Back
अनूपगढ़ में मूंग फसल पर संकट, किसान आंदोलन की तैयारी!
PKPradeep Kumar
Aug 19, 2025 11:33:48
Sri Ganganagar, Rajasthan
HYPER LOCAL
जिला-श्रीगंगानगर
विधानसभा-अनूपगढ़
लोकेशन-अनूपगढ़
दीपक अग्रवाल-9928092000
विजुअल we transfer से
https://we.tl/t-uOWInQFIPE
अनूपगढ़ में मूंग की फसल पर संकट, सिंचाई पानी को लेकर किसानों और प्रशासन की वार्ता
खबर के विजुअल, फोटो, मूंग की खराब फसल का विजुअल
किसान नेताओ और सिंचाई विभाग के अधिकारी की बाईट
हैडलाइन
अनूपगढ़ में मूंग की फसल पर संकट, सिंचाई पानी को लेकर किसानों और प्रशासन की वार्ता
इंट्रो (एंकर)
इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा के किसानों की मूंग की फसल सिंचाई पानी की कमी के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है। अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा प्रशासन से आईजीएनपी में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी की मांग की जा रही है। आज मंगलवार को अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय में एडीएम अशोक सांगवा की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के अधिकारियों में किसान नेताओं की वार्ता हुई। वही किसान नेता सुनील गोदारा ने दूरभाष पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी को किसानों की वास्तविक स्तिथि से भी अवगत करवाया। सिंचाई विभाग के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो समूह में नहर में पानी छोड़ा जाएगा और अगर परिस्थितियों सकारात्मक रहती है तो किसानों को बैलेंस पानी भी दिया जाएगा। किसान नेता राजू जाट ने सरकार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार और सिंचाई विभाग किसानों को सिंचाई पानी देने में असफल रहा है और उनके असफलता के कारण किसानों को समय पर सिंचाई पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे मूंग की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसानों ने प्रशासन को मांगे नहीं माने जाने पर शुक्रवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसान नेता ने चीफ इंजीनियर से दूरभाष पर बात कर समस्या से करवाया अवगत
आईजीएनपी की अनूपगढ़ शाखा के किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारिर्यो की अनूपगढ़ एडीएम ऑफिस के वार्ता हुई। दो दौर की वार्ता में सिंचाई विभाग के एक्सईएन के.एल बैरवा ने किसान नेताओ को अनूपगढ़ की इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी चलाने का आश्वासन दिया। किसान नेता सुनील गोदारा ने बताया कि सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी से दूरभाष पर वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि आईजीएनपी की अनूपगढ़ शाखा में 4 में से 2 समूह में पानी चलाने के लिए हनुमानगढ़ सिंचाई विभाग के कार्यालय में बैठक चल रही है। उन्होंने राज्य सरकार को चार में से दो समूह में पानी चलाने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अगर राज्य सरकार इसकी स्वीकृति देती है तो इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो ग्रुप में पानी चला दिया जाएगा।
बैलेंस पानी की मांग की
किसान नेता राजू जाट ने बताया कि अनूपगढ़ शाखा के किसानों ने इस समय खेतों में मूंग की फसल का बिजान किया हुआ है और किसान फसल को बचाने के लिए बैलेंस पानी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों में सिंचाई विभाग से मांग की है कि 21 अगस्त से 29 अगस्त तक नहर चलने के बाद जब नहर बंद होगी तो उसके बाद नहर में बैलेंस पानी छोड़ा जाए। इस पर चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी ने किसानों को दूरभाष आश्वासन दिया है कि अगर परिस्थितियों सकारात्मक रहती है तो नहर बंद होने के बाद अनूपगढ़ शाखा में किसानों को बैलेंस पानी भी दिया जाएगा।
मांग नही माने जाने पर होगा आंदोलन
किसान नेता सत्य प्रकाश सियाग ने बताया कि सिंचाई विभाग अगर किसानों को आवश्यकता अनुसार सिंचाई पानी नहीं देता तो घडसाना में शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और घडसाना के एसडीएम कार्यालय का बड़े स्तर पर घेराव किया जाएगा।
मूंग की खराब फसल के विजुअल, मीटिंग करते के विजुअल्स और फोटो
बाईट- K.L बैरवा, XEN सिंचाई विभाग, (भूरे वालो वाले)
बाईट- सुनील गोदारा, किसान नेता ( सिर पर साफा बांधे हुए)
बाईट- राजू जाट, किसान नेता (गले मे लाल पट्टी वाला साफा लिए हुए)
बाईट- सत्यप्रकाश सियाग, किसान नेता ( आंखों पर चश्मा पहने हुए और गले मे साफा लिए हुए)
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowAug 19, 2025 13:37:34Sambalpur, Odisha:
ଆଜି ସକାଳେ ଖଣ୍ଡୁଆଳ ନିକଟରେ ହୋଇଥବା ଏନକାଉଣ୍ଟର କୁ ନେଇ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଲେ ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି|
ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଆଜି ବଡି ଭୋର ସକାଳେ ଖଣ୍ଡୁଆଳ ନିକଟରେ ପୋଲିସ ସହ ଗୁଳି ବିନିମୟ ରେ ମୋତିଝରଣ ର ଏମ ଡି ସମଦ ଆହତ | ବୁର୍ଲା ଭୀମସାର ସ୍ଥାନାନ୍ତର |ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଗତକାଲି ରାତି ପ୍ରାୟ ୧୦ ଟା ସମୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ଧନୁପାଲି ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ମୋତିଝରଣ ର ଏମ ଡି ସମଦ ଓ ଏମ ଡି ୱାସୀମ ଦୁଇ ଭାଇ ଆସ୍ଫାକ ଖାନ ନାମକ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କୁ ନୃଶଂସ ଭାବେ ହତ୍ୟା କରି ଫେରାର ହୋଇ ଯାଇ ଥିଲେ | ଏ ବାବଦରେ ମୃତକ ଆସ୍ଫାକ ଙ୍କ ଭାଇ ଜଯିବ ଖାନ ଧନୁପାଲି ଥାନା ରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ |ଅଭିଯୋଗ ଆଧାର ରେ ପୋଲିସ ତରଫରୁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଟିମ ଗଠନ କରାଯାଇ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରାଯାଇଥିଲା | ସୂଚନା ମିଳିଥିଲା ଯେ ସମଦ ସମ୍ବଲପୁର ନିକଟ ରେ ଥିବା ଖଣ୍ଡୁଆଳ ଅଂଚଳ ରେ ରହିଛି |ପୋଲିସ ଟିମ ତୁରନ୍ତ ସେଠାରେ ପହଂଚି ଥିଲା |ପୋଲିସ କୁ ଦେଖି ସମଦ ଦୁଇ ରାଉଣ୍ଡ ଗୁଳି ଚାଳନା କରିଥିଲା |ପ୍ରତି ବଦଳ ରେ ପୋଲିସ ତରଫରୁ ମଧ୍ୟ ଗୁଳି ଚାଳନା କରାଯାଇଥିଲା | ଗୁଳି ବିନିମୟ ବେଳେ ସମଦ ର ବାମ ଗୋଡ଼ ର ଆଣ୍ଠୁ ତଳେ ଗୋଟିଏ ଗୁଳି ବାଜିଥିଲା ଏବଂ ପୋଲିସ ତାକୁ ଗିରଫ କରିଥିଲା | ତା ପରେ ତାକୁ ବୁର୍ଲା ଭୀମସାର ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା ତା ନିକଟରୁ ଗୋଟିଏ ୭.୬ ଏମ ଏମ ର ପିସ୍ତଲ ଓ ଗୋଟିଏ ଆପାଚି ମୋଟର ସାଇକେଲ ଜବତ କରାଯାଇଛି |ପୋଲିସ ର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଏମ ଡି ସମଦ ନାଁ ରେ ଅନେକ ଅପରାଧିକ ମାମଲା ରହିଛି |ପୋଲିସ ତରଫରୁ ତଦନ୍ତ ଜାରି ରହିଥିବା ବେଳେ ଏମ ଡି ଅସ୍ଫାକ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଫେରାର ରହି ଥିବା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |
Byte - ଶ୍ରୀମନ୍ତ ବାରିକ,ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି,ସମ୍ବଲପୁର
3
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 19, 2025 13:37:26Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଜଟଣୀ ଗଣେଶ ପୂଜା ଓ ଭସାଣି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳାର ସହ ସମାପନ ପାଇଁ ଡିସିପି ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ।
4
Report
WJWalmik Joshi
FollowAug 19, 2025 13:37:14Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi
AVB
FEED ON 2C
SLUG- 19 08JALG_PAROLA_HOME_DAMAGE
Assigned by -
Date- 19 -08-25
File _VDO 4 Photo
Byte -1to1
जळगाव,पारोळा
जळगावच्या पारोळा तालुक्यातील शेळावे गावात अतिवृष्टीमुळे तब्बल 30/40 पेक्षा अधिक घरांमध्ये चिखली नदीच्या पुराचे पाणी शिरल्याने मोठे नुकसान झाले आहे
गावात ढगफुटी सदृश्य झालेल्या पावसामुळे चिखली नदीला मोठा पूर आला, व पुराचे मोठ्या प्रमाणावर पाणी थेट घरांमध्ये शिरल्याने मोठे नुकसान झाले आहे
सर्व घरांमधील संपूर्ण संसारपयोगी साहित्य, धान्य, ,कपडे संसार उपयोग दिसतो पुराच्या पाण्यात वाहून गेले असून अंगावर घातलेले कपडे तितके शिल्लक राहिले आहे
तीन दिवस उलटूनही या घरांमध्ये अद्यापही पुराचे पाणी साचल्याचे पाहायला मिळत असून पूर किती मोठा असेल याचा अंदाज येतो..
घरात होत्याचे नव्हते झाल्याने गावातील समाज मंदिरात या नुकसानग्रस्त सर्व ग्रामस्थांची राहण्याची व्यवस्था करण्यात आली आहे..
दानशूर व्यक्तींच्या माध्यमातून या नुकसानग्रस्तांना गेल्या चार दिवसांपासून अन्न तसेच कपडे पुरविण्यात येत आहे
पुराचे पाणी घरांमध्ये शिरल्यानंतर रात्रीच्या वेळी सुदैवाने गावातील तरुण जागी असल्याने त्यांनी सर्व घरातील महिला , लहान मुलांसह वृद्धांना सुखरूप बाहेर काढले.
पुराचे पाणी घरात शिरल्यानंतर अंगावरचे कपडे आणि जीव तेवढा वाचला या शब्दात नु तरकसानग्रस्त महिलांनी आपल्या भावना व्यक्त केल्या या पिढीत गावकऱ्यांचे संवाद साधला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..
1
Report
UJUmesh Jadhav
FollowAug 19, 2025 13:37:08Thane, Maharashtra:
ब्रेकिंग...
भातसा नदीला पूर आल्याने वालकस जवळील पूल पाण्याखाली....
वालकस-बेहरे गावातील नागरिकांचा संपर्क तुटला...
ॲंकर....
काल पासून मुसळधार कोसळणाऱ्या पावसामुळे अनेक नद्यांना पूर आलेला आहे. संततधार कोसळणाऱ्या पावसामुळे भातसा नदीला ही पूर आला आहे. यामुळे कल्याण तालुक्यातील वालकस जवळील पूल पाण्याखाली गेलायं. यामुळे वालकस व बेहरे गावातील नागरिकांचा काल पासूनच शहराशी संपर्क तुटला आहे. पावसाचं प्रमाण वाढतच आहे. तसेच भातसा धरणाच्या पाणलोट क्षेत्रात वाढ होत असल्याने धराणाचे स्वयंचलीत दरवाजे उघडल्याने भातसा नदीच्या पात्रात वाढ होत आहे. यामुळे हा पूल लवकर ओसरणार नसल्याचे बोलले जात आहे. हा पूल यंदाच्या पावसाळ्यात तीसऱ्यांदा पाण्याखाली गेलाय. यामुळे येथील नागरिकांनी अतिशय बिकट परिस्थितीचा सामना करावा लागत आहे. या ठिकाणी नवीन पुलाच्या निर्मितीचे काम प्रगतीपथावर असून ते लवकरात लवकर पूर्ण व्हावे अशी मागणी ग्रामस्थ करत आहेत.
ओक्थ्रो..
१२१
3
Report
RKRishikesh Kumar
FollowAug 19, 2025 13:36:36CHANDI, Harnaut, Bihar:
स्लग।शहनवाज हुसैन न्यूज
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने वाली राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार झूठ और फरेब की राजनीति के सहारे अपनी जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जहाँ भी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, मैं उनके पीछे-पीछे जाकर उनकी पोल खोलने का काम कर रहा हूँ। सच्चाई यह है कि इस यात्रा का महागठबंधन को कोई जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। चुनाव लड़ने वाले, यानी चुनावजीवी नेता ही सिर्फ़ राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में घूम रहे हैं। इस यात्रा में साफ़ झलक रहा है कि जंगलराज में किस तरह से काम होता था। राहुल गांधी को "जननायक" बताना, असल जननायक कर्पूरी ठाकुर का सीधा अपमान है। बिहार का जननायक सिर्फ़ और सिर्फ़ कर्पूरी ठाकुर ही हैं। तेजस्वी यादव जब भी माइक पकड़ते हैं, जोश में आ जाते हैं, लेकिन अपने ही भाई तेज प्रताप यादव के सवालों का जवाब उनके पास नहीं है। और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देने की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि "खैनी चुन्ना की तरह लपेट देंगे", लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी हर भारतीय के दिलों में बसते हैं। प्रधानमंत्री का अपमान बिहार की जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
बाइट। शहनवाज हुसैन बीजेपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
1
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 19, 2025 13:36:29Sheikhpura, Bihar:
वोटर अधिकारी यात्रा का कारवां पहुंचा शेखपुरा।राहुल गांधी तेजस्वी यादव,दीपांकर भट्टाचार्य,मुकेश साहनी सहित अन्य इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे शेखपुरा के बरबीघा के डॉ श्री कृष्णा सिंह चौक के पास जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,मुकेश साहनी,दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार केशरी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुकेश साहनी दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं को देखने हुजूम उमड़ पड़ा।
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowAug 19, 2025 13:36:21Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर
बुलंदशहर में मंजीत सिंह श्योराण जनपद न्यायाधीश कोर्ट ने हत्याकांड के 12 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,
बुलंदशहर के कोतवाली सिटी इलाके में 24-08- 2012 में हुए बहुचर्चित गोली कांड में हुई वाहिद की हत्या के मामले में सुनाई सज़ा,
हत्याकांड के 15 आरोपियों के खिलाफ पुलिस दर्ज की थी चार्जशीट,
तीन आरोपियों की सुनवाई के दौरान हो चुकी है मौत,
अब 12 आरोपियों को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा,
हत्या के मामले 8 आरोपियों पर पचास पचास हजार रुपये का जुर्माना और चार आरोपियों पर पर 55 हजार 500 का लगाया गया जुर्माना
बाइट - राहुल उपाध्याय - डीजीसी
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 19, 2025 13:35:57Bhagalpur, Bihar:
एंकर- बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है इसके गिरफ्त में 15 साल के किशोर से 25 साल तक के युवा हैं। गांव गांव तक ब्राउन शुगर का प्रचलन बढ़ गया है। सूखे नशे की गिरफ्त में आकर लोग मर्डर, लूट बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे रहे। लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं कि बिहार में ब्राउन शुगर आखिर आता कहां से है। इस बीच नवगछिया पुलिस जिला की बीहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ मणिपुर की दो महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। दो किलो से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद हुआ है एक कार भी बरामद हुआ है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत ढाई से 3 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। बीहपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा है ऐसे में बिहपुर पुलिस ने जाल बिछाई उस जाल में महिला फँस गयी। महिला को सहयोग करने वाला भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतिशनगर के रहने वाले कार चालक को दबोचा गया है। मणिपुर की रहने वाली मंगला राय और संजना थापा और उसके सहयोगी गौतम राय को गिरफ्तार किया गया है।
