Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheikhpura811105

लोजपा रा की प्रेस वार्ता: बहुजन भीम समागम का ऐतिहासिक आयोजन!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:52:24
Sheikhpura, Bihar
शेखपुरा के बाईपास स्थित लोजपा रा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नालंदा के राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम की सफलता को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता प्रो विनीत सिंह,शेखपुरा विधानसभा के प्रभारी विजय पासवान, बरबीघा विधानसभा के प्रभारी सीमा सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा कि 29 जून को आयोजित बहुजन भीम समागम ऐतिहासिक होगा ।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजनों को संबोधित कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का मूल मंत्र देगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बहुजन के विकास की बात करते है।जबकि प्रदेश प्रवक्ता ने महागठबंध पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि राजद राजद सिर्फ बोट के लिए बहुजन के विकास की बाते करते है लेकिन सही मायने में उन्होंने सिर्फ अपने पार्टी का विकास किया साथ ही राजद बाबा साहब के हितैषी का ढोंग करते है लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर कैसे बाबा साहेब के तस्वीर का अपमान हुआ यह जग जाहिर है।जबकि लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि राजगीर में आयोजित बहुजन भीम समागम को लेकर शेखपुरा के हर वर्ग में उत्साह है। समागम में शामिल होने को लेकर 80 गाड़ी की व्यवस्था की गई।जिसमें हजारों लोग जाने की बात कही है। वाईट - प्रो विनीत सिंह - प्रदेश प्रवक्ता लोजपा रा वाईट - इमाम गजाली - जिलाध्यक्ष लोजपा रा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement