Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

मेरठ में मुठभेड़: तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

PGPARAS GOYAL
Nov 17, 2025 04:46:59
मेरठ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार एक आरोपी के पैर में लगी गोली तीनों आरोपियों ने कुछ दिनों पहले महिला प्रधान के घर पर दिया था फायरिंग की वारदात को अंजाम घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे थे तीनों आरोपी मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के पाली गांव का था मामला बाइट अभिजीत कुमार एसपी देहात
75
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
LBLAILESH BARGAJE
Nov 17, 2025 06:54:33
Pune, Maharashtra:अहिल्यानगर खारे कर्जुने, इसळक, आणि निंबळक परिसरात चिमुकल्यांवर हल्ला करणारा नरभक्षक बिबट्या अखेर जेरबंद.... तीन दिवसात दोन चिमुकल्यांवर बिबट्याने केला होता हल्ला.... हल्ल्यात पाच वर्षीय रियांका पवार हिचा झाला होता मृत्यू तर दहा वर्षीय राजवीर कोतकर झाला होता गंभीर जखमी.. तर बिबट्याला ठार करण्याच्या मागणीसाठी तिन्ही गावच्या गावाकऱ्यांनी गाव बंद ठेवून नगर मनमाड हायवेवर केला होता रास्ता रोको... गावाकऱ्यांच्या आक्रमक पवित्र्यानंतर बिबट्याला ठार मारण्याची मिळाली होती परवानगी.... परंतु ठार करण्यापूर्वीचं बिबट्या झाला जेरबंद तर पिंजऱ्यात अडकलेल्या बिबट्याला वन विभागा कर्मचाऱ्यांनी ताब्यात घेऊन नेले वन विभागात....
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Nov 17, 2025 06:54:05
Chinsurah, West Bengal:বিহারে বিজেপির জয়ে চাঁপদানীতে বিজয় মিছিল বিজেপির। মিছিল শেষে BJP কর্মিদের উপর হামলা ভাঙচুরের অভিযোগ, তৃনমূল আশ্রিতদের বিরুদ্ধে। অভিযোগ অস্বীকার করে তৃনমূলের দাবী,নিজেদের গন্ডোগোল তৃনমূলের ঘারে চাপাতে চাইছে বিজেপি। বিহারের ভোটে বিরাট জয় হয়েছে এনডিএ জোটের।রবিবার হুগলির চাঁপদানি পুরসভার ১২ ও ২২ নম্বর ওয়ার্ডে বিজয় মিছিল বার করে বিজেপি কর্মীরা। অভিযোগ,মিছিল শেষ হতে ভারতীয় কিষাণ মোর্চার সভাপতি সঞ্জয় চৌধুরীর বাড়ির সামনে গিয়ে গালিগালাজ করে মারধোর করে তৃনমূল আশ্রিত কয়েকজন। এরপর গভীর রাতে ২২ নম্বর ওয়ার্ডে বিজেপি পরিচালিত একটি ক্লাবে ভাঙচুর চালানো হয়। স্থানীয় বিজেপি নেতা হরি মিশ্র অভিযোগ করেন,তৃণমূলের গুন্ডারা এই কাজ করেছে। হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলার তৃণমূল সভাপতি এবং চাঁপদানীর বিধায়ক অরিন্দম গুঁইন বলেন,২২ নম্বর ওয়ার্ডে একটা ক্লাব ভেঙেছে।সেটা নিয়ে বিজেপি একটা নোংরা রাজনীতি করছে।বলছে বিজেপির পার্টি অফিস তৃণমূল নাকি ভেঙেছে।সম্পূর্ণ মিথ্যা কথা।সবাই জানে ওটা একটা ক্লাব এবং সেটা বিজেপির নিজেদের গন্ডগোলের জেরেই ভেঙেছে।মানুষকে এরা ভুল বোঝাচ্ছে।এসব করে কোন লাভ হবে না মানুষের সঙ্গে থাকতে হবে。
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Nov 17, 2025 06:53:55
Jaipur, Rajasthan:रीको इंडस्ट्रियल एरिया के भगवती पेपर मील गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री बिना फायर NOC और आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के ही संचालित हो रही थी। रीको इलाके में कई फैक्ट्रियों में फायर NOC और उपकरणों के ही संचालित होने की जानकारी सामने आई है। पेपर मील के गोदाम के पास शराब की फैक्ट्री भी संचालित है, जहां स्प्रिट रखी रहती है। गनीमत रही कि आग की चिंगारी उस तक नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि स्प्रिट तेजी से आग पकड़ती है। चौमूं AFO जय कुमार जांगिड़ ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। आग करीब 10 घंटे से लगी बताई जा रही है और प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जांच चल रही है। एक दर्जन दमकल मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। फैक्ट्री में रखे पेपर रोल जल रहे हैं और बड़े पैमाने पर सामान जलकर राख हो गया है। राहत-बचाव कार्य में दमकल कर्मी लगे हैं।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 17, 2025 06:53:40