जब्त ब्राउन शुगर की चार पेटी है जिसमे 522 ग्रामज़ 524 ग्राम, 526 ग्राम और 525 ग्राम ब्राउन शुगर है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दोनों महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर नवगछिया के मंगल कुमार को डिलीवरी करने वाली थी इससे पहले भी वह नवगछिया में डिलीवरी कर चुकी है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है मामले में कुल 5 लोगों को नामजद बनाया गया है।
PTC- अश्वनी कुमार, zee media ,,भागलपुर
Byte- प्रेरणा कुमार, एसपी नवगछिया
0
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowAug 19, 2025 13:35:43Uska Khurd, Uttar Pradesh:
एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने 24 घण्टे में आयुष सिंह हत्या कांड का खुलासा किया है । पुलिस ने इस मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। आपको बता दे कि सोमवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के राज ग्लोबल एकेडमी के पास थार गाड़ी में सवार 24 वर्षीय आयुष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आयुष कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव का निवासी था।पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी।
वीओ- इस सनसनीखेज हत्या कांड के मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि उधार के पैसे के लेन-देन के विवाद में आयुष की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। एसपी ने बताया कि सोमवार की रात आयुष सिंह अपने तीन दोस्त शिवम पासवान, सिद्धार्थ सिंह और आदर्श शुक्ला के साथ थार गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच आयुष सिंह का पैसे के लेन-देन को लेकर सिद्धार्थ सिंह और आदर्श शुक्ला से विवाद हो गया। आयुष ने दोनों को करीब 10 लाख रुपये उधार दिए थे। वह इनसे अपने पैसे मांग रहा था। पैसे को लेकर हुए विवाद के बीच आदर्श शुक्ला ने आयुष सिंह के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों फरार हो गए। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस ने इन्हें 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर इनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस , एक जिंदा कारतूस , एक थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
बाइट- संदीप कुमार मीणा, एसपी
Neeraj tripathi
Zee media
sant kabir nagar.up
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowAug 19, 2025 13:35:24Mathura, Uttar Pradesh:
वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की
मथुरा: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार ने मंगलवार को वृंदावन स्थित केशीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए यमुना नदी से दूर रहें।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नदी के किनारे न जाने की सलाह दी। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
बाइट डीएम-सिपी सिंह
0
Report
ASArvind Singh
FollowAug 19, 2025 13:34:47Noida, Uttar Pradesh:
*PM और RSS को लेकर बनाया था आपत्तिजनक कार्टून , अब सोशल मीडिया पर माफी मांगेगे, SC को दी जानकारी*
प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर विवादित कार्टून बनाने के चलते एफआईआर का सामना कर रहे इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगेंगे। मालवीय के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है कि वो फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफीनामा जारी करेंगे । मालवीय ने मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
*कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ाई*
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसीटर जनरल के एम नटराज ने कहा कि इस मामले में विवादित पोस्ट को डिलीट नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि जांच जारी है। इस दरम्यान हेमंत मालवीय को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगने दीजिए।उनसे अंडरटेकिंग ली जानी चाहिए कि वो जांच में सहयोग देंगे और दूसरी कोई हरकत नहीं करेगे ।
कोर्ट ने इस दलील से सहमति जताते हुए मालवीय को 10 दिनों में माफी मांगने को कहा है। कोर्ट ने इस दरम्यान मालवीय की गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।
*क्या था हेमंत मालवीय पर आरोप*
कोविड वैक्सीन की उपयोगिता पर सवाल उठाने वाला यह अभद्र कार्टून हेमंत मालवीय ने 2021 में बनाया था। इस कार्टून में पीएम और आरएसएस को अभद्र तरीक़े से दिखाया गया था। 2025 में एक फेसबुक यूजर ने अपनी पोस्ट में आपत्तिजनक कमेंट के साथ इस कार्टून को फिर से इस्तेमाल किया जिसके चलते इंदौर के आरएसएस कार्यकर्ता और वकील विनय जोशी ने लसूड़िया पुलिस थाने में इस साल मई मे एफआईआर दर्ज करवाई थी।
