Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

भोगनाडीह में पुलिस-पब्लिक झड़प: क्या है राजनीति का खेल?

Santosh Bhagat
Jul 01, 2025 15:02:19
Godda, Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के प्रसिद्ध राजनैतिक तीर्थ स्थल कहे जाने वाले भोगनाडीह में 30 जून को पुलिस पब्लिक झड़प अब  राजनैतिक रंग लेता दिखने लगा है। सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू के भाजपा में जाने के बाद से ही वहां पार्टी अपना जनाधार जुटाने में जुट गई है। इसी क्रम में जब तीस जून को मंडल मुर्मू को सभा करने पर रोक लगा दी गई तब उनके समर्थकों ने शहीद स्थल पर ताला लगा दिया था।उसके बाद कल विवाद हुआ जिसमें पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा  लाठियां भांजी गई और आंसू गैस के गोले दागे गए थे। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उनके प्रवक्ता सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने भाजपा को सारे फसाद की जड़ बताया है।उन्होंने पूर्व मुख्य मंत्री चंपई सोरेन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बाइट हेमलाल मुर्मू,_LITTIPADA MLA
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement