250609
बागपत में पुलिस मुठभेड़: ई रिक्शा चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार!
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत की दोघट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ई रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पकड़े गए बदमाशों ने एक ई रिक्शा चालक को गनपॉइंट पर लेकर उससे ईरिक्शा और नगदी लूट ली थी और फरार हो गए थे। तभी से पुलिस को इन तीनों अपराधियों की तलाश थी। दोघट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर लूटा गया ई रिक्शा और तमंचा करामद किया है।सीओ बड़ोत विजय कुमार ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। पकड़े गए बदमाशों के नाम आसिफ, मुस्कुरान और गुलफाम बताये जा रहे है। आसिफ पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बाइट :--- विजय कुमार (सीओ बड़ौत)0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Veena Manviya की गिरफ्तारी पर Tej Pratap Yadav का Bankipur उपचुनाव पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:PATNA BIHAR: TEJ PRATAP YADAV (RJD) ON VEENA MANVIYA'S ARREST AND BANKIPUR BY-ELECTION0
0
Report
चांदनी चौक की पुरानी हीरिटेज बिल्डिंग खतरे में, गिरने का है डर
New Delhi, Delhi:पुरानी और जर्जर इमारत को लेकर लगातार जी मीडिया रियलिटी चेक कर रहा है. रियलिटी चेक करते हुए हम पहुंचे चांदनी चौक टाउन हॉल के पास कच्चा बाग में. यहां हमें एक हेरिटेज बिल्डिंग जो की 19वीं सदी की है उसकी हालत आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगे. यहां बाकायदा एक नेम प्लेट पर दिल्ली नगर निगम का बोर्ड लगा है और उसमें इस बिल्डिंग को हेरिटेज बताया गया है. लेकिन यह बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं. इसका कुछ हिस्सा गिर भी चुका है. हेरिटेज बिल्डिंग होने के बावजूद इसका कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा. ऐसे में यह आशंका है कि कभी भी यह इमारत गिर सकती है और जान माल का नुकसान हो सकता है. जी मीडिया लगातार जर्जर इमारत को लेकर ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्टिंग कर रही है. हम पहुंचे चांदनी चौक के किनारी बाजार मेंगाली बर्फ वाली वहां पर वहां दीवार की हालत ऐसी है कि कभी भी किसी भी समय गिर सकती है. जबकि वहां पर बराबर में कन्या विद्यालय है. इमारत झुकी हुई है. इमारत के अंदर काफी दरारें आ रही हैं. स्कूल के गार्ड का कहना है कि बरसात के समय यहां पर पत्थर गिरते रहते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है. दीवार की हालत इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर सकती है.दीवार पूरी तरह से झुकी हुई है. हम गेट पर खड़े होकर बच्चों का ध्यान रखते हैं लेकिन हालात यह है कि अगर स्कूल के समय इमारत की दीवार गिरती है तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है. इसी के अंदर कुछ परिवार रहते हैं. परिवार वालों के मुताबिक भी कभी भी यह दीवार गिर सकती है और इसे जान माल को बड़ा खतरा है. कई बार शिकायत की लेकिन शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.0
0
Report
पटना: बैंकिपुर उपचुनाव उम्मीदवार वीणा मानवीया गिरफ्तार, पटना पुलिस वारंट दिखाने के बाद
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JJD TEJ PRATAP YADAV PARTY BANKIPUR BYPOLL CANDIDATE VEENA MANVIYA ARRESTED BY PATNA POLICE AFTER GOT WARRANT0
0
Report
Advertisement
पटना के बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा से जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। nominaton के बाद समाहरणालय पहुंची पुलिस। पुलिस ने कहा बाद में बता दिया जाएगा मामला क्या है। वीणा मानवी ने कहा कि मुझे अभी बताया जा रहा है कि वारंट इश्यू है मेरे नाम का।0
0
Report
सांसद प्रवीण खंडेलवाल के शोक संदेश पर गहन प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Letter of mp pravin khandelwal शोक संदेश0
0
Report
जालौन में 13 दिन लापता बुजुर्ग का जंगल में कंकाल, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 55 बर्षीय रामलाल का 13 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रामलाल 27 जून को रोज की तरह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने 29 जून को डकोर थाने में उनके लापता होने की सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई थी。 बता दे कि बीते रविवार शाम मुहाना गांव के जंगल में बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक मानव कंकाल देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान रामलाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी。 पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, रामलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।0
0
Report
Advertisement
देवरिया नकटा नाला पुल टूटने से आवागमन प्रभावित, क्षेत्रीय संपर्क मार्ग डूबा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में लोक निर्माण विभाग के उदासीनता की एक भयावह तस्वीर आज देखने को मिली जब देवरिया राम लक्ष्मण रोड नकटा नाले के पास बीच से कट गया जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। नकटा नाले के पास विगत 8 महीने से पुलिया का निर्माण हो रहा था। सरकारी उदासीनता के चलते काम ठीक से नहीं हो रहा था जबकि काम को 15 जून तक समाप्त हो जाना चाहिए था। विगत रात तेज बारिश की वजह से जो अस्थाई रूट बनाया गया था वह पानी में डूब गया जिसकी वजह से आवागमन बंद हो गया। सुबह से ही एंबुलेंस हो या स्कूली बस हो सबका संपर्क टूट गया और इन लोगों को वहां से वापस लौटना पड़ा। लगभग सैकड़ों गांव के हजारों लोग जो रुद्रपुर और देवरिया तहसील क्षेत्र में अपना व्यापार करते हैं उनके लिए यह संपर्क मार्ग था। संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने की वजह से सभी को अब 10 किलोमीटर दूर घूम कर जाना पड़ रहा है। वहीं जैसे ही यह खबर विभाग अधिकारियों को मिली मौके पर एक्सियन अनिल कुमार अपने सहयोगी के साथ पहुंचे और वहां पर सपा के पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। रुद्र प्रताप सिंह ने अपने पेंट उतार कर नाले को पार किया और फिर जनता के दर्द को समझने के लिए अधिकारियों को भी नकटा नाले को पार कराया। इसी बीच एक तस्वीर देखने को मिली एक्सियन साहब अपना जूता उतार कर ड्राइवर को पकड़ाते नजर आए। वही एक एक्सियन ने कहा कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।0
0
Report
रामबन में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी दुर्घटना, 18 घायल; CRPF ने राहत शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:Jammu kashmir के रामबन इलाके में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। 18 यात्री घायल। CRPF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी घायलों को उपचार के लिए नज़दीक अस्पताल शिफ्ट किया गया है। घायलों में उत्तर प्रदेश के भी निवासी List of 18 Injured pilgrmis . All discharged from district hospital Ramban 1. Harsh Rajput (23) – Kanpur 2. Vishal Gupta (18) – Kanpur 3. Pankaj Sonkar (23) – Kanpur 4. Suhas Jeevan Mourade (29) – Maharashtra 5. Pawan Kumar (57) – Rajasthan 6. Keran (48) – Rajasthan 7. Vinod Kumar (54) – Rajasthan 8. Bharat Bhushan (45) – Rajasthan 9. Ganga Singh (41) – Rajasthan 10. Gima (60) – Punjab 11. Byas Shan (38) – Bihar 12. Virender Shan (43) – Bihar 13. Bijli Sahani (50) – Bihar 14. Shiv Balak (27) – Bihar 15. Babita Devi (32) – Bihar 16. Sandeep Kumar (37) – Uttar Pradesh 17. Birbal (29) – Bihar 18. Tara Chand Saini (35) – Bihar0
0
Report
हिसार में जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, 50 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे
Hisar, Haryana:आस्था और भक्ति के संगम के रूप में प्रसिद्ध हिसार शहर इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की तीसरी विशेष रथ यात्रा के भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि तीन साल पहले एक छोटे से कार्यक्रम के रूप में शुरू हुई यह यात्रा अब एक विशाल उत्सव का रूप ले चुकी है, जिसमें इस बार 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकाता से आए 50 विशेषज्ञ कारीगर विशेष रूप से एक भव्य रथ का निर्माण कर रहे हैं, और भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाएं सीधे जगन्नाथ पुरी से हिसार लाई जा रही हैं। आयोजन का औपचारिक आगाज 18 जुलाई को होगा, जिसके बाद 19 जुलाई को मुख्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जहाँ भक्त स्वयं रस्सियों के माध्यम से प्रभु का रथ खींचकर अपनी भक्ति प्रदर्शित करेंगे। शहर को इस अवसर पर भव्य स्वागत द्वारों और विशेष सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे हिसार की छटा देखते ही बनेगी और पूरा शहर 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गुंजायमान हो उठेगा।0
0
Report
Advertisement
फुकुओका, जापान: पंजाब FC यूथ टीम के जापान एक्सपोजर टूर और अभ्यास के विजुअल्स
Noida, Uttar Pradesh:FUKUOKA (JAPAN): RFDL EXPOSURE TOUR TO JAPAN/PRACTICE VISUALS OF PUNJAB FC YOUTH TEAM0
0
Report
उमर अब्दुल्ला के आरोप बेबुनियाद, सत पाल शर्मा ने केस की चेतावनी दी
Jammu, भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सत पाल शर्मा ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि उमर अब्दुल्ला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। और उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है, जो हम कभी भी बर्दाश नहीं करेंगे। उमर अब्दुल्ला पिछले दो सालों में एक भी काम नहीं कर पाए, उन्हें एक व्हाइट पेपर देना चाहिए जिसमें वो अपने द्वारा किए गए लोगों के काम गिनाए। बजाये इसके वो झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें माफी मांगनी होगी अन्यथा उनके खिलाफ 100 करोड़ का केस किया जाएगा। 20 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और अन्य नेताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सत शर्मा ने कहा कि ये दिल्ली में जाकर लाइमलाइट लेना चाहते हैं। भारत में डेमोक्रेसी है वो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन भाजपा की छवि हम उन्हें खराब नहीं करने देंगे।0