*HC से नहीं मिली थी राहत*
इससे पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जून 2025 में हेमंत मालवीय की अग्रिम ज़मानत अर्जी को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने मालवीय की भगवान शिव के बारे में अनुचित टिप्पणी और पीएम आरएसएस के अभद्र कार्टूनों का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है और विवादित कैरिकेचर बनाते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद मालवीय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowAug 19, 2025 13:34:40Srinagar, :
( TVU 9 )
EXCLUSIVE
चाइना पाकिस्तान नेक्सस ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का चेहरा बदला दिया है पारंपरिक आतंकवादी अब डिजिटल आतंकवाद बन गया है।हथियारों की घुसपैठ से लेकर आतंकी बरती तक हर काम डिजिटली किया जा रहा है।
पीटीसी
खालिद हुसैन, "जम्मू कश्मीर में आतंकवाद में एक बड़ा बदलाव आया है। पारंपरिक आतंकवादी रणनीति अब उन्नत डिजिटल आतंकवाद में बदल गई है। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चीन, पाकिस्तान को आधुनिक हथियार और संचार उपकरण प्रदान करने में मदद कर रहा है, जिनको पाकिस्तान अपनी सेना को देने के बजाई जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों तक पहुँचा रहा है।"
यह केवल एक अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट ही नहीं है, बल्कि भारतीय खुफिया एजेंसियों का भी दावा है कि चीन द्वारा पाकिस्तान को दिए जाने वाले छोटे हथियार, गोला-बारूद और संचार निगरानी उपकरणों का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा किया जाता है, जिससे जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पारंपरिक से "डिजिटल आतंकवाद" में बदल गया है। भारतीय बलों को भी मृत आतंकवादियों के शवों से बरामद हथियारों और गोला-बारूद से ऐसे कई सबूत मिले हैं।
यह सर्वविदित तथ्य है कि चीन पाकिस्तान को सबसे ज़्यादा हथियार देता है, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में लिखा है कि कथित तौर पर 2019-2025 तक पाकिस्तान के पास जो हथियारों का जखीरा चाइना से आया इसका एक बड़ा हिस्सा जम्मू कश्मीर पहुंचा है। इसमें ड्रोन जैसे मॉडर्न हथियार असॉल्ट राइफलें, ग्रेनेड, ड्रोन और आधुनिक संचार उपकरण जैसे छोटे हथियार शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान इन्हें गैर-सरकारी तत्वों को भेज देता हैं।
भारतीय सुरक्षाबलों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान हथगोले, असॉल्ट राइफलें और संचार उपकरणों सहित चीन निर्मित उपकरण बरामद भी किए हैं, जो चीनी निर्मित थे जिसे इस रिपोर्ट की पुष्टि होती है।
हाल ही में महादेव चोटियों के लीदवास क्षेत्र में ऑपरेशन महादेव के दौरान चीन निर्मित सैटेलाइट फोन और एन्क्रिप्टेड संचार उपकरण बरामद किए गए, जहाँ पहलगाम नरसंहार के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। इन उपकरणों का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादियों द्वारा किया जाता है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि पाकिस्तान की ISI ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी समूहों को चीन द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों के हस्तांतरण में मदद की है। इसमें छोटे हमलावर हथियार, विस्फोटक, हथगोले, नाइट-विज़न डिवाइस जैसे मॉडर्न हथियार शामिल हैं, जिन्हें जम्मू कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान जब्त किया गया है।
हुआवेई सैटेलाइट फोन और अल्ट्रा सेट जैसे संचार उपकरण। रिपोर्ट के अनुसार, असॉल्ट राइफल, टाइप 56 असॉल्ट राइफल, विंग लूंग II और CH-4 ड्रोन जैसे चीनी हथियार और हथगोले पाकिस्तानी सेना को आपूर्ति किए जा रहे हैं और बाद में आतंकवादी समूहों को दिए जा रहे हैं। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि घुसपैठ की कोशिशों के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ चीन निर्मित स्नाइपर राइफलों (T97 NSR राइफल) का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
चीन द्वारा निर्मित इन अत्याधुनिक हथियारों और मॉडर्न संचार एवं निगरानी तकनीकों ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को एक नया रूप दिया है। एक "डिजिटल आतंकवाद"। इन मॉडर्न संचार और निगरानी तकनीकों का उपयोग आतंकवादी समूह हमलों का समन्वय करने, पता लगाने से बचने और दुष्प्रचार करने के लिए करते हैं।
पीटीसी
खालिद हुसैन “दरअसल, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के तंत्र को ध्वस्त कर दिया और कश्मीर में आतंकवाद के इसी खात्मे को देखते हुए पाकिस्तान ने भी यही तरीका अपनाया। हथियार, गोला-बारूद, ड्रग्स जिन्हें बाद में पैसे में बदल दिया जाता है, ड्रोन के ज़रिए भेजे जा रहे हैं क्योंकि घुसपैठ मुश्किल हो गई है। सुरक्षा बलों के शिविरों और गतिविधियों पर निशाना साधने और निगरानी के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, स्थानीय भर्ती और कट्टरपंथ भी डिजिटल तरीके से किया जा रहा है और इसमें आतंकवाद के प्रायोजक के रूप में पकड़े जाने का जोखिम न्यूनतम है।”
यह सब अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद शुरू हुआ, जब सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी तंत्र को ध्वस्त कर दिया और आतंकवादियों की स्थानीय भर्ती सिंगल डिजिट में पहुँच गई और घुसपैठ लगभग असंभव हो गई।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे को देखते हुए आईएसआई ने अपनी कार्यप्रणाली बदल दी और पारंपरिक आतंकवाद को डिजिटल युद्ध में बदल दिया ताकि कम संख्या में आतंकवादी अधिकतम नुकसान पहुँचा सकें और पाकिस्तान का नाम भी किसी भी घटना से दूर रहे। पाकिस्तान ने चीन द्वारा प्रदत्त तकनीकों, मुख्यतः एन्क्रिप्टेड संचार प्रणालियों, ड्रोन घुसपैठ और निगरानी ड्रोन, और सैटेलाइट फोन जैसी संचार तकनीकों का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का स्वरूप बदल गया है। ये उपकरण वास्तविक समय में समन्वय, दूरस्थ हमले की योजना बनाने और आतंकवादियों के लिए स्थितिजन्य जागरूकता को बढ़ाने में सक्षम बनाते हैं।
रिपोर्टों से यह भी संकेत मिलता है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) में दूरसंचार अवसंरचना परियोजनाएँ शामिल हैं, जैसे कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ज़ोंग द्वारा संचालित 4जी और 5जी टावर। भारतीय खुफिया रिपोर्टों का दावा है कि ये टावर जम्मू-कश्मीर में नेटवर्क कवरेज प्रदान करते हैं, जिससे आतंकवादी सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। भारतीय खुफिया अधिकारियों ने ऐसी कई बातचीत का पता लगाया है जहाँ पीओके में चीनी दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तान में अपने आकाओं से संवाद करने के लिए किया गया था। इसके अलावा, आतंकवाद-रोधी और सीमा सुरक्षा के लिए चीन द्वारा पाकिस्तान को प्रदान की गई मॉडर्न निगरानी प्रणालियाँ, जिनमें चेहरा पहचानने वाले सॉफ़्टवेयर और ड्रोन शामिल हैं, भी सक्रिय आतंकवादियों को दी जा रही हैं। विशेष रूप से, ड्रोन का उपयोग नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जाता रहा है। भारतीय सेना 2023 से पंजाब और जम्मू कश्मीर में चीन निर्मित ड्रोनों को रोक रही है और यह अभी भी जारी है।
पहले जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पारंपरिक तरीकों जैसे घात लगाकर हमला, आईईडी विस्फोट और सुरक्षा गश्ती दलों या शिविरों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी पर निर्भर करता था। लेकिन चीन द्वारा आपूर्ति की गई तकनीकों के आने से रणनीति बदल गई है। अब आतंकवादी भारतीय बलों द्वारा अवरोधन से बचने के लिए सैटेलाइट फोन और एन्क्रिप्टेड ऐप्स का उपयोग करते हैं, जो अक्सर चीनी सर्वरों के माध्यम से रूट किए जाते हैं।
डीजेआई माविक श्रृंखला जैसे चीनी निर्मित ड्रोन का उपयोग जासूसी और हथियार तस्करी के लिए किया जाता रहा है, जिससे हमलों की सटीकता और तरीके में वृद्धि हुई है। भारत के गृह मंत्रालय की 2025 की एक रिपोर्ट में 2022 से नियंत्रण रेखा पर ड्रोन से संबंधित घटनाओं में 30% की वृद्धि का हवाला दिया गया है, और इनमें से कई घटनाओं के लिए चीनी उपकरणों को ज़िम्मेदार ठहराया गया है।
यह केवल युद्ध ही नहीं है, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, पीएएफएफ और लश्कर ऑफ़शूट टीआरएफ जैसे समूह सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और हमलों का समन्वय करने के लिए चीन निर्मित एन्क्रिप्टेड उपकरणों का लाभ उठाते हैं।
भारतीय सुरक्षा बलों ने "हाइब्रिड आतंकवाद" में वृद्धि देखी है, जिसे कम लागत में उच्च-प्रभाव वाले हमलों को अंजाम देने के लिए परिष्कृत तकनीक का उपयोग किया जाता है।
भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियाँ इसे जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के लिए चीन-पाकिस्तान के व्यापक गठजोड़ का हिस्सा मानती हैं, खासकर पीओके में सीपीईसी की मौजूदगी के ज़रिए, जिसे भारत अपना क्षेत्र मानता है। लेकिन चीन जानबूझकर अपनी भूमिका को अप्रत्यक्ष रखता है ताकि आतंकवाद के प्रायोजक के रूप में सामने न आ सके।
