icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
127308
PKPushpender Kumar1 Jul 2025, 08:05 am

गांव जेवली में शराब ठेका बंद, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा!

Charkhi Dadri, Haryana:गांव जेवली के ग्रामीणों ने शराब ठेका को ताला जड़ा, रोष जताया : युवक के साथ मारपीट करने के विरोध में ग्रामीणों ने बवाल काटा : ग्रामीणांे ने ठोस कार्रवाई होने तक ताला नहीं खोलने का लिया निर्णय चरखी दादरी। गांव जेवली में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक युवक के साथ अवैध शराब बेचने के आरोप लगा मारपीट की गई है। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया। लेकिन ग्रामीणों ने कार्रवाई से पहले ठेके पर लगाया ताला खोलने से साफ मना कर दिया है। बता दें कि गांव की महिलाएं व पुरुष गांव जेवली में शराब ठेके पर एकत्रित हुए और वहां रोष जताया। ग्रामीण कांता देवी व विजय इत्यादि का कहना है कि गांव के युवक दीपक के साथ संबंधित ठेकेदार के लोगों ने गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप लगाते हुए बीती शाम को मारपीट की है। उन्होंने कहा कि युवक पर झुठे आरोप लगा उसे मारा गया है जिसे ग्रामीण सहन नहीं करेंगे। इसी के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने सेल्समैन को बाहर कर शराब ठेके पर ताला लगा दिया और शराब ठेके के सामने ही बाढड़ा-झोझू सड़कमार्ग पर रोड जाम करने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया। जिसके बाद ग्रामीण ठेके के सामने से घर चले गए लेकिन ग्रामीणों ने शराब ठेके पर लगाया ताला नहीं खोला। ग्रामीणों ने कहा कि तब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी वे ताला नहीं खोलेंगे। इनपुट : शराब ठेका पर ताला लगाते ग्रामीण, रोष प्रदर्शन करते व जाम लगाने का प्रयास करते ग्रामीणों के शाटस बाइट : कांता देवी व विजय, ग्रामीण
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NGT आदेश की पालना नहीं, कोटपूतली के जोधपुरा में ग्रामीणों का फिर उग्र प्रदर्शन

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के जोधपुरा गांव में अल्ट्राटेक सीमेंट फैैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों की पालना न होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट पर हंगामे और विरोध प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मिलीभगत चल रही है, जिसके कारण अदालती आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। करीब 5 महीने पहले एनजीटी कोर्ट ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किये थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने आज तक उन आदेशों की पालना सुनिश्चित नहीं की। प्रशासन की इस ढिलाई के कारण हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है। सालों से चल रहा है जोधपुरा में संघर्ष...यह कोई नया मामला नहीं है। जोधपुरा गांव के लोग प्रदूषण और अन्य समस्याओं को लेकर पिछले कई सालों से लगातार धरने पर बैठे हैं। लंबे संघर्ष के बाद 5 महीने पहले एनजीटी से ग्रामीणों के पक्ष में कार्रवाई के आदेश आए थे, लेकिन धरातल पर कोई एक्शन नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। सैकड़ों ग्रामीणों के कलेक्ट्रेट पहुंचने और धरने पर बैठ जाने से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और कलेक्टर के बाहर धरना जारी था।
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ का संत कबीरनगर दौरा: 475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ आज सन्तकबीरनगर दौरे पर हैं। सीएम जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बंसवारी गांव के प्राचीन बैजूनाथ धाम में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी का आगमन दोपहर करीब 4 बजे होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सन्तकबीरनगर की धनघटा और गोरखपुर जिले की खजनी विधान सभा क्षेत्र के कुल 475 करोड़ रुपये की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनमें से सन्तकबीरनगर जिले की 54.42 करोड़ की 17 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा । जबकि, 170.37 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। वहीं गोरखपुर की खजनी विधानसभा के 67 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण जब कि 183 करोड़ की 64 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी शिलान्यास करँगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करँगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद समेत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले में सीएम योगी के जनपद आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह है। मुख्यमंत्री के आगमन से जनपद को विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिक्खों के कूच के आह्वान के बाद अलर्ट

