Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में LPG की कमी नहीं; अफवाहों से न घबराएं
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 14, 2026 07:45:19
Amid concerns triggered by the ongoing tensions following the Iran–Israel conflict, long queues were witnessed at several LPG distribution points in Bandipora as residents rushed to refill their cooking gas cylinders fearing a possible shortage. However, local LPG distributors have clarified that there is no shortage of cooking gas in the district and urged people not to panic. Officials from gas agencies said that they currently have sufficient stock of LPG cylinders to meet demand for at least the next 15 days. The rush at distribution centres, they said, was largely driven by rumours circulating among residents about a possible disruption in supply due to the international crisis. “We request people not to panic. There is enough stock available and the supply chain is functioning normally,” a local gas agency official said. He added that consumers should avoid unnecessary crowding at gas counters and instead book cylinders from home through the official booking system. Officials further said that once a booking is made, cylinders will be delivered directly to consumers’ doorsteps, ensuring convenience and preventing overcrowding at distribution points.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 14, 2026 08:57:51
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा में 14 परीक्षा केंद्रों पर आज दो पालियों में 5 हजार परीक्षार्थी पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा दे रहे है,जिसमें हजारों की संख्या में सिपाही दीवान भी परीक्षा में शामिल है।परीक्षा के पारदर्शिता के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है,सभी केंद्रों पर सीसी टीवी से मानिटरिंग की जा रही है,परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर रहे है,स्वयं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आईजी ने भी भी दर्जनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने सड़क पर आवागमन करते टैक्सी और बाइक पर बिना हेलमेट के तीन सवारी को रोक कर कार्रवाई की गई।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 08:56:19
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) मिल्कीपुर (अयोध्या)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और शासन के बीच की कड़ी कहे जाने वाले राजस्व विभाग की साख आज मिल्कीपुर तहसील में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। तहसील का हाल यह है कि यहाँ आम आदमी का वाजिब काम भी बिना 'सुविधा शुल्क' के फाइलों की धूल फांकता रहता है। ताजा मामला एक लेखपाल के कथित वीडियो वायरल होने का है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यहाँ नियम-कानून नहीं, बल्कि रिश्वत की रसीदें चलती हैं। वायरल वीडियो: भ्रष्टाचार का "डिजिटल" प्रमाण? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महज एक लेखपाल की निजी संलिप्तता का मामला नहीं है, बल्कि यह उस तंत्र की सड़ांध है जो ऊपर से नीचे तक व्याप्त है। वीडियो में जिस तरह से बेखौफ होकर लेनदेन की बातें हो रही हैं, वह दर्शाता है कि भ्रष्टाचारियों के मन से प्रशासन और कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पुरानी रवायत, नया कलेवर मिल्कीपुर तहसील और एंटी करप्शन टीम का पुराना नाता रहा है। पहले भी कई 'सफेदपोश' कर्मचारी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या जेल जाने और निलंबन की कार्रवाई सिर्फ दिखावा है? अगर पुरानी कार्रवाइयों से कोई सबक लिया गया होता, तो आज फिर एक नया वीडियो जनता के बीच चर्चा का विषय न बनता। यहाँ लेखपालों की कार्यशैली देखकर लगता है कि वे जनता के सेवक नहीं, बल्कि किसी रियासत के वसूली एजेंट हैं। सिस्टम की लाचारी या मौन सहमति? जब एक गरीब किसान अपनी जमीन की पैमाइश या वरासत के लिए तहसील के चक्कर काटता है, तो उसे नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन जैसे ही 'रिश्वत' की मेज सजती है, सारे नियम किनारे हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तहसील परिसर में बिचौलियों और कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों का ऐसा मकड़जाल है जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। "क्या भ्रष्टाचार ही अब नया प्रोटोकॉल है? यदि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भी