icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110034
RIRabiul Islam30 Jul 2025, 08:37 am

रेल मंत्री ने साझा की लो इनकम परिवारों के लिए नई रेलवे सुविधाएं!

Delhi, Delhi:लोकसभा में आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में लगातार हो रहे सुधारों और विशेष रूप से लो इनकम और मिडिल क्लास फैमिलीज़ के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर अहम जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया कि रेलवे सिर्फ किराए बढ़ाकर नहीं, बल्कि सुविधाओं को बेहतर बनाकर आम लोगों के सफर को सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक बना रहा है। खासतौर पर जनरल और नॉन-एसी कोच के विस्तार पर सरकार का फोकस है। वॉयस ओवर 1:  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देशभर में रेलवे के पास इस समय करीब 82,000 कोच हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत कोच जनरल और नॉन-एसी कैटेगरी के हैं। रोजाना चलने वाली ट्रेनों में करीब 69 लाख सीटों में से 78 प्रतिशत सीटें लो इनकम यात्रियों के लिए ही हैं। यही नहीं, अब 17,000 नए जनरल और नॉन-एसी कोच बनाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और राहत मिलेगी। बाइट – अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री: "प्रधानमंत्री जी का लो इनकम फैमिली के लिए जो विजन है, अमृत भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है जो एकदम लो कॉस्ट पे वर्ल्ड क्लास सर्विसेज देती है। इसमें जनरल और स्लीपर कोचेस के साथ-साथ सबसे आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।" वॉयस ओवर 2 रेल मंत्री ने विशेष रूप से अमृत भारत एक्सप्रेस का ज़िक्र किया, जो जनरल और स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए नई उम्मीद बनकर आई है। इस ट्रेन में कम कीमत पर हाई क्वालिटी सुविधाएं दी जा रही हैं, जो पहले सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों तक सीमित थीं। अमृत भारत एक्सप्रेस की 10 प्रमुख सुविधाएं: 11 जनरल क्लास और 8 स्लीपर क्लास कोच झटका-मुक्त सेमी ऑटोमैटिक कपलर्स क्रैश वर्दी सुरक्षा फीचर्स बेहतर ईपी ब्रेकिंग सिस्टम फायर सप्रेशन टेक्नोलॉजी आधुनिक डिज़ाइन वाले टॉयलेट्स कोच और लगेज एरिया में CCTV कैमरे आरामदायक चढ़ाई के लिए अर्गोनॉमिक लैडर मोबाइल चार्जिंग यूनिट्स, एलईडी लाइटिंग इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम और फुली सील्ड गैंगवेज रेलवे में यह बदलाव सिर्फ तकनीकी उन्नयन नहीं है, बल्कि सरकार के उस सोच का हिस्सा है जिसमें हर नागरिक को सुरक्षित, सस्ती और गरिमापूर्ण यात्रा का अधिकार देने की बात कही गई है। अमृत भारत एक्सप्रेस जैसे इनोवेशन, न केवल सुविधा बढ़ा रहे हैं, बल्कि रेलवे को आम आदमी के और करीब ला रहे हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर के आतिश मार्केट क्लब में चाकूबाजी, जेल से फरार कैदी हत्या में शामिल

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र के आतिश मार्केट के इक्का क्लब में रविवार देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई. मामूली विवाद के बाद हुए चाकूबाजी के घटनाक्रम में धौलपुर जिले के अन्नू गुर्जर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जांच में सामने आया है कि वारदात के समय भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर पहुंचे दो आजीवन सजायाफ्ता कैदी भी पार्टी में मौजूद थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर बताया जा रहा है जो भरतपुर जिले का आदतन अपराधी है और डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड का आरोपी रहा है. बताया ये भी जा रहा है कि मानसरोवर के जिस इक्का क्लब में रविवार रात फायरिंग हुई उसमें उसकी पार्टनरशिप भी थी. फिलहाल सवाल इस बात का भी है कि जयपुर पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद भी सुबह 3 बजे तक क्लब कैसे ओपन था और वहाँ पार्टी कैसे चल रही थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अन्नू गुर्जर और कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर आपस में रिश्तेदार थे. अन्नू, कुलदीप के मामा का बेटा था. अभी तक अन्नू का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है वो जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. शुरुआती जांच के अनुसार, कुलदीप और राजेश भरतपुर ओपन जेल से निकलकर सबसे पहले जयपुर के प्रताप नगर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट के आसपास उनकी कुछ लोगों से मुलाकات हुई. इसके बाद सभी लोग रात करीब 2 से 2:30 बजे आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में पहुंचे. बताया ये भी जा रहा है कि यहां हत्या में शामिल अनुज गुर्जर के साथ एक लड़की भी मौजूद थी जिसको थप्पड़ मारने पर विवाद शुरु हुआ था. हत्या का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर फिलहाल एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहा है. उसका आतिश मार्केट स्थित 'इक्का' क्लब जहाँ हत्या हुई उसमें साझेदारी होना भी सामने आया है. जांच में यह भी पता चला है कि पार्टी में मौजूद एक युवती अनुज की परिचित थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती को थप्पड़ मारने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू निकाल लिए गए. इसी दौरान अन्नू गुर्जर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस विवाद की असली वजह केवल थप्पड़ की घटना थी या इसके पीछे पहले से चली आ रही रंजिश भी थी. जांच के दौरान आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर चर्चित गोल्डी हत्याकांड और पाकिस्तानी नागरिक सकरुल्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं राजेश गुर्जर भी गंभीर अपराध में सजायाफ्ता है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों कैदी ओपन जेल से कैसे बाहर निकले और जयपुर आने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में रहे. फिलहाल पुलिस ने अनुज गुर्जर, कुलदीप उर्फ कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आकाश उर्फ क्षेत्रपाल, हनी गुर्जर और गजेन्द्र गुर्जर सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. साथ ही भरतपुर ओपन जेल प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी अलग से जांच होगी कि आजीवन सजायाफ्ता कैदी आखिर किस तरह जयपुर पहुंच गए. मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
0
0
Report

