Back
हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 3 हज़ार करोड़ का नुकसान!
ADAnkush Dhobal
Sept 01, 2025 07:49:22
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार को अब तक 3 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा का नुक़सान हो चुका है. जिला शिमला के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पहले जिला कुल्लू, मंडी और चम्बा प्रभावित हुए. अब जिला शिमला में भी अत्याधिक बारिश हो रही है. इसका असर सेब बहुल इलाक़े पर भी पड़ा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. इस बीच उन्होंने लोगों से भी सरकार और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.
बाइट—- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowSept 01, 2025 09:22:06Bhiwani, Haryana:
बाईट : रघुवीर शांडिल्य सीएमओ भिवानी
भिवानी
बरसाती सीजन में स्वास्थ्य विभाग भिवानी अलर्ट
अर्बन 16 व 138 रूरल एरिया के लिए टीम गठित
टीम घर घर जाकर करती है लारवा की जांच
लारवा मिलने पर थामाया जाता है नोटिस:सीएमओ
लगभग 1500 घरों में मिला लारवा, फॉगिंग करवाने के दिए निर्देश
258 तालाबों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई ताकि लारवा नष्ट करें:सीएमओ
भिवानी,मच्छरों से उत्पन्न होने वाली डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए टीमों का गठन किया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन रूरल एरिया से सम्बंधित टीम को अप्रैल माह से ही निर्देश दे रखें हैं। टीम घर घर जाकर लारवा की जांच करती है तथा उसे खत्म करने का काम करती है।
इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल लगभग 1500 घरों में लारवा मिला है जिसके चलते एरिया के एमसी व रूरल एरिया में पंच सरपंच को नोटिस दिए गए हैं तथा सख्त निर्देश भी दिए हैं कि मच्छरों से बचने के लिए फॉगिंग अवश्य करवाएं।इसके साथ ही 258 तालाबों में गम्बूजिया मछली छोड़ी गई हैं ताकि लारवा उतन्न न हो सके।
वहीं उन्होंने बताया कि बताया कि 1680 ब्लड टेस्ट किए गए जोकि NS नेगेटिव मिले हैं यानी कोई केस नहीं मिला।उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन में मच्छरों के प्रकोप है जिसके चलते उल्टी जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे हैं ये जल जनित बीमारी हैं।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ड्राई डे जरूर मनाएं यानी अपने आस पास सफाई रखे पानी जमा न होने दें।
सिविल सर्जन ने बताया कि 80 फीसदी मरीज A सिंटोमेटिक होते हैं, जो घर पर ही ठीक हो जाते हैं, यदि ज्यादा ही प्रॉब्लम है जैसे चक्कर आना बुखार न उतरे तो अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं ..दाखिल हो सकते हैं।मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया तथा सभी अस्पतालों को निर्देश हैं कि मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि सैर पर जाते समय शरीर को ढांप कर ही निकलें ताकि मच्छर न काटें।साथ ही पानी को उबाल कर ठंडा होने पर पिएं, पानी के क्लोरीन डालकर पिएं इस तरह प्राथमिक उपचारों से बचा जा सकता है।
0
Report
MSManish Sharma
FollowSept 01, 2025 09:21:56Aligarh, Uttar Pradesh:
*ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ*
नादे चौराहे होकर सुतमील जा रहा ट्रक गड्ढे होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा,
देर रात से हो रही बारिश के कारण हुए जलभराब से नहीं दिखे सड़क में गड्ढे
सड़क में गड्ढे होने के कारण बड़ा हादसा होने से टला
भारी बरसात के चलते जगह जगह पर धसी सड़क हुए गड्ढे
शहर के प्रमुख चौराहो की सडके भारी बरसात के चलते जमीन में धंसी
पूरा मामला थाना बन्ना देवी इलाके के सुतमील चौराहे का बताया जा रहा है
बाइट - ट्रक ड्राइवर रेहान
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 01, 2025 09:21:46Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0109ZUP_AMR_PC_R
एंकर अमरोहा नगर में ईदमिलादुन्नबी के जुलूस पर आपसी टकराव होने की वजह से अमरोहा प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है जिस पर अमरोहा में सियासत गरमाई है और अमरोहा के सदर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान अध्यक्ष लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश महबूब अली ने प्रेस वार्ता की है
अमरोहा में ईदमिलादुन्नबी का परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी इस बार संकट में फंसता नजर आ रहा है। पांच सितंबर को निकाले जाने वाले इस जुलूस की अनुमति प्रशासन ने अब तक नहीं दी है। पुलिस ने आयोजन कमेटी को नोटिस जारी कर दिया है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है। सदर विधायक महबूब अली ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों से यह जुलूस अमरोहा में परंपरागत रूप से निकाला जाता रहा है और इस बार भी हर हाल में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देगा तो शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शहर की मुस्लिम कमेटियों में आपसी विवाद के चलते प्रशासन अनुमति देने से बच रहा है। दूसरी ओर, कमेटी और स्थानीय लोग परंपरा को निभाने के पक्ष में अडिग हैं। इस मामले में महबूब अली का कहना है कि वह इसका हल निकाल लेंगे , अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पांच सितंबर को अमरोहा की सड़कों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार निकलेगा या प्रशासनिक अड़चनें आड़े आएंगी।
बाइट महबूब अली सदर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री
रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report
KRKishore Roy
FollowSept 01, 2025 09:21:30Noida, Uttar Pradesh:
एंकर बूंदी
बूंदी। बूंदी में सोमवार अल सुबह पार्सल ट्रक में तार उलझने से आजाद पार्क के पास सड़क पर गिरे लाइट के पॉल को नगर परिषद अतिक्रमण दस्ता के राजकुमार सांगेला ने टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी की सहायता से हटवाया और रास्ते को बहाल कराया। उन्होंने बताया कि कालिका टीम द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी जिसके बाद कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आयुक्त धर्मेंद्र मीणा व सभापति सरोज अग्रवाल के निर्देश पर मौके पर पहुंचे और लाइट के खंबे को हटाकर रास्ते को बहाल कराया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 09:21:17Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जोधपुर
इंडिगो मुंबई की फ्लाइट से पहुंचें जोधपुर
एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने की अगुवाई
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी और 32 सहयोगी संगठनों की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक जोधपुर में
तीन दिवसीय बैठक 5 सितंबर से होगी शुरू
तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक के लिए एकत्रित होंगे जोधपुर में
जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
0
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 01, 2025 09:21:01Raipur, Chhattisgarh:
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने की मांग. सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. रोजगार, उद्योग-निवेश को लेकर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. कहा-
कितना उद्योग-निवेश आया, कितने युवाओं को रोजगार मिले, सिंचाई का कितना काम हुआ, खाली कागजी आंकड़े जारी करने से नहीं होगा. यह सरकार आम जनता के सामने श्वेत पत्र जारी करे, जो अलग अलग क्षेत्रों में काम हुए उसकी जानकारी दे श्वेत पत्र जारी कर
छत्तीसगढ़ में यूरिया की कमी पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा-
कृषि मंत्री एक दिन किसानों के साथ किसी भी क्षेत्र का दौरा करें. यूरिया की छत्तीसगढ़ में बहुत कालाबाजारी हो रही है, किसान परेशान है. सरकार की यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है. यूरिया किसके कारखानों में जा रहा है? क्या यूरिया सरकार के कारखानों में जा रहा है? किसानों की स्थिति छत्तीसगढ़ में खराब चल रही है
बाईट- धनेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस.....
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 01, 2025 09:20:57Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा में नाग नागिन ने घर में किया कब्जा, वीडियो हुआ वायरल,
घर वालों में भारी दहशत व्याप्त,
तीन दिन से नाग नागिन के जोड़े ने एक घर में कर रखा है कब्जा, घर में अलग अलग रेंगते हुए दिख रहे है दोनों नाग नागिन का जोड़ा,
परिजनों ने बन विभाग को रेस्क्यू के लिए दी सूचना,
वहीं तीन दिन से वन विभाग की टीम खाली हाथ लौट रही है,
परिजनों में बना डर का माहौल,
थाना जलेसर क्षेत्र के फरीदपुर गांव का मामला।
रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowSept 01, 2025 09:20:46Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:
Name_Dileep Mishra
बिहार में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री को की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में उबाल नजर आया। भारी तादाद में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने टमाटर फैले। कार्यालय में लगे कंप्यूटर और कुर्सी मेज तोड़ दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद नहीं था नहीं तो मारपीट की भी नौबत आ सकती थी। खैर जो भी सामने मिला महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
बाइट_ कांग्रेस कार्यकर्ता
0
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 01, 2025 09:20:36Patna, Bihar:
रिपोर्ट सुन्दरम
लोकेशन पटना
बीजेपी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को भेजा नोटिस 15 दिनों के अंदर मांगा जवाब जिसको लेकर के जनसुराज नेता अक्षय यादव ने कहा कि क्या है नोटिस में उसको देखेंगे. उन्होंने लीगल नोटिस में लिखा है और वह खुद ही एक्सेप्ट कर रहे हैं कि वह एक चुटपूंजीया नेता है. 2009 से जब यह सांसद बने थे पिछले 15 साल में पूरे बिहार का छोड़ दीजिए केवल बेतिया की बात कर रहे हैं इन्होंने ना शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान दिया है. इनको यह नहीं मालूम है कि बिहार का जो व्यवस्था है जिसमें शिक्षा और डेवलपमेंट पर बात होनी चाहिए पलायन पर बात होनी चाहिए. मैं उनको सलाह देता हूं कि बिहार के जनता देख रही है कि आपने बिहार के डेवलपमेंट के लिए क्या काम किया है और मैं आपको बता दूं कि बिहार के बच्चे जब दूसरे राज्य में गाली खाकर के मार खाते हैं तो उनके जो दोहरा चरित्र वाले नेता हैं उनकी मानसिकता दिखती है कि बिहार के डेवलपमेंट के नाम पर यह क्या किए हैं.
बाइट : अक्षय आनंद, नेता, जनसुराज
0
Report
GSGajendra Sinha
FollowSept 01, 2025 09:20:28Koderma, Jharkhand:
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 20 बाइपास रोड स्थित ए. आर. यामाहा इंटरप्राइजेज शोरूम में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देते हुए शोरूम संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि हर दिन की भांति रविवार की रात उनके वर्कशॉप मैनेजर विशाल सिंह के द्वारा वर्कशॉप को बंद किया गया। वहीं सोमवार की सुबह जब वे वर्कशॉप पहुंचे, तो देखा की वहां ऊपर बने एलबेस्टर का छत कटा हुआ था। इसकी छानबीन की तो पाया कि वर्कशॉप का कैश काउंटर टूटा हुआ था और उसमें रखा लगभग 80 हजार रुपए नगद गायब था। वहीं वर्कशॉप के स्पेयर पार्ट्स एरिया से लगभग 50 हजार रुपए का मोटर पार्ट्स भी गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा ऑफिस उपयोग के लिए रख हुआ दो मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का पूरा वायरिंग सिस्टम काट डाला, ताकि चोरी की घटना की कोई भी रिकॉर्डिंग न हो सके। इधर, घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस शोरूम के आस-पास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोडरमा जिले में बीते एक सप्ताह में आधे दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा भी नाराजगी जताई थी।
बाइट :- अभिषेक कुमार, शोरूम मालिक
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 01, 2025 09:20:13Keonjhar, Odisha:
୩ ଦିନ ପରେ ମିଳିଲା ବୁଢିଯାଇଥିବା ଲିପୁନ୍ ର ଶବ, ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟରେ ନିୟୋଜିତ ଫାୟାରମ୍ୟାନ୍ ଶାପକାମୁଡାର ଶିକାର
ଆଙ୍କର: ନିଖୋଜ ହେବାର ୨ଦିନ ପରେ ଜଳପ୍ରପାତରୁ ମିଳିଲା ଯୁବକଙ୍କର ମୃତଦେହ । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀର ଆଜିର ପ୍ରଚେଷ୍ଟା ପରେ ନିଖୋଜ ଲିପୁନ୍ ବେହେରାଙ୍କର ଶବ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଛି । ଗତ ଶୁକ୍ରବାର, କେନ୍ଦୁଝର ଓ ଅନୁଗୁଳ ଜିଲ୍ଲା ସୀମାନ୍ତ ନାଗୀରା ଗର୍ଜନ ଖୋଲ ଜଳପ୍ରପାତକୁ ୩ଜଣ ଯୁବକ ବୁଲିବାକୁ ଯାଇ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ଜଳପ୍ରପାତ ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ଲିପୁନ୍ ନିଖୋଜ ହୋଇ ଯାଇଥିଲେ । ଲିପୁନ୍ ସେ ସମୟରେ ଗାଧୋଇବା ବେଳର ଭିଡ଼ିଓ ଭାଇରାଲ୍ ହୋଇଛି । ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ବାଲରାଇ ଗାଁରୁ ୨ଜଣ ଓ ଗୋପପୁର ଗାଁରୁ ଜଣେ ସାଙ୍ଗ, ଏଭଳି ୩ଜଣ ସାଙ୍ଗ ଏକାଠି ହୋଇ ନଗୀରା ଗର୍ଜନ ଖୋଲ ଜଳପ୍ରପାତ ବୁଲିବାକୁ ଯାଇ ସେଠାରେ ଗାଧୋଇବା ସମୟରେ ବାଲରାଇ ଗାଁର ଲିପୁନ୍ କୁମାର ବେହେରା ଜଳପ୍ରପାତ ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ନିଖୋଜ ହୋଇଯାଇଥିଲେ । ପରେ ଏ ବିଷୟରେ ଖବର ପାଇ ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀ ସେଠାରେ ଖୋଜାଖୋଜି ଜାରି ରଖିଥିବା, ସନ୍ଧ୍ୟା ହୋଇ ଯିବାରୁ ଖୋଜିବା କାର୍ଯ୍ୟ ବନ୍ଦ ରଖିଥିଲେ । ଗତକାଲି ଉଭୟ ବାଂଶପାଳ ଓ ପାଲଲହଡ଼ା ର ଦମକଳ ବାହିନୀ ଓ ଦେବଗଡ଼ର ଓଡ଼୍ରାଫ୍ ଟିମ୍ ଖୋଜିବା ପରେ ମଧ୍ୟ ଲିପୁନ୍ ଙ୍କର ପତ୍ତା ମିଳି ନଥିଲା । ଆଜି ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀ, ଜଳପ୍ରପାତ ନିକଟରେ ଖୋଜିବା ସମୟରେ ହିଁ ଲିପୁନ୍ ଙ୍କର ଶବ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ ।କିନ୍ତୁ ଲିପୁନର ଶବ ମିଳିବା ପରେ ତାଙ୍କୁ ନେଇ ଆସିବା ସମୟରେ ବାଂଶପାଳ ଅଗ୍ନୀସମ ବାହିନୀ ର କର୍ମଚାରୀ ଦୟାନିଧି କିଷାନ ସାପ କାମୁଡା ର ଶିକାର ହୋଇଥିଲେ । ତଥାପି ଶବକୁ ପହଞ୍ଚାଇବା ପରେ ଦୟାନିଧି ଙ୍କୁ ବାଂଶପାଳ ଗୋଷ୍ଠି ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟକେନ୍ଦ୍ର ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି। ଜୀବନକୁ ବାଜୀଲଗାଇ ନିଜର କର୍ତ୍ତବ୍ୟ ପୁରା କରିଥିବାରୁ ତାଙ୍କର କତ୍ତିବ୍ୟପରାୟଣତା ପାଇଁ ଉପସ୍ଥିତ ଲୋକ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଶଂଶା କରିଥିଲେ। ତେବେ ଏଠାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟକମାନଙ୍କ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ କୌଣସି ବ୍ୟବସ୍ଥା ନଥିବାରୁ ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟୁଥିବାରୁ ଏହାକୁ ନେଇ, ଲୋକମାନେ ଅସନ୍ତୋଷ ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି ।
0
Report
MSManish Sharma
FollowSept 01, 2025 09:20:07Aligarh, Uttar Pradesh:
*ब्रेकिंग अलीगढ़*
तेज आंधी-बारिश में गिरा गणेश प्रतिमा का टेंट, क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश से फूटा जनसैलाब, लोगों ने लगाया साजिश का आरोप, पुलिस-प्रशासन ने समझा-बुझाकर कराया शांत।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय लवरिया में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब गणेश प्रतिमा का टेंट तेज हवा और बारिश के चलते गिर पड़ा और उसके पाइप आंबेडकर प्रतिमा पर जाकर लग गए। हादसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ये कोई प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश है। वहीं सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
बाइट :-रवि गौतम पदाधिकारी, (आज़ाद समाज पार्टी, अलीगढ़)*
बाइट :-कमलेश कुमार (क्षेत्राधिकारी द्वितीय, अलीगढ़)*
0
Report
RSRahul shukla
FollowSept 01, 2025 09:20:00Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी -
अमेठी में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती
अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद- चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों रूपए के कीमत के जेवर पर हाथ किया साफ,
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी सूचना,
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,
पीड़ित परिजनों के मुताबिक देर रात्रि चोरों ने घर में घुसकर चोरी की, शोरगुल की आवाज व आहट सुन उठी बहू को असलहे दिखाकर भाग निकले चोर,
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर कस्बा क्षेत्र का है मामला,
बाइट रामदेव यादव पीड़ित
बाइट केशकुमारी पीड़िता
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 01, 2025 09:19:52Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
डिजे , और नाच गाना नाजायज व हराम, नौजवान बाज आएं, मुसलमान शारियत के खिलाफ न करें कोई काम, जुलूस में अम्न व शांति को कायम रखें।
ANCHOR... ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए मोहम्मदी निकालने की तैयारियां चल रही है। जुलूस-ए मोहम्मदी में लोग पवित्रता का ख्याल नहीं रखते है, जबकि ये जुलूस पैग़म्बरे इस्लाम के जन्मदिन के मौके पर निकाला जाता है। इन्हीं बुराईयो के खात्मे के लिए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जुलूस के लोगों शरियत द्वारा बताई गई हदों में रहने के लिए एक फरमान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि जुलूस-ए मोहम्मदी का मकसद पैग़म्बरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी मनाना है और एक मुसलमान के लिए इस खुशी से बढ़कर कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती। इसलिए इस बड़े दिन की खुशी का इजहार अपने धार्मिक स्थलों और अपने घरों को सजावट करके करें। मौलाना ने अंजुमन के तमाम जिम्मेदारो को हिदायत देते हुए कहा कि ये दिन अम्न व शांति का है, जिसकी शिक्षा पैग़म्बरे इस्लाम ने पूरी दुनिया को अम्न व शांति का पैगाम दें कर किया। इसलिए जुलूस में अम्न व शांति बरकरार रखते हुए अकीदत व सम्मान के साथ जुलूस में शामिल हो, जुलूस में किसी तरह का भड़काऊ बयान य नारा न लगाएं, नमाजो को उनके वक्तो पर अदा करें, जाब्तो की पाबंदी करें, खाना बाटटे वक्त खाने की बेहुरमती न करें।
मौलाना ने कुरानों हदीस के हवाले से कहा कि आज कल कुछ मुस्लिम नौजवान धार्मिक जुलूसो जैसे जुलूस-ए-मोहम्मदी और उर्स के दिनों में डिजे का खूब इस्तेमाल करते हैं, और डिजे के गाने बाजे पर नौजवान नात शरीफ की आवाज पर हाथो में रुमाल लेकर लहराते हुए डांस करते हैं। ये तमाम कार्य शरियत की नजर में नाजायज और हराम है। शारियत ने गाने बाजे और डांस वाली चिजों को शौतानी अमल बताया है। मजहबी जुलूसों में डिजे की आवाज पर थीरकने , रुमाल हवा में लहराने, हुल्लड़ बाजी का चलन बढ़ता जा रहा है, जो शख्त हराम और नाजायज है। फिर पैग़म्बरे इस्लाम के पाकिजा जुलूस ईद मिलादुन्नबी में इस कबीह फेल ( बहुत ग़लत कार्य) का करना , और खुदा के मुक़द्दस वालीयों सुफियों के उर्स, में चादर के जुलूसो में इन शैतानी कामों का करना उसकी बुराई को बड़ा देता है।
मौलाना ने अपने बयान में कहा कि इस तरह के गेर शराई काम करने वाले अपने गुनाहों से तोबा करें और नाजायज और हराम काम से दुरी बनाए रखें, अगर ऐसे लोग बाज न आए तो मुसलमानो पर लाजीम है कि ऐसे लोगो को हरगीज हरगीज अपने धार्मिक जुलूसो में शिरकत न करने दें। और अगर कोई शख्स बजीद होकर डीजे लेकर आता है तो उसको जुलूस से बाहर कर दें।
मौलाना ने कहा कि जुलूसे मोहम्मदी बहुत पाकीजा और सफाई और सुथराई वाला दिन है, उस दिन पूरी दुनिया को पैग़म्बरे इस्लाम के अमन व शांति वाले पैगाम को दुनिया के सामने पहुंचाया जाना चाहिए। और कोई भी कार्य ऐसा न करें जो नाजायज व हराम हो, और उनके काम से पैग़म्बरे इस्लाम नाराज हो, हमें कयामत के दिन खुदा व रसूल को मुंह दिखाना है।
बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
3
Report
AKAnkit Kunwar
FollowSept 01, 2025 09:19:35Noida, Uttar Pradesh:
बिहार में नितांत असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही। जिस पार्टी का बिहार की धरती पर न कोई अतीत है, न वर्तमान और न कोई भविष्य। उनका बिहार से संबंध केवल श्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से नातेदारी तक सीमित है। बिहार की जनता इनकी ख़ातिरदारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। इसकी बानगी आने वाले चुनाव में मिलेगी।
0
Report