केवल 'जांच' का आश्वासन दिया जाएगा, तो यह ईमानदार जनता के साथ भद्दा मजाक होगा।" उपजिलाधिकारी की निष्ठा की अग्निपरीक्षा अब सबकी निगाहें उपजिलाधिकारी (SDM) सुधीर कुमार पर टिकी हैं। क्या वे इस वायरल वीडियो को साक्ष्य मानकर कोई ऐसी मिसाल पेश करेंगे जिससे भविष्य में कोई कर्मचारी रिश्वत लेने से पहले सौ बार सोचे? या फिर यह मामला भी पुरानी शिकायतों की तरह फाइलों के नीचे दबा दिया जाएगा? निष्कर्ष: मिल्कीपुर की जनता अब कोरे आश्वासनों से ऊब चुकी है। उसे 'जांच' नहीं, 'कार्रवाई' चाहिए। यदि प्रशासन इस बार भी नाकाम रहा, तो सरकारी कार्यालयों से आम आदमी का भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का यही सही समय है, वरना तहसीलें केवल शोषण के केंद्र बनकर रह जाएंगी।
1
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 14, 2026 08:50:06
Motihari, Bihar:पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पटजिलवा गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बनने वाले पुल का निर्माण छह महीने बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर सैकड़ों ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और बिहार सरकार, स्थानीय विधायक व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार सिकरहना तटबंध के पास बूढ़ी गंडक के चैनल पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया था। लेकिन शिलान्यास के छह महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय पुल निर्माण का वादा कर शिलान्यास और टेंडर तो कर दिया गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। वही विभाग का कहना है कि जल संसाधन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को जिला और प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में भारी परेशानी होती है। खासकर बरसात में रास्ता बंद हो जाता है और लोगों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि काम शुरू करने में उनकी ओर से कोई दिक्कत नहीं है। जैसे ही एनओसी मिल जाएगी, पुल निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। वही ग्रामीणों ने जल्द एनओसी जारी कर पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 14, 2026 08:49:55
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के जिलाधिकारी एवं तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने सभी जिला अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण के क्षेत्र में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस, न्यायालय और समाज के विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बेहद जरूरी है. इस तरह के कार्यक्रम से अधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समझने और बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को इसके प्रति संवेदनशील बनाने पर भी बल दिया गया.
62
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 14, 2026 08:49:42
Patna, Bihar:भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश प्रेस वार्ता... 12 मार्च 2026 लोकतंत्र के लिए काला दिन.. राहुल गाँधी सदन में विरोध के नाम पर पिकनिक मना रहे थे... ये अपमान है बाबा साहब का.. राहुल गांधी देश में इस तरह का दुराचार कर रहे है.. कौन सी मज़बूरी थी सदन लें मकर द्वारा पर पिकनिक मना रहे थे... राहुल गांधी चाय पीते है... रूल 384 का उलंघन है क्या राहुल गांधी क़ानून को अपने से ऊपर मानते है.. क़ानून के दृष्टि में सब बराबर है... क्या राहुल गांधी अपने आप को इससे ऊपर मानते है.... पक्ष में फैसला नहीं आया तो न्यायलय और चुनाव आयोग दोषी है... लोकतंत्र का मंदिर का अपमान किया जाता है राहुल गांधी को जवाब देना होगा... सत्ता से दूर रहकर मानसिक संतुलन बिगड़ गया है... ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है... राहुल गांधी की चिंता इसको लेकर नहीं है.. जब लोकसभा अध्य्क्ष ने मना किया फिर भी उलंघन नहीं किया.. किसी भ्रम में रहने की अवश्यकता नहीं है.. LPG का मुद्दा उठा रहे है 2014 के पहले माता बहन चूल्हा पर खाना बनाती थी.. आज सबलोग गैस पर बना रहे है.... उज्ज्वला योजना से मोदी जी ने सबको जोड़ा.. पूरा देश और बाबा साहब को मानने वाले लोगो राहुल गाँधी के कुकृत को देख रहे है.. सदन में मंत्री जी ने LPG पर और अन्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.. गैस और तेल उपलब्ध है.. कांग्रेस की अपेक्षा आज स्थिति बेहतर है.. कांग्रेस और चुनाव आयोग का विचित्र सम्बन्ध रहा है.. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है.. राज्यसभा चुनाव को लेकर कहाँ की हमलोग मजबूत है...
80
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 14, 2026 08:49:27
98
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 14, 2026 08:49:13
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक देने का मामला सामने आया है. शराब कारोबार और पैसे की लेनदेन में हत्या करने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इस संदिग्ध मौत के कारणों की जांच में जुटी है. घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव की है. युवक की संदिग्ध स्थिति में खेत शव मिला है. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और खेत में पड़े शव की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. दरअसल सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप निवासी स्वर्गीय दिलीप साह का 32 वर्षीय पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक खेत मिला है. जब सुबह ग्रामीणों ने खेत तरफ गए तो देखा कि एक शव में पड़ा है. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों के मामले की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना के आलोक पर डीएसपी टाउन 2 विनीता सिन्हा के साथ सदर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. FSL की टीम मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्रित की. बताया जा रहा है कि मृतक पुतुल शराब का कारोबार करता था और सदर थाने उसके खिलाफ शराब संबंधित मामला दर्ज है. वहीं मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है. मामले की जांच चल रही है. हालाकी मृतक की पत्नी चंचल देवी ने बताया कि उनके दादी की तबियत खराब थी. कल पुतुल उनको मायके पहुंचाने गया था और लोटनें के बाद राते 9 बजे दोनो की बात हुई थी. साथ ही उसके मोबाइल पर रस्ते में हर्ष नामक युवक से पुतुल की बात हुई थी और पुतुल हर्ष से कर्ज पर करीब दो लाख रुपया लिए हुए था. पत्नी का कहना है कि हर्ष बार बार पुतुल को जान से मारने की धमकी दे रहा था. फिलहाल सदर थाना की पुलिस को मौके पर FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुला कर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. *इनपुट - मणितोष कुमार*
38
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 14, 2026 08:48:54
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:माढ़ोताल इलाके में आत्महत्या का मामला सामने आया है बताया जाता है कि अंकित बर्मन ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। अंकित पर आरोप था कि उसने कुछ दिनों पहले अपनी प्रेमिका सीता उर्फ पल्लवी को मौत के घाट उतारा था जिसकी लाश रानीताल स्टेडियम के पास में मिली थी उसी के बाद से आरोपी की लगातार तलाश चल रही थी अंकित बर्मन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मारो तले इलाके में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है जब पुलिस ने वहां पर जाकर देखा तो मृतक की पहचान आरोपी अंकित बर्मन के रूप में हुई। अंकित पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप था इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था अंकित ने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है हो सकता है कि अपनी प्रेमिका को करने के बाद आत्मग्लानि के चलते हो सकता हो यह कदम उठाए हो फिलहाल माढ़ोताल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
104
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 14, 2026 08:48:16
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में स्थित एक टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग के मामले में देर रात बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग इतनी भयावह थी कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। दरअसल, मण्डला जिले के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राय टायर फैक्ट्री में कल रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री जबलपुर निवासी नीतेंद्र राय की है। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ओर फेक्ट्री संचालक की ओर से अभी कोई अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर करीब 18 से 20 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
70
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 14, 2026 08:48:03
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैतूल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री इस दौरान खंडेलवाल निवास पहुंचे और करीब 15 मिनट तक रुककर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुरभि बचपन से ही गंभीर कष्टों से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक पीड़ा में रहता है, तो उस पीड़ा को केवल वही परिवार समझ सकता है जिसने उसे करीब से देखा हो। सीएम ने कहा कि खंडेलवाल परिवार ने वर्षों तक इस पीड़ा को सहा है। इस दुखद घड़ी में पूरा प्रदेश और भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि सुरभि की पवित्र आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिले। सीएम के बैतूल पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी खंडेलवाल निवास के आसपास मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी。
96
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 14, 2026 08:47:47
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अवैध रेत खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में देवरी इलाके में वन अमले ने चंबल नदी से अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया मामला मुरैना वन मंडल के देवरी क्षेत्र का है, जहाँ हमराह में वन परिक्षेत्राधिकारी और गेम रेंजर समेत वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजघाट चंबल नदी से अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर स्वराज और दुपहिया ट्रॉली को जब्त किया है। ट्रॉली में करीब 2 घनเมตร चंबल नदी की रेत भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक वन अमले को देखकर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षा के लिहाज से धौलपुर के सागरपाड़ा चौकी में सुपुर्द कर दिया है。 वन विभाग द्वारा पूरे मामले में अग्रिम राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं विभाग का कहना है कि चंबल नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
77
comment0
Report
Advertisement
Back to top