Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105
बरारी में जीआर राशि को लेकर हंगामा, मुख्य पार्षद और सीओ आमने-सामने!
RKRANJAN KUMAR
Aug 26, 2025 00:01:24
Katihar, Bihar
बरारी अंचल कार्यालय में जी आर राशि को लेकर हुए मुख्य पार्षद और अंचलाधिकारी आमने-सामने, खूब हुआ तू-तू, मैं-मैं मामला पहुंचा बरारी थाना, अंचलाधिकारी ने दिया आवेदन मुख्य पार्षद बबीता कुमारी और उनके साथ आए हुए लोगों के साथ अंचलाधिकारी मनीष कुमार की जमकर हुई बहस  हंगामा हुई दिन के 1:30 बजे और थाना में आवेदन पड़ा देर रात्रि में  अंचलाधिकारी ने कहा आक्रोशित भीड़ और मुख्य पार्षद ने सीओ को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे सीओ के बार बार समझाने के बावजूद भी लोग हंगामा करते रहे सीओ ने इसकी सूचना बरारी पुलिस को दी मौके पर बरारी पुलिस पहुंचीं और मामले को शांत कराया मुख्य पार्षद ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत बरारी के कई वार्ड के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों को जी आर राशि नहीं मिला  सीओ साहब खुद पानी में घुसकर निरीक्षण किए, तो फिर 35 से 40 लोगों का नाम ही क्यों आया सीओ मनीष कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद बबीता यादव करीब 150 महिलाओं एवं पुरुषों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर अचानक से हंगामा करने लगी बबीता कुमारी का कहना था कि हमारे वार्ड में जितने भी लोग है, सब को जी आर राशि दिया जाए सीओ मनीष कुमार ने कहा कि नियमानुसार जो प्रभावित परिवार है, उन्हीं को है, जी आर राशि देने का प्रावधान  सीओ ने आगे बताया कि मुख्य पार्षद के साथ हथियार लेके भी एक व्यक्ति थे। वे चाहती हैं, जोर जबरदस्ती करके हथियार के बल पर दबाव बनाकर अनावश्यक नियम विरुद्ध कार्य किया जाए सीओ ने बरारी थाना में दिया आवेदन  कटिहार जिला के नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबिता कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों बाढ़ पीड़ित महिला-पुरूष जीआर राशि की मांग को लेकर बरारी अंचल कार्यालय का घेराव किया । इस दौरान मुख्य पार्षद बबीता कुमारी और उनके साथ आए हुए लोगों के साथ अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार की जमकर बहस हुई । देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ और मुख्य पार्षद ने सीओ को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। सीओ के बार बार समझाने के बावजूद भी लोग हंगामा करते रहे। जिसके बाद सीओ ने इसकी सूचना बरारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचीं और मामले को शांत कराया। इस दौरान मुख्य पार्षद ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत बरारी के कई वार्ड के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों को जी आर राशि नहीं मिला है। सीओ नगर पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है, सीओ साहब खुद पानी में घुसकर निरीक्षण किए, तो फिर 35 से 40 लोगों का नाम ही क्यों आया। वहीं इस संबंध में सीओ मनीष कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद बबीता यादव करीब 150 महिलाओं एवं पुरुषों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर अचानक से हंगामा करने लगी। पता करने पर पाया गया कि ये लोग जी आर सूची को लेकर हंगामा करवा रहे है। उनका कहना था कि हमारे वार्ड में जितने भी लोग है,सब को जी आर राशि दिया जाए। परन्तु नियमानुसार जो प्रभावित परिवार है,उन्हीं को जी आर राशि देने का प्रावधान है। सीओ ने आगे बताया कि मुख्य पार्षद के साथ हथियार लेके भी एक व्यक्ति थे। वे चाहती हैं,जोर जबरदस्ती करके हथियार के बल पर दबाव बनाकर अनावश्यक नियम विरुद्ध कार्य किया जाए। जिसको लेकर उनके द्वारा भीड़ को उकसाया गया। जिसके कारण वहां पर काफी हंगामा हुआ, विधि व्यस्था की भंग होने की स्थिति हुई। उनलोगों के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया एवं धक्का मुक्की की प्रयास की गई। इसकी सूचना मैने वरीय पदाधिकारी एवं थाना को दी। थाना स्तरीय करवाईं को लेकर मेरे द्वारा बरारी थाना में आवेदन दिया गया है। थाना पुलिस ने आश्वाशन दिया है कि विधि संवत करवाई की जाएगी......... बाइट -- बबीता कुमारी, मुख्य पार्षद, बरारी नगर पंचायत  बाइट -- मनीष कुमार, सीओ,बरारी -- विजुअल --
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 26, 2025 03:19:47
Amet, Madhya Pradesh:
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि यह इंसानियत का सबसे बड़ा उपहार है। एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। दुर्घटनाओं, प्रसव जटिलताओं, कैंसर, थैलेसीमिया और बड़ी सर्जरी के दौरान रक्त की कमी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोग अनगिनत जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
1
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Aug 26, 2025 03:19:32
Agra, Uttar Pradesh:
आगरा ब्रेकिंग राजस्थान से नीलम हुई पशुओं की हड्डियों को ले जा रहे कैंटर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर रोका, कैंटर में जमकर की तोड़फोड़,चालक के साथ की मारपीट , चालक की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का है मामला, बाइट पीयूष कांत राय/एसीपी छत्ता आगरा कपिल अग्रवाल आगरा
2
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Aug 26, 2025 03:19:22
Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में नाली के विवाद में पडोसी ने पडोसी पर लाठी डंडों से हमला किया है। हमले में पडोसी का सिर फट गया है। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है। मामला जगतपुर थाना इलाके के साई गांव का है। यहां के रहने वाले राज किशोर तिवारी का पडोसी राजेंद्र कुमार से नाली को लेकर विवाद था। इसी नाली के विवाद में बीती शाम राजेंद्र कुमार ने कई लोगों के साथ राजकिशोर पर हमला कर दिया। हमले में राजकिशोर के सिर में गंभीर चोट आई है। राजकिशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जगतपुर पुलिस राजकिशोर की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
1
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Aug 26, 2025 03:19:17
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर पड़े मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को एक कार ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के होटल फॉर्च्यून इन के सामने की बताई जा रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है, जो एक निजी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Aug 26, 2025 03:19:10
Raipur, Chhattisgarh:
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में बोरी में लाश मिलने का मामला. 23 साल के रामा माडे की हत्या के बाद बोरी में भरा गया था शव. हत्या मामले में पति-पत्नी सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार. पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध बना हत्या की वजह. मूलरूप से ओडिशा का रहने वाला मृतक रामा माडे एक निजी कंपनी में मजदूरी का करता था काम. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी कृष्णा बंजारे ने अपनी पत्नी के साथ मृतक को आपत्तिजनक हालात में देखने के बाद डंडे से पीट-पीट कर की हत्या. हत्या के बाद पत्नी और साथी रामकृष्ण बंजारे के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर लगाया ठिकाने.....
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 26, 2025 03:18:34
Jalabaria, West Bengal:
*ট্রলার থেকে পড়ে গিয়ে নিখোঁজ এক মৎস্যজীবী* নকিব উদ্দিন গাজী 260825ZG_DH_FISHER_MAN নদীর উত্তাল ঢেউয়ে ট্রলার থেকে পড়ে গিয়ে নিখোঁজ এক মৎস্যজীবী। স্থানীয় সূত্রে জানা যায় নিখোঁজ ঐ মৎস্যজীবীর নাম প্রদীপ চক্রবর্তী। গতকাল কাকদ্বীপের থানার নিমতলা ঘাট থেকে ভগবতি ট্রলারে করে মাছ ধরার উদ্দেশ্যে রওনা দিয়েছিল তখনই কালনাগিনী নদীতে উত্তাল ঢেউয়ের কবলে পড়ে হঠাৎ করেই বেসামাল হয়ে ট্রলার থেকে পড়ে যায় ওই মৎস্যজীবী। তড়িঘড়ি করে পাশে থাকা ট্রলার ও স্থানীয় মৎস্যজীবীরা তার খোঁজ করলে মুহূর্তের মধ্যেই তলিয়ে যায় ওই মৎস্যজীবী। স্থানীয় সূত্রে জানা যায় ওই মৎস্যজীবীর বাড়ি কাকদ্বীপের লড নাম্বার ৮ এ কালিনগর এলাকায়। ইতিমধ্যেই ওই মৎস্যজীবীর খোঁজে স্থানীয় পুলিশ প্রশাসন ও এনডিআরএফ এর কর্মীরা খোঁজ চালাচ্ছে।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Aug 26, 2025 03:18:00
Kota, Rajasthan:
KOTA दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के बालाकुंड में व्यापारी के साथ बदमाशों ने की मारपीट, दुकान में की तोड़फोड़, हार्डवेयर की दुकान में तीन बदमाशों ने की मारपीट, दुकानदार को बाहर खींच कर ले गए बदमाश, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, दुकानदार ने दादाबाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:17:44
Sikar, Rajasthan:
खाटूश्यामजी (सीकर) खाटूधाम में रिमझिम बरसात का दौर रहा, मार्ग में भरा पानी से श्रद्धालु रहे परेशान, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में रिमझिम बरसात का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से कस्बे का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।मण्डा चौराहे, अस्पताल चौराहे,रोड वेज बस डिप्पो से लेकर श्याम तोरण द्वार दर्शन मार्ग तक जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी भरने से श्याम भक्तों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह गलियां तालाब जैसी नजर आईं।श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:17:36
Sikar, Rajasthan:
दातारामगढ़ सीकर थप्पड़ मारने वाली आशा सहयोगिनी को भेजा जेल एंकर सीकर के कोछोर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछोर ओपीडी के दौरान चिकित्सा अधिकारी को थप्पड़ मारने वाली आशा सहयोगिनी को जीणमाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि आशा सहयोगिनी संतोष देवी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर संतोष देवी को जेल भेज दिया गया। आशा सहयोगिनी संतोष के खिलाफ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने रिपोर्ट दी थी।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Aug 26, 2025 03:17:29
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग :- चन्दौली... - सड़क पर जा रही सवारियों से भारी ऑटो पर अचानक टूट कर गिरा सूखे पेड़ की डाल - पेड़ गिरने से ऑटो मे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल - हादसे का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद - घायल चारो लोगों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - ऑटो चालक वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर - रविवार दोपहर में हुई थी घटना, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल - सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैयदराजा कस्बे का मामला. चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी एक टेंपो पर अचानक आम का सूखा पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, टेंपो चंदौली से सवारियों को लेकर आ रही थी कि तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे का लाइव वीडियो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत और लोगों में पेड़ों की कटान व देखरेख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Aug 26, 2025 03:17:23
Indore, Madhya Pradesh:
चित्रकूट में चोर समझ कर महिला की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की जिससे महिला की मौत हो गई। टॉपलीड-बुजुर्ग महिला को चोर समझकर भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट चित्रकूट में मानवता को झकझोर देने देने वाली घटना रविवार को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भभई गांव में घटित हुई । गांव में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को चोर समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान देवंती पत्नी लाल जी निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, देवंती अपनी आंख का इलाज कराने के लिए चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल आई थीं। इलाज के बाद वापस लौटते समय वह रास्ता भटक गईं और अनजाने में यूपी में आने वाले भभई गांव पहुंच गईं। ग्रामीणों को संदेह हुआ कि महिला चोरी की नीयत से गांव में घुसी है। देखते ही देखते शोर मच गया और लोग इकट्ठा होकर उसे चोर बताने लगे। गुस्साई भीड़ ने बिना सच्चाई जाने महिला की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की मारपीट से घायल देवंती को स्थानीय लोग सीएचसी शिवरामपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ी हैं, जिसके चलते लोग संदेह और भय में जी रहे हैं। इसी आशंका के कारण महिला को चोर समझ लिया गया और उसकी जान ले ली गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी घटना की जांच में जुटा है। हालांकि घटना के बाद से पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर खामोशी और डर का माहौल है। ओंकार सिंह चित्रकूट
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:17:13
Sikar, Rajasthan:
खंडेला, सीकर खेतों में भरा पानी एंकर सीकर जिले के खंडेला इलाके में तीन दिनों से हुई बरसात से जन जीवन प्रभावित है तो बरसात का पानी खेतों में जमा हो गया। तो कोटडी बांध में भी पानी की अच्छी आवक हुई है कोटडी सहित कई बांध लबालब हो गए है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:17:06
Sikar, Rajasthan:
रींगस सीकर शहीद सुल्तान सिंह बाजिया के स्मारक का विधायक सुभाष मील ने किया शिलान्यास, एंकर सीकर जिले के लाखनी के शहीद सुल्तान सिंह बाजिया के स्मारक का खंडेला विधायक सुभाष मील ने शिलान्यास किया। जवान सुल्तान सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर स्मारक बनेगा जिसकी घोषणा जवान की अंत्येष्टि के दौरान विधायक सुभाष मील ने की थी। इस मौके पर शहीद परिजनो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और शहीद की शहादत को नमन किया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:16:56
Sikar, Rajasthan:
श्रीमाधोपुर सीकर शहीद प्रहलाद सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, एंकरः सीकर के श्रीमाधोपुर इलाके के खातीवाला चीपलाटा में शहीद प्रहलाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण शहीद स्मारक स्थल पर किया गया। प्रतिमा का अनावरण यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान शंकरलाल यादव, मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने विरांगना रीना कंवर सहित परिजन का सम्मान किया। लोगो ने तिरंगा यात्रा भी निकली।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 26, 2025 03:16:49
Sikar, Rajasthan:
नीमकाथाना सीकर। गौरक्षा दल ओर बजरंग दल ने जताया विरोध। एंकर सीकर के नीमकाथाना में एक युवक पर गाय के साथ कुकर्म आरोप लगाते हुए गौरक्षा दल ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया ।आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top