वीणा मनवी का दावा: बाकीपुर में नशा और बेरोज़गारी पर रोक के लिए हेल्पलाइन

Patna, Bihar:पटना जन शक्ति जनता दल के प्रत्याशी वीणा मनवी गिरफ्तार... मैं सेवा भाव से आई हूँ। मैंने पहले भी सेवा किया, जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी, नहीं जीतूँगी तो भी सेवा करूँगी। इसलिए मेरा मनोबल बहुत ही मजबूत है। मेरा कॉम्पिटिशन किसी के साथ नहीं है भैया। अगर बाकीपुर की जनता ने चाहा और सही में अगर वो बदलाव चाहते हैं, तो इस बार मुझे ज़रूर चुनेंगे। ज़बरदस्ती आप लोग 40 साल से गढ़ बनाए हुए हैं, तो इस बार तो गढ़... गढ़ हो गया। कुछ नहीं होना गढ़ का इस बार। बहुत... देखिए, कभी भी किसी भी पार्टी की मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए और मैं तो ये कहती हूँ— दुनिया का कोई भी विधानसभा हो, हर 5 साल बाद व्यक्ति को विधायक बदल देना चाहिए। जनता को इतना जागरूक रहना चाहिए, हर 5 साल बाद। किसी से मेरी लड़ाई नहीं है। बस मेरा प्यार, मेरा जनता का प्यार है। लड़ाई हमको किसी से नहीं करनी भाई। मेरा कर्म... कर्म की रोटी अगर मैंने खाई होगी, तो जनता मुझे चुन लेगी। जनता से पूछिए, जनता कितना त्राहिमाम है। क्या प्रॉब्लम नहीं है? आज के डेट में? नशा बंद हो गया, आप कहते हैं नशामुक्त है? जाके देखिए, विक्षिप्त हो रहे हैं हमारे युवा सूखा नशा से। एक सुई लेता है, 48 घंटा सोया रहता है। आप समझ रहे हैं कि हमारा कहाँ जा रहा है? बाकीपुर क्षेत्र? और सबसे ज़्यादा ये बाकीपुर क्षेत्र? के इर्द-गिर्द में? ये प्रॉब्लम है। अब ये... इसका कनेक्शन हर चीज़ से है। एक सूखा नशा क्राइम को बढ़ावा दे रहा है, घर में बेरोज़गारी को बढ़ावा दे रहा है, युवा की ज़िंदगी बर्बाद हो रही है, उनका भविष्य चौपट हो रहा है। एक चीज़ की वजह से बहुत चीज़ डैमेज हो रहे हैं। और मैं जब जीतूँगी, तो मैं हर वार्ड में एक हेल्पलाइन सेंटर बनाऊँगी। मेरे जीतने के बाद, बाकीपुर का हर व्यक्ति अपने आप को विधायक समझेगा।
0
0
Report
Advertisement

चांदनी चौक की पुरानी हीरिटेज बिल्डिंग खतरे में, गिरने का है डर

New Delhi, Delhi:पुरानी और जर्जर इमारत को लेकर लगातार जी मीडिया रियलिटी चेक कर रहा है. रियलिटी चेक करते हुए हम पहुंचे चांदनी चौक टाउन हॉल के पास कच्चा बाग में. यहां हमें एक हेरिटेज बिल्डिंग जो की 19वीं सदी की है उसकी हालत आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगे. यहां बाकायदा एक नेम प्लेट पर दिल्ली नगर निगम का बोर्ड लगा है और उसमें इस बिल्डिंग को हेरिटेज बताया गया है. लेकिन यह बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं. इसका कुछ हिस्सा गिर भी चुका है. हेरिटेज बिल्डिंग होने के बावजूद इसका कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा. ऐसे में यह आशंका है कि कभी भी यह इमारत गिर सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है. जी मीडिया लगातार जर्जर इमारत को लेकर ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्टिंग कर रही है. हम पहुंचे चांदनी चौक के किनारी बाजार मेंगाली बर्फ वाली वहां पर वहां दीवार की हालत ऐसी है कि कभी भी किसी भी समय गिर सकती है. जबकि वहां पर बराबर में कन्या विद्यालय है. इमारत झुकी हुई है. इमारत के अंदर काफी दरारें आ रही हैं. स्कूल के गार्ड का कहना है कि बरसात के समय यहां पर पत्थर गिरते रहते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है. दीवार की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है.दीवार पूरी तरह से झुकी हुई है. हम गेट पर खड़े होकर बच्चों का ध्यान रखते हैं लेकिन हालात यह है कि अगर स्कूल के समय इमारत की दीवार गिरती है तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है. इसी के अंदर कुछ परिवार रहते हैं. परिवार वालों के मुताबिक भी कभी भी यह दीवार गिर सकती है और इसे जान माल को बड़ा खतरा है. कई बार शिकायत की लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.
0
0
Report
Advertisement

