Back
पुलिस की कार्रवाई: 2.857 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद!
BBBhupendra Bishnoi
Aug 12, 2025 10:05:44
Jodhpur, Rajasthan
फलोदी
पुलिस की अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध कार्यवाही।
डीएसटी फलोदी व थाना भोजासर की संयुक्त कार्यवाही में ब्रेजा कार से 2.857 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद।
उतरप्रदेश के गाजियाबाद से चुराई हुई ब्रेजा कार में ले जा रहा था डोडा।
डीएसटी को देखकर गाड़ी भगाई, पीछा करने पर गाड़ी छोड़कर भागा, चोरी की ब्रेजा कार जब्त।
चोरी की ब्रेजा कार में कुल 6 नंबर प्लेटें मिली।
डीएसटी फलोदी के कानि. भगवानाराम की सूचना पर चाडी में कार्यवाही।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPreeti Srivastava
FollowAug 12, 2025 13:16:50Lucknow, Uttar Pradesh:
behrich में जो गांव की देवी का चबूतरा तोड़ा गया है गांव की महिलाएं बताती हैं कि ये लगभग २०० साल पुराना है यहाँ ये परम्परा चली आ रही है कि यहां गांव में अगर लड़का या लड़की की शादी होती है तो दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले इस जगह पर अपनी माँ के साथ जाता है और वहाँ पूजा अर्चना करता है और उसके बाद बारात में जाता है साथ ही कोई दुल्हन agr गांव में ब्याह कर आती है तो वो अपने ससुराल जाने से पहले उसे यहाँ लाया जाता है उसके बाद वो अपने पति के साथ ससुराल जाती है ।
यहाँ रहने वाली बहुत से महिलाएं ये परम्परा निभा रही है
wkt
0
Report
TDTRILOCHAN DAS
FollowAug 12, 2025 13:16:37Pattamundai, Odisha:
SLUG - 1208ZO_PTM_BJD_PROTEST_R
TRILOCHAN DAS
PATTAMUNDAI
12-08-25
Anchor - ରାଜନଗର ରେ ଦଶମ ଶ୍ରେଣୀ ଛାତ୍ରୀ ଗଣବଳାତ୍କାର ଘଟଣା ରେ ବିଜେଡି ତରଫରୁ ରାଜନଗର ହଂସୁଆ ସେତୁ ଉପରେ ଟାୟାର ଜାଳି ରାସ୍ତା ଅବରୋଧ।ଶତାଧିକ ବିଜେଡି କର୍ମୀ ଏହି ହରତାଳ ରେ ସାମିଲ ହୋଇଛନ୍ତି। ବିଜେପି ସରକାର ଓଡିଶା ରେ ନାରୀ ମାନଙ୍କୁ ସୁରକ୍ଷା ଦେବାରେ ଫେଲ ମାରିଚି। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ରାଜ୍ୟ ରେ ନାରୀ ନିର୍ଯାତନା ର ଦୃଶ୍ୟ ସାମ୍ନା କୁ ଆସୁଛି। ତୁରନ୍ତ ସରକାର ପୀଡିତା ଙ୍କୁ ନ୍ୟାୟ ଦେବା ସହ ଦୋଷୀ ଙ୍କୁ ଦଣ୍ଡ ପ୍ରଦାନ କରନ୍ତୁ। ବୋଲି ବିଜେଡି ଦାବି କରିଛି।
ବାଇଟ 1- ବିଜୟ ନାୟକ ବିଜେଡି ନେତା
ବାଇଟ 2- ସୁଶାନ୍ତ ବେହେରା ବିଜେଡି ଯୁବ ନେତା
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 12, 2025 13:16:29Jalore, Rajasthan:
जसवन्तपुरा- जालोर
जिले के जसवंतपुरा उपखंड मुख्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पुलिस द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन हुआ जिसमें थाना अधिकारी गुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस थाने से तिरंगा रैली आयोजित की गई जिसमें पुलिस थाना परिषद से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड में बाजार माताजी मंदिर होते हुए रेवदर 3 रास्ता पेट्रोल पंप होते हुए पुलिस थाने में विसर्जित हुई।
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 12, 2025 13:16:22Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@ manishpurohit9
नवजात की मौत पर सियासत तेज, पूर्व विधायक ने लगाए सरकार पर गम्भीर आरोप
खाखड़की ग्राम की टूटी सड़क के कारण नवजात की मौत को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी
राजस्व मंत्री से ज्यादा उनकी पत्नी व बेटे की चलती है प्रशासन में- महेंद्र चौधरी
जल्द समस्या समाधान नही हुआ तो हजारो लोग होंगे धरने में शामिल,कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन
एंकर_ डीडवाना जिले के नावां में दो दिन पूर्व एक नवजात शिशु की जन्म लेने के कुछ देर बाद ही खाखड़की ग्राम की टूटी सड़क के कारण मौत हो गई थी। 12 किमी की सड़क में हजारो की संख्या में गहरे गड्ढों के चलते अब तक दो नवजातों को मौत हो चुकी है जिसको लेकर अब खाखड़की ग्राम के लोगो ने 12 किमी की डबल सीसी सड़क बनवाने की ठान ली है। SDM कार्यालय के सामने आज खाखड़की के ग्रामीणो ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। आज धरने को पूर्व विधायक व पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ समर्थन दिया। महेंद्र चौधरी गर्ल्स स्कूल चौराहे से पैदल मार्च करते हुए धरना स्थल पहुचे। धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोषा दिलाया। महेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में र आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में प्रसाशनिक अधिकारी हावी है जो किसी की सुनते नही है। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री से ज्यादा मंत्री के पुत्र व पत्नी की चलती है और वही हर कामो का निर्णय लेते है ये तो नाम के मंत्री बने हुए है। महेंद्र चौधरी ने पूर्व सरकार द्वारा कराए गए अपने कार्यकाल के कार्यो को गिनाया। महेंद्र चौधरी ने प्रसाशन को आगाह करते हुए कहा कि जल्द समस्या समाधान किया जावे अन्यथा विधानसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या ग्रामीण यहां धरना देने पहुच जायेगे। धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजन भी उपस्थित थे। सड़क निर्माण के साथ साथ अब नवजात की मौत पर सियासत गर्म होने लगी है । सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए ,विकाश कार्यो को गिनाया लेकिन मृतक के परिजनों को कोई सहायता प्रदान नही की।
वही लोग दबी जुबान में कर रहे हैं कि खाखड़की ग्राम की 12 किमी सड़क कांग्रेस के कार्यकाल व महेंद्र चौधरी के विधायक रहते ही स्वीकृत करवाई गई थी और जिस ठेकेदार के सड़क का निर्माण किया वह भी कांग्रेस समर्थित था । सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया गया जिसका खामियाजा खाखड़की ग्राम के दो नवजात शिशुओ की मौत से चुकाना पडा है। ग्रामीणो ने तीन मांगे रखते हुए नवजात मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा, 12 किमी डबल सीसी सड़क निर्माण और पूर्व में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की न्यायिक जांच करवाकर ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। ग्रामीणो ने जमकर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की।
बाईट 01 महेंद्र चौधरी- पूर्व उपमुख्य सचेतक राजस्थान
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 12, 2025 13:16:14Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर से आज की बड़ी और प्रेरणादायक तस्वीरें… बहतराई स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य आगमन साथ में डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद। और मंच पर हुआ एक भावुक पल।स्टेडियम तालियों और जयघोष से गूंज उठा।हजारों लोग पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत करने… लेकिन इस कार्यक्रम की सबसे खास झलक स्वच्छता दीदियों का सम्मान।मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने मंच पर स्वच्छता दीदियों का चरण धोकर किया सम्मान।दीदियों की आंखों में खुशी के आंसू। और पूरे माहौल में एक भावुक सन्नाटा।बिलासपुर का बहतराई स्टेडियम आज सिर्फ एक कार्यक्रम का नहीं, बल्कि सम्मान और संकल्प का साक्षी बना।
पंडित सुंदरलाल शर्मा परिसर हेलीपैड पर विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने आत्मीयता से उनका अभिनंदन किया। दोनों नेता स्वच्छता संगम और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। साथ ही, बिलासपुर में 260 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और ऑनलाइन संपत्ति कर पोर्टल का शुभारंभ किया गया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। स्वागत समारोह में विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सीएम साय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे, वहीं बहतराई में स्वच्छता संगम कार्यक्रम में भी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
एंबियंस –अरुण साव
(डिप्टी सी एम छत्तीसगढ़)
स्वच्छता संगम के मंच से डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज तेजी से स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बिलासपुर को देश में स्वच्छता रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने, कुम्हारी को तीसरा स्थान और बिल्हा को 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों में प्रथम स्थान मिलने पर गर्व जताया। रायपुर नगर निगम को भी देश में चौथा स्थान हासिल हुआ है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पुरस्कार पाने वाले निकायो को सम्मानित किया गया...
एंबियंस–विष्णु देव साय
(मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़)
कार्यक्रम में ऑनलाइन संपत्ति कर पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया। इस पोर्टल के जरिए प्रदेश के 192 नगरीय निकायों की संपत्ति संबंधी जानकारी और कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिक अब वेब पोर्टल के माध्यम से आसानी से संपत्ति कर जमा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश का कोई भी निकाय यदि स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त करता है तो उसे 1 करोड़ रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 50 लाख रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डिप्टी सीएम अरुण साव को दिया और कहा कि अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ का विकास तेज़ गति से होगा। कार्यक्रम में बिलासपुर के 260 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
बाइट–विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
बाइट- स्वच्छता दीदी (सीएम ने पैर धोकर सम्मान किया)
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 12, 2025 13:15:49Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर पुलिस ने कानोड़ थाना इलाके में अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने विरिया में दबिश देते हुए चार बीघा जमीन पर हों रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने खेत से 1336 किलो गांजे की फसल और वहां बने एक कच्चे मकान से 153 किलो तैयार सुखा गांजा बरामद किया। जिसकी बाजार कीमत करीब 5 करोड रुपए बताई जा रही। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कानोड़ थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि विरिया गांव के नदी और नालों के बीच जमीन के बड़े भूभाग पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहा पुलिस ने गांजे की फसल को जप्त कर लिया। खेत की रखवाली के लिए आरोपियों ने कुत्तो को खुला छोड़ रखा था। अपनी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से खेती कर रहे आरोपी पिता पुत्र केशा मीणा और रामा मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लसाडिया क्षेत्र के रहने वाले है और उन्होंने कुछ महीने ने पहले ही यह जमीन खरीदी थी। वही कुछ दिनों पहले भी आरोपियों ने इसी इलाके में 6 बीघा जमीन ओर खरीदी। जहां पर भी वह गांजे की खेती करने की वाले थे। पुलिस ने गांजे की खेती में उपयोग में ली जा रही जमीन को कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
बाइत- योगेश गोयल, एसपी, उदयपुर
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 12, 2025 13:15:36DMC, Chandigarh:
पंचकूला ब्रेकिंग
हाई पावर वर्कस परचेज कमेटी ( HPWPC ) की हुई बैठक
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक
ULB मिनिस्टर विपुल गोयल भी मौजूद रहे
ULB विभाग की खरीद योजना मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लगाई मुहर
रोहतक ,हिसार ,करनाल , गुरुग्राम समेत कई नगर निगमों के मेयर बैठक में रहे मौजूद
कई नगर निगमों , परिषदों की स्वच्छता से संबंधित टेंडरिंग प्रक्रियाओं को सीएम ने दी मंजूरी
*मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान*
आज की बैठक में ULB विभाग के एजेंडों पर चर्चा हुई कई एजेंडे पास हुए
स्वच्छता अभियान से संबंधित टेडरिंग प्रक्रियाओं को मंजूर किया गया है
स्वच्छता पर प्रदेश सरकार ज़ोर से काम कर रही है
कल हाई पावर परचेज़ कमेटी की बैठक में 35-40 एजेंडों पर चर्चा हुई
टेंडरिंग की SOP तैयार की जाती है, टेंडरिंग में कोई किंतु परंतु नहीं होता, उसी पर सभी को कम करना होता है
आज स्वच्छता को लेकर कई एजेंडे थे
*वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना*
कांग्रेस पार्टी ने देश पर 55 साल तक शासन किया
*जो मुद्दे राहुल गांधी उठाता है वो बालक बुद्धि के मुद्दे हैं - सीएम*
राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कसे तंजौर
लोग चेहरा नहीं देखते, लोग काम देखते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने काम किए हैं, सब लोग मोदी जी पर विश्वास करते हैं
इंडी गठबंधन EVM पर दोष देता है EVM ख़राब है
मोदी जी ने इनके चोरी के रास्ते बंद कर है
हुड्डा सहाब बोलते है चुनाव बैलेट पर होना चाहिए ।
बैलेट पेपर पर ये लोग चोरी करते थे - सीएम
*सात विधानसभा ऐसी है जहाँ पर BJP बेहद कम मार्जन से हारी है, BJP सिर्फ़ 12,000 वोटों से सात सीट हारी है*
कांग्रेस संविधान का अपमान कर रही है चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है
कांग्रेस बौखला गई है, लोगों के मैंडेट का अपमान कर रही है ।
ये लोग मरे पड़े हैं जेब फाड़ने का काम कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने हरियाणवी कहावत के ज़रिए कांग्रेस पर साधा निशाना
पूरी दुनिया मोदी जी के साथ खड़ी है, ये लोग गाली देते हैं
*कांग्रेस में सभी नेता बागी हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा ,रणदीप सुरजेवाला* - सीएम
कोई नेता शुद्ध नहीं है
सारी कांग्रेस बागी है
कांग्रेस के कई लोगों ने हमारी मदद भी की है
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर बोले मुख्यमंत्री
माननीय सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को हम गंभीरता से लेते हुए उस पर अमल करते हैं
हम माननीय अदालतों के फ़ैसले को बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत सम्मान करते हैं लेकिन कांग्रेस भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं मानती
कांग्रेस देश के लोकतंत्र का, संसद का सभी का अपमान करती है
अब
अब कांग्रेस कहती है कि वोट चोरी हो गया लेकिन कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं है
कांग्रेस के थैले में कुछ नहीं है
जब कांग्रेस की सरकार थी ये लोग करप्शन करते थे लोगों को तंग करते थे
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowAug 12, 2025 13:15:31Bassi Akbarpur, Haryana:
करनाल के जनकपुरी एक युवती के अपरहण का मामला , सुबह के वक्त एक काले रंग की गाड़ी में एक लड़की को जबरन बैठाकर ले गए कुछ युवक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू। परिवार का आरोप उन युवकों के साथ एक लड़की भी मिली हुई थी, डीएसपी राजीव ने बताया जनकपुरी एरिया की एक लड़की की किडनेपिंग का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू करदी है।
एंकर- करनाल में आज एक लड़की जनकपुरी इलाके में घर देखने के लिए आती है जिसके बाद युवती को घर से नीचे उतारती है . और फिर अंजली के साथ मारपीट करके युवक उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर जाते हैं
परिवार वालों का आरोप एक लड़की उन लड़कों के साथ ही आई थी, परिवार वालों ने सदर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए कई टीमों का किया गठन,
वीओ-1-
मामले में करनाल पुलिस के डीएसपी राजीव ने बताया कि जनकपुरी एरिया में एक लड़की उसकी किडनैपिंग का मामला सामने आया है, इस मामले में परिजन से शिकायत ले ली है, और FIR दर्ज कर रहे हैं,क्राइम यूनिट, थाने की टीमें तफ्तीश कर रही हैं, अलग अलग लोकेशन पर रेड की जा रही है, एक लड़की आती है, दूसरी लड़की को अन्य लड़कों के साथ जबरदस्ती लेकर जाते हैं,प्राथमिक जांच में 2 से 3 लड़के और एक लड़की के शामिल होने की जानकारी है, बाकी जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अभी तक तक एक ही शिकायत आई है, दूसरी लड़की का कोई मामला नहीं है, हो सकता है कि एक लड़की इस घटना में शामिल हो बाकी आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पता चलेगा।पुलिस जांच कर रही है, अपहरण की शिकायत है, सीसीटीवी ढूंढे जा रहे हैं, CIA की टीम ढूंढ रहे हैं। दो से 3 लड़के और एक लड़की शामिल हो सकती है। FIR दर्ज हो गई, लगातार ढूंढा जा रहा है आरोपियों को।
बाइट-1- डीएसपी राजीव कुमार, 2मिनट 26 सेकिंड,
बाइट-2- नरसिह, लड़की के पिता, 2 मिनट 2 सेकिंड,
बाइट-3- रजनी लड़की की मां,1मिनट 49 सेकिंड,
वॉक थ्रू कमरजीत सिंह विर्क
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowAug 12, 2025 13:15:07Hajipur, Bihar:
गंगा और गंडक ने ऐसा कहर मचाया है कि वैशाली का चार प्रखंड क्षेत्र बाढ़ के कहर से कराह रहा है।जिसके तहत सहदेई प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी गांव सहित पूरा इलाका पिछले 10 दिनों से जलमग्न है।जिस कारण लोग गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर है और जो लोग बचे हुए वह जलकैदी बनकर रह गए है।इस इलाके में सरकारी मदद नाकाफी साबित हो रहा है और यहाँ के लोग नाव के सहारे बाढ़ से जिंदगी की जंग लड़ रहे है।हालात का जायजा लेने के लिए जी मीडिया की टीम नाव से ग्राउंड जीरो पर पहुंची जहां अभी तक ना तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा है और ना ही कोई अधिकारी।ऐसे में लोगो ने बताया की पानी ने कैसे उनकी जिंदगी को परेशान कर रखा है।गनियारी पहुंचे जी मीडिया संवाददाता राजकुमार ने ग्राउंड पर जाकर जो तस्वीर दिखाई है उसे देख कर बाढ़ की भयावहता को अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह लोग पिछले दस दिनों से पानी का सितम झेल रहे है लेकिन अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंचा है।प्रशासन ने इस इलाके के लोगो के लिए 12 नाव देने की बात तो कही है लेकिन ग्रामीण बताते है कि अभी तक महज 6 नाव का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है बाकी लोग नीजि नाव के सहारे से आवाजाही कर रहे है।बहरहाल तस्वीरे डराने वाली है और बाढ़ से लोगो का हाल बेहाल हो गया है।
