Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora के Hajin में सड़क ढहने से दहशत, प्रशासन पर कार्रवाई की मांग
SHShahzad Hussain Bhat
Dec 18, 2025 10:48:42
Anchor:-Panic gripped Hajin in north Kashmir’s Bandipora district after another stretch of road collapsed late last night, raising concerns among local residents about safety and infrastructure stability. Locals expressed anger over what they described as administrative negligence, stating that timely preventive measures could have averted the situation. According to residents, the Detailed Project Report (DPR) for strengthening the embankments had already been approved, but work was not initiated in time. “If the administration had acted earlier, we would not be facing this crisis today. The delay and negligence have put lives and property at risk,” locals said. Meanwhile, officials have urged people not to panic, assuring that restoration and strengthening work on the damaged road is already underway. Authorities said necessary steps are being taken to stabilize the affected stretch and ensure smooth and safe movement at the earliest.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRAHUL MISHRA
Dec 18, 2025 12:41:08
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 18, 2025 12:40:57
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- साहस, देशभक्ति और युवाओं के जज़्बे का प्रतीक एक गौरवशाली पर्वतारोहण अभियान आज जयपुर से शुरू हुआ,,,,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से रवाना हो रही 6 सदस्यीय टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया,,,,, यह टीम हिमालय पर्वत की गढ़वाल रेंज में स्थित 12,600 फीट ऊँची बर्फीली केदारकंठा चोटी पर भारतीय ध्वज फहराने के संकल्प के साथ निकली है,,,,, मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में आगामी 25 दिसंबर 2025 को केदारकंठा की चोटी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है,,,,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टीम के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है,,,,,,, उन्होंने पूरी टीम को सुरक्षित और सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दी,,,,,,
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 18, 2025 12:40:46
Sambalpur, Odisha:୭୧ କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ଇକୋଟୁରିଜିମ୍ ଡେଷ୍ଟିନେସନ୍ ହେବ ଡେବ୍ରିଗଡ଼ Abhyāraṇya ନୂଆ ରୂପ ନେବ ଡେବ୍ରିଗଡ଼ abhyāraṇya | ଏଥିପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଡିପିଆରକୁ ମଞ୍ଜୁରୀ ଦେଇଛନ୍ତି ସରକାର |ଡେବ୍ରିଗଡ଼ର ପ୍ରାକୃତିକ ସୌନ୍ଦର୍ଯ୍ୟକୁ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ସ୍ତରରେ ପରିଚୟ ଦେବା ସହିତ ବନ୍ୟଜନ୍ତୁ ସଂରକ୍ଷଣରେ ସହାୟକ ହେବ,ତା ସହ ଡେବ୍ରିଗଡ଼ ବନ୍ୟପ୍ରାଣୀ ଅଭୟାରଣ୍ୟକୁ ଏକ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ଇକୋଟୁରିଜିମ୍ ଡେଷ୍ଟିନେସନ୍ ଭାବରେ ବିକଶିତ କରିବା ପାଇଁ ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ଜଙ୍ଗଲ ଓ ପରିବେଶ ବିଭାଗ ପ୍ରାୟ ୭୧.୧୯ କୋଟି ଟଙ୍କା ମୂଲ୍ୟର ବିସ୍ତୃତ ପ୍ରକଳ୍ପ ରିପୋର୍ଟ (ଡିପିଆର୍)କୁ ମଞ୍ଜୁରୀ ଦେଇଛନ୍ତି ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି ।ଏହି ନିଷ୍ପତ୍ତି ଡେବ୍ରିଗଡ଼ର ପ୍ରାକୃତନୀକ ସୌନ୍ଦର୍ୟକୁ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ସ୍ତରରେ ପରିଚୟ ଦେବା ସହିତ ବନ୍ୟଜନ୍ତୁ ସଂରକ୍ଷଣରେ ସହାୟକ ହେବ । ଏହି ଇକୋଟୁରିଜିମ୍ ପ୍ରକଳ୍ପ ସ୍ଥାନୀୟ ନିଯୁକ୍ତି ଏବଂ ପର୍ଯ୍ୟଟନକୁ ବଡ଼ ଗତି ଦେବ | ଅପାରପକ୍ଷ ରେ ଅଭୟାରଣ୍ୟର ପ୍ରାୟ ୧୦୦ କିଲୋମିଟର ପରିସୀମା ਚାରିପାଖରେ ବାଡ଼ ନିର୍ମାଣ ପାଇଁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଭାବରେ ଅତିରିକ୍ତ ପ୍ରାୟ ୧୪.୧୮ କୋଟି ଟଙ୍କା ପାଣ୍ଠି ଯୋଗାଇବାକୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି । ଏହି ରାଶିକୁ କାମ୍ପା କିମ୍ବା ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ରାଜ୍ୟ ସରକାରୀ ପାଣ୍ଠି ମାଧ୍ୟମରେ ଯୋଗାଇବା ପାଇଁ ପରାମର୍ଶ ଦିଆଯାଇଛି । ଏହି ବାଡ଼ ନିର୍ମା ଦ୍ୱାରା ଵନ୍ୟଜନ୍ତୁ ଓ ମଣିଷ ମଧ୍ୟରେ ସଂଘର୍ଷ ହ୍ରାସ ହୋଇପାରିବ । ସମ୍ପୃକ୍ତ ବିଭାଗକୁ ତୁରନ୍ତ ଏହି ଡିପିଆର ଅନୁଯାୟୀ ଆଗାମୀ ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରିବାକୁ ସରକାରଙ୍କ ପକ୍ଷରୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି । ଏହି ପ୍ରକଳ୍ପ ଡେବ୍ରିଗଡ଼ରେ ଇକୋଟୁରିଜିମ୍ ଭିତ୍ତିଭୂମିର ବିକାଶ କରିବା ସହିତ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକଙ୍କ ପାଇଁ ନିଯୁକ୍ତି ସୁଯୋଗ ସୃଷ୍ଟି କରିବ ଏବଂ ପ୍ରାକୃତିକ ସମ୍ପଦର ସୁରକ୍ଷାକୁ ବଳିଷ୍ଠ କରିବ ।ତା ସହ ୨୦ ଟି ଇକୋ ଟୁରିଜମ କଟେଜ ନିର୍ମାଣ ହେବ | ତା ସହ ୨୦ ଟି ଇକୋ ଟୁରିଜାମ କଟେଜ ନିର୍ମାଣ ହେବ ବୋଲି ସୂଚନା ମିଳିଛି |
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 18, 2025 12:40:27
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। आंगनबाड़ी में भर्ती दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी सीडीपीईओ अधिकारी ने 20 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए। लेकिन जब पीड़िता की जगह किसी और चयन हो गया, तो रिश्वतखोरी का पूरा मामला सामने आ गया। पीड़िता ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय में सबूत भी सौंपे हैं। रिश्वतखोर सीडीपीईओ के खिलाफ कमेटी का गठन उपनिदेशक ने कर दिया है। यह मामला जहाजपुर से सामने आया है। दरअसल पीड़िता प्रमिला कुमारी मीणा ने बताया कि ग्राम चतुर्भुजपुरा व बेई में नई आंगनबाड़ी स्वीकृत होने पर सहायिका और कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति निकली थी। इसके लिए उसने आवेदन किया था। वह बीए, बीएड, एमए कर चुकी हैं। सीडीपीईओ कुशाल सिंह राणावत ने उससे 50 हजार रुपए की मांग की। कुशाल सिंह ने एक फोन पे नंबर दिया जिस पर प्रमिला के भाई ने 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए। हाल ही में उन्हें पता लगा कि कुशाल सिंह ने प्रमिला से कम योग्यताधारी को लगा दिया। जब कुशाल सिंह से पैसे वापस मांगे तो उसने आनाकानी की। प्रमिला और उसका भाई जिला मुख्यालय पहुंचे और यहां कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंचकर उपनिदेशक राजकुमारी खोरवाल को शिकायत की। खोरवाल ने सबूतों को गंभीरता से लेते हुए कमेटी का गठन किया। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बाइट - राजकुमारी खोरवाल, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, भीलवाड़ा बाइट - प्रमिला मीणा, पीड़िता
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Dec 18, 2025 12:40:10
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत किसान सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिरकत की और मंच से बड़ा व निर्णायक संकेत दिया। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती छोड़ने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का सबसे मुख्य कारण रासायनिक खेती है। राज्यपाल ने कहा कि आज जो हवा ज़हरीली होती जा रही है, उसमें रासायनिक खेती का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि खेतों में जब यूरिया डाली जाती है तो उसका नाइट्रोजन, आकाश के ऑक्सीजन से मिलकर अपने-आप एक गैस बनाता है—नाइट्रस ऑक्साइड, जो कार्बन डाइऑक्साइड से 312 गुना ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने चेताया—हर दिन खेतों में बिखेरा जाने वाला हजारों टन यूरिया, ज़हर बनकर हवा में जाता है और यही जहर हमारी जान ले रहा है। राज्यपाल ने कहा—आज से 40 साल पहले लोग कैंसर, हार्ट अटैक और जानलेवा बीमारियों के बारे में नहीं जानते थे, लेकिन रासायनिक खेती ने हमारी धरती और हमारे भोजन दोनों को जहरीला बना दिया है। उन्होंने सवाल उठाया—“जब खेतों में जहर पड़े रहने से कीड़े-मकोड़े सांप तक नहीं बचते, तो इंसान कब तक बचेगा?” उन्होंने किसानों की उस चिंता पर भी बात की कि अगर रासायनिक खेती छोड़ दी तो उत्पादन घट जाएगा। इस पर राज्यपाल ने साफ कहा—“प्राकृतिक खेती अपनाइए, उत्पादन घटेगा नहीं… बढ़ेगा, मैं गारंटी देता हूं।” आचार्य देवव्रत ने बताया कि वे खुद 180 एकड़ में खेती करते हैं और लाखों किसान अब रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ चुके हैं, जिससे धरती का कार्बन कंटेंट भी सुधर रहा है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Dec 18, 2025 12:39:53
Jalore, Rajasthan:जालौर (Jalore) का इतिहास बहुत प्राचीन है, जिसकी स्थापिता़ 8वीं सदी में हुई थी और इसे मूल रूप से ऋषि जाबालि के नाम पर 'जाबालिपुर' कहा जाता था, जो बाद में जालौर बन गया; इस पर गुर्जर प्रतिहार, परमार और चौहान शासकों का शासन रहा, और यह अपने किले, सुंधा माता मंदिर और शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है, खासकर 1311 में अलाउद्दीन खिलजी और कान्हड़देव चौहान के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध के लिए जाना जाता है। प्राचीन नाम और स्थापना: जाबालिपुर: यह नाम ऋषि जाबालि के नाम पर पड़ा, जो इस क्षेत्र में रहते थे。 सुवर्णगिरि: जालौर के किले को 'सुवर्णगिरि' या 'स्वर्ण पर्वत' के नाम से भी जाना जाता था। प्रमुख शासक और राजवंश: गुर्जर प्रतिहार: प्रारंभिक काल में प्रतिहार शासकों का इस क्षेत्र पर प्रभाव था。 परमार: 10वीं शताब्दी में परमार वंश ने जालौर पर शासन किया और किले का निर्माण करवाया。 चौहान: 1181 ईस्वी में कीर्तिपाल चौहान ने परमारों से जालौर छीनकर चौहान वंश की नींव रखी। प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ: अलाउद्दीन खिलजी का आक्रमण (1311 ईस्वी): दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर पर आक्रमण किया। जालौर के शासक कान्हड़देव चौहान और उनके पुत्र वीरमदेव ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन अंततः खिलजी ने इस पर कब्ज़ा कर लिया। अन्य महत्वपूर्ण तथ्य: सुंधा माता मंदिर: यह मंदिर चामुंडा देवी को समर्पित है और लगभग 900 साल पुराना है। जालौर दुर्ग (किले): यह अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है और इसके मुख्य द्वार को सूरज पोल कहा जाता है। शिक्षा: जालौर अपने ग्रेनाइट (ग्रेनाइट का शहर) और शिक्षा के लिए भी जाना जाता है, जहाँ कई प्राचीन संस्कृत पाठशालाएं थीं, जैसे भोज राजा द्वारा स्थापित 'टोपखाना'। संक्षेप में, जालौर एक ऐतिहासिक शहर है जिसका नामकरण एक ऋषि के नाम पर हुआ और जो कई राजवंशों, वीरतापूर्ण लड़ाइयों और सांस्कृतिक विरासत का गवाह रहा है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Dec 18, 2025 12:39:38
:रामनगर पूछड़ी में वन विभाग का सख्त रुख: दूसरे चरण में हटेगा 199 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण रामनगर रामनगर तराई पश्चिम के डीएफओ प्रकाश आर्य ने स्पष्ट किया कि वन विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि पुछड़ी परिक्रमण क्षेत्र में प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान कुल 170 लोगों को बेदखली नोटिस जारी किए गए थे,इन सभी मामलों में संबंधित लोगों की बातों को सुना गया, उनके प्रस्तुत दस्तावेजों की गहन जांच की गई और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत निर्णय लेते हुए 170 व्यक्तियों के खिलाफ बेदखली के आदेश पारित किए गए,इनमें से कुछ लोगों ने माननीय न्यायालय की शरण ली, जहां उन्हें स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त हुआ। हालांकि जिन मामलों में कोई न्यायिक रोक नहीं थी, वहां वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित वन भूमि को अपने कब्जे में ले लिया गया है। प्रकाश आर्य ने आगे बताया कि पुछड़ी क्षेत्र का कुल रकबा लगभग 224 हेक्टेयर है, जिसमें बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया है। पहले चरण की कार्रवाई में वन विभाग ने करीब 25 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर अपने अधीन ले लिया है। अब शेष लगभग 199 हेक्टेयर भूमि को दूसरे या तीसरे चरण में खाली कराने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की कार्रवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है, ताकि स्थिति का सही आकलन किया जा सके। इसके बाद नियमानुसार सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और कानून के दायरे में रहकर की जाए। डीएफओ ने यह भी स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर खतरा है। विभाग का उद्देश्य किसी को अनावश्यक रूप से परेशान करना नहीं, बल्कि सरकारी वन भूमि को संरक्षित करना है। वन विभाग की इस आगामी कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और माना जा रहा है कि दूसरे चरण की यह कार्रवाई पुछड़ी क्षेत्र में वन भूमि संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Dec 18, 2025 12:39:14
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Dec 18, 2025 12:38:43
Mau, Uttar Pradesh:भदोही का इनामी तस्कर मऊ में गिरफ्तार; कई राज्यों में कराता था गांजे की सप्लाई मऊ जिले की कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी गांजा तस्कर अभय राज यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी को गुरुवार को डाड़ी चट्टी थाना कोपागंज क्षेत्र से पकड़ा गया. अभय राज यादव भदोही जिले के दशवथपुर थाना सुरियावां का निवासी है. अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अभियुक्त अभय राज यादव पिछले छह महीनों से फरार चल रहा था, जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वह अपने डीसीएम वाहन का उपयोग कर असम से कई राज्यों में गांजा की तस्करी करता था. उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने बीते 23 जून को अभय राज के डीसीएम वाहन से 12 कुंतल गांजा बरामद किया था. इस घटना के बाद से पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही थी. नगर कोतवाल और उनकी टीम ने सर्विलांस की मदद से इस शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Dec 18, 2025 12:38:30
Delhi, Delhi:दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट केस NIA ने फिदायीन हमले की शपत लेने वाले एक और अहम आरोपी को किया गिरफ्तार... यासिर अहमद डार डॉ उमर नबी की तरह ही दिल्ली में करना चाहता था फिदायीन हमला... दिल्ली के लाल किले के पास पिछले महीने हुए भीषण बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां (श्रीनगर) का रहने वाला है। NIA ने उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस केस में यह नौवीं गिरफ्तारी है। NIA की जांच में सामने आया है कि 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की साजिश में यासिर की सक्रिय भूमिका थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, वह इस आतंकी साजिश का हिस्सा था और उसने आत्मघाती हमले को अंजाम देने की शपथ भी ली थी。 जांच में यह भी पता चला है कि यासिर का संपर्क इस मामले के अन्य आरोपियों से लगातार बना हुआ था। इनमें उमर उन नबी (जो इस हमले का मृत आतंकी था) और मुफ्ती इरफान शामिल हैं। इससे पहले इस महीने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जहां से डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इनसे पहले मुख्य आरोपी डॉ. मुज़म्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई थी। यह छापेमारी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फला यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य स्थानों पर की गई थी।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 18, 2025 12:38:01
Sri Ganganagar, Rajasthan:ग्रीन एनर्जी के नाम पर सोलर प्लांट्स के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ों की बड़े पैमाने पर हो रही है कटाई । इसके विरोध में रावला मंडी में आज स्थानीय स्कूली बच्चों ने विशाल रैली निकाली और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल कायम की। सैकड़ों स्कूली बच्चे सड़कों पर उतरे , और हथों में बैनर-पोस्टर लिए, नारे लगा रहे थे - "पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ!", "पेड़ बचेगा तो जीवन बचेगा!"। रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां स्कूली शिक्षकों और बच्चों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोलर प्लांट्स के लिए खेजड़ी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने की मांग की गई , बिश्नोई समाज के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा है कि इस कटाई से इससे वन्य जीवों और पक्षियों के आशियाने उजड़ रहे हैं। वहीं रेगिस्तान का तापमान तेजी से बढ़ेगा, जो स्थानीय पर्यावरण के लिए घातक है। खेजड़ी थार की जीवनरेखा है - चारा, छाया और मिट्टी संरक्षण प्रदान करता है। बंजर भूमि पर प्लांट लगाए जाएं, न कि हरे पेड़ काटकर। पहले भी पश्चिमी राजस्थान में ऐसे विरोध हुए हैं। क्या विकास के नाम पर पर्यावरण का बलिदान जायज है ये बच्चे हमें सिखा रहे हैं कि भविष्य बचाना है तो पेड़ बचाओ。
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Dec 18, 2025 12:37:37
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा SDM कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में भव्य पौषबड़ा आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, प्रसादी ग्रहण कर लोगों ने लिया धार्मिक लाभ, आयोजन में SDM संजीव कुमार खेदड़, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। शाहपुरा (जयपुर)-जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में बने मंदिर में पौषबड़ा का भव्य आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के वातावरण से सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान प्रसादी वितरण की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस अवसर पर शाहपुरा एसडीएम संजीव कुमार खेदड़, तहसीलदार सहित उपखंड कार्यालय के कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top