Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा पुलिस ने नक्सलियों को रंगे हाथ पकड़ा, बड़ा खुलासा!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:57:28
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा - प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लेवी का पैसा लेने आए पीएलएफआई नक्सली संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को कुड़ू थाना पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए धर दबोचा है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत लवागाई में पुलिया निर्माण कार्य करने वाले संवेदक से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पी एल एफ आई के द्वारा लगातार लेवी की मांग की जा रही थी और लेवी नहीं देने पर जान से मारने और आगजनी करने की धमकी दी जा रही थी। वही बीते दिन पूल निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने का प्रयास किया गया और पी एल एफ आई नक्सली संगठन के नाम पर पोस्टरबाजी की गई। वही लोहरदगा पुलिस द्वारा जाल बिछाकर नक्सलियों को लेवी के पैसे देने के लिए बुलाया गया और रंगेहाथ 30 हजार रुपए के साथ दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान खूंटी जिला के घाघरा गांव के रहने वाले निखिल मुंडा उर्फ पिंटू और सुनील संगा के रूप में हुई है। लोहरदगा पुलिस प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पी एल एफ आई के मास्टरमाइंड और गिरोह के और भी नक्सलियों के धड़ पकड़ में जुटी हुई है। बाइट - सादिक अनवर रिजवी, एसपी लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट पर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement