कुलगाम में दहेज उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है सच्चाई?
Kulgam, Protest Held at Kulgam Over Alleged Dowry Harassment Case Kulgam, Locals from Chatbal Kulgam today staged a protest and blocked the Shopian-Kulgam road, disrupting traffic movement . The protest was in response to an alleged dowry harassment case involving a local woman, Shabnam Akhtar, who was married a few years ago in the Manzgam area. According to Shabnams Sister Shabnam has been continuously harassed by her husband and in-laws for dowry.They further alleged that an attempt was made to burn her on the previous day, which prompted public outrage. In a parallel development, family members from the boy’s side said that the matter has been sub judicial.they also demanding a fair investigation and appropriate action in the matter. Station House Officer (SHO) Kulgam, Subzar Ahmed, reached the spot and held dialogue with protesters. He assured the protesters that the matter would be thoroughly investigated and action would be taken strictly as per the law. Following the assurance from police authorities, the protesters dispersed peacefully and traffic was restored.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोहतक आग हादसे में तीन मौत, दुकानों का नुकसान, हुड्डा बोले- सहायता बढ़े, नौकरी मिले
Chandigarh, Chandigarh:रोहतक में आग लगने की घटना के बारे में विपक्षी पार्टी के नेता ने कहा कि यह एक दुखद घटना हुई है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 7-8 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सरकार ने सहायता राशि घोषित जरूर की है लेकिन उसे बढ़ाया जाए। मृत्यु के परिवारों को सरकार नौकरी दें और जिन दुकानों का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें।0
0
Report
अपर मुख्य सचिव बोकारो मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल परियोजना की प्रगति के निर्देश दें
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परियोजना की अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मार्च 2027 तक मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बोकारो के सेक्टर-12 स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परियोजना का बुधवार को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल भवन, मेडिकल कॉलेज भवन, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, नर्स हॉस्टल, रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल, कम्युनिटी सेंटर, स्टूडेंट रिक्रिएशन सेंटर, पेशेंट रिलेटिव एकोमोडेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ईटीपी, अंडरग्राउंड वाटर टैंक समेत अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारी। उन्होंने अस्पताल भवन को प्राथमिकता के आधार पर मार्च 2027 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं, शेष सभी कार्यों को चरणबद्ध जुलाई-अगस्त 2027 तक पूरा करने को कहा, ताकि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मेडिकल कॉलेज में नामांकन एवं शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें। वार्ड, लेक्चर थिएटर एवं अन्य सुविधाओं का किया निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेक्चर थिएटर तथा अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता, उपयोगिता एवं मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। 50 बेड का समर्पित पेइंग वार्ड विकसित करने का निर्देश। अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल परिसर में एक पूर्ण फ्लोर पर 50 बेड का डेडिकेटेड पेइंग वार्ड विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। डॉक्ट र क्वार्टर में संशोधन एवं पद सृजन प्रक्रिया होगी शुरू। समीक्षा के दौरान बताया गया कि परियोजना का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने डॉक्टर क्वार्टर को आवश्यकतानुसार मॉडिफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन (पोस्ट सैंक्शन) की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उपायुक्त को नियमित रूप से कार्य प्रगति की समीक्षा करके निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव ने उपायुक्त अजय नाथ झा को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परियोजना की नियमित प्रगति समीक्षा करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, संयुक्त सचिव एल एम शुक्ला, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।0
0
Report
धनबाद के बरवाअड्डा से 13 वर्षीय छात्र लापता, परिजन खोज में परेशान
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। संभारी निवासी मोहम्मद नौसाद अंसारी का पुत्र जुनेद अंसारी, जो छठी कक्षा का छात्र है, रोजाना की तरह बुधवार सुबह ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था। बताया जा रहा है कि सुबह 7:30 बजे वह चरकपत्थर स्थित मिल्लत नगर के समीप द स्टडी प्वाइंट ट्यूशन सेंटर पहुंचा था। सुबह 8:30 बजे ट्यूशन की छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल sका। इस बीच छात्र का स्कूल बैग एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे अपने बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल छात्र के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है。0
0
Report
Advertisement
अंता के 57 करोड़ पानी प्रोजेक्ट से मटमैला पानी; आमजन को मुश्किल
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) 57 करोड़ की पेयजल योजना आमजन के लिए बनी हुई हे मुसीबत , आए दिन प्लांट से आ रहा मटमैला पीने का पानी ,प्लांट से 42 गांवों सहित कस्बे में होती हे पीने के पानी की सप्लाई , बारां जिले के अंता में 57 करोड़ की लागत के नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट से आए दिन 42 गांव सहित कस्बे के लोगों को मटमैला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा परन्तु अफसोस इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा हे । बता दे कि नागदा प्लांट कई महीनों से हिचकोले खा रहा हे कभी कर्मचारियों द्वारा वेतन को लेकर प्लांट बंद कर देने से पानी की सप्लाई बंद हो जाती हे तो कभी क्लोरिन खत्म होने के चलते आमजन को पीने के लिए मटमैला पानी नसीब हो पाता हे ।दूसरी ओर कर्मचारियों को एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी भी प्लांट में नजर नहीं आ रहे हे । ऐसे में प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हे 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती हे जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती हे परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई हे ।0
0
Report
मुहाना मंडी के विकास के लिए योगेश तंवर ने राज्यपाल से मुलाकात, मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन
Jaipur, Rajasthan:मुहाना मंडी अध्यक्ष योगेश तंवर ने राज्यपाल से मुलाकात की और मुलाकात में विकास की प्रमुख मांगें रखीं: चिकित्सा केंद्र की स्थापना, स्मार्ट सिटी परियोजना में मंडी को जोड़ना, प्रदूषण और गंदगी से मुक्ति के लिए मंडी परिसर में बायोगैस और कम्पोस्ट खाद का संयंत्र लगाने की मांग, अजमेर रोड से मंडी की कनेक्टिविटी, वाया भांकरोटा और संस्कृत महाविद्यालय का विकास, सिटी बसों का आवागमन, फूल मंडी और लालकोठी मंडी को मुहाना मंडी में शिफ्ट करने की मांग. तंवर ने बताया कि Governor ने मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। 1) मंडी को मेट्रो/मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि रोजाना 35-40 हजार लोग आते-जाते हैं; 2) अजमेर रोड से सीधे मुहाना पहुँचाने के लिए मुहाना गाँव, संस्कृत महाविद्यालय और भांकरोटा रूट विकसित किए जाएं; 3) मंडी में सिटी बसों के आवागमन की व्यवस्था आज तक नहीं है; 4) फूल मंडी और लालकोटी खुदरा मंडी को मुहाना मंडी में शिफ्ट किया जाना चाहिए; 5) फूल मंडी के व्यापारियों को मुहाना मंडी में दुकानें आवंटित, लाल कोठी के दुकानदारों को 2008 में ही दुकानें आवंटित की गई थीं पर अभी बंद और जर्जर हैं; 6) मंडी परिसर में समान रंग (पिंक) करवाना चाहिए; 2008 से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुधरी नहीं है और 35-40 टन कचरा रोज मंडी में होता है; बायोगैस और जैविक खाद का प्रोजेक्ट शुरू किया जाना चाहिए, ताकि शहर स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल हो और मंडी एक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो सके।0
0
Report
पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की हालत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना की अगुवाई में अस्पताल प्रशासन का घेराव, भारी संख्या में कांग्रेस और एनएसयू के कार्यकर्ता पहुंचे पीबीएम अस्पताल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया सहित अधिकारियों से की मुलाकात, मामले की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को राहत देने की मांग, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन का घेराव कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पीबीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले पर जवाब मांगा प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रसूताओं की गंभीर स्थिति ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित सहायता और राहत उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर भी चिंता जताई तथा कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले ने अब स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाहर लंगूर ने अभिभावक पर हमला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पिपराईच स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी बेटी का इंतजार कर रहे एक अभिभावक पर अचानक खूंखार लंगूर ने हमला कर दिया। लंगूर के काटने से उनके हाथ की नाजुक नस कट गई, जिसके बाद अधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के आसपास मौजूद अभिभावकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है।0
0
Report
