Back
रांची में मंत्री हफ़ीजुल हसन की तबियत अचानक बिगड़ी, क्या है सच्चाई?
KCKumar Chandan
Aug 28, 2025 07:47:15
Ranchi, Jharkhand
रांची
Slug
ZBJ_RNC_Hafijul_R
मंत्री हफ़ीजुल हसन की अचानक तबियत खराब होने के बाद कई मंत्री और विधायक उनका हाल चाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।
बाइट ...शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री
बाइट ...दीपिका पाण्डेय, मंत्री
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPrakash Pandey
FollowAug 28, 2025 10:06:13Mau, Uttar Pradesh:
स्लग - मऊ नगर पालिका की खुली नाली में डूब कर 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत मचा हड़कंप
प्रकाश पाण्डेय /मऊ
मऊ जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के बरपुर नई बस्ती मोहल्ले में खुली नाली में गिर करके 40 वर्षीय राजन सिंह की मौत हो गई है। मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं लोग नगर पालिका के लापरवाही पर सवालिया निशान उठा रहे हैं कि नगर विकास मंत्री के जनपद में नाले खुले हुए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात घर वापस लौटते समय राजन सिंह खुली नाली में गिर गए, इसमें डूब करके राजन की मौत हो गई। गुरुवार को सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका के लापरवाही से राजन सिंह की मृत्यु हुई है। नगर में कई स्थानों पर इसी तरह नाले खुले पड़े हैं जो आए दिन दुर्घटना का दावत देते रहते हैं और आज यह बड़ा हादसा हो ही गया। वहीं लोगों ने कहा कि यह नगर विकास मंत्री एके शर्मा का गृह जनपद है यहां पर काम के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन दधरातल पर क्या कुछ है वह सामने दिख रहा है।
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowAug 28, 2025 10:06:06Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली....
- बिहार में एसआईआर की रैली को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए अजय राय
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला
- बिहार में राहुल गांधी के रैली के बीच आतंकवादियों के बिहार में दाखिल होने के सवाल पर अजय राय ने कहा...
- अजय राय ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और गृह मंत्री को मैंने पत्र भी लिखा है, हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी की सुरक्षा होनी चाहिए
- पूरे देश में जिस प्रकार राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है उनको तत्काल एसपीजी की प्रोडक्शन देना चाहिए
- राहुल जी के परिवार में दो दो घटनाएं हो चुकी है, उनकी दादी उनके पिताजी के साथ राहुल जी की पूरी सुरक्षा होनी चाहिए
- अगर राहुल जी का कोई बाल बांका हुआ तो पूरे देश के अंदर आप देख सकते हो फिर त्राही त्राही की स्थिति हो जाएगी, इसलिए राहुल जी की पूरी सुरक्षा करें सरकार और एसपीजी प्रोटेक्शन दें
- बिहार में एस आई आर रैली में अखिलेश यादव के शामिल होने पर अजय राय ने कहा...
- बिल्कुल आप देख सकते हैं स्टालिन भी गए थे, अखिलेश भी जा रहे हैं, पूरे देश के लोग हमारे नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने जा रहे हैं
- अखिलेश यादव कब और कहां शामिल होंगे उनको निमंत्रण दिया गया है, उनका हम स्वागत करेंगे, डेट की बात वह बता सकते हैं
- निश्चित तौर से पूरे देश के लोगों के अंदर उत्साह है पूरे देश के कोने-कोने से बिहार के गांव एक-एक क्षेत्र का आदमी 1 तारीख को बिहार के गांधी मैदान पहुंचेगा
- बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी को गाली दी गई है..
- किसी भी व्यक्ति को कोई गाली नहीं देना चाहिए, पर जनता को जब ठगा जाएगा, जनता को जब आँख पर पट्टी बांधकर वोट लिया जाएगा, जनता को ज़ब बेवकूफ समझा जाएगा,
- आज सब लोग हक और अधिकार के लिए खड़े हैं, हम जनता को बेवकूफ बनाकर ठग कर वोट नहीं लेंगे, हम उनको काम देंगे महंगाई कम करेंगे, नौकरी देंगे रोजगार देंगे, तब जनता प्यार देगी तब जनता का सम्मान मिलेगा.
Byte : अजय राय कांग्रेस अध्यक्ष, यूपी.
0
Report
ASARUN SINGH
FollowAug 28, 2025 10:05:21Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
सड़कों पर बह रहा गंगा का पानी सड़क गायब पानी की गहरा लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं
स्कूल के बच्चे नाव में बैठकर जाते स्कूल रोज सड़कों की जगह नाव उसे करते सफर
लगभग एक दर्जन गांव जाने का रास्ता गंगा ने बहाया
फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 57 सड़कें क्षतिग्रस्त बताई गई हैं, लेकिन ज़मीन पर हालात इससे कहीं ज़्यादा भयावह हैं—सड़कों पर 5-10फीट पानी बह रहा है, और कई जगहों पर सड़कें 5-10 मीटर तक पूरी तरह गायब हो जाती हैं, जिससे ग्रामीण आवाजाही जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं।
सड़कें और यातायात की स्थिति
जिले की कई प्रमुख सड़कें टूट चुकी हैं—राजेपुर-बदायूं मार्ग, हरदोई-कमालगंज मार्ग, इन सड़कों पर बाढ़ का पानी कई बार 3 फीट तक चढ़ गया है और जलधारा की गति इतनी तेज है कि रियल टाइम में सड़क कट रही हैं।
ग्रामीणों को प्रशासन या पुलिस की रोकथाम नहीं मिल रही, लोग खुद नाव और ट्रैक्टर से इसकी पार कर रहे हैं।
162 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 50 गांव का सड़क संपर्क टूट गया। प्रशासन ने यहाँ 150 नाव तैनात की हैं।
बच्चों की शिक्षा एवं नाव से स्कूल जाना
सड़कें बाढ़ में डूब जाने से कई बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नाव चलाकर स्कूल जा रहे हैं। खुद नाव चलाने की ज़िम्मेदारी भी इन्हीं बच्चों ने ले ली है।
प्रशासन ने राहत के तौर पर नाव उपलब्ध कराई हैं, लेकिन अभी भी ज़्यादातर बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुँचने में परेशान हैं।
आंकड़े और खबर का सारांश
आंकड़ा/स्थिति सरकारी रिपोर्ट जमीनी हालात
क्षतिग्रस्त सड़कें 57 सड़कें दर्जनों सड़कें पूरी तरह गायब
बाढ़ प्रभावित गांव 162 --50 गांव का संपर्क टूटा
नाव का इंतज़ाम 150 नाव बचाव और स्कूल के लिए
बच्चों की स्कूल यात्रा — नाव व जान जोखिम में
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामने आ रहा है कि सड़कों की हालत बेहद खराब है, बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं, प्र
अगर ग्रामीणों की माने तो अभी तक मदद के नाम पर ना तो अधिकारी और ना ही स्थानीय विधायक वहां पहुंचे हैं
बाइट--नेत्रपाल ग्रामीड
बाइट--रबी पाल ग्रामीड
बाइट मुकेश ग्रामीड
ग्राउंड जीरो अरुण सिंह वॉकथ्रू
0
Report
TSTushar Srivastava
FollowAug 28, 2025 10:04:42Lucknow, Uttar Pradesh:
पैकेज
साइकिल ट्रैक का शॉट
जहां जगह-जगह दुकानें, जूस ठेले और पुलिस का बूथ नजर आ रहा है।
VO
"लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक कम करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से साइकिल ट्रैक बनाया गया था… लेकिन आज ये ट्रैक साइकिल सवारों के लिए नहीं, बल्कि दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के लिए खुला है।"
विजुअल
रिपोर्टर साइकिल चलाते हुए ट्रैक पर निकलते हैं, कुछ दूरी बाद आगे से रास्ता बंद मिलता है।
PTC
"मैं इस वक्त साइकिल ट्रैक पर हूं, लेकिन आप देख सकते हैं—कुछ ही मीटर चलने के बाद रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। यहां दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है, यहां तक कि यातायात पुलिस ने भी अपना बूथ इसी ट्रैक पर बना दिया है।"
बाइट
दुकानदार – “सब लोग लगाते हैं, हम भी दुकान लगा रहे हैं, रोज़ी-रोटी चलानी है।”
VO:
"दुकानदारों का साफ कहना है कि जब हर कोई कब्जा कर रहा है तो वो भी दुकान लगा रहे हैं। लेकिन इसका खामियाजा उन साइकिल चालकों को भुगतना पड़ रहा है जिनके लिए ये ट्रैक बनाया गया था।"