जालौन में 13 दिन लापता बुजुर्ग का जंगल में कंकाल, परिवार में कोहराम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 55 बर्षीय रामलाल का 13 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामलाल 27 जून को रोज की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने 29 जून को डकोर थाने में उनके लापता होने की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई थी。 बता दे कि बीते रविवार शाम मुहाना गांव के जंगल में बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान रामलाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी。 पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रामलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवरिया नकटा नाला पुल टूटने से आवागमन प्रभावित, क्षेत्रीय संपर्क मार्ग डूबा

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में लोक निर्माण विभाग के उदासीनता की एक भयावह तस्वीर आज देखने को मिली जब देवरिया राम लक्ष्मण रोड नकटा नाले के पास बीच से कट गया जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। नकटा नाले के पास विगत 8 महीने से पुलिया का निर्माण हो रहा था। सरकारी उदासीनता के चलते काम ठीक से नहीं हो रहा था जबकि काम को 15 जून तक समाप्त हो जाना चाहिए था। विगत रात तेज बारिश की वजह से जो अस्थाई रूट बनाया गया था वह पानी में डूब गया जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया। सुबह से ही एंबुलेंस हो या स्कूली बस हो सबका संपर्क टूट गया और इन लोगों को वहां से वापस लौटना पड़ा। लगभग सैकड़ों गांव के हजारों लोग जो रुद्रपुर और देवरिया तहसील क्षेत्र में अपना व्यापार करते हैं उनके लिए यह संपर्क मार्ग था। संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने की वजह से सभी को अब 10 किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहा है। वहीं जैसे ही यह खबर विभाग अधिकारियों को मिली मौके पर एक्सियन अनिल कुमार अपने सहयोगी के साथ पहुंचे और वहां पर सपा के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। रुद्र प्रताप सिंह ने अपने पेंट उतार कर नाले को पार किया और फिर जनता के दर्द को समझने के लिए अधिकारियों को भी नकटा नाले को पार कराया। इसी बीच एक तस्वीर देखने को मिली एक्सियन साहब अपना जूता उतार कर ड्राइवर को पकड़ाते नजर आए। वही एक एक्सियन ने कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
0
0
Report

हिसार में जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, 50 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे

Hisar, Haryana:आस्था और भक्ति के संगम के रूप में प्रसिद्ध हिसार शहर इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की तीसरी विशेष रथ यात्रा के भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि तीन साल पहले एक छोटे से कार्यक्रम के रूप में शुरू हुई यह यात्रा अब एक विशाल उत्सव का रूप ले चुकी है, जिसमें इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकाता से आए 50 विशेषज्ञ कारीगर विशेष रूप से एक भव्य रथ का निर्माण कर रहे हैं, और भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाएं सीधे जगन्नाथ पुरी से हिसार लाई जा रही हैं। आयोजन का औपचारिक आगाज 18 जुलाई को होगा, जिसके बाद 19 जुलाई को मुख्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जहाँ भक्त स्वयं रस्सियों के माध्यम से प्रभु का रथ खींचकर अपनी भक्ति प्रदर्शित करेंगे। शहर को इस अवसर पर भव्य स्वागत द्वारों और विशेष सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे हिसार की छटा देखते ही बनेगी और पूरा शहर 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गुंजायमान हो उठेगा।
0
0
Report
Advertisement

उमर अब्दुल्ला के आरोप बेबुनियाद, सत पाल शर्मा ने केस की चेतावनी दी

Jammu, भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सत पाल शर्मा ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उमर अब्दुल्ला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। और उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जो हम कभी भी बर्दाश नहीं करेंगे। उमर अब्दुल्ला पिछले दो सालों में एक भी काम नहीं कर पाए, उन्हें एक व्हाइट पेपर देना चाहिए जिसमें वो अपने द्वारा किए गए लोगों के काम गिनाए। बजाये इसके वो झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी होगी अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ का केस किया जाएगा। 20 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और अन्य नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सत शर्मा ने कहा कि ये दिल्ली में जाकर लाइमलाइट लेना चाहते हैं। भारत में डेमोक्रेसी है वो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन भाजपा की छवि हम उन्हें खराब नहीं करने देंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top