पीटीसी
“इस चीन-पाकिस्तान गठजोड़ ने एक परिष्कृत समर्थन प्रणाली बनाई है जो एक तरफ जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी क्षमताओं को बढ़ाती है और साथ ही आतंकवाद के प्रायोजकों को संभावित रूप से नकारने का मौका भी देती है।”
खालिद हुसैन
ज़ी मीडिया कश्मीर
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowAug 19, 2025 13:34:30Jaipur, Rajasthan:
TVU 142
नोट— खबर की फीड 19 अगस्त के टीवीयू—78 से सर्वर 142 पर इंजर्स्ट स्कूल स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— झालावाड में स्कूल गिरने की घटना के बाद भी शिक्षा विभाग सुध नहीं ले रहा,,,,पीली की तलाई आमेर स्थित राजकीय स्कूल समेत प्रदेश के स्कूल परिसर में जर्जर बिल्डिंग भवनों का जीणोद्वार नहीं होने व बिल्डिंग नहीं गिराने से खतरा बना हुआ है,,,,स्कूल प्रशासन ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए उच्चाधिकारियों को जर्जर भवन की सूचना दी गई है लेकिन शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी,,,,जिससे किसी स्कूल परिसर में झालावाड जैसी घटना नहीं हो सके,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने मौका स्कूल से स्थिति का जायजा लिया,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने स्कूल परिसर का जायजा लिया,,,,
121
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowAug 19, 2025 13:34:22Guwahati, Assam:
असम में लगातार बुलडोजर एक्शन और उसी के साथ ऊपरी असम में मियां मुसलमान को ऊपरी असम से भागने की जो कुछ सामाजिक संगठन कोशिश कर रहे हैं उसी को लेकर SALAAM TV गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इलियास अहमद से खास बातचीत की.
Guwahati High Court के सीनियर एडवोकेट इलियास अहमद से बातचीत के दौरान उन्होंने हमें कहा कि ऊपरी असम में मियां मुसलमान को कुछ तथाकथित सामाजिक संगठन जो Mia Musalman भगाने के लिए हर रोज हंगामा कर रहे हैं जो सरासर गलत है भारतीय संविधान के मुताबिक सभी जाति धर्म के लोग सभी इलाके में जाकर काम कर सकते हैं रह सकते हैं.
परंतु ऊपरी असम में जो कुछ संगठन इस तरह से मिया मुसलमान को जो भागने की बातें कर रहे हैं यह संपूर्ण इल्लीगल है.
सरकार इस पर नजर बनाना चाहिए परंतु देखा जा रहा है कि सरकार या पुलिस प्रशासन भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि आने वाले 20 26 में जो चुनाव होने जा रहे हैं इसी कारण सरकार इस तरह से देश में हिंदू मुस्लिम की एक फूट डालकर लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं जो एक राजनीतिक संयंत्र है.
और देखा जाए तो जगह-जगह बुलडोजर जो चल रही है यह भी सरासर गलत है
BYTE--- ADVOCATE ELIAS AHMED
गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowAug 19, 2025 13:33:51Ganderbal, :
मध्य कश्मीर के गंदेरबल ज़िले में 14 साल की बहन की हत्या के आरोप में बड़ी बहन गिरफ्तार। पुलिस ने सिर्फ़ 48 घंटों में मामला सुलझा लिया।
एक दुखद घटनाक्रम में, पुलिस ने अपनी छोटी बहन की हत्या के आरोप में बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। कल बटसर-सेहपोरा मार्ग पर एक 14 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और लड़की की मौत से जुड़ी परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए गहन जाँच की गई।
48 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने अपनी छोटी बहन की हत्या के आरोप में नाबालिग बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया।
गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुष्टि की कि जाँच में बड़ी बहन की इस घटना में संलिप्तता का पता चला है। उन्होंने कहा, "शव मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया गया और हमारी जाँच में मृतका की बहन की भूमिका का पता चला।"
पुलिस के अनुसार, दोनों बहनों के बीच हुई बहस हिंसा में बदल गई। एसएसपी ने बताया कि झड़प के दौरान बड़ी बहन ने छोटी बहन पर रॉड से वार किया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।
इस चौंकाने वाली घटना की व्यापक निंदा हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं, जिन्होंने इस हत्या को "जघन्य" बताया और इतनी छोटी बच्ची की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अब्दुल्ला ने इस अपराध के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा देने की माँग की और इस बात पर ज़ोर दिया कि न्याय होना चाहिए।
पुलिस ने जाँच जारी रखी है और कहा है कि मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाया जाएगा।
खालिद हुसैन
ज़ी मीडिया कश्मीर
0
Report