जम्मू-कश्मीर के होटल संघ के अध्यक्ष ने मांस घोटाले की कड़ी निंदा की!
Dabi Pora, President of the Jammu & Kashmir Hotels & Restaurants Association (JKHARA), representing around 240 hotels and restaurants in the region Babar Choudary Strongly Condemns Contaminated Meat Incident, Urges Stringent Food Safety Measures Babar Choudary has strongly condemned the recent incident involving the recovery of 1,200 kilograms of contaminated meat during a raid conducted by the Food Safety and Quality Department. He lauded the swift and effective action of the department, stating, “It is highly commendable that the authorities acted promptly on a tip-off, preventing the distribution of hazardous meat and potentially saving countless lives.” Choudary emphasized the serious threat such food safety violations pose to public health and called for intensified inspections. “Regular checks must be conducted across the region to ensure that hygienic and safe food reaches the consumers,” he urged. He also appealed to the concerned departments to maintain zero tolerance against those involved in the sale or storage of substandard and unsafe food products. As JKHARA President, Babar Chowdhary frequently represents and advocates for the hospitality sector to government authorities and in the media—particularly amid challenges like declining tourism due to security issues.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा: बोरवेल गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत, लापरवाही पर FIR
Noida, Uttar Pradesh:खुले बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत अथॉरिटी की लापरवाही से गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है। वाक थ्रू एंड चश्मदीद का इंटरव्यू वही अथॉरिटी के gm ak सिंह का कहना इन लोगो ने जहाँ जगह दी थी उसकी जगह ना करके दूसरी जगह बोरवेल खोदना शुरू कर दिया , इन लोगो दो कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है उसके साथ ही FIR दर्ज कर फ़ाई गई है0
0
Report
अलीगढ़ में पीएम-सीएम पोस्टर फाड़ भाजपा हमला, आजाद समाज पार्टी पर कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:पीएम-सीएम के पोस्टर फाड़ने पर भाजपा हमला; आजाद समाज पार्टी पर उपद्रव, अशोभनीय नारे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, कार्रवाई की मांग अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर फाड़े जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है भाजपा नेताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने आरोप लगाया कि शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के बाद सुभाष चौक घंटाघर के पास लगे वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर को कुछ लोगों ने फाड़ दिया और आपत्तिजनक नारेबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पदाधिकारी क्षेत्राधिकारी तृतीय सरवन सिंह से मिले सीओ ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है डॉ. विवेक सारस्वत अध्यक्ष निवर्तमान महानगर0
0
Report
पंप में पेट्रोल भरवाकर चालक फरार, नंबर प्लेट मिट्टी से ढंका
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग पंप में पेट्रोल भराने के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार देखते रह गए पंप के कर्मचारी घटना को अंजाम देने नंबर प्लेट भी छुपाया वान्या कुंज फ्यूल बघनपुर का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना कार चालक ने 5100 रुपए का पेट्रोल डालकर भागे नंबर प्लेट को कीचड़ से छुपाया था कोतरा रोड थाना में शिकायत0
0
Report
Advertisement
कबीरधाम में लोहारा रोड पर शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग कबीरधाम जिले के लोहारा के रेंगाखार रोड में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेंगाखार रोड में एक व्यक्ति की शव मिलने से आसपास में हड़कंप मच गया हैं,सूचना पर पहुंची लोहारा थाना पुलिस मृतक व्यक्ति की शव का पंचनामा व मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं,फिलहाल मृतक व्यक्ति कौन है और कहां की है,इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है पुलिस जाँच कर रही हैं0
0
Report
कवर्धा में स्मार्ट मीटर विरोधी प्रदर्शन से पुलिस की भारी तैनाती
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ब्रेकिंग: कबीरधाम जिले के पांडातराई में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर घरों से निकाले गए स्मार्ट मीटर कार्यालय परिसर में फेंक दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना अधिक आ रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी के विरोध में लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाकर बिजली कार्यालय में जमा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के बिजली कार्यालय का है।0
0
Report
हसौद थाने में आरक्षक की फांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप मचा
Sakti, सक्ती/हसौद:- सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के ऊपर गहरा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। हसौद थाना परिसर भवन में आरक्षक ने फासी लगा लिया है। आरक्षक की फासी की खबर सुनते ही क्षेत्र सहित जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया व आरक्षक की अज्ञात कारणों से हुई मौत के मामले को लेकर जिला पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। थाना परिसर में तैनात आरक्षक का फाँसी लगा लेना क्षेत्र के लोगों के समझ से परे है। हसौद थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मी का फासी लगा लेना और थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक न लगना स्थानीय पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों अधिकारी के कार्यप्रणाली को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम जय लहरे बताया गया रहने वाला लगरा पामगढ़ थाना उम्र 41 वर्ष पत्नी श्रीमति दिलेश्वरी लहरे है।0
0
Report
Advertisement
एटा में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. फौजी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम. मृतक धर्मेंद्र कुमार असम में तैनात थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी मौत की वजह स्पष्ट. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी का पूरा मामला.0
0
Report
DM के निर्देश: तीन सदस्यीय जांच से विवाह योजना में TMC सामग्री की जांच