विजुअल
बंद ट्रैक, जगह-जगह ठेले, जूस की दुकानें।
VO:
"स्थिति ये है कि अधिकारी इस पूरे मामले पर बात करने को तैयार नहीं हैं। करोड़ों खर्च कर बनाया गया ये साइकिल ट्रैक फिलहाल फिटनेस और यातायात सुधार का सपना नहीं, बल्कि अतिक्रमण का गढ़ बन चुका है।"
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowAug 28, 2025 10:04:38Kawardha, Chhattisgarh:
कवर्धा ब्रेकिंग
स्कूल में शिक्षकों की कमी पर छात्र छात्राओं और पालकों का फूटा गुस्सा
झलमला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेन गेट पर बच्चों और पालकों ने जड़ा ताला
गेट के बाहर बच्चे और पालकगण नारेबाजी कर कर रहे प्रदर्शन
350 बच्चों में विषय शिक्षकों की कमी से नराज पालकों ने जताया विरोध
शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय में भी दे चुके हैं आवेदन अभी तक नहीं हुई है मांगें पूरी
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowAug 28, 2025 10:04:18Jaipur, Rajasthan:
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में शुरू हुई ग्रुप आर्ट एग्ज़िबिशन "चित्रायन– अ जर्नी थ्रू आर्ट"। इस एग्जिबिशन में चार महिला कलाकारों की पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। निधि चौधरी, निकिता टेटर, पारिधि जैन और शगुन अग्रवाल। आज इसका उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर महाराष्ट्र कैडर की IAS और आर्टिस्ट निधि चौधरी ने अपनी आर्ट जर्नी साझा की। उन्होंने बताया कि पेंटिंग उनकी बचपन की हॉबी रही, लेकिन पढ़ाई और करियर के कारण यह पैशन कहीं पीछे छूट गया। साल 2018 में बेटे के जन्म के बाद, जिसका नाम का अर्थ ही "आर्टिस्ट" है, उन्हें लगा मानो ईश्वर ने दोबारा उनके हाथ में ब्रश थमा दिया हो। इसके बाद उन्होंने फिर से पेंटिंग शुरू की।
निधि कहती हैं कि जैसे ही उन्हें वक्त मिलता है—संडे हो या शाम का कोई खाली पल—वह कैनवास पर अपने विचार उतारना पसंद करती हैं।
उनकी पेंटिंग्स की थीम ज़्यादातर स्पिरिचुअल और आध्यात्मिक भारत की कहानियों पर आधारित रहती है।
2023 में केदारनाथ यात्रा के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग्स पर आर्टवर्क बनाया, कामाख्या देवी मंदिर से प्रेरित होकर कई देवी पेंटिंग्स कीं और प्रकृति पर भी खासा काम किया।
विशेष रूप से वह एक्रेलिक पेंटिंग बनाती हैं, लेकिन ऑयल और चारकोल जैसे अन्य माध्यमों में भी हाथ आजमाती हैं।
निधि का कहना है कि पेड़ों पर काम करना उन्हें बेहद पसंद है, क्योंकि पेड़ सदियों से मानव जीवन की कहानियां कहते आए हैं। वह चाहती हैं कि इन्हीं कहानियों को अपनी पेंटिंग्स के ज़रिए नई पीढ़ी तक पहुंचा सकें।
बाइट
निधि चौधरी, IAS ऑफिसर, आर्टिस्ट (शॉर्ट हेयर, ब्लू साड़ी)
निकिता टेटर, आर्टिस्ट
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowAug 28, 2025 10:04:11Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2808ZRJ_PRTP_PARV_KGR_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : अरनोद
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : अरनोद में जैन समाज ने श्रद्धा और भक्ति से मनाया पर्युषण पर्व
एंकर/इंट्रो : अरनोद में जैन श्वेतांबर समाज में आठ दिवसीय पर्युषण पर्व बड़े धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। प्रतिदिन मंदिर में प्रभु की अंगरचना, कल्पसूत्र वाचन, रंगोली सज्जा, आरती और सामूहिक प्रतिक्रमण हुआ। मुंबई से आए भाई सुमित किरोडीया ने प्रवचनों में संयम, अहिंसा और क्षमा का महत्व बताते हुए इसे आत्मशुद्धि व जागरण का पर्व बताया। अंतिम दिन सामूहिक पारणा और क्षमायाचना हुई, जहां समाजजनों ने “मिच्छामि दुक्कडम्” कहकर आपसी सौहार्द व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी अवनीश जैन और संजय शाह ने दी।
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowAug 28, 2025 10:04:04Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, छोटा पुल और घाट डूबे।
wt नदी से
0
Report

Mandsaur, Madhya Pradesh:
कोर्ट रोड से पशुपतिनाथ मंदिर की ओर जा रहा एक इलेक्ट्रिक रिक्शा अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। रिक्शा में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर को तत्काल मौके पर भेजा गया। उक्त बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ई रिक्शा चालक से संपर्क स्थापित कर क्रेन की मदद से निकाला गया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 28, 2025 10:03:34Jodhpur, Rajasthan:
बालेसर : जोधपुर
जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज
इनफॉर्मर:लक्ष्मण दान चारण
M : 9983952115
@ LaxmanDanchara1
खबर गांव री
बालेसर जोधपुर कस्बे में सालासर सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन,
शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के आतिथ्य में पोस्टर का किया विमोचन,
प्रथम नगरपालिका चेयरमैन रेवंतराम सांखला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का 31 को आयोजन,
रामस्नेही उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेसर में 31 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन,
इस मौके पर बबलू सांखला, बाबूलाल सोलंकी, माणकलाल खिन्योणी, पार्षद कैलाश चंद्र सोनी सहित तमाम लोग रहे मौजूद।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 28, 2025 10:03:25Sambalpur, Odisha:
(FIRST PTC)
ନିର୍ଦ୍ଧାରିତ ଲଗ୍ନ ଅନୁଯାୟୀ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କ ଠାରେ ଲାଗି ହେଲା ନବାନ୍ନ |ବ୍ରହ୍ମପଣ୍ଡିତ ମହାସଭା ଦ୍ୱାରା ଗଣନା କରାଯାଇଥିବା ଲଗ୍ନ ଅନୁଯାୟୀ ଅଗଷ୍ଟ ୨୮ ତାରିଖ ସକାଳ ୧୦.୩୩ ମିନିଟ ରୁ ୧୦.୫୫ ମଧ୍ୟେ ମା ଙ୍କ ଠାରେ ନବାନ୍ନ ଲାଗି କରାଯାଇଛି |ଆଜି ବଡି ଭୋର ସକାଳୁ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କୁ ସ୍ନାନ କରାଇବା ପରେ ଶ୍ରୀଙ୍ଗାର ଓ ଅଳଙ୍କାର ରେ ଭୁଷିତ କରାଯାଇଥିଲା |ତା ପରେ ୧୧୫ ପାର୍ଶ୍ୱ ଦେବଦେବୀଙ୍କୁ ସ୍ନାନ କରାଯାଇ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ସାଜସଜ୍ଜା କରାଯାଇଥିଲା | ଠିକ ସକାଳ ୧୦ ସମୟରେ ଚାରି ପୂଜକ ଙ୍କ ଘରୁ ମା ଙ୍କ ପାଇଁ ନବାନ୍ନ ଭୋଗ ଆସିଥିଲା |ଠିକ ସାଢେ ଦଶ ଟା ରେ ମନ୍ଦିର ଗର୍ଭ ଗୃହ କୁ ଯାଇ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ରୀତିନୀତି ରେ ପୂଜା କରାଯିବା ସହ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା ନବାନ୍ନ ଲାଗି|ଠିକ ୧୦.୫୫ ମିନିଟ ରେ ନବାନ୍ନ ଲାଗି ପରେ ପାର୍ଶ୍ଵ ଦେବଦେବୀ ଙ୍କୁ ନବାନ୍ନ ଲାଗି କରାଯାଇଥିଲା |ତା ପରେ ମହାଆଳତି ହୋଇ ମା ଙ୍କ ଠାରେ ଅନ୍ନ ଭୋଗ ଲାଗିଥିଲା|ପରାଵର୍ତ୍ତି ସମୟ ଗୋଟିଏ ରୁ ଏବେ ଭକ୍ତ ଙ୍କୁ ସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ଦେଉଛନ୍ତି ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ |
Byte - ସୌରଭ ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ,ଭକ୍ତ
Byte - ପଞ୍ଚାନନ ତ୍ରିପାଠୀ,ଭକ୍ତ
Byte - ଅମ୍ବିକା ରାଏ,ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ
Byte - ସଞ୍ଜୟ ବାବୁ, ସଭାପତି,ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଟ୍ରଷ୍ଟ ବୋର୍ଡ
(END PTC)
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowAug 28, 2025 10:03:19Paradeep, Odisha:
Slug - Sri Ganesh
Dt - 28/08/2025
Place - Paradip
Format - Avb
Anchor - ପାରାଦୀପ ର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ପୂଜା ପାଇଛନ୍ତି ଶ୍ରୀ ଗଣେଶ। ସେଥି ମଧ୍ୟରୁ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ରେଲୱେ କଲୋନୀ ରେ 'ମହାତ୍ମାଗାନ୍ଧୀ ୟୁଥ୍ କ୍ଲବ' ତରଫରୁ ୧୭ତମ ଗଣେଶ ପୂଜା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି ପୂଜାରେ ସମସ୍ତ କ୍ଲବ ର ସଦସ୍ୟ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ପୂଜାକୁ ମହା ଆଡମ୍ବର ସହକାରେ ପାଳନ କରିଛନ୍ତି। କ୍ଲବ ତରଫରୁ ପ୍ରତିବର୍ଷ ଗଣେଶ ପୂଜାରେ ମୂର୍ତ୍ତି ଓ ମଣ୍ଡପ କୁ ଆକର୍ଷଣ କରିବା ପାଇଁ ସାଜସଜ୍ଜା ଉପରେ ଧ୍ୟାନ ଦିଆ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ଚଳିତ ଥର ମୂର୍ତ୍ତି ଉପରେ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଧ୍ୟାନ ଦିଆ ଯାଇଛି। ଯାହା ଫଳରେ ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଶ୍ରୀ ଗଣେଶ କୁ ଦେଖି ଘଣ୍ଟା ଘଣ୍ଟା ଧରି ଛିଡା ହୋଇ ରହୁଛନ୍ତି। ସଂନ୍ଧ୍ୟା ସମୟରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଙ୍କ ପ୍ରବଳ ଭିଡ ଲାଗି ରହିଥିବା ବେଳେ ଆନନ୍ଦ ଉଲ୍ଲାସ ସହକାରେ ଲୋକେ ଶ୍ରୀ ଗଣେଶ କୁ ଦର୍ଶନ କରୁଥିବା ଦେଖିବା କୁ ମିଳିଛି। କ୍ଲବ ର ସଦସ୍ୟ ମାନେ ଗଣେଶ ପୂଜା ରେ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ କିପରି ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ସହ ସମାପନ ହେବ ସେଥିପାଇଁ ସମସ୍ତ ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। କ୍ଲବ ପକ୍ଷରୁ ଆୟୋଜିତ ଗଣେଶ ପୂଜା ରେ ସମସ୍ତ ରେଲୱେ କଲୋନୀ ବାସୀ ସହଯୋଗ କରିଥିବା ବେଳେ ମହାତ୍ମାଗାନ୍ଧୀ ୟୁଥ୍ କ୍ଲବ ର ସଦସ୍ୟ ମାନେ ସମସ୍ତ ପାରାଦୀପ ବାସୀ ଙ୍କୁ ରେଲୱେ କଲୋନୀ ବିଘ୍ନ ବିନାଶକଙ୍କ ପୂଜା ର ଗଜାନନ ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି।
ବାଇଟ -୧-
ବାଇଟ -୨-
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
SSSandeep Singh
FollowAug 28, 2025 10:03:07Kullu, Himachal Pradesh:
लाहौल की दो लोकेशन्स से 4 मरीजों को किया एयरलिफ्ट, भारतीय सेना के 2 चिता हेलीकॉप्टर से भुंतर की लैंडिंग
एंकर- हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल स्पीति पिछले तीन दिनों से देश और दुनिया से कट चुका है, आपात स्थिति में चार मरीजों को सेना की मदद से 2 हेलीकॉप्टर में भुंतर एयरपोर्ट लाया गया है। इसी मामले पर लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा से खास बातचीत हुई है। आइये सुन लेते हैं।
R-TT विधायक, लाहौल स्पीति,
R-हेलीकॉप्टर के दृश्य
स्टोरी बाई
संदीप सिंह
शिमला
feed sent through LU70
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 28, 2025 10:02:54DMC, Chandigarh:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता
विधानसभा सत्र खत्म होने के अगले ही दिन मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन केवल एक एजेंडा के लिए किया गया
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार चला रही है कल्याणकारी योजनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए हैं, जिनमें महिलाओं की अहम भूमिका
महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नित्य नई योजनाएं कर रही है लागू
हमारी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई
विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा उसे हम गीता के समान मानते हैं
संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे हमारी सरकार लगातार कर रही है पूरे
विपक्ष घोषणापत्र को सरकार में आते ही भूल जाती है
आज कैबिनेट ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा
इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा
पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम
आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा
योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होंने चाहिए
इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं
यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा
सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं, जिनमें आवेदिका को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं),सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से मिल रही है पेंशन
इन महिलाओं को इस योजना का भी अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा
जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हों जाएंगी
जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी
हमारा अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा
आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हम न केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे, वरन एक ऐप भी लॉन्च करेंगे
इस ऐप के जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएँ घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है
हर संभावित पात्र महिला को हम एसएमएस करेंगे कि आप उस ऐप पर आवेदन कर दें
सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी
सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा
योजना में पहले चरण में करीब 22 लाख महिलाओं को फायदा होगा। पहले चरण में हर साल 5000 करोड़ खर्च होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बाढ़ आई है। काफी नुक्सान हुआ है। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मैंने उनसे कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता पंजाब के साथ है। यदि आपको कोई भी आवश्यकता पड़े तो आप मुझे निःसंकोच बताएं। आप जहां कहेंगे आपको तुरंत हर सहायता भेजी जाएगी
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 28, 2025 10:02:51Jodhpur, Rajasthan:
नोट यह खबर सर को बताकर चलावे
FEED BY TVU 79
जोधपुर शहर में एक विज्ञापन जहा चर्चा का विषय बना हुआ है तो वही हिन्दूवादी संगठन के लोगो में भी आक्रोश दिखाई दे रहा है। एक कम्पनी की ओर से गणेश चौथ पर विज्ञापन जारी किया गया जिसमें प्रथम पूज्य भगवान गणेश के हाथो में तेल की बोतल देकर उन्हे अपना ब्रांड एम्बेसेडर बना दिया है। हिन्दूवादी संगठन के लोगो का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाए आहत हो रही है हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है इस तरह से कोई भी हमारे देवताओं को बाजारों में बेच रहा है वह गलत है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है उनका कहना है कि कम्पनी माफी मांगे । हिन्दू देवताओं को इस तरह से तेल कम्पनी द्वारा बाजार बेचा गया है वो गैर कानूनी है इसके लिए नाराजगी जाहिर की है कहा कि देवताओं का अपमान सहन नही किया जाएगा। भगवान गणेश के हाथो में ही तेल की बोतल रखकर उसे बेचने का तरीका निकाला वो गलत है उन लोगो का कहना है कि कम्पनी अपने फायदे के लिए हिन्दू देवताओं का उपयोग नही कर सकती है लेकिन उसके बावजूद शहर में ऐसा हुआ है कम्पनी को इसका खंडन करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए।
बाइट पवन आसोपा प्रांत अध्यक्ष दाधिच समाज
बाइट अक्षय कुमार युवा अध्यक्ष
तेल कम्पनी का यह विज्ञापन लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो य ह विज्ञापन लगातार सोशल रहा है लोगो में इस विज्ञापन को लेकर आक्रोश भी नजर आने लगा है आमतौर पर विज्ञापन में भगवान को फोटो तो देखा जाता है लेकिन कम्पनी ने तो हद कर दी भगवान गणेश के हाथ में अपने ही तेल की बोतल रखकर बडा विज्ञापन जारी कर दिया है ऐसे में हर कोई आने वाले समय में भगवान का चित्रण अपने अपने लाभ के लिए करने लग जाएगा तो क्या अब भगवान के पास यही काम बच गया है कि वो कम्पनियों का विज्ञापन करे और कम्पनियां अपने अपने लाभ के लिए उनका उपयोग करे।
0
Report