Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhalawar326001

राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में पुखराज मीणा बने जिलाध्यक्ष!

MAHESH PARIHAR1
Jul 05, 2025 06:35:28
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ नगरपरिषद के सभागार में राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की आठों नगरपालिकाओं के पदाधिकारी व कर्मचारी गण शामिल हुए। इस दौरान राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी के भी चुनाव संपन्न किए गए। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर राजस्व अधिकारी पुखराज मीणा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर फायरमैन भानुप्रताप सिंह को मनोनीत किया गया। फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी रिछपाल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में नगरपरिषद झालावाड़, नगरपालिका झालरापाटन, पिड़ावा, भवानीमंडी, अकलेरा तथा नवगठित डग, खानपुर और मनोहरथाना नगरपालिका के सभी राजस्व पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला कार्यकारिणी के चुनाव हेतु रिछपाल सिंह चौधरी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी अध्यक्षता में फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। नवीन कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजस्व अधिकारी पुखराज मीणा को सौंपी गई है, तो वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नगरपरिषद झालावाड़ के फायरमेन भानुप्रताप सिंह को दी गई। कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से ही मनोनयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी रिछपाल सिंह चौधरी ने कहा कि राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन की झालावाड़ जिला कार्यकारिणी राजस्व कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी। बाइट_ रिछपाल सिंह चौधरी, फेडरेशन पदाधिकारी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement