icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495682
NDNEELAM DAS PADWAR29 Jul 2025, 04:04 am

कोरबा में बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद!

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले के दीपका थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में अहम् सफलता पाई हैं। पकड़े गए आरोपों का नाम सुनील देवार है जो मुलतः चाम्पा जांजगीर जिले के बलौदा क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके पास से चोरी के चार दोपहिया बरामद किया गया है। आरोपी सुनील चोरी की बाइक को अपने पास रखता था और पुलिस की छानबीन की गति कम होते ही खपाने के लिए ग्राहक की तलाश करता था। दोपहिया की बिक्री से मिली रकम को चोर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। फिलहाल पुलिस सरगना सहित फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दरअसल दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाले किरण कुमार यादव ने दीपका थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक किसी ने चोरी कर लिया। इससे पहले भी क्षेत्र से कुछ अन्य दोपहिया की चोरी हुई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए दीपका थाना पुलिस बाइक चोरों की पतासाजी में जुटे थे। इसी दौरान दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू को जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक संदेही के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने बलौदा निवासी सुनील देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसने सिलसिलेवार बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी सुनील ने पुलिए को बताया की वह कबाड़ बेचने का काम करता था। इस सिलसिले में उसका आना जाना हरदीबाजार व आसपास के क्षेत्र में लगा रहता था। उसकी मुलाकात शातिर बाइक चोर जय पटेल से हुई। जय ने सुनील को भी अपने साथ शामिल कर लिया। वह चोरी की बाइक को अपने पास सुरक्षित रखता था। पुलिस की जांच धीमी होते ही वह चोरी की बाइक को अन्य सदस्यों के साथ मिलकर खपाने तैयार हो जाता था। दोपहिया की बिक्री से मिली रकम को चोर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपी से एक दोपहिया को बरामद किया, जबकि उसकी निशानदेही पर अलग अलग स्थान पर छिपाकर रखे गए तीन अन्य दोपहिया को भी जप्त किया गया है। मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं। मामले में पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है। बाइट -प्रेमचंद साहू, थाना प्रभारी दीपका
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

सीवान में साइबर कैफे चाकूबाजी: एफआईआर दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी तेज

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में ZEE बिहार-झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है। लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा सब्जी मंडी के पास साइबर कैफे में हुई चाकूबाजी के मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दरअसल,2 दिन पूर्व लखनौरा के राजू प्रसाद के पुत्र कुशल कुमार को गांव के ही सब्जी मंडी के पास स्कॉर्पियो से आए कुछ बदमाशों ने दौड़ाकर चाकू मार घायल कर दिया था। जान बचाने के लिए युवक साइबर कैफे के अंदर जा छिपा था, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा था और साइबर कैफे में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पूरी वारदात साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर चाकू मार कर करीब 4 लाख नगद रुपए लूट लेने का आरोप भी लगाया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल खबर चलने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

खड़े हनुमान मंदिर के पास बंदर, आस्था-जगत में नया चर्चा का विषय

Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचे बंदर, लोगों ने आस्था से जोड़ा; बोले- ‘हनुमान जी को बचाने खुद पहुंच रहे वानर’ मंदिर को लेकर पहले से चर्चा तेज, अब बंदरों की मौजूदगी ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक और तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मंदिर के आसपास बंदर दिखाई देने लगे हैं। मौके पर मौजूद लोग इसे भगवान हनुमान से जोड़कर अपनी-अपनी आस्था के नजरिए से देख रहे हैं। मंदिर को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। सड़क चौड़ीकरण के कारण मंदिर को हटाए जाने की चर्चा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच मंदिर के पास बंदरों की मौजूदगी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसकी भी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि ‘हनुमान जी को बचाने खुद वानर पहुंच रहे हैं।’ हालांकि, बंदरों का मंदिर के आसपास आना एक सामान्य घटना भी हो सकती है और इसे चमत्कार मानना लोगों की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत धारणा है। फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। लोग दर्शन कर रहे हैं और मंदिर को इसी स्थान पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। अब बंदरों की मौजूदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
0
0
Report

राहुल मियां बयान के बाद उत्तराखंड में भाजपा- कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

Haldwani, Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “राहुल मियां” कहने के बयान पर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। बयान के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नितिन नबीन का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नितिन नबीन से तत्काल माफी मांगने की मांग की है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिनका मकसद जनता को असल मुद्दों से भटकाना है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का पुतला भी फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भाजपा पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों का जवाब नहीं है, इसलिए धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस नेता गोविंद बिष्ट ने भी नितिन नबीन के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने बयान पर तत्काल माफी मांगें। इसके पहले कल नितिन नवीन ने अपनी भाषण के दौरान मंच से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहुल "मियां" कहकर संबोधित किया था। नितिन नवीन ने कहा था कि राहुल मियां विदेशी संस्कृत में ही पहले बड़े हैं उनको भारतीय संस्कृति में कोई रुचि नहीं है.... नितिन नबीन...... (मंच से अपने उद्बोधन मे) कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर नितिन नबीन ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल नितिन नबीन के बयान के बाद उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

फ़रीदाबाद एक्सीडेंट: CCTV फुटेज में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दोनों युवकों की मौत

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद एक्सीडेंट अपडेटके सराय टोल के पास हुए दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज आया सामने。 तड़के सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हुई。 CCTV में तेज स्पीड से बाइक आती हुई दिखाई दे रही है。 अचानक बाइक डिसबैलेंस हुई और हाईवे की ग्रिल से जा टकराई。 ग्रिल से टकराते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे。 हादसे में किसी वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर नहीं मारी थी。 दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था。 गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं。 गंभीर चोटों के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。 दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाए गए。 पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार महिलाओं को 1 लाख रुपये तीन किश्तों में बिना ब्याज देगी

Mainpuri, Uttar Pradesh:योगी का ऐलान महिलाओं को 1-1 लाख रुपये बिना ब्याज तीन किश्तों में दिए जाएंगे। यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार 1-1 लाख रुपये देने जा रही है। महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किश्त 20 हजार रुपये, दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी 50 हजार रुपयों की होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद जीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी। मैनपुरी की महिलाएं मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद खुश नजर आईं; उन्होंने कहा कि योजना के तहत एक-एक लाख रुपये हम लोगों को मिलने वाले हैं जिससे हम अपने परिवार को और मजबूत कर सकेंगे रोजगार लगाकर परिवार पालने का काम करेंगे।
0
0
Report

वंदे मातरम मुद्दे पर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया

Patna, Bihar:रजनीश पटना वंदे मातरम् मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधने पर कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने कहा कि अंग्रेजों की दलाली करने वाले और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी द्वारा स्थापित आरएसएस की गोद से निकले बीजेपी अब वंदे मातरम पर कांग्रेस को ज्ञान दे रही है.. इन्हें यह भी पता नहीं है कि वंदे मातरम् कांग्रेस पार्टी के पहले अधिवेशन में गाया गया था और वंदे मातरम् को संवैधानिक दर्जा भी कांग्रेस पार्टी की वजह से मिला..अब ये चले आएं हैं वंदे मातरम् पर राजनीति करने और वंदे मातरम् पर ज्ञान देने बाइट 1 शिशिर कौंडिल्य,कांग्रेस प्रवक्ता, बाइट अटैच है वंदे मातरम् मसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लेने पर आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और देश के नेता है ..बीजेपी के खिलाफ कश्मीर से कन्याकुमारी तक माहौल खराब बना हुआ है सभी तबकों मेनेज में ये मुद्दा से हटकर हिंदू मुस्लिम समेत इधर उधर की बात कर रहे हैं जबकि मुद्दों की बात नहीं करते .. बाइट 2 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता वंदे मातरम् मुद्दे पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में बहस हो चुकी है लिहाजा देश की जनता सबकुछ देखी है .. जहां तक राहुल गांधी की बात है तो उन्हें वंदे मातरम के सभी पद्यांश समझ में नहीं आता है,लिहाजा बेहतर होता कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राहुल गांधी को एक ट्यूटर दे देते जो उन्हें वंदे मातरम समझा पाता
0
0
Report

अलीगढ़ में संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप, पुलिस देरी से पहुंची—हत्या के आरोप

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चारपाई पर शव, चारपाई के पास तमंचा पड़ा हुआ मिला; परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया, परिजनों ने पुलिस पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया; पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कर रही है। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय देवेंद्र का शव लहूलुहान अवस्था में मिला; सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी 1 किलोमीटर दूर होने के बावजूद पुलिस डेढ़ घंटा देरी से घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के सर में गोली लगी हुई है। मृतक के परिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उसका भाई धुलाई सर्विस सेंटर चलता था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। अज्ञात हमलावरों ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता रोड में पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड में पोलिंग पार्टियाँ बूथों के लिए हुई रवाना। मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेकर इवीएम मशीन के साथ बूथों के लिए रवाना। मेड़ता विधानसभा की मेड़ता रोड नगर पालिका के 25 वार्डों को लेकर पोलिंग पार्टियाँ ईवीएम मशीन के साथ बूथों के लिए रवाना हो गईं। मेड़ता रोड राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेकर सभी पोलिंग पार्टियाँ 25 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित आरएसी जवान तैनात रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top