गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी रोहित गिरफ्तार, 25000/- रुपये का इनाम!
Gurugram, Haryana:A notorious shooter and 25000 /- rupees rewarded criminal , Rohit r/o village Barf District Mahendergarh, is apprehended in today morning after an encounter with the STF Unit Gurugram. Acting on credible information received by Inspector Narender Chauhan, Incharge STF Unit Gurugram. the STF team sets up a naka near village Baliyawas on the Faridabad-Gurugram road. Rohit, a shooter linked to organised criminal gang, is intercepted while planning a major crime in Gurugram. Upon interception, Rohit opens fire with the intent to kill the police team. The police team responds immediately, acting in self-defense. After a brief exchange of fire, the accused is apprehended. During the operation, accused Rohit sustains bullet injuries. For humanitarian consideration, the injured accused is immediately shifted and admitted to General Hospital, Gurugram for medical treatment and further referred to PGIMS Rohtak Criminal history - 01. FIR No. 273 dated 17.06.2025 under section 109(1),3(5) BNS & 25, 27 Arms Act PS Kotwali District Sri Ganganagar Rajsthan (wanted) 02. FIR No. 162 year 2023 under section 148,149,323,341,506 IPC PS Kanina District Mahendergarh Haryana (PO) 03. FIR No. 209 year 2025 under section 111(3),111(4),111(5),111(6) BNS PS DLF Phase -1 GGM Haryana ( Wanted ) 04. FIR –Yr0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन हनीट्रेप गिरोह के 10 गिरफ्तार: 50 लाख की फिरौती केस में बड़ा खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप कर युवक का अपहरण करने और फिरौती वसूलने वाले एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला समेत दो आरोपी अभी फरार हैं。 पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को ग्राम नरवर निवासी 29 वर्षीय हैदर पटेल ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की युवती ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले से घात लगाए बैठे मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने हैदर का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर झूठे मामले में फंसाने तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हैदर के परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में यह सौदा 26 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये ले लिए और इसके बाद युवक को छोड़ दिया, लेकिन बाकी 16 लाख रुपये की मांग लगातार करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। साइबर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था जिनके पास हाल ही में पैसे आए हों या जिन्हें आसानी से हनीट्रैप में फंसाया जा सके। इसी साजिश के तहत सहआरोपी इदरीश पटेल ने हैदर की जानकारी और उसकी आर्थिक स्थिति की सूचना गिरोह को दी। इसके बाद महिला आरोपी अंजली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर युवक को मिलने बुलाया और पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
पेपर लीक माफिया के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन; पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाए
Karhi, Chhattisgarh:पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज पेंड्रा पहुंचे, उमेश पटेल ने पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हुए कहा कि अन्य माफियाओं की तरह पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है और पेपर लीक माफिया को रोकने में भारतीय जनता पार्टी असमर्थ... नीट एग्जाम को लेकर बच्चों के मन में जो भरोसा होना चाहिए वह भरोसा खत्म हुआ है... जिला कांग्रेस कमेटी ने आज इसी मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ का जमकर की नारेबाजी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका.. पेपर लीक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है इसी मामले पर पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने इस विषय पर छात्रों से मुलाकात की कांग्रेसियों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया, मामले पर उमेश पटेल ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक पेपर लीक का एक सीरीज हुआ है, उमेश पटेल ने सांप कहा कि हम यह आरोप लगाते हैं कि अन्य माफियाओं की तरह पूरे प्रदेश में पेपर लीक माफिया सक्रिय है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है, हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रदेशों में हमारे कार्यालय में किया गया पथराव उनका फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है.. कांग्रेस इस पूरे मुद्दे को लेकर मुखर है एवं युवाओं के साथ है...0
0
Report
पखांजूर में सुरजागढ़ खदान के भारी वाहन सड़कें और पुलों को लेकर जारी विरोध
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर गढ़चिरौली के सुरजागढ़ खदान से निकलने वाले भारी खनिज वाहनों को लेकर पखांजूर में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर अंजलि नाला पुल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि सुरजागढ़ खदान से रोजाना गुजरने वाले भारी खनिज वाहनों के कारण पखांजूर क्षेत्र की सड़कें और पुराने पुल लगातार क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के दबाव से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई पुराने पुल भी जर्जर हो चुके हैं। सबसे अधिक चिंता अंजलि नाला पुल को लेकर जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वर्षों पुराने इस पुल में अब दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। उनका कहना है कि यदि इसी मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो पुल के ढहने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे पखांजूर क्षेत्र का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क प्रभावित हो सकता है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजलि नाला पुल पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पखांजूर तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुल से हटाया, जिसके बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। फिलहाल प्रशासन ने यातायात बहाल करा दिया है, लेकिन भारी खनिज वाहनों से सड़कों और जर्जर पुलों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। अब देखने वाली बात है कि प्रशासन और सरकार इस समस्या के समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
चूरू नेचर पार्क में पौधारोपण: एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प
Churu, Rajasthan:जिला मुख्यालय पर नेचर पार्क में बुधवार को सघन पौधारोपण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल साहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, डीएफओ भवानी सिंह, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पेड़ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरियालो राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है। सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' और हरियालो राजस्थान अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से आच्छादित वन बढ़ाने में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर है। इसी कड़ी में हरित राजस्थान को बढ़ावा देते हुए चूरू जिला प्रशासन द्वारा एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कृषि गतिविधियों और दैनिक जीवन में हानिकारक रसायनों के बढ़ते उपयोग के कारण भूमि उर्वरता कम हुई है। हमारे खान- पान और जीवनचर्या में अवांछित प्रभाव आए हैं। पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इन परिस्थितियों के मध्यनजर जैव विविधता के संरक्षण और प्रदूषण को कम करने की आवश्यकता है। पूरी दुनिया जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में हम सभी कदम बढ़ाते हुए संकल्प लें और प्रकति संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों से बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को शुभकानाएं दीं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से जनकल्याण शिविरों से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है और शहरों के विकास को गति मिल रही है। राज्य सरकार की मंशा है कि हर आदमी को राहत मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हरे भरे राजस्थान के लिए संकल्पित है। इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाने के साथ हरे भरे चूरू के लिए संकल्पित होकर प्रयास करे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि 31 अगस्त तक जिले के सभी नगरनिकायों में शहरी सेवा शिविरों के फॉलो अप शिविर तथा सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो अप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पूर्व के बचे हुए काम पूरे करने के साथ अभी प्राप्त होने वाले प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप सघन वृक्षारोपण अभियान में 10 लाख पौधे लगाने का प्रयास किया गया है। इसी के साथ ग्राम पंचायतों में घास भूमि विकास हेतु बीजारोपण किया जा रहा है। ลाभार्थियों को वितरित किए पट्टे इस अवसर पर अतिथियों ने 36 लाभार्थियों को कृषि भूमि नियमन के पट्टे, 49 लाभार्थियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड के पट्टे, 04 लाभार्थियों को फ्री होल्ड पट्टा पुनर्वेध, 07 लाभार्थियों को अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के पट्टे , 06 लाभार्थियों को उप विभाजन / पुनर्गठन, 14 लाभार्थियों को नामांतरण व 34 लाभार्थियों को भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की। इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 09 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए।0
0
Report
सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, 32 हजार रुपये और हथियार बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में चोरी के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी दानिश उर्फ दाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 32 हजार रुपये, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी चिलकाना अपनी टीम के साथ संगमौर-महेश्वरी कला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर फरार हो गया। पीछा करने पर उसने बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में छिपते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसकी पहचान दानिश उर्फ दाना पुत्र अय्यूब, निवासी मोहल्ला मजहर हसन, थाना चिलकाना के रूप में हुई। जांच में बरामद 32 हजार रुपये ग्राम पटनी में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर है और चोरी, लूट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब 14 आपराधिक मुकदमों में नामजद रह चुका है। वह थाना चिलकाना में दर्ज चोरी के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने, पुलिस पर फायरिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
निजामपुर में विवाद के बाद गोली से युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज
Nuh, Haryana:निजामपुर, नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में दो पक्षों के विवाद के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. केस में 32 नामजद समेत 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. खुर्शीद पुत्र हुसैना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ; शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे नामजद आरोपी और उनके साथ अन्य लोग एकत्र होकर उनके परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे. इसी दौरान आरोपी now अब्बास ने अवैध हथियार से खुर्शीद के पुत्र साजिद पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मृत्यु को प्राप्त हो गया. पुलिस ने कहा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मृतक पक्ष के परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था; उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. घटना के समय बड़ी संख्या में लोगों ने हमला किया, जिसके दौरान साजिद को गोली लगी. परिजनों के अनुसार मृतक साजिद (27) पेशे से मिस्त्री थे; वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है. परिवार ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वही पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं. गांव में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है.0
0
Report
Advertisement
चावडिया चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत, क्षेत्र में sh0k
Noida, Uttar Pradesh: जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर चावडिया चौराहा पर हुआ एक्सीडेंट टेलर की चपेट में आया युवक मौके पर हुई मौत युवक को घसीटते हुए चला ट्रेलर, दर्दनाक मौत चिरंजीव कीर निवासी जहाजपुर की हुई मौत एक्सीडेंट के बाद चौराहे पर लगा तीनो और जाम थाना प्रभारी दयाराम सहित पुलिस टीम मौके पर तैनात किर समाज में छाई शोक की लहर अस्पताल के यहां जमा हुए कीर समाज के लोग जहाजपुर थाने के चावण्डिया चौराहे की है घटना0
0
Report
देहरादून के पटेल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या, visuals के साथ
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): MURDER INCIDENT IN PATEL NAGAR POLICE STATION AREA VISUALS ANKIT KANDARI (POLICE CIRCLE OFFICER) S/B0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से सेलाकुई में लाइनमैन की दर्दनाक मौत
Dehradun, Uttarakhand:दिल्ली देहरादून नहीं; देहरादून के सेलाकुई में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया... बिजली के ट्रांसफॉर्म के ऊपर लगी लाइन को ठीक करने के लिए चढ़े लाइनमैन कि अचानक करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई... हादसा उस वक्त हुआ जब सेलाकुई विद्युत उपकेंद्र में काम करने वाला 35 वर्षीय लाइनमैन मनीष लाइन में फाल्ट को ठीक करने के लिए सेलाकुई ईदगाह के पास ट्रांसफॉर्म के इस खम्बे के जोड़े के ऊपर चढ़ा हुआ था... बिजली की इस लाइन को ठीक करते वक्त अचानक किसी ने बिजली की बंद लाइन को चालू कर दिया... लाइन चालू होते ही हाई वोल्टेज करंट ने मनीष को बुरी तरीके से झुलसा दिया... बिजली की लाइन के ऊपर मनीष काफी देर तक तड़पता और झूलस्ता रहा... घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइनमैन को नीचे उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी... एक घर का चिराग बुझ चुका था.... इस दर्दनाक मौत के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का आक्रोश दिखाई देने लगा... लाइनमैन मनीष की मौत से जहां एक घर का चिराग बुझ गया, तो वही इस मौत ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं... अगर हाई वोल्टेज लाइन में करंट था तो लाइनमैन को ऊपर चढ़ने की हरी झंडी किसने दी...? और अगर बंद लाइन पर काम हो रहा था तो लाइन को चालू किसके आदेश पर किया गया ?0
0
Report
Advertisement
संतकबीरनगर में विधायक ने बुलडोजर से खलीलाबाद-विधियानी मार्ग का शुभारंभ किया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर: विधायक ने थामी बुलडोजर की स्टेयरिंग, किया खलीलाबाद-विधियानी मार्ग का शुभारंभ, वर्षों से बदहाल थी यह सड़क संतकबीरनगर में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले खलीलाबाद-विधियानी मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शहर को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले कई वर्षों से गड्ढे में तब्दील होकर बदहाल हो चुकी थी। जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना- प्रदर्शन से लेकर कई बार आंदोलन भी किया। इसके साथ जनप्रतिनिधियों और ज़िम्मेदारों का ध्यान खींचने के लिए कुछ दिन पहले लोगों ने सड़क पर बैठ कर बुद्धि - शुद्धि यज्ञ भी किया था। सड़क के लिए लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष का नतीजा रहा कि बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी ने गड्ढे में तब्दील हो चुकी इस बदहाल सड़क की सुध ली और सड़क निर्माण कार्य का खुद बुलडोजर चलाकर शुभारंभ किया। इस सड़क बन जाने से जहां रेलवे स्टेशन जाने की राह आसान होगी वहीं स्कूली बच्चों सहित हजारों लोगों का आवागमन भी सुगम होगा। इसके साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शहर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क कई वर्षों से बदहाल थी। इसके चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। करीब 6 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही विधायक ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है。0
0
Report
गाजीपुर में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतला फूंककर सरकार पर भारी हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़क पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष लेटकर पहुंचे डीएम कार्यालय, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला कांग्रेस का केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन डीएम कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर कांग्रेसियों ने किया अनोखा विरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर जताया आक्रोश छात्रों पर कार्रवाई, डीएपी संकट, स्मार्ट मीटर और आस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया मांगों से भरा ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम बोले— लोकतंत्र, किसान और युवा सभी निशाने पर हैं छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और किसानों को पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने की मांग कांग्रेस की चेतावनी— मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन गाजीपुर में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर लेटकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कार्रवाई, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर और धार्मिक आस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखे आरोप लगाए गए। बाद में राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर कथित कार्रवाई, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर से बढ़ते आर्थिक बोझ और धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, किसानों और युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं, किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और आम जनता स्मार्ट मीटर की मार झेल रही है। कांग्रेस ने मांग की कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए और स्मार्ट मीटर व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।0
0
Report
जालौन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो वायरल, कोर्ट मैरिज के प्रमाणपत्र से चर्चा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती माहेनूर पति इरफान के साथ वीडियो में आई नजर, युवती ने कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र दिखाकर जारी किया वीडियो, युवती ने परिवार और अन्य लोगों से परेशान न करने की अपील, कोंच कोतवाली पुलिस ने दर्ज की थी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर के हैं प्रेमी-प्रेमिका。0
0
Report
Advertisement
जोथिमणि: राहुल गांधी सही, छात्रों पर क्रूर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JOTHIMANI SENNIMALAI (CONGRESS MP) ON SONAM WANGCHUK'S LETTER TO union MINISTERS/ RAHUL GANDHI'S REMARKS ON STUDENTS' PROTEST/ NEET PAPER LEAK ISSUE/ PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली: कांग्रेस सांसद जोथिमनी का कहना है, "राहुल गांधी सही हैं। आप छात्रों को नहीं मार सकते या उनके खिलाफ क्रूर बल का प्रयोग नहीं कर सकते। वे वास्तव में न्याय के लिए लड़ रहे हैं। वे अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। वे अपने दोस्तों के लिए लड़ रहे हैं? जो अब इस सरकार के अहंकारी और भ्रष्ट रवैये के कारण नहीं हैं। लेकिन अब आप इस देश में जो कुछ हुआ - पेपर लीक, मौतें, और माता-पिता और सड़कों पर पीटे गए छात्रों के दर्द के लिए किसी को जवाबदेह बनाए बिना एक पत्र लिख रहे हैं? ... छात्र विरोध कर रहे हैं, छात्र विरोध कर रहे हैं? पीटा जा रहा है, और विपक्षी नेताओं को सड़क पर घसीटा गया है, प्रधानमंत्री कहां हैं?0
0
Report
हिमन्त बिस्वा सरमा ने बाढ़ राहत कैम्प दौरा किया, राहत तेज करने का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा, ... हालात काफी गंभीर हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं... राहत और मदद का काम जारी है और हम लोगों की मदद करते रहेंगे। नागालैंड में बादल फटने की वजह से पानी का बहाव हुआ। हालात को समझने के लिए हम नागालैंड सरकार के संपर्क में हैं...0
0
Report
झाड़ोल में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Awarda, Rajasthan:केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, विभिन्न मुद्दों को लेकर जताया विरोध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल के तत्वावधान में बुधवार को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हिरालाल दरागी ने किया। वक्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण, छात्रों से जुड़े मुद्दों, दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में झाड़ोल उपप्रधान मोहब्बत सिंह राणावत, उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष नानसिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष कमलेंद्र खराड़ी, जिला महासचिव रणजीत जैन, प्रभुलाल मेघवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष हिम्मत जन्नावत, पूर्व प्रधान सदन देवी, मंडल अध्यक्ष लालूराम, रमेश लखुम्बरा, रोशन वडेरा, छगनलाल गरासिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश गायरी, दुर्जन सिंह, नारायणलाल, पन्नालाल मेघवाल, सुरेश मेघवाल, उदयलाल डामोर, सुरेश पंड्या, प्रकाश ननामा, कार्तिक जैन, कैलाश लखुम्बरा सहित कई जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
