ-ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਅੱਜ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸੇ, ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਅਤੇ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜੀ ਰੱਖਣ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਸਮਾਗਮ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਸਮਰਾਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਹੈ। ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਮੀਰ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਝਲਕ ਼ਪੇਸ਼ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਆਪਸੀ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਮਿਲਵਰਤਨ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਵੀ ਦਿੰਦਾ ਹੈ。जालौन में बारिश से चंदकुआं चौराहा तालाब बना, नगरपालिका दावों की पोल खुली
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में थोड़ी देर की बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, नगर पालिका की जल निकासी की व्यवस्था के दावों की खुली पोल, थोड़ी देर की लगातार बारिश में चंदकुआं चौराहा बना तालाब, प्राचीन भूतेश्वर मंदिर और घर-दुकानों व क्लीनिक में घुसा पानी, भूतेश्वर मंदिर में भरे पानी के बीच आरती करते नजर आए पुजारी व श्रद्धालु, राहगीरों, वाहन चालकों और रेहड़ी दुकानदारों को उठानी पड़ी परेशानी, नालों की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल, जालौन के कोंच नगरपालिका क्षेत्र के चंदकुआं चौराहे का मामला।हिसार में धारा 163 के तहत कड़े प्रतिबंध, प्रदर्शन पर रोक
Hisar, Haryana:ह हिसार, 15 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए हिसार शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। यह आदेश 15 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हाल ही में हिसार में हुई एक घटना के संबंध में मृतक के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और टोल प्लाजा बंद करने के आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्ति की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके तहत हिसार में किसी भी स्थान पर चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। हिसार शहर में 200 मीटर के दायरे तक सड़कों के दोनों ओर वाहनों के खड़े करने पर रोक रहेगी। लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा तथा अन्य घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। खुले रूप में पेट्रोल, डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों को बोतल, कैन अथवा अन्य पात्रों में लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।Harmanpreet Singh ने वीडियो कॉल से उम्मीद जगाई; भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा
Chandigarh, Chandigarh:ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦੇ ਕਪਤਾਨ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਵੀਡੀਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਮੈਚਾਂ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਟੀਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਸਾਡੇ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਸਾਡਾ ਪੱਕਾ ਇਰਾਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਝੰਡਾ ਬੁਲੰਦ ਰੱਖਣ। ਚੱਕਦੇ ਇੰਡੀਆ..यूट्यूब पर मौसम अपडेट: आज का ताजा पूर्वानुमान जानिए
Raipur, Chhattisgarh:Youtube weather Updateदमोह झरना हादसा: तेज बहाव में 2 युवक सुरक्षित, पहाड़ी पर 100 लोग निकाले गए
Dholpur, Rajasthan:दमोह झरना देखने गए 2 युवक तेज बहाव में फंसे, सकुशल रेस्क्यू, पहाड़ी पर फंसे 100 लोग भी सुरक्षित सरमथुरा सरमथुरा उपखंड के दमोह झरना में शनिवार दोपहर तेज बारिश के कारण 2 युवक दमोह झरने को जाने वाले नाले के तेज बहाव में फंस गए। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी दौरान झरने के पास पहाड़ी पर फंसे करीब 100 पर्यटकों और ग्रामीणों को भी स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा। घटना में किसी को चोट नहीं आई। प्रशासन ने मौसम साफ होने तक दमोह क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और लोगों से बरसात में झरने पर न जाने की अपील की है। युवक वापसी में फंसे तेज बहाव में दोपहर करीब 3 बजे जिले के 2 युवक दमोह झरना घूमकर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। पहाड़ों से आने वाले पानी से दमोह झरने को जाने वाले नाले का बहाव एकदम बढ़ गया। जिस रास्ते से युवक गुजर रहे थे, वही पानी उफान पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बीच में फंस गए और आगे-पीछे नहीं जा सके। युवकों ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई। एक घंटे में हुआ दोनों का रेस्क्यू सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से टीम ने करीब एक घंटे में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई। रेस्क्यू के दौरान ही पता चला कि झरने के पास पहाड़ी पर करीब 100 लोग भी फंसे गए हैं। ग्रामीणों ने निकाले पहाड़ी पर फंसे 100 लोग पहाड़ी पर फंसे लोगों का रास्ता फिसलन भरा होने के कारण बंद हो गया था। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने आगे आकर मदद की। ग्रामीणों ने रस्सियों और लकड़ियों के सहारे सभी 100 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। प्रशासन ने की घरों में रहने की अपील थाना प्रभारी कैलाश सामरी ने कहा बरसात में दमोह जाना जान जोखिम में डालना है। इस समय दमोह के नाम से भ्रमित न हों। रास्ते फिसलन भरे हैं और अचानक बाढ़ आ जाती है। प्रशासन की अनुमति के बिना पर्यटन स्थल पर न जाएं। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि मौसम साफ होने तक दमोह में प्रवेश बंद रहेगा। वन विभाग गश्त कर रहा है। स्थानीय लोगों ने रास्ते पर चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की मांग की है।DM ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-स्टूडेंट्स से किया सीधा संवाद, परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, प्रिंसिपल ने बताईं डॉक्टरों की समस्याएं!
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अचानक निरीक्षण पर निकले और जिला अस्पताल, NRC सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और संतुष्टि जानी।
इसके बाद जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स से सीधे संवाद किया। डीएम ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसे सीधे प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टरों और स्टूडेंट्स की प्रमुख समस्याएं सड़क की खराब स्थिति, पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं।
वहीं, ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने डीएम को वहां मौजूद कमियों से अवगत कराया। डीएम ने बेसिक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए।
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान भी डीएम ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से भी बातचीत की। प्राचार्य के मुताबिक, मरीजों की ओर से किसी बड़ी नकारात्मक शिकायत की बात सामने नहीं आई और अधिकांश मरीज व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज की सकारात्मक गतिविधियों को भी सामने लाने पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलेज की अच्छी पहल और उपलब्धियों की जानकारी भी नियमित रूप से साझा की जाए।
कुल मिलाकर जिलाधिकारी का यह दौरा अचानक निरीक्षण से लेकर डॉक्टरों, स्टूडेंट्स और मरीजों से सीधे संवाद तक केंद्रित रहा।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गाजीपुर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़े और मेडिकल कॉलेज में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।
