Back
डूंगरपुर दौरे पर मन्नालाल रावत का बड़ा हमला: धर्मांतरण बिल
ASAkhilesh Sharma
Sept 13, 2025 09:02:44
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा-डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन-डूंगरपुर
हेडलाइन- सांसद मन्नालाल रावत का डूंगरपुर दौरा, धर्मांतरण विरोधी बिल पर बोले सांसद, कहा - बीएपी सांसद राजकुमार रोत आदिवासियों ओर उनकी संस्कृति के बड़े दुश्मन, वे ईसाईयों की विचारधारा पर चल रहे
एंकर इंट्रो- भाजपा से उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान सांसद मन्नालाल रावत ने धर्मांतरण विरोधी बिल को लेकर बीएपी के सांसद राजकुमार रोत पर बड़ा हमला बोला है। सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि बीएपी सांसद राजकुमार रोत आदिवासियों ओर उनकी संस्कृति के बड़े दुश्मन है और वे ईसाईयों की विचारधारा पर चल रहे है | वही जब देश की संसद ने जब वक्फ संशोधन अधिनियम आया था तब उन्होंने विरोध किया था। उस समय वो ओवैसी के साथ खड़े थे। वो आतंकवादियों को फंडिंग करने वाले एक एमपी राशिद के साथ खड़े थे।
बॉडी- डूंगरपुर सर्किट हॉउस में मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोटे में कोटा आरक्षण वाली व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। सरकार ये व्यवस्था लागू कर रही थी। लेकिन डूंगरपुर -बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार उस समय जनजातियों के हक के विरोध में खड़े थे। वे भीलों के आरक्षण का भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी अधिनियम पेश किया गया तो बीएपी के विधायक विरोध करते नजर आए। ये समाज के ठेकेदार के नाम पर जनजातियों के दुश्मन है। जनजातियों की संस्कृति के दुश्मन है और हानि पहुंचाना चाहते है। ये जिनके विचारों से चल रहे है वे कैथोलिक चर्च रांची से आता है। पादरी वैरियर एल्विन का विचार है। अंग्रेजों के विद्वान मैक्समूलर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे है। इससे वे जनजातियों के साथ पाप कर रहे है जो जनजाति समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
आदिवासियों के आरक्षण का 72% लाभ धर्मांतरित लोग उठा रहे
सांसद मन्नालाल रावत ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि इसका सबसे बड़ा नुकसान आदिवासी समाज को हो रहा है। एसटी को मिलने वाले आरक्षण में से 72%, छात्रवृत्तियों का 70%, विकास अनुदान का 68% धर्मांतरित लोग फायदा उठा रहे है। जो एसटी के नाम का है। ये अनैतिक कार्य ओर आदिवासियों के हक को छिनने वाला है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण विरोध को लेकर 22 राज्यों में समाज आंदोलन कर रहा है। सभी चाहते है कि इसमें संशोधन हो उसे डीलिस्टिंग मूमेंट कहते है। उन्होंने कहा कि एससी की तर्ज पर ही एसटी की परिभाषा होनी चाहिए और जल्द ही इसमें सुधार होगा। क्योंकि भारत का विचार भी बाबा साहब आंबेडकर ओर संविधान के विचार है। जो एससी है वहीं हिन्दू है तो जो हिंदू है वहीं एसटी होना चाहिए।
ईसाईयों के दबाव में आकर कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी बिल नहीं लाए, ये कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप
सांसद मन्नालाल ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने 1950 में जब केंद्र में विधि मंत्री थे तब 2 नोटिफिकेशन जारी किए थे। पहला अनुसूचित जनजातियों के बारे में उन्होंने स्पष्ट लिखा जिसने सनातन छोड़ दिया है वो एससी नहीं है। बाबा साहब सबसे बड़े हिंदूवादी थे। उन्होंने सनातन संस्कृति, परंपरा का ध्यान रखा। लेकिन षडयंत्र पूर्वक कुछ लोगों ने एसटी की परिभाषा को खुला रख दिया ओर उसमें ये कंडीशन नहीं डालने दी। उस समय कांग्रेस एक बड़े नेता कार्तिक बुरा ने ये प्रश्न इंदिरा गांधी के सामने रखा। उन्होंने लगातार संघर्ष किया। लेकिन इंदिरा गांधी ओर बाकी सब लोग जो इसाइयों के 50 प्रतिनिधि थे। नागालैंड और मेघालय के तत्कालीन मुख्यमंत्री के दबाव में आकर, उनकी धमकी से होने नहीं दिया। अगर एसटी धर्मांतरित लोग बाहर निकाल दिए तो अलग देश की मांग करेंगे। इस धमकी के दबाव में आकर कांग्रेस ने बड़ा पाप किया। जिसे जनजाति समाज आज भी भुगत रहा है।
बाईट-1 मन्नालाल रावत सांसद उदयपुर
बाईट-2 मन्नालाल रावत सांसद उदयपुर
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MVManish Vani
FollowSept 13, 2025 11:18:051
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 13, 2025 11:17:47Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଭଗ୍ନାବଶେଷ ତଳୁ ଜଣେ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର। ଆଉ ୩/୪ ଜଣ ଫସି ରହିଥିବା ଆଶଙ୍କା। ଏବେ ବି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି।
୧. ବାଇଟ - ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ।
୨. ବାଇଟ
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 11:17:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TAJ PALACE RECEIVES BOMB THREAT VIA EMAIL/ VISUALS FROM HOTEL TAJ PALACE
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 13, 2025 11:17:280
Report
RRRaju Raj
FollowSept 13, 2025 11:17:200
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowSept 13, 2025 11:17:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 13, 2025 11:17:070
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowSept 13, 2025 11:16:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 13, 2025 11:16:500
Report
KRKishore Roy
FollowSept 13, 2025 11:16:350
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 13, 2025 11:16:190
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 13, 2025 11:16:090
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowSept 13, 2025 11:15:580
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 13, 2025 11:15:390
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 13, 2025 11:15:260
Report