icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
814112
VRVikash Raut30 Jul 2025, 12:00 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी का देवघर दौरा: यातायात प्लान तैयार!

Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर कल देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी देवघर पहुंच रही हैं राष्ट्रपति महोदया का देवघर कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त भी0भी0आई0पी0 रूट लाईन एवं देवघर शहरी क्षेत्र में भारी ,छोटी वाहनों के प्रवेश करने से यातायात समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए भी0भी0आई0पी0 रूट लाईन, एयरपोर्ट, कर्णकोल मोड़, हथगढ मोड़, देवसंघ, कोरियासा, नवाडीह रेलवे फाटक एवं देवघर एम्स तक तथा देवघर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कल सुबह 11ः00 बजे से 01ः30 बजे तक और दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक भारी वाहनों,छोटी वाहनों के नो-इन्ट्री जोन,रूट डायर्वट किया गया है ,ऐसे में इन स्थानों पर भारी वाहनों ,छोटी वाहनों का नो-इन्ट्री जोन ,रूट डायर्वट जाता है, जो मधुपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार की छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल जिसको देवघर की ओर आना हो तो चाँदडीह स्कूल मोड़ के पास रूट डायवर्ट बलिया चौकी कि ओर रहेगा, सारठ, सारवाँ, मधुपुर की ओर से आने वाली छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल का रूट डायवर्ट रहेगा। मेहदी मोड़ होते हुये तपोवन कि ओर। कर्णकोल मोड़ की ओर भी0भी0आई0पी0 रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, तपोवन की ओर से आने से आने वाली छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल का रूट डायवर्ट रहेगा बाबा जल राईस मील की ओर, देवघर की ओर से आने से जिसको सारठ, सारवाँ, मधुपुर जायेंगे पुराना कुण्डा थाना से उजाला चौक की ओर रूट डायर्वट रहेगा, भी0भी0आई0पी0 रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, देवघर कुण्डा की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, बाजला चौक़ की ओर से आने वाली सभी प्रकार की वाहन संत फ्रांसिस स्कूल की ओर रूट डायवर्ट रहेगा/संत फ्रांसिस की ओर से आने वाली सभी वाहन बाजला चौक की ओर रूट डायवर्ट रहेगा, देवघर की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, बरमसिया, अम्बेदकर चौक से आने वाली सभी प्रकार के वाहन बाजला चौक की ओर रूट डाईवड रहेगा/बाजला चौक की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन डी0डी0सी0 आवास एवं अम्बेदकर चौक की ओर रूट डाईवड रहेगा। कोरियासा मोड़ भी0भी0आई0पी0 रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, जसीडीह मेहर गार्डन देवघर की ओर से जिसको मधुुपुर, गिरीडीह की ओर जाने वाली बसुआडीह मोड़ से रूट डायवर्ट रहेगा। पगलाबाबा, कोयरीडीह होते हुये अपने गंतव्य की ओर जायेंगे, देवघर एवं जसीडीह की ओर से आने सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, देवीपुर की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन /मोटरसाईकिल कोयरीडीह, जसीडीह की ओर रूट डायर्वट रहेगा। भी0भी0आई0पी0 रूट एम्स की ओर प्रवेश निषेध रहेगा एवं राँची, गिरीडीह की आरे से आने वाली सभी व्यवसायिक बसें/भाड़ी वाहन बुढैई मोड़ रूट डायवर्ट रहेगा कासीडीह, कोयरीडीह एवं अंधरीगादर की ओर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। भी0भी0आई0पी0 रूट एम्स की ओर प्रवेश निषेध रहेगा। इसके अलावे यह भी जानकारी दी की नौलखा मंदिर कुण्डा की ओर से आने वाले सभी प्रकार की छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, सारवाँ मोड़ की आरे सभी प्रकार के वाहन भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, के०के०एन० स्टेडियम बाईपास की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, बाजला चौक की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, सुभाष चौक की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, पुरनदाहा की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा एवं शंख मोड़ एवं सर्किट हाउस की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा। जानकारी दे रहे जी मीडिया संवाददाता विकास देवघर एंकर देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर-सोरों से की जा रही है ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम किया जाएगा ऑडिटोरियम को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है ऑडिटोरियम के बाहर में झारखंड की कलाकृतियों को दर्शाया गया है इसके अलावा बेहद ही आकर्षक पेंटिंग के द्वारा पूरे ऑडिटोरियम को सजाया गया है ताकि राष्ट्रपति महोदया के आगमन में उन्हें एक सुखद अनुभूति देवघर में मिल पाए इसके अलावे देवघर एम्स को पूरी तरह से सजा दिया गया है ऑडिटोरियम को फूलों से बेहद ही आकर्षक रूप से सजाया गया है ऑडिटोरियम से और अधिक जानकारी दे रहे जी मीडिया संवाददाता विकास
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल में भागवत कथा का दूसरा दिन,रश्मी शास्त्री ने सुनाई भक्ति और वैराग्य की कथा ।

Ajay KumarAjay KumarFollow1h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में भागवत कथा का दूसरा दिन,भक्तों की भारी भीड़,करहल के किशनी रोड बम्बा की पुलिया के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक रश्मी शास्त्री ने भक्ति और वैराग्य का महत्व बताया। रश्मी शास्त्री ने पहले स्कंध का वर्णन करते हुए कहा कि इसमें ईश्वर की भक्ति की महिमा,भगवान के अवतारों का सार और राजा परीक्षित को शुकदेव जी द्वारा कथा सुनाए जाने की पृष्ठभूमि बताई गई है। उन्होंने महाभारत युद्ध के बाद भीष्म पितामह का प्राण त्याग,श्रीकृष्ण का द्वारका गमन और धृतराष्ट्र,गांधारी व कुंती के वन गमन का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया,साथ ही द्रौपदी के चीर हरण का वर्णन कर भक्तों को भावुक कर दिया। रश्मी शास्त्री ने कहा कि शरीर नश्वर है,आत्मा अजर-अमर है,समय का सदुपयोग करें,जो समय बर्बाद करता है उसका दुर्भाग्य तय है। माया से मुक्ति का मार्ग केवल भक्ति है,परीक्षित ने भी 7 दिन कथा सुनकर अपना समय भक्ति में लगाया था।
0
0
Report

उन्नाव में ATM बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 7 ATM कार्ड और नकदी बरामद

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस ने ATM बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 7 ATM/डेबिट कार्ड और 4600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को शक्तिनगर निवासी विजय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जून को सब्जी मंडी स्थित HDFC बैंक के ATM पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनका ATM कार्ड बदल लिया था। इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग समय पर 62 हजार रुपये ऑनलाइन शॉपिंग और नकद निकाले गए। जांच के दौरान गंगाघाट पुलिस ने 19 जुलाई को आजाद नगर बाजार से कानपुर देहात के मूसा नगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर उन्नाव, औरैया और फतेहपुर समेत कई जिलों में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और इसी तरह की वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

रजवा खेड़ा में पुलिस ने कराया बहू-बेटी सम्मेलन, परिवार में प्रेम और सम्मान का दिया संदेश

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। थाना गंगाघाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम रजवा खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को "बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रभारी परिवार परामर्श समिति), वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी विनोद सिंह सहित पुलिस टीम, ग्राम प्रधान गोविंद निषाद और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। चौपाल के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों को परिवार में प्रेम, विश्वास और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बहू को हमेशा बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए तथा परिवार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुओं को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सास को मां का सम्मान देना चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 108 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके तत्काल उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने अपने अनुभव साझा करते हुए परिवार में प्रेम, स्नेह और आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया। सम्मेलन में मौजूद महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पहली बार पुलिस विभाग की ओर से परिवारों में समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सास-बहू, ननद-भाभी और मां-बेटी को एक-दूसरे को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर और गले मिलवाकर पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने परिवारों में प्रेम, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई।
0
0
Report

मैनपुरी-सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली जा रहे छात्र सभा जिलाध्यक्ष हरीश यादव हाउस अरेस्ट।

Ajay KumarAjay KumarFollow2h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरीश यादव को मैनपुरी रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया,पुलिस ने हरीश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है,आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र सभा ने इस कदम को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया है।
0
0
Report
Advertisement

न्यायाधीशों की मौजूदगी में तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow2h ago
Manpur, Madhya Pradesh:*माननीय न्यायाधीशों की गरिमा मई उपस्थिति में संपन्न हुआ तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर का शपथ ग्रहण समारोह।*-तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप आज दिनांक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया माननीय श्री प्रियदर्शन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ।जिसमें विशेष तौर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य श्री दिनेश नारायण पाठक जी की उपस्थिति रही। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दरबारी लाल पटेल जी के द्वारा की गई, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नजमा बेगम, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमरिया श्री दीपक अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी श्री धुर्वे जी तथा मानपुर सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी श्री सतीश शुक्ला माननीय न्यायाधीशों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान कर दी।इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ उमरिया के अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ,तहसील अधिवक्ता संघ जयसिंहनगर के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें स्वागतीय उद्बोधन सुश्री श्रद्धा द्विवेदी के द्वारा किया गया।संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मिक स्वागत किया गया इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों के द्वारा तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुशलेंद्र कुमार तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।आयोजित कार्यक्रम को अनिरुद्ध मिश्रा, दरबारी लाल पटेल ,संतोष तिवारी, नागिन पटेल आदि अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद चतुर्वेदी तथा सफल मंच संचालन एडवोकेट विकास गुप्ता के द्वारा किया गया। अंत मे संघ के दिवंगत अधिवक्ता श्री मनोज द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
0
0
Report

सिकंदरा राव में 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3h ago
Aligarh, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ, हाथरस- थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश पुत्र मुकेश कुमार निवासी गढ़ी बुंदू खां, कस्बा एवं थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 498/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव रजवा खेड़ा में खूनी संघर्ष, लहूलुहान भाई को लेकर थाने पहुंची युवती

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव की कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत जाजमऊ चौकी के रजवा खेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसकी बहन घायल भाई को लहूलुहान हालत में लेकर सीधे कोतवाली गंगाघाट पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घायल को चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुयी है मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने के बाद जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जालौन में पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,

AdityaAdityaFollow4h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 45.300 किलोग्राम एल्युमिनियम बिजली का तार हुआ बरामद, पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और चोरी के उपकरण हुए बरामद, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ओमनी कार और 2 एंड्रॉयड मोबाइल भी किए बरामद, पुलिस की घेराबंदी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर 3 आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, जालौन कोतवाली पुलिस ने उरगांव रोड स्थित पुलिया के पास की आरोपियों की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

बाइक टकराने के बाद व्यापारी से मोबाइल लूट,कैराना में बढ़ा अपराध,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4h ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों के हौसले बुलंद।,जहा दिन दहाड़े बाइक टकराने के बाद व्यापारी और बाइक सवार युवकों के बीच हुए विवाद में मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर जबरन मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद व्यापारियों ने कथित रूप से घटना में शामिल युवकों की सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं, पुलिस मोबाइल स्वयं दिए जाने अथवा कहीं गुम होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आपको बता दे की शामली जनपद में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, यह तस्वीर साफ बयां कर रही है।जहां पहले तो बाइक सवार बदमाश द्वारा व्यापारी को टक्कर मार कर गिराया जाता है और फिर उसके साथ विवाद कर मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया जाता है मामला आज दोपहर करीब 12 बजे कैराना कस्बे की राजेंद्र कॉलोनी निवासी व्यापारी गौतम पुत्र शिवकुमार अपनी प्लेटिना बाइक से नगर के मोहल्ला इकबालपुरा से दुकान के पैसों का कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान एक हीरो होंडा शाइन बाइक पर दो युवक तथा एक स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक सवार था। बताया गया कि इनमें से एक बाइक व्यापारी की प्लेटिना बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक नुकसान को लेकर व्यापारी से बातचीत करने लगे। व्यापारी गौतम ने फोन पर अपने चचेरे भाई शुभम सिंघल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवकों को दुकान पर चलकर मामला निपटाने की बात कही गई। इस पर दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक व्यापारी के साथ चल दिए। व्यापारी का आरोप है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर वाले रास्ते पर पहुंचने के दौरान तीनों युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी गर्दन पकड़कर जबरन मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान उसकी बाइक की चाबी भी मुड़ गई। आरोप है कि इसी बीच मार्ग पर राहगीरों को आता देख तीनों युवक वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने डायल-112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं, व्यापारियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कथित आरोपियों की फुटेज हासिल कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई ली है।और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

पूर्व मंत्री सुरेशराणा की पहल लाई किसानों के चेहरे पर मुस्कान, भनेड़ा उददा में बी-पैक्स समिति सुरु

Shrvan PanditShrvan PanditFollow5h ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक सुरेश राणा की पहल एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी सौगात बनकर सामने आई है। गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ होने से अब करीब 3000 किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण सहित सहकारी सेवाओं के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने इस सुविधा के लिए सुरेश राणा का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम खेती-किसानी को और मजबूत करने के साथ हजारों परिवारों के समय और धन की बचत करेगा। आप को बता दे कि आज जनपद की थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ किया गया। समिति शुरू होने से भनेड़ा उददा , मनठ , हसनपुर, खानपुर समेत आसपास के लगभग 3000 किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण और अन्य सहकारी सुविधाओं के लिए दूर अमहेटा स्थित समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अधिकांश सेवाएं उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें सहकारी समिति के कार्यों के लिए 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगता था। नई बी-पैक्स समिति खुलने से किसानों का कीमती समय बचेगा और खेती से जुड़े आवश्यक संसाधन समय पर मिल सकेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि थाना भवन उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है और यहां के किसानों की सुविधा, समृद्धि और विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। किसानों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।
0
0
Report

झांसी के गरिया गांव में जमीन विवाद, पैमाइश के दौरान पथराव, रंगदारी का आरोप

ASAbdul SattarFollow5h ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गरिया गांव से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन मालिक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गरिया गांव नहर के पास स्थित यह जमीन उनकी है। जब भी वह निर्माण या अन्य काम के लिए जेसीबी लेकर पहुंचते हैं, तो पड़ोस के कुछ लोग पथराव कर देते हैं। नगर निगम की टीम पैमाइश करने आई थी तो उनके साथ भी अभद्रता की। ये गुंडागर्दी कर रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की गई। हमारे पास सबूत के तौर पर पत्थर फेंकने के वीडियो भी है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top