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowAug 12, 2025 13:08:04Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल
रिपोर्टर सुनील सिंह
डेट 12/8/2025
संभल । सपा सांसद जियाउर्र रहमान वर्क के आवास के अवैध निर्माण के मामले में SDM कोर्ट ने आवास के 1.0x 14 .30 मीटर हिस्से को ध्वस्त कराए जाने के आदेश जारी किए है । उपजिला मजिस्ट्रेट विकास चंद्र ने आवास के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के लिए सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क को 30 दिन की मोहलत दी है । SDM विकास चंद्र ने 30 दिन के अंदर अवैध निर्माण ध्वस्त न किए जाने पर 1 लाख 35 हजार के जुर्माने की वसूली की चेतावनी दी है।
Sdm कोर्ट से जारी आदेश में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क आवास के 1.0 x 14.30 मीटर हिस्से में किए गए फ्रंट सैट, पीछे बनी दीवार ,कालम , छत आदि को तोड़े जाने के आदेश जारी किए गए है ।
बता दे , सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर अपने आवास का नक्शा विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी से स्वीकृत कराए बिना आवास के निर्माण के आरोप के मामले का केस SDM कोर्ट में चल रहा था , इस मामले में कोर्ट के कई वार नोटिस के बावजूद सपा सांसद ने आरोपों के मामले में अपना जवाब दाखिल नहीं किया ,न ही आवास का संशोधित नक्शा ही पेश किया था , इस मामले में SDM कोर्ट ने सपा सांसद वर्क पर 2 बार जुर्माना भी डाला था ।
बाइट ,विकास चंद्र sdm संभल
2
Report
MKMohammad Khan
FollowAug 12, 2025 13:07:53Bhilwara, Rajasthan:
Disst-bhilwara
Location-mangrop
Reporter- shyam gurjar
Mob- 94140 61369
हमीरगढ़ से बड़ी खबर
रंग हाथ चोर को पकड़ा,गरमाया माहौल, बढ़ती चोरियों से आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिस वाहन को घेरा, थाने के वाहन की निकाली हवा, चोर से मौके पर पूछताछ की मांग के साथ अन्य चोरिया खोलने की मांग, हमीरगढ़ थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोश, सैकड़ो ग्रामीणों के साथ महिलाओ ने घेरा थाने का वाहन, चामुंडा माता मंदिर मे चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, बीते दिनों चामुड़ा मंदिर मे हुईं थी लाखो रूपये की चोरी का नही हुवा अब तक खुलासा, फिर आज हुईं चोरी के साथ ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा, ग्रामीणों मे पुलिस के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश,थाना अधिकारी संजय गुर्जर कर रहे है समझाइस
@Reportershayam06
2
Report
RSRajendra sharma
FollowAug 12, 2025 13:07:49Kota, Rajasthan:
स्ट्रीट्स डॉग्स की नसबंदी कर स्थाई रूप से शेल्टर होम में रखने की मांग लेकर भाजपा नेता ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कैसे बचेगी स्मार्ट सिटी कोटा की जनता की जान,जब सड़को पर काटेंगे आवारा श्वान : राकेश नायक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कोटा कलेक्ट्री पहुंचकर स्मार्ट सिटी में स्ट्रीट्स डॉग्स को पकड़ने की प्रभावी कार्यवाही और नसबंदी करके स्थाई शेल्टर होम में रखने की मांग को लेकर एडीएम सिटी अनिल सिंघल से ज्ञापन के द्वारा मांग रखी।नायक ने बताया कि स्मार्ट सिटी कोटा शहर में स्ट्रीट्स डॉग्स द्वारा बुजुर्गो,महिलाओं और बच्चों को काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिससे जानलेवा रेबीज बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है।नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 249 के अनुसार शहर को आवारा श्वानों से मुक्त करवाने की जिम्मेदारी नगर निकाय की होती है परंतु नगर निगम से इस कार्य हेतु अनुबंधित फर्म कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करके महज लीपापोती कर रही है हालांकि पशु क्रूरता अधिकतम 1960 के अंतर्गत पकड़े गए स्ट्रीट डॉग्स की सिर्फ नसबंदी करके वापस उसी स्थान पर छोड़ना होता है जिससे स्ट्रीट्स डॉग्स की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाता है।भाजपा नेता घनश्याम ओझा और भगवान स्वरूप मोरवाल ने बताया कि हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में स्ट्रीट्स डॉग्स की नसबंदी कर स्थाई रूप से शेल्टर होम में रखने के आदेश दिए और भारतीय संविधान के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले कानून का रूप ले लेते है इसलिए उस फैसले की अनुपालन में दिल्ली और एनसीआर की तर्ज पर कोटा शहर में भी स्ट्रीट्स डॉग्स को पकड़ने की प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उनकी नसंबंदी करके स्थाई रूप से सरकारी शेल्टर होम में रखा जाए जिससे स्ट्रीट्स का जीवन भी प्रभावित नहीं होगा साथ ही नागरिकों को भी स्ट्रीट्स डॉग्स द्वारा काटने आदि समस्याओं से निजात मिलेगी।भाजपा नेता रमेश राठौड़ और समाजसेवी नरेंद्र नायक मानपुरा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है और सभी स्ट्रीट डॉग्स लवर को इसका विरोध करने के बजाय डॉग्स को शेल्टर होम में रखवाने और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास करने चाहिए।
1
Report
VKVipan Kumar
FollowAug 12, 2025 13:07:30Dharamshala, Himachal Pradesh:
एंकर : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तरैला गांव में पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनीत उर्फ़ सोनू, निवासी ग्राम पंचायत सुधेड़, डाकघर घरोह, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को पंजाब के गुरदासपुर से हिरासत में लिया है। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम, क्यूआरटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात के समय मृतक का नाबालिग बेटा ही घर पर मौजूद था। पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला, जिससे शक गहरा गया।
रातभर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद आरोपी की लोकेशन गुरदासपुर में मिली, जहां से धर्मशाला थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हत्या की असली वजह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी। आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उसे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
बाईट : अशोक रत्न , SP , कांगड़ा
4
Report
MVManish Vani
FollowAug 12, 2025 13:05:54Alirajpur, Madhya Pradesh:
“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा वाहन रैली, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाली तिरंगा यात्रा
मनीष वाणी जी मीडिया अलीराजपुर
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को और अधिक प्रबल बनाने तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री भगवत सिंह विरदे के नेतृत्व एवं निर्देशन में आज भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ खेल परिसर, अलीराजपुर से हुआ, जहाँ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया। इसके पश्चात् रैली बस स्टैंड, एमजी रोड, नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भगवत सिंह विरदे ने स्वयं बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए जिलेवासियों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
1
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 12, 2025 13:05:26Kurukshetra, Haryana:
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा,पूर्व मंत्री सुभाष सुधा यात्रा को हरी झंडी देकर यात्रा में हुए शामिल, जाट धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
कुरुक्षेत्र:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुरुक्षेत्र शहर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने यात्रा को हरी झंडी दी और यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी,हरियाणा सरकार में चैयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर और तमाम भाजपा कार्यकर्ता सहित स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज यह तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई है। और कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला से इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया था और अंबेडकर चौक कुरूक्षेत्र पर यात्रा का समापन किया गया है उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कई सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने भाग लिया और पूरे जोश व उत्साह के साथ स्कूली बच्चे भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर घर तिरंगा अभियान भी भाजपा द्वारा चलाया जाएगा।
बाईट:-पूर्व मंत्री सुभाष सुधा
बाईट:- भाजपा जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी
3
Report