Back
कांग्रेस पर मनोज सिंह का हमला: आपातकाल का काला अध्याय!
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग। बीजेपी पीसी न्यूज नालंदा
लोकेशन।नालंदा
मोबाइल:9304231471
डेस्क।बिहार
एंकर: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। नालंदा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही संविधान विरोधी रही है।प्रदेश मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र और संविधान को कुचला, वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान और आरक्षण विरोधी होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय था। मनोज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, संविधान की प्रति लेकर लोगों को गुमराह करते हैं और देश में डर का माहौल बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज खुद को संविधान का रक्षक बता रहे हैं, वही वास्तव में उसके सबसे बड़े भक्षक बन चुके हैं।वंशवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसे दलों में परिवारवाद चरम पर है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक और बिहार में लालू प्रसाद यादव से लेकर राबड़ी देवी और फिर तेजस्वी यादव तक, सत्ता परिवार के ही इर्द-गिर्द घूमती रही है।
बाइट।मनोज सिंह प्रदेश मंत्री बीजेपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement