हरियाणा में गरीब परिवारों को मिले सपनों के घर, जानें कैसे!
DMC, Chandigarh: चंडीगढ़, 4 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपते हुए लाभार्थियों को ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत आवंटन पत्र और ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के अंतर्गत अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोई भी गरीब परिवार बेघर नहीं रहेगा, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जगाधरी के सेक्टर-23 में 1144 लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही, 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0' के तहत 58 गांवों के 3884 लाभार्थियों को प्लॉटों के आवंटन पत्र भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घर एक सपना है, एक भरोसा है, एक सुरक्षा कवच है। प्रदेश सरकार ने सपनों को हकीकत में बदला है और आज 'मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना' के तहत अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र सिर्फ एक मालिकाना हक का दस्तावेज नहीं है, यह एक नई सुबह, एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं सिर्फ घर बनाने तक सीमित नहीं हैं। इनके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का विजन है। जब तक समाज का सबसे कमजोर वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक सही मायने में विकास नहीं हो सकता। इसलिए सरकार ने इन योजनाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से लागू किया है। कोई सिफारिश नहीं, कोई भेदभाव नहीं, केवल ज़रूरतमंद परिवारों को ही लाभ मिला है। यह सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही नीति का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की एक बड़ी सफलता है कि इन आवास योजनाओं में किसी भी तरह की धांधली या भ्रष्टाचार को घुसने नहीं दिया। हर चीज़ डिजिटल और पारदर्शी है। लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लोगों से किया वादा निभाया, जमीन दी और उस पर अपना घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी है। यह सब इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि आज केंद्र व हरियाणा में डबल इंजन सरकार है। जो योजनाएं दिल्ली में बनती हैं, उन्हें पूरी निष्ठा और गति के साथ हरियाणा के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, हरियाणा सरकार अपनी तरफ से कुछ और सेवाएं अथवा सुविधाएं जोड़कर उस योजना का लाभ डबल कर देती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 14 शहरों के 15,256 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। इन प्लॉटों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी- 2.0 के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया है। इसी प्रकार, गांवों में भी प्लॉट व सब्सिडी की व्यवस्था की है। 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के दूसरे चरण के तहत 561 गांवों में 1 लाख 58 हजार आवेदकों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण' के तहत 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये तथा मनरेगा के तहत 90 दिन की अकुशल मजदूरी देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के तहत 69,150 घरों का निर्माण किया जा चुका है तथा 579 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार शहरों में भी 'प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी' के तहत 77,900 घरों का निर्माण करवाया है तथा 1650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा में विकास की एक नई गाथा लिखी है। जरूरतमंद परिवारों को केवल घर ही नहीं दिए, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। युवा आज आत्मनिर्भर बन रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं और किसान खुशहाल हो रहे हैं। सरकार ने हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी है। यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा का कोई भी परिवार, बिना छत के न रहे। गरीबों को मकान, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाओं से हरियाणा बना रहा है सशक्त प्रदेश - विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। गरीबों को मकान, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाओं से आज हरियाणा एक सशक्त प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब व्यक्ति केवल कल्पना करता था कि क्या कभी उसके सिर पर पक्की छत होगी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जनसेवा की बागडोर संभालने के बाद घोषणा की थी कि अब देश में कोई भी गरीब व जरूरतमंद ऐसा नहीं रहेगा जिसके सिर पर छत न हो और केंद्र सरकार ने पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट और मकान देने का कार्य तेजी से प्रारंभ किया। पहले की सरकारों में तो प्लॉट केवल कागजों में दिखाए जाते थे, परंतु आज रजिस्ट्री और कब्जा दोनों लाभार्थियों को सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपए तक है, उन घरों की छत पर दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले धनराशि खर्च करके सोलर पैनल लगवाना पड़ता था उसके बाद उन्हें सब्सिडी वितरित की जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने गरीबों के हित में ये फैसला किया है कि सोलर पैनल लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा ताकि लाभार्थी इस योजना का लाभ बिना किसी कठिनाई के उठा सकें। श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का हर बच्चा अपने गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके, इसके लिए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। गांवों में आधुनिक इंडोर जिम भी खोले जा रहे हैं। इसके अलावा, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार हर पंचायत में महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने जा रही है, जहां वे त्योहारों पर भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा और पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन के मगरखेड़ी में टैंकर वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले से होकर गुजर रहे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मगरखेड़ी में रविवार को एक टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर के परखच्चे करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे में बकरी चरा रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास खड़ी एक कार तथा मकानों के कांच भी टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे में टैंकर चालक विनोद पिता श्रीराम (45), निवासी भैंसाचौबे, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश) तथा वेल्डिंग कर रहे नितेश पिता हरिनाथ (35), निवासी बिहार घायल हो गए। वहीं, टैंकर के उड़े हुए लोहे के टुकड़ों की चपेट में आकर भीम पिता भागीरथ रोकड़े (45), निवासी ग्राम मगरखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ठीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर के अंदर गैस बनने के कारण वेल्डिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ।0
0
Report
दतिया उपचुनाव नहीं: कांग्रेस के तौर-तरीकों से बदलाव की शुरूआत का दावा पटवारी ने किया
Datia, Madhya Pradesh:दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन होने के चलते कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर जीतू पटवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक के निवास पहुंचे, जहाँ उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत दतिया से होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में नया समीकरण बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान भी किया। कांग्रेस की ओर से कल नामांकन दाखिल किए जाने के साथ ही आमसभा का आयोजन भी प्रस्तावित है। नामांकन के अंतिम दिन दतिया में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज रहने की संभावना है। बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस0
0
Report
डही के बलवानी में प्रेम प्रसंग से जुड़े शव: सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के डही थाना क्षेत्र के ग्राम बलवानी-दवानीपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुनसान पहाड़ी रास्ते पर एक बबूल के पेड़ से युवक और युवती के शव एक ही रस्सी के फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही बलवानी के सरपंच अर्जुन सिंह रनदा ने डही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए डही अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में युवक की पहचान 22 वर्षीय वीरेंद्र पिता सुखराम जामोद, निवासी बलवानी के रूप में हुई। वीरेंद्र शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। वहीं युवती की पहचान 16 वर्षीय लीला पिता रामलाल मानकर, निवासी ग्राम अराडा के रूप में हुई, जो अविवाहित थी। प्रारम्भिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही हो सकेगा। डही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।0
0
Report
Advertisement
कोरकोट्टी बलिदान दिवस के साथ बदली तस्वीर: 150 युवाओं ने सेना-भर्ती की दिशा बदली
12 जुलाई 2026. 12 जुलाई 2009 को अविभाजित राजनांदगांव जिले के थाना मानपुर अंतर्गत कोरकोट्टी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव स्वर्गीय श्री विनोद चौबे सहित कुल 29 जवान माओवादियों की कायराना करतूत के कारण शहीद हो गए थे। वीर शहीदों की सर्वोच्च शहादत को सम्मान देने आज 12 जुलाई 2026 को उनकी शहादत की 17 वीं पुण्यतिथि पर रक्षित केंद्र मोहला स्थित अमर जवान प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उस दौर में इस पूरे इलाके की पहचान गोलियों की आवाज, बारूदी सुरंगों और खौफ से होती थी। लेकिन 17 साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। आज उसी इलाके में बंदूक उठाने की नहीं, वर्दी पहनने की होड़ दिखाई दे रही है। जिन गांवों में कभी सुरक्षाबलों के साथ खड़े होने से लोग डरते थे, वहां अब युवा सुबह-शाम मैदान में दौड़ लगाते नजर आते हैं। लक्ष्य सिर्फ एक—देश की वर्दी पहनकर सेवा करना। करीब 150 युवाओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ लिया, जिनमें से कई पैरामिलिट्री फोर्स, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस में चयनित भी हुए हैं। यह सिर्फ रोजगार की कहानी नहीं, बल्कि उस मानसिक बदलाव की मिसाल है जिसने हिंसा की जमीन पर उम्मीद के बीज बो दिए। कोरकोट्टी बलिदान दिवस अब केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं रह गया है। यह उस परिवर्तन की भी गवाही देता है, जहां कभी भय का राज था, वहां अब विश्वास का माहौल है। जहां संघर्ष की पहचान थी, वहां अब विकास की चर्चा है। और जहां बंदूकों की गूंज थी, वहां आज भर्ती मैदानों में युवाओं के कदमों की आवाज सुनाई देती है। सिर्फ सुरक्षा नहीं... विकास भी बना बदलाव की वजह।0
0
Report
क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स पर भारतीय महिला टेस्ट का इतिहास रचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर मध्यप्रदेश के छतरपुर के लिए गर्व का पल। घुवारा गांव की बेटी क्रांति गौड़ ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर अब उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा। लॉर्ड्स पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 4 दिन का मैच शुरू हुआ है। क्रांति गौड़ ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में सिर्फ 37 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी फेंके। 142 साल बाद लॉर्ड्स में महिला टेस्ट हुआ और पहली बार खेलते ही क्रांति ने ऑनर बोर्ड पर जगह पक्की कर ली। लॉर्ड्स के पवेलियन में लगा ऑनर बोर्ड पर उन्हीं खिलाड़ियों का नाम लिखा जाता है जो टेस्ट या वनडे में शतक लगाते हैं या एक पारी में 5 विकेट लेते हैं। MCC ने बाद में महिलाओं को भी शामिल किया। अब क्रांति गौड़ पहली भारतीय महिला तेज गेंदबाज हैं जिनका नाम इस बोर्ड पर दर्ज होगा। क्रांति के भाई ने कहा कि यह पल हमारे परिवार के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बहन दुनिया भर में अपने देश का नाम रोशन कर रही है। वही क्रांति के कोच ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है लॉर्ड्स में खेलना। एक कोच का भी सपना होता है उसका खिलाड़ी वहां परफॉर्म करे। आज क्रांति ने 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया। मैं चाहता हूं वह आगे भी देश का नाम रोशन करे और एक बड़े बॉलर के रूप में स्थापित हो।0
0
Report
अजमेर में नकली नोट चलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, 13 लाख नोट बरामद
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में नकली नोट चलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, 13 लाख नोट बरामद ने की गई है... दरगाह थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले विक्रम जॉन से पुलिस ने 500 रुपए भारतीय मुद्रा के 13 लाख 6 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं... आरोपी विक्रम से नकली नोट छपने की छोटी मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं.. मामले की जांच अब दरगाह थाना पुलिस को सौंपी गई है.. पुलिस ने आरोपी विक्रम को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है... थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि मुखबिर की इत्तला पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुट गई है.. पुलिस अब आरोपी विक्रम से बरामद नकली भारतीय मुद्रा के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसके नेटवर्क को खंगालने और संभावित गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी.. वही सूत्रों की माने तो मामले में पुलिस ने कुछ लोगोंको निगरानी में लिया है.. मामले के तार अंतर्राष्ट्रीय किसी गिरोह से जुड़े होने या कही किसी बड़े अपराधी गिरोह से जुड़े होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया है.. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी चोरी आदि के मामले दर्ज हैं0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में दूषित पनीर से 11 लोग बीमार, वृद्ध महिला की मौत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में दूषित पनीर की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार हो गए, थे जबकि इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, परिवार में 9 जुलाई को जन्मदिन के मौके पर पनीर की सब्जी बनाई गई थी। अगले दिन उसी सब्जी को खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।बीमारों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। जिला अस्पताल में भर्ती 9 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से बीमार वृद्ध महिला तुर्वेनी को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि पनीर खराब होने के कारण यह घटना हुई। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा भंडार के पात्र लाभ और सुरक्षा पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:पূर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "विधानसभा चुनावों के बाद मैं कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पाया था, इसलिए आज मैंने विधायक और सांसद समेत लगभग 1000 लोगों से मुलाकात की। अन्नपूर्णा भंडार योजना में सिर्फ़ उन्हीं लोगों को पैसे मिलेंगे जो इसके लिए योग्य हैं जो योग्य नहीं हैं, उन्हें यह नहीं मिलेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 30 से 40 हज़ार महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार का लाभ मिला है। हर सरकारी योजना के लिए कुछ खास नियम होते हैं। 70 साल से ज़्यादा उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। बाकी लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और एयरपोर्ट की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के नज़रिए से एयरपोर्ट की जगह बहुत अहम है। चीन और बांग्लादेश बहुत पास हैं। यह एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसे ऐसे ही खुला नहीं छोड़ा जा सकता।0
0
Report
पुणे में सुप्रिया सुले ने पालकी जुलूस में भाग लिया, भाकरी भी बनाई
Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बारामती लोकसभा क्षेत्र के यवत में जगद्गुरु संत श्री तुकाराम महाराज की पालकी जुलूस में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने भाकरी भी बनाई.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 45 साल के टीचर की जान बचाई; फ्लाईओवर से कूदते वक्त आत्महत्या रोक दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : TRAFFIC POLICE SAVED THE LIFE OF A 45-YEAR-OLD GOVERNMENT SCHOOL TEACHER WHO ATTEMPTED SUICIDE BY JUMPING FROM THE RANI JHANSI FLYOVER ON WEDNESDAY AFTERNOON/SURESH KUMAR (SI, TRAFFIC)/ SAHIL (CT)S/B दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक 45 साल के सरकारी स्कूल टीचर की जान बचाई, जिन्होंने बुधवार को आज़ाद मार्केट चौक पर रानी झांसी फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कांस्टेबल साहिल बताते हैं, "8 जुलाई को भारी बारिश के बीच किसी के गिरने की आवाज़ सुनाई दी। हमने 100 और 112 पर कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना घायल टीचर को ई-रिक्शा से पास के अस्पताल पहुँचाया और उनके परिवार को भी सूचना दी... टीचर की नाक और कानों से खून बह रहा था और उनके दोनों हाथों में फ्रैक्चर था। उनकी जान बचा ली गई।"0
0
Report
दस दिवसीय सौराठ सभा हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
Madhubani, Bihar:SAURATH SABHA END,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR,12.07.2026 मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सौराठ सभा में विवाह का पंजीकरण के लिए मिथिलांचल सहित अन्य प्रांतों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल ब्राम्हणो की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे।वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे।पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहां लाखों की संख्यां में वर और वर -वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुंचते थे ,एक लाख से अधिक लोगो के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था।अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है।उसके बाद ही विवाह तय होता है।लोग अब देश विदेश रहने लगे हैं और सोशल साइट और अन्य डिजिटल तरीके से शादी तय कर रहे हैं ऐसे में लोग सभा गाछी नहीं पहुंच पाते हैं। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया।दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है।यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं।आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की।0
0
Report
मधुबनी में ऐतिहासिक 10 दिवसीय सौराठ सभा का हुआ समापन।
Madhubani, Bihar:SAURATH SABHA,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR 12.07.2026 मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सौराठ सभा में विवाह का पंजीकरण के लिए मिथिलांचल सहित अन्य प्रांतों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल ब्राम्हणो की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे।वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे।पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहां लाखों की संख्यां में वर और वर -वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुंचते थे ,एक लाख से अधिक लोगो के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था।अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है।उसके बाद ही विवाह तय होता है।लोग अब देश विदेश रहने लगे हैं और सोशल साइट और अन्य डिजिटल तरीके से शादी तय कर रहे हैं ऐसे में लोग सभा गाछी नहीं पहुंच पाते हैं। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया।दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है।यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं।आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की।0
0
Report
Advertisement
जीरो डंपसाइट अभियान से शहरों की तस्वीर बदलेगी, 310 करोड़ परियोजना से सुधार
Noida, Uttar Pradesh:CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘जीरो डंपसाइट’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को मिल रही गति* 310 करोड़ रूपये की परियोजना से बदलेगी शहरों की तस्वीर 75 लाख घन मीटर पुराने कचरे से मिलेगी मुक्ति, स्थापित होंगे वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 30 नगरीय निकायों में कार्यादेश तथा 40 निकायों में एलओए जारी0
0
Report
धनबाद सांसद ने मानहानि नोटिस के साथ 2 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताया गया है। सांसद की ओर से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने, आरोप वापस लेने, सोशल मीडिया से संबंधित सामग्री हटाने और दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर दीवानी और आपराधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। सांसद ढुलू महतो की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी मीडिया को यह जानकारी दी गई है। सांसद की तरफ से उनके अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता और विभिन्न प्रिंट, डिजिटल तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांसद और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर, झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए। नोटिस के अनुसार इन आरोपों के व्यापक प्रचार-प्रसार से सांसद की व्यक्तिगत, सामाजिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। नोटिस में विधायक अरूप चटर्जी से सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक लिखित माफी मांगने, सभी कथित मानहानिकारक बयानों को वापस लेने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो, पोस्ट और अन्य सामग्री हटाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने और प्रतिष्ठा को हुई कथित क्षति के लिए दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की गई है।0
0
Report
मधुबनी के 10 दिवसीय सौराठ सभा का ऐतिहासिक समापन, हजारों विवाह पंजीकृत
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सदियों पुरानी मैथिल वैवाहिक संस्कृति की पहचान रही ऐतिहासिक सौराठ का आज समापन हो गया। दस दिवसीय सौराठ सभा में मिथिलांचल के विभिन्न इलाकों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल वर वधु की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे। वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे। पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहाँ लाखों की संख्यां में वर वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुँचते थे ,एक लाख से अधिक लोगोम के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था। अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है। उसके बाद ही विवाह तय होता है। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया। दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है। यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं। आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की। बाईट पंडित मोहन झा सौराठ सभा।0
0
Report
Advertisement