विराटनगर थाने में अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली) थाना विराटनगर में अधिवक्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार और वाहन चालान को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है. अधिवक्ताओं की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 8 जून 2026 को अधिवक्ता अनिल कौशिक एक पक्षकार के साथ थाना विराटनगर गए थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी गाड़ी थाना परिसर की पार्किंग में खड़ी की हुई थी, तभी थाना विराटनगर में तैनात एसआई प्रकाश सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया तथा उनकी गाड़ी का चालान कर दिया. घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसआई प्रकाश सिंह के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होने तक अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे. अधिवक्ताओं ने इस मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है. वहीं एसआई प्रकाशसिंह ने मीडिया से कहा कि पुलिस द्वारा अभियान के तहत गाड़ी में ब्लैक फ़िल्म का चालान किया गया है. किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस द्वारा बत्तमीजी से व्यवहार नहीं किया गया है。0
0
Report
अलवर में लापरवाही के आरोप: पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन
Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला लापता मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अलवर जिले के नाकचपुर गांव निवासी गंगाराम यादव सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि नाकचपुर गांव की एक युवती तथा सालपुरी गांव की एक विवाहिता महिला को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक न तो आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही महिला की बरामदगी हो पाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार मामला मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज कराया गया था। लापता महिला तीन छोटे बच्चों की मां है, जिसके अचानक गायब हो जाने से परिवार गहरे संकट में है। परिजनों का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि मामले की गंभीरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला के तीन छोटे बच्चे अपनी मां के बिना परेशान हैं और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। लगातार चिंता के चलते परिवार के एक सदस्य की मृत्यु भी हो चुकी है, जिससे उनकी पीड़ा और बढ़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने जिला कलेक्टर से माँग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, महिला की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए तथा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
मंडला में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का सफल समापन: सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में गर्मी के मौसम के खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री समपतिया उइके, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर में खिलाड़ियों को कुल 21 खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उन्हें खेल की बारीकियों को समझने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री समपतिया उइके ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा प्रदान करते हैं तथा सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेलों के प्रशिक्षण और सैकड़ों खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ यह ग्रीष्मकालीन खेल शिविर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाएगा।0
0
Report
खंडवा में देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा छापा, 9 गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा.ब्रेकिंग खंडवा में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चीराखदान क्षेत्र की मल्टी में छापा। कोतवाली पुलिस की दबिश, 3 महिलाएं और 6 पुरुष हिरासत में। चीरा खदान क्षेत्र में स्थित मल्टी में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां। मुखबिर की सूचना पर ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस जवान, खुला मामला। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने की छापेमारी, 9 लोग पकड़े गए। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। देह व्यापार के नेटवर्क और संचालकों की तलाश में जुटी पुलिस, जांच जारी।0
0
Report
गौवंश तस्करी के खिलाफ विहिप-बजरंग दल ने 25 गौवंश बरामद, चालक गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:भोपाल से गौवंशों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे तस्करों के खिलाफ बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं ने करीब 100 किलोमीटर तक पीछा कर एक संदिग्ध आइशर वाहन को बैतूल-केसला मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन से 25 गौवंश बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा गया है। पुलिस ने मामले में चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। भोपाल की ओर से गौवंशों से भरे एक आइशर वाहन के गुजरने की सूचना मिलते ही भोजपुर की गौरक्षा टीम सक्रिय हो गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चार चारपहिया वाहनों से संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया। करीब 100 किलोमीटर तक लगातार निगरानी और पीछा करने के बाद बैतूल-केसला मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। गौवंशों को कथित रूप से बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसर भरा गया था। कई पशु दमघोंटू स्थिति में पाए गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो पशुओं को बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद नर्मदापुरम और भोजपुर के कार्यकर्ताओं तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन को देहात थाने लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आइशर वाहन से कुल 25 गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें रंधाल गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