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : DM घनश्याम मीणा के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने सप्लायर को जारी किया कारण बताओ नोटिस。 डीएम के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति पूरे मामले की करेगी गहन पड़ताल。 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में TMC (तृणमूल कांग्रेस) लिखे गद्दे और झंडों के पहुंचने के मामले की होगी जांच。 अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स को 500 जोड़ों के उपहार की सप्लाई का मिला था ठेका。 सप्लायर को तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का अल्टीमेटम。 सरकारी योजना में राजनीतिक सामग्री पहुंचने के मामले ने मचाया बवाल।0
0
Report
कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी, थाने के बाहर घुसने का प्रयास
Koderma, Jharkhand:कोडरमा में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों का झुंड जिले के नवलशाही थाना के आसपास देखा गया। हाथियों ने थाने के बाहर लगे बैरिकेटिंग को क्षतिग्रस्त कर थाने में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आग जलाकर और मसाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा। इससे पहले हाथियों को झुंड को मरकच्चो के पपलो जंगल में देखा गया था। हालांकि_local_ लोगों के साथ वन विभाग की क्यूआरटी टीम लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग में जुटी हुई है और हाथियों के विचरण पर नजर बनाए हुए है। वहीं दूसरी तरफ हाथियों ने नवलशाही थाना के बाद थाना क्षेत्र से सटे पुलवाबर गांव में भी आतंक मचाया और श्रीलाल टुडू के मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखा चावल और महुआ खा गए। गनीमत रही कि हाथियों के आने की भनक घर में रहने वाले लोगों को पहले ही पता चल गई और उनसे लोग घर से भाग कर जान बचाई। जिन इलाकों में हाथी देखा जा रहा है, वहां के लोग जगह-जगह आग जलाकर और हाथों में मसाल लेकर रात गुजार रहे हैं। इधर डीएफओ स्वामित्व शुक्ल ने बताया कि 20 से 25 हाथियों का झुंड कोडरमा के अलग-अलग जंगलों में भ्रमणशील है। ऐसे में लोग ऐतिहात बरतते हुए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने के लिए जरूरी नहीं है, उनके फसलों को या घरों को जो भी नुकसान पहुंच रहा है, बतौर मुआवजा उसकी भरपाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में घर के बाहर फायरिंग, युवक को मौत की धमकी देकर डराया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बदमाश ने खुलेआम दहशत फैलाते हुए युवक के घर के बाहर की फायरिंग बदमाश युवक को बाहर निकलने के लिए ललकारता रहा और जान से मारने की धमकी दी ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की वायरल वीडियो में बदमाश लगातार फायरिंग करता दिखाई दिया,फायरिंग के दौरान वह मकान में रहने वाले हिमांशु राजपूत को नाम लेकर ललकारता नजर आया गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आए, पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद पुराने विवाद में राजीनामा करने की धमकी देकर युवक बदमाश ने की फायरिंग पीड़ित युवक ने अभी गोला का मंदिर थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई0
0
Report
खाना पैक कराने आए युवक को होटल स्टाफ ने बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर खाना पैक कराने गए युवक को होटल स्टाफ ने बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने माधौगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कंपू इलाके में हुई वारदात,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की चिटनिस की गोठ निवासी करण शाक्य पहुंचा था होटल पर खाना पैक कराने, खाना मिलने में देरी पर होटल संचालक से हुई कहासुनी होटल मालिक और स्टाफ ने करण को घेर कर लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की माधवगंज थाना पुलिस द्वारा होटल संचालक और उसके कर्मचारियों की पहचान के प्रयास जारी0
0
Report
जगदलपुर: 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण, 16 घंटे बाद सुरक्षित बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था. जैसे ही बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई उसके तुरंत बाद ही बच्ची को खोजने का अभियान शुरू किया गया. संजय मार्केट इलाके में लगे CCTV में बच्ची एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आई. 16 घंटे की मशक्कत के बाद नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया. बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली. बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ मैनपुरी पहुंचे, 682 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास
Mainpuri, Uttar Pradesh:दि. 26/07/2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी में। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर मैनपुरी पहुंचेंगे। मैनपुरी के स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान जहां करहल विधानसभा और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी करीब 682 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है。0
0
Report
Alwar marks Kargil Vijay Diwas with tributes to martyrs and honors to brave women
Alwar, Rajasthan:अलवर में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान अलवर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके त्याग और योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनके बलिदान की गाथाएं हमेशा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के पराक्रम को याद करने का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें जैसलमेर में सेना के साथ काम करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने भारतीय सेना के अनुशासन और समर्पण को करीब से देखा। सैनिक विश्राम गृह के अधिकारी शमशेर सिंह ने जानकारी दी कि इस अवसर पर तीन वीरांगनाओं का सम्मान किया गया और सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। बाइट:शमशेर सिंह , बाइट: सुधीर चौधरी, एसपी0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत, कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, UP: ग्रेटर नोएडा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) रवि शंकर निम ने बताया, "कल, 25/7/2026 की शाम को सूचना मिली कि कलाधाम सोसाइटी की बाउंड्री के अंदर पानी की सप्लाई के लिए खोदे जा रहे एक गड्ढे में गिरकर 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। वहां पहुंचने पर पता चला कि परिवार वालों ने बच्चे को बाहर निकालकर यथार्थ अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया और घटना में शामिल एक कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी कानूनी कार्रवाई जारी है।"0
0
Report
Advertisement