0
Report
सागर के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में इल्लियां, वायरल वीडियो से हड़कंप
Sagar, Madhya Pradesh:सागर (MP) सागर से बड़ी खबर, मध्यान्ह भोजन में मिली इल्लियां - सरकारी स्कूल के बच्चो को इल्लियों वाली दाल... - बच्चों को दी जाने वाली दाल में तैर रही थी इल्लियां ... - बच्चों के वर्तनों मे वितरण कर दी गई थी दाल ... - दो दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो ... - इल्लियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - लक्ष्मी स्व सहायता समूह के द्वारा वितरित किया जा रहा था मध्यान्ह भोजन - सागर के मालथौन के प्राथमिक शाला गीधा का मामला0
0
Report
Advertisement
हरी धाम कॉलोनी में कुएं से महिला की सकुशल बचाव
Noida, Uttar Pradesh:देवपुरा तहसील के पास स्थित हरि धाम कॉलोनी में सोमवार को एक महिला अचानक कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। समय पर रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। महिला की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिविल डिफेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय रहते बचाई गई महिला की जान0
0
Report
ग्रामीणों ने मलबा हटाने के साथ खेल मैदान के लिए ठोस कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया
Bageshwar, Uttarakhand:निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मैदान कब बनेगा, यह विभाग तय करे, लेकिन विद्यालय भवन के पास डाला गया मलबा तत्काल हटाया जाए। उनका कहना है कि मलबा पानी के प्राकृतिक स्रोत पर डाला गया है, जिससे जलस्रोत और स्कूल दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामसभा अपना विरोध तेज करेगी।0
0
Report
ढेला गांव जर्जर सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कॉर्बेट निदेशक से गुहार
Noida, Uttar Pradesh:ढेला गांव जर्जर सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कॉर्बेट निदेशक से लगाई गुहार रामनगर एंकर.-रामनगर की ग्राम पंचायत ढेला में वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का सब्र जवाब देने लगा है,सोमवार को भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से मिला और फेंसिंग के भीतर स्थित जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठाई, निदेशक ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है. रामनगर में ग्राम पंचायत ढेला के ग्रामीणों ने सोमवार को भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से मुलाकात कर गांव की वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सौर ऊर्जा फेंसिंग के भीतर से गुजरने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और बरसात के मौसम में यह पूरी तरह नाले का रूप ले लेती है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण गांव के लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,बारिश के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं. किसानों को अपनी उपज खेतों से लाने-ले जाने में भी दिक्कों का सामना करना पड़ता है. प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्बेट निदेशक से अनुरोध किया कि सड़क का निर्माण इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) के माध्यम से कराया जाए या फिर ग्राम सभा को निर्माण की अनुमति दी जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कराया जा सके, ग्रामीणों का कहना था कि सड़क बनने से पूरे गांव को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा. भाजपा नेता मदन जोशी ने कहा कि ढेला गांव की सड़क का निर्माण कई वर्षों से लंबित है। हाल ही में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण किया था, जिसके बाद इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान से भी वार्ता की गई है और अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक से भी सकारात्मक चर्चा हुई है। मदन जोशी ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और गर्भवती महिलाओं तक वाहन नहीं पहुंच पाते। गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित होती है. और ग्रामीणों का दैनिक जीवन लगातार कठिन बना हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता जल्द साफ होगा। वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क से जुड़े मामले की जांच कराई जाएगी और वन एवं पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
