Back
दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में आपस में भिड़े लोग, पलटवार से दहशत
MDMahendra Dubey
Sept 14, 2025 03:15:58
Damoh, Madhya Pradesh
रेलवे स्टेशन परिसर में दे दनादन, महिला बच्चे और पुरुष आपस में भिड़े, नहीं दिखा कोई रेल पुलिस का जवान, वीडियो वायरल..
एंकर/ अमूमन किसी भी शहर का रेलवे स्टेशन उसका प्लेटफार्म और परिसर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है और जब रात का वक्त हो तो फिर लोग रेलवे स्टेशन पर समय गुजारते हैं लेकिन आप दमोह में यात्रा कर रहे हैं तो जरा सतर्क सावधान होकर रुकिए यहां अक्सर लोगों की चोरिया जेब कटाई आम बात है पर अब स्टेशन परिसर में दे दनादन होने लगता है इस बार ये अब कैमरे में कैद हुआ है जब एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों में आपस में जमकर मारपीट हुई है। दरअसल देर रात दमोह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म और बाहर का परिसर यात्रियों से खचाखच भरा था, इसी बीच इस रेलवे स्टेशन परिसर में खानाबदोशों का जीवन जीने वाले लोग जो रोजाना स्टेशन परिसर में ही रात बिताते हैं उन लोगों के दो गुट आपस में भिड़ गए, पहले कहा सुनी होती थी और फिर महिलाओं बच्चों और पुरुषों के बीच इस कदर हाथापाई हुई कि पूरे इलाके के अफरातफरी मच गई, इस परिसर में अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे ग्रामीण अंचलों के यात्री यहां वहां भागते दिखाई दिए, यहां सिर लात घूंसे ही नहीं चले बलि दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। करीब चालीस मिनिट तक ये सब होता रहा लेकिन इन लोगों को रोकने वाला कोई नहीं मिला, इस परिसर की सुरक्षा की जवाबदारी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस का है लेकिन इस पीरियड में इन दोनों महकमों का कोई भी जवान दिखाई नहीं दिया और स्थानीय लोगों ने झगड़ा शांत कराया। बहरहाल ये तस्वीरें इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत सामने ला रही है और कहीं न कहीं चिंता में भी डालती हैं।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSubhash Jha
FollowSept 14, 2025 05:18:530
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 14, 2025 05:18:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 14, 2025 05:18:170
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 14, 2025 05:18:070
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 14, 2025 05:17:420
Report
MKMANISH KUMAR
FollowSept 14, 2025 05:16:480
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 14, 2025 05:16:110
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 14, 2025 05:16:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 14, 2025 05:15:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 14, 2025 05:15:360
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 14, 2025 05:15:240
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 14, 2025 05:15:140
Report
KNKumar Nitesh
FollowSept 14, 2025 05:04:341
Report
MKMohammed Khan
FollowSept 14, 2025 05:04:092
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 14, 2025 05:03:59Ganderbal, :Ladakh, Marathon:- Sonam Stanzin clinched 1st place in the 11.2K run with an impressive performance.
0
Report