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्य पर्यटन द्वार मदला के सभी 49 गाइड हड़ताल पर बैठे. सैलानी बिना गाइड के सफारी पर गए, निराशा दिखी. विश्व विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्य पर्यटन गेट मदला पर से बिना गाइड के सैलानियों ने प्रवेश किया. सैलानियों में गाइड न मिलने पर हताशा दिखी. अन्य क्षेत्र के 10 गाइडों के प्रवेश से पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्य 49 गाइड खासे नाराज हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. इसलिए आज पन्ना टाइगर रिजर्व मुख्य पर्यटन गेट मदला के सभी 49 गाइड हड़ताल पर हैं. मदला गेट पर कार्यरत महिला गाइड ने बताया कि जब वह पन्ना टाइगर रिजर्व के सहायक क्षेत्र संचालक मोहित सूद के पास अपनी समस्या सुनाने गए तो उन्होंने अभद्रता करते हुए भगा दिया. बाइट — लखन गाइड, बाइट — पुष्पा ठाकुर महिला गाइड (अन्य महिला गाइडों के साथ) बाइट — महेंद्र सिंह सरपंच मडला
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 17, 2025 06:53:29
Sagar, Madhya Pradesh:अब एक और आय ए ایس सायबर ठगो के निशाने पर, कलेक्टर के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आई डी.. एंकर/ इन दिनों सायबर ठगो के निशाने पर एमपी के आय ए एस अफसर है और ये ठग उनके नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने की फिराक में है। कुछ दिन पहले दमोह के कलेक्टर सुधीर कोचर की फोटो लगाकर वियतनाम के मोबाइल नंबर पर वॉट्सएप एकाउंट बनाया गया और इसे लेकर दमोह कलेक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो अब दमोह से लगे सागर जिले में भी कलेक्टर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है जब उनके नाम और वास्तविक फोटो को लगाकर फेसबुक आई डी बनाई गई है। दरअसल बीते कुछ दिनों से सागर और आसपास रहने वाले लोगों को सागर कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से बनी फेसबुक आई डी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रही थी, लोग जिले के मुखिया की फ्रेंड रिक्वेस्ट को देखकर बेहद खुश हो रहे थे कि कलेक्टर उन्हें अपनी मित्रता सूची में शामिल कर रहे हैं और लोगों ने लपक कर रिक्वेस्ट को स्वीकार किया लेकिन कुछ जागरूक लोगों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने कलेक्टर संदीप जी आर से संपर्क किया और उन्हें इस फेसबुक आई डी के बारे में बताया और जब खुद डीएम संदीप जी आर ने इस आईडी को देखा तो वो हैरान रह गए क्योंकि इसमें न सिर्फ उनका नाम था बल्कि उन्हीं की फोटो प्रोफाइल पिक्चर में लगाई गई थी। कलेक्टर ने इस बात को गंभीरता से लिया और सागर सायबर सेल में इसकी सूचना दी है और पता लगाने को कहा है कि आखिर कौन ये सब कुछ कर रहा है। कलेक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर बकायदा ट्वीट कर ये साफ किया है कि जिस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट मिल रही है वो फर्जी आई डी है और इससे उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि इस आईडी या उनके नाम से कोई किसी भी प्रकार की डिमांड करे या मदद या पैसों की मांग करे तो लोग उसे पूरा न करें और सतर्क और सावधान रहें।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Nov 17, 2025 06:53:22
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Nov 17, 2025 06:53:13
Patna, Bihar:2005 में सत्ता से हटने के बाद राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास रहने के लिए मिला था और इस आवास में लालू परिवार अपने 7 बेटियों और 2 बेटों के साथ रहने आ गए और बदलते वक्त के साथ इस आवास में रौनक भी भी बढ़ी पर तेजप्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी के कुछ ही दिनों बाद जब घर से बहु को निकाला गया और फिर बड़े बेटे तेजप्रताप को निकाला गया तो परिवार का दुर्दिन शुरू हुआ और तेजप्रताप ने जयचंद को आरोपित किया । जयचंद यानी संजय यादव जो आरजेडी से राज्य सभा सदस्य है और तेजेस्वी के दोस्त हैं पर आरोप लगने शुरू हुए और जब चुनावी नतीजों के बाद रोहिणी ने आरोप लगाया तो उसे भी बाहर कर दिया गया। उसके बाद रागनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी बाहर हुई और अब इस आवास में तेजेस्वी और उनकी पत्नी राजश्री और मीसा के साथ लालू राबड़ी है। परिवार से बहु बेटी को निकाले जाने के बाद इस आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है।
0
comment0
Report
SKShubham Koli
Nov 17, 2025 06:52:57
Thane, Maharashtra:ठाणे डोंबिवली नंतर आता भिवंडी क्षेत्रामधील तब्बल दीaad ते 2000 अनधिकृत दुकानांवर प्रशासनाचे होणार कारवाई.. दुकान धारकांनी घेतली उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांची भेट.. उच्च न्यायालयाच्या आदेशानुसार गेल्या काही दिवसांपासून ठाणे महानगरपालिका व कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्रामध्ये मोठ्या प्रमाणात कारवाईला वेग आला आहे अशातच आता भिवंडी क्षेत्रातील अंजुर फाटा येथील तब्बल दीaad ते दोन हजार दुकानांवर प्रशासनच्या वतीने कारवाई करण्यात येणार आहे रोड वाइंडिंग चे कारण देत ही कारवाई केली जाणार असल्याचं दुकान धारकांना सांगितले मात्र अनेक वर्षांपासून आम्ही त्या ठिकाणी दुकाने चालवत आहोत आमचा देखील प्रशासनाने विचार करावा आम्हाला देखील योग्य तिथे जागा मिळावी अन्यथा कारवाई थांबविण्यात यावी अशा मागण्यांना अनुसरून अनेक दुकानधारकांनी उपमुख्यमंत्री शिंदे यांची भेट घेतली.. शिंदे यांनी तात्काळ अधिकाऱ्यांना फोन लावत कारवाईला स्थगिती आणली आहे असे यावेळी दुकानधारक म्हणाले आहेत...
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Nov 17, 2025 06:51:24
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर कलेक्टर कार्यालय के सामने खुले नाले में BSF का ऊंट गिरा , रेस्क्यू जारी घंटों की मशक्कत के बाद भी ऊंट बाहर नहीं ,जवान लगातार प्रयासरत प्रशिक्षित ऊंट होने से नुकसान की आशंका ,अत्यधिक सावधानी बरती जा रही BSF जवान और स्थानीय लोग मिलकर ऊंट को निकालने की कोशिश में खुले नाले की खुली लापरवाही उजागर ,प्रशासन पर सवाल ऊंट को बिना चोट पहुंचाए निकालने की कोशिश , टीमें अलर्ट घटनास्थल पर भीड़ एकत्र , सुरक्षा के लिए जवान मौके पर संकरा और गहरा नाला ,रेस्क्यू टीम को आ रही मुश्किलें BSF कैंप से अतिरिक्त मदद और उपकरण मंगवाए गए अधिकारियों की मोनिटरिंग , ऊंट को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश
0
comment0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
Nov 17, 2025 06:50:16
Amravati, Maharashtra:अमरावतीच्या तिवशात दुचाकीचा भीषण अपघात; अपघात होताच दुचाकीने पेट, अपघातात एकाचा मृत्यू तर एक मुलगी गंभीर जखमी. अमरावती जिल्ह्यातील तिवसा येथे दुचाकीचा भीषण अपघात झाला आहे. या अपघातात एक व्यक्ती ठार झाला असून एक मुलगी गंभीर जखमी झाली आहे. अपघातानतंर दुचाकीने पेट घेतली असून या अपघातात दुचाकी पूर्णपणे जळून खाक झाली आहे. तिवसा बसस्थानका समोरील ही घटना असून दुचाकीने अचानक पेट घेतल्याने परिसरात काही काळ भीतीचे वातावरण निर्माण झाले होते. मात्र नागरिकांच्या सतर्कतेने आणि अग्निशमन दलाच्या मदतीने आगीवर नियंत्रण मिळवण्यात आले आहे. दरम्यान संजय पाटील असं मृतकाचे नावं असून गंभीर जखमी असलेल्या मुलीवर रुग्णालयात उपचार सुरू आहे。
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Nov 17, 2025 06:49:34
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र स्तिथ बैजनाथ नगर में एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं । चोरों ने लाखों के जेवरात सहित लाखो के नगदी पर हाथ साफ किया हैं । हालांकि एक घर मे चोर चोरी करने में असफल रहें ,लेकिन एक घर मे चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं । जिस घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं वहाँ शराब की बोतल भी बरामद की गई हैं जिससे प्रतीत होता हैं कि चोरों ने पहले शराब का सेवन किया उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।फिलहाल तिलैया पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई हैं । पीड़ित अनिल साव ने बताया कि वे लोग गाँव छथियारी मे गई हुए थे और उन्हें आज पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ हैं और जब वे घर पहुँचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात और नगद 3 लाख रुपये गायब थे ।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Nov 17, 2025 06:49:19
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) नीमच की टीम ने चित्तौरगढ़ जिले के निंबाहेड़ा-छोटी सादड़ी रोड पर स्थित नरसिंहगढ़ टोल प्लाजा पर एक पिकअप वाहन से 5.193 किलोग्राम अफीम जब्त की। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। सीबीएन अधिकारियों ने नरसिंहगढ़ टोल प्लाजा पर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई अफीम मिली। जो अलग-अलग पॉलिथीन में भरी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मादक पदार्थ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से लाया गया था। इसे नागौर जिले की ओर सप्लाई के लिये ले जाया जा रहा था। सीबीएन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त अफीम और पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 17, 2025 06:49:02
Sagar, Madhya Pradesh:अजब एमपी का गजब कारनामा, कई दिनों से बावड़ी में मरी पड़ी रही गाय, पानी का उपयोग करते रहे लोग.. अब सूबे के सागर से एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक सार्वजनिक बावड़ी का पानी लोग पीने के साथ बाकी उपयोग में करते रहे और जब उसी बावड़ी में उन्होंने सड़ा हुआ एक गाय का शव देखा तो अब पूरा का पूरा गांव दहशत में है और लोगों के स्वास्थ्य के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। मामला सागर जिले के मालथोन ब्लाक के नाऊ ढाना ग्राम पंचायत के नानोनी गांव का है यहां प्राचीन मंदिर के पास एक पुरानी बावड़ी है। पूरे गांव के लोगों के लिए ये बड़ा जलस्रोत है और मंदिर की इस बावड़ी को पवित्र मानकर लोग इसी का पानी पीने के लिए उपयोग करते है। ये बावड़ी सही मायने में गांव की लाइफ लाइन है और रोजाना लोगों के तमाम उपयोग के लिए इसका पानी ही सहारा भी हैं। हमेशा की तरह लोग इसका पानी बेखौफ होकर के रहे थे लेकिन दो दिन पहले अचानक पानी में बदबू आने लगी और पानी का स्वाद कुछ बदला तो गांव के लोगों में खलबली मच गई, की आखिर बदबू की वजह क्या है? परेशान लोगों ने जब बावड़ी के अंदर देखा तो एक गाय का सड़ा हुआ शव उसमें तैर रहा था, ये घटना सामने आई तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई और लोगों में डर बैठ गया। जिस हालत में गाय का शव मिला वो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये गाय कई दिनों पहले इस बावड़ी में गिरी और कई दिन बाद उसका शव ऊपर आया। स्वाभाविक है जब कई दिनों तक शव बावड़ी के अन्दर डला रहा तो उसने पानी को भी प्रदूषित किया होगा और उसका प्रमाण इस पानी से आने वाली बदबू से रही है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गाय के शव को बाहर निकाला लेकिन अब गांव वाले खासे टेंशन में है क्योंकि हर एक ने इस पानी का उपयोग किया है और ग्रामीण किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं कि ये पानी कहीं लोगों की तबियत न बिगाड़ दे, लोग इन्फेक्शन का शिकार न हो जाएं जबकि कुछ लोग बीते हफ्ते भर से बुखार से पीड़ित भी बताए जा रहे हैं और हालात लोगों में इन्फेक्शन फैलने की संभावना से इनकार करने वाले नहीं है। दहशत के साए में जी रहे लोगों में अब ग्राम पंचायत और सिस्टम को लेकर खासा आक्रोश है। ग्रामीणों की माने तो ये पहला मौका नहीं जब इस बावड़ी में ऐसा कुछ हुआ है बल्कि चार महीने पहले भी एक गाय की बछिया इसमें गिर गई थी लेकिन समय पर उसे जीवित बाहर निकाला गया था लेकिन इस बार किसी को भी गाय नजर नहीं आईं। दरअसल इस सार्वजनिक बावड़ी के हालात ठीक नहीं है, बावड़ी जीर्ण शीर्ण हालत में है और उसकी मुंडेर कई सालों से टूटी पड़ी है और सुरक्षित न होने की वजह से जानवर इसमें गिर सकते हैं और गिर भी जाते है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच और सचिव मनमानी करते हैं और बार बार इस बावड़ी की तरफ ध्यान दिलाने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है कि इस जलस्त्रोत को सुरक्षित किया जा सके। बहरहाल अब बीमारी फैलने जैसी आशंकाओं के बीच नानोनी गांव के वाशिंदे प्रशासन से बावड़ी को ठीक कराने की मांग की साथ गांव में हेल्थ चेकअप कैंप लगाने की मांग कर रहे है ताकि लोगों को ये पता चल सके कि बावड़ी का दूषित पानी पीने और उपयोग करने से उनके शरीरों पर कोई दुष्परिणाम तो नहीं पड़ा और लोग डर से बाहर निकल पाएं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top