एमजी रोड नावेल्टी मार्केट: दुकानदार ने लाखों की चोरी का खुलासा कर गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की एमजी रोड थाना पुलिस ने नावेल्टी मार्केट की एक दुकान में हुई लाखों की नगदी की चोरी का खुलासा करते हुए रूपये चुराने वाले दुकानदार को मय नगदी के धरदबौचा है। अब पुलिस गिरफत में आये दुकानदार से चोर बने आरोपित से कड़ी पूछताछ कर रही है प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले ने चोरी का कारण आर्थिक तंगी बताया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने अंततः दो दिन पूर्व नावेल्टी मार्केट के सुमित कलेक्शन में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला ओर काई नहीं बल्कि घटना स्थल के सामने दुकान संचालित करने वाला दुकानदार अंश ही निकला। अंश ने ही सबसे पहले घटना की सूचना संबंधितों को दी थी जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने अपनी तहकीात अंश से शुरू की। पुलिस की पूछताछ में अंश टूट गया और सच उगल बैठा। इसके पश्चात अंश से चोरी की राशि एक लाख 23 हजार रूप्योे बरामद कर ली है। खास बात तो यह है कि नावेल्टी मार्केट में हुई यह घटना दुकानदारों के लिए एक सबक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुमित कलेक्शन में रखे रूपयों की जानकारी अंश को पहले से थी, अंश के सामने ही यह सिल्लक गिनी गई थी। बस यहीं कारण है अंश मार्केट खुलता उससे पहले आया और वारदात को अंजाम देकर खुद ही घटना की सूचना दे गया, जिसके बाद हुई पुलिस जांच में पकड़ा भी गया।0
0
Report
महाराजगंज में रील पोस्ट करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, जांच के आदेश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट करना एक हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए रील्स बनाने वाले PRB के हेड कांस्टेबल चालक को निलंबित करते हुए क्षेत्राधिकार निचलौल को जांच सौंपी है। जानकारी के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र में तैनात PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक शिव कुमार गौड़ द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया था जो जमकर वायरल हो रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराया परीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि थाना घुघली क्षेत्रान्तर्गत PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक शिव प्रकाश गौड़ द्वारा सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए रील पोस्ट की गई थी। पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक व्यवस्था, गरिमा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की 'सोशल मीडिया पॉलिसी' के अक्षरश: पालन को दृष्टिगत रखते हुए, संबंधित हेड कांस्टेबल के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गयी है। इसके अतिरिक्त, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच दिया गया है। जांच रिपोर्ट में प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विभागीय एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने निर्देशित किया कि, अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पुलिस की वर्दी/छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की रील या सोशल मीडिया पोस्टिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
बालाघाट: राशन दुकान चोरी गिरोह के चार गिरफ्तार, फरार एक
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले में गरीबों के हक के अनाज पर डाका डालने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पिछले डेढ़ माह से जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम जनता और प्रशासन दोनों परेशान थे। लेकिन अब बालाघाट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरी किया गया करीब 250 क्विंटल गेहूं और चावल, एक पिकअप वाहन तथा मोटर साइकिल भी बरामद की है। दरअसल, बालाघाट जिले के थाना गढ़ी, बैहर, बिरसा और मलाजखंड क्षेत्र की कुल 13 राशन दुकानों में चोरी की वारदातें हुई थीं। चोर गरीब परिवारों को मिलने वाले शासकीय गेहूं और चावल को निशाना बना रहे थे। लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने पल्हेरा चोरी कांड के सुरागों को जोड़ते हुए बछेरा-पाठभोरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा और उसमें सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई राशन दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में कबाड़ खरीदने के बहाने गांव-गांव घूमते थे और राशन दुकानों की रेकी करते थे। रात होते ही वे सुनसान और सीसीटीवी रहित दुकानों के ताले तोड़कर खाद्यान्न चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
