icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
YMYadvendra Munnu16 Sept 2025, 12:39 pm

हजारीबाग के बरही में दुर्लभ पक्षी तस्कर गिरफ्तार, कार चालक हिरासत में

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बरही में वन विभाग ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है बता दें की दुर्लभ पक्षियों के साथ कार चालक को हिरासत में लिया गया है l डीएफओ मौन प्रकाश ने बताया की इस तरह के तस्करी करने वाले हो जाए सावधान लंबे समय के लिए जेल जा सकते हैं, गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से कुछ तस्कर दुर्लभ पंछियों को महाराष्ट्र ले जा रहे हैं जिसे लेकर एक टीम बनाया गया और टीम के साथ में तस्कर को पकड़ा गया है, वन विभाग पंछियों को पकड़ कर बेचने वालो तस्करों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है ऐसे लोग सावधान हो जाएं *बाइट: हजारीबाग पश्चिमी डीएफओ मौन प्रकाश*
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

ज्योलिकोट समेत 7 गाँव में दूषित पेयजल से डायरिया-पीलिया, स्कूल बंद करने की मांग

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलिकोट समेत 7 गाँव इन दिनों डायरिया और पीलिया की चपेट में हैं, दूषित पेयजल के कारण। हालात इतने बुरे हैं कि पानी की एक-एक बूंद भी ग्रामीणों को डराती है। ज्योलिकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज़ लगभग 40 से 50 मरीज चेकअप और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं; मरीजों की सैंपलिंग की जा रही है, प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जल संस्थान के बड़े अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दूषित पेयजल मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन कार्रवाई कब होगी यह सवाल बना हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरिश बिष्ट ने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखकर संक्रमण बढ़ते देख अगले एक हफ्ते प्रभावित क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने की मांग की है। दूषित पेयजल से बिगड़े हालात और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए ZEE MEDIA की टीम ज्योलिकोट PHC पहुंची। वहां पाया गया कि दूषित पानी की सप्लाई के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है; PHC 24 घंटे खुला रखा गया है; बच्चों पर इसका सबसे अधिक असर दिख रहा है और पीलिया की शिकायतें सामने आ रही हैं। दवाओं की कमी को भी पूरा किया जा रहा है और मरीजों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कोशिश यह है कि हालात जल्दी सामान्य हों। दूषित पानी की सप्लाई को लेकर हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं; स्वास्थ्य विभाग और पेयजल विभाग अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है; पेयजल संस्थान के प्रति ग्रामीणों की नाराज़गी सामने आ रही है। SC विशाल सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और अगर समय रहते मामला टेकअप किया गया होता तो हालात पहले ही नियंत्रण में आ जाते। अब अधिकारियों की ओर से लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है; बड़ा सवाल है— अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या आज इतने लोग बीमार पड़ते?
0
0
Report
Advertisement

यूपी भाजपा: चार स्तर के सर्वे से टिकट वितरण में उठे संकट

Noida, Uttar Pradesh:चार लेवल पर हुए सर्वे के बाद क्लियर होगा यूपी भाजपा में विधायकी का टिकट इससे वाक थ्रू गया इससे बाईट गयी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अब नए सिरे से किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए बीजेपी की ओर से चार लेवल पर सर्वे कराया जाएगा। ये चारों सर्वे समानातंर यानी एक ही साथ कराए जाएंगे. यूपी में इस बार बीजेपी के सामने कई चुनौतियां हैं खास तौर से लगातार दो बार सरकार बनने के बाद जिस तरह से कई मुद्दों को लेकर पार्टी और विधायको के प्रति जो नाराज़गी बढ़ी है उसको देखते हुए अब पार्टी नए सिरे से सर्वे करवाने जा रही है।कई सीट ऐसी है जिनपर कई उम्मीदवार दावा कर रहे है। मतलब ये कि बीजेपी में टिकट बंटवारे में इस बार ज्यादा झंझट देखने को मिल सकता है। चार लेवल के इस सर्वे में बीजेपी ने एक ही मकसद रखा है- जिताऊ उम्मीदवारों की खोज। हालांकि अभी सर्वे पर भाजपा केवल इतना ही कह रही है कि पार्टी चुनावो में पूरी तैयारी के साथ उतर रही है बाइट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा सार: 1) इसके तहत पहला सर्वे उत्तर प्रदेश बीजेपी की ओर से कराया जाएगा. इसमें विधायकों की 15 पैरामीटर्स पर रेटिंग की जाएगी. विधानसभा में उनकी अटेंडेंस कैसी रही है. उन्होंने कितने और क्या सवाल किए हैं. विधायक निधि के उपयोग का हाल कैसा है. अपने चुनावी क्षेत्र में कितने दिन या घंटे रहते हैं. कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि कैसी है और पार्टी के कितने कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. इन सारे सवालों के आधार पर यूपी बीजेपी की ओर से सर्वे कराया जाएगा. 2) दूसरा सर्वे विकास की योजनाओं के स्तर पर किया जाएगा। क्या विधायक जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हैं. क्या विकास कामों से लोग संतुष्ट हैं. इस तरह के सवाल इस सर्वे में होंगे. 3) तीसरा सर्वे थोड़ा पुराना है. 2014 से ही ये सर्वे यूपी में होता रहा है जो केंद्रीय नेतृत्व की टीम की तरफ से कराया जाता रहा है . यह आंकड़ों पर आधारित सर्वे होता है, जिसमें पेशेवर लोग शामिल होते हैं. इसमें जीत की संभावना, जातीय समीकरण और हर सीट के लिए दो से तीन वैकल्पिक नामों का आकलन किया जाता है. इस सर्वे के नतीजे अंतिम फैसले में सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं. 4) चौथे सर्वे में पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका होगी. इसमें आरएसएस के कार्यकर्ता जमीनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपते हैं. प्रचारक और विस्तारक बूथ लेवल तक लोगों से मिलते हैं. उनकी राय जानते हैं और अंत में रिपोर्ट बनाते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन चारों सर्वे में से कम से कम दो में खराब रेटिंग पाने वाले मौजूदा विधायकों पर संकट आ सकता है. कहा जा रहा है कि ऐसा होने पर उनका टिकट कटना तय है. वाक थ्रू
0
0
Report

लखनऊ: मड़ियांव में नकली गुटखा मसाला फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police bust alleged fake pan masala factory in Madiyanv, two arrested / visuals / Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b लखनऊ बनकली मसाला फैक्ट्री पकड़ी गई. मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे।मंडियांव के अजीज नगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री . बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मसाला बरामद .इसके अलावा तमाम उपकरण और मशीन बरामद .फैक्ट्री से कई लोगों को किया गया गिरफ्तार .मड़ियांव के अजीज नगर में चल रही थी नकली गुटखामसाला फैक्ट्री. लोगो के स्वास्थ्य के साथ हो रहा था खिलवाड़. पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b हमारे मढ़ियाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी है अजीज नगर। वहां मुखबीर के द्वारा और मैनुअल इंटेलिजेंस के द्वारा यह पता चला कि सीकरवारा चौराहे के पास एक मकान में अवैध गुटका फैक्ट्री चल रही है। पहले तो हमारी पुलिस ने इसकी जांच की और जब पूरा तसदीक हो गया तो कल इस पर दबिश डाला गया। दबिश के दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए। एक पिंटू गुप्ता और पवन साहू जो रायबरेली के रहने वाले हैं।मौके पर ही गुटका के विभिन्न उत्पाद और कई ब्रांड के पाउच मिले। मौके पर जो बरामद किया गया था उसमें चूना था, कत्था था, सुपारी थी और केमिकल था और जो रैपर मिले हैं वो उस पर ब्रांड राजश्री का था, विमला विमल मसाला का था, कमला पसंद का था। और डाया मशीन थी। इन सबको बरामद करते हुए फर्द बनाया गया। इनकी गिरफ्तारी की गई और चालान करते हुए माननीय न्यायालय रिमांड के लिए प्रेषित किया गया। मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे。
0
0
Report
Advertisement

दमोह जिला अस्पताल में तीन सिस्टर्स की पोषण प्रदर्शनी से महिलाओं में पोषण जागरूकता

Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार के अभियान से प्रेरित सिस्टर्स ने निजी खर्च पर सजाई प्रदर्शनी, पोषण आहार को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की अनूठी पहल.. एंकर/ भारत सरकार द्वारा कुपोषण को जड़.से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां देश भर में पोषण माह मनाया जा रहा है तो महिला बाल विकास विभाग द्वारा कई आयोजन कर लोगों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने की मुहिम चल रही है लेकिन दमोह के जिला अस्पताल में एमसीएच वार्ड में इसे लेकर कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। इस वार्ड में नर्सिंग स्टाफ के एक ग्रुप ने अपने निजी खर्च से एक पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई है और महिलाओं को आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में रोजाना सैकड़ों महिलाओं का आना जाना होता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं डिलीवरी के बाद एडमिट हैं। इस वार्ड में लंबे समय से लोगों की सेवा करने के साथ अलग से महिलाओं को जागरूक करने वाला थ्री सिस्टर्स ग्रुप फिर अपने कामों से सुर्खियों में हैं। वार्ड में एक बड़ी पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें तमाम तरह का पोषण आहार रखा गया है जिसे लोग देख सकें और दर्शाया गया है कि गर्भवती महिलाओं या जिन महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है उन्हें खानपान में क्या क्या उपयोग करना है इसके बारे के बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में वो चीजें भी रखी गई है जिन्हें डिलीवरी से पहले या बाद में खाना पीना नहीं है। इसके कारण नर्सिंग स्टाफ वार्ड के एडमिट महिलाओं को जागरूक करने के साथ जो दूसरी महिलाएं यहां आती हैं उन्हें भी जानकारी दें रही हैं। इस आयोजन को लेकर नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि केंद्र सरकार के संकल्प से उन्हें प्रेरणा मिली कि जब सरकार इस अच्छे काम को कर रही है तो उनका भी फ़र्ज़ बनता है कि वो भी लोगों को जागरूक करें। उनके मुताबिक जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड में अधिकांश ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को डिलीवरी के लिए लाया जाता है और इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खान पान का सही तरीका मालूम नहीं होता लिहाजा उन्हें समझाना जरूरी है ताकि वो यहां से जानकारी लेने के बाद पोषक तत्वों से भरपूर अनाज और अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।
0
0
Report
Advertisement

किसान यूनियन और सभा आज ग्रेटर नोएडा व तीनों प्राधिकरण पर महापंचायत-धरना करेंगे

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे।इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ किसान सभा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर आज महापंचायत करेगी।जिसकी अगुवाई रुपेश वर्मा सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान करेंगे। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर 14 सितंबर को हम लोग यमुना प्राधिकरण पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाले धरना प्रदर्शनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रणनीति भी तैयार की और उनकी तरफ से कहा गया कि तीनों ही प्राधिकरणों पर भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा और हम अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वही किसान सभा के द्वारा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर महापंचायत की जाएगी।किसान सभा के लोग 9 सितंबर से प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं और आज उन्होंने महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि आज हमारे धरने को 6 दिन हो जाएंगे लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली है।आज हम एक महापंचायत करेंगे,जिसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्रभावित गांवों के हजारों किसान इसमें शामिल होंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top