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर : निहंग सिक्खों के उत्तराखंड कूच के आह्वान के बाद आज उत्तराखंड बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है... दरअसल बीती 16 मई को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिक्खों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की घटना के बाद 4 निहंग सिक्खों को गिरफ्तार कर लिया गया था... इसके विरोध में आज निहंग सिक्खों ने कर्णप्रयाग कूच करने का आह्वान किया था... आज बड़ी संख्या में पंजाब से निहंग सिक्खों के प्रदेश में पहुँचने की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है... प्रदेश के कुल्हाल बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, बॉर्डर पर जिले की कई थानों की फोर्स सहित बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स मोर्चा संभाले हुए नजर आ रही है...
0
0
Report

फर्जी ताइक्वाण्डो प्रमाण-पत्र: एसओजी जांच, टोगोबार संघ के पूर्व सचिव गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण-पत्र एसओजी जांच मामला मामले में टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुद्धाराम टांक गिरफ्तार फर्जी ई-मेल आईडी से फेक वेरिफिकेशन रिपोर्ट भेजने वाले आरोपी बिमलेन्दू कुमार झा और सहयोगी कमल सिंह हो चुके है गिरफ़्तार नामजद 38 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई है जारी 20 अभ्यर्थियों, तीन सहयोगियों और एक दलाल हो चुके गिरफ़्तार बुद्धाराम क़ो मिले थे डेढ़ लाख रूपये बैकडेटेड राष्ट्रीय खेल प्रमाण-पत्र दिया था आरोपी ने जोधपुर जिले में टोगोबार खेल संघ का सचिव रहा था आरोपी
0
0
Report
Advertisement

करनाल के बड़े गांव में जमीन विवाद में दादा की गोली हत्या

Karnal, Haryana:करनाल के बड़ा गांव में रिश्तों का खून -- रिश्तों पर ही भारी पड़ा जमीन का विवाद,जमीनी विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप, वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार। करनाल जिले के बड़ा गांव में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जमीनी विवाद के चलते 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दिनदहाड़े चली गोली, मौके पर मचा हड़कंप : प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पहले लोगों को लगा कि कहीं पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि गांव के बुजुर्ग किसान दर्शन सिंह को गोली मारी गई है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बराबर बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद : पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पोता जमीन के हिस्से को लेकर नाराज था और इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जांच एजेंसियां परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही हैं और पूरे विवाद की पृष्ठभूमि को खंगाल रही हैं। सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज : जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में कथित तौर पर आरोपी अपने दादा को मोटरसाइकिल पर लेकर आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। पुलिस का दावा है कि वारदात के कई महत्वपूर्ण पहलू कैमरों में कैद हुए हैं, जिन्हें जांच का आधार بنایا जा रहा है। बेटी बोली— पिता ने मेहनत से बनाई थी संपत्ति : मृतक की बेटी तारों ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा था। उनके अनुसार, दर्शन सिंह ने अपनी मेहनत से गांव में चार दुकानें, एक कोठी और करीब 12 किले जमीन खरीदी थी। घटना की सूचना मिलते ही वह करनाल से गांव पहुंचीं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी और पिता की हत्या ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक, लोगों ने जताया दुख : ग्रामीणों का कहना है कि दर्शन सिंह एक शांत स्वभाव के और मेहनती किसान थे। खेती-बाड़ी के काम से जुड़े रहने वाले दर्शन सिंह की गांव में अच्छी छवि थी। उनकी हत्या की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि जमीन का विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा कि रिश्तों का ही खून हो जाएगा। पुलिस की जांच तेज, आरोपी की तलाश जारी : पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद कर लिए हैं और एफएसएल टीम ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग को कितनी गोलियां लगीं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट : डीएसपी सतीश गौतम बाइट : मृतक की बेटी तारों बाइट : पड़ोसी नवीन
0
0
Report

रांची में 28-30 जून को पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को ड्रॉप्स

Ranchi, Jharkhand:रांची जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस बार जिले में 5 लाख 55 हजार 524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 जून को विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दी जाएंगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 14 वर्षों से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है और यह सफलता आम लोगों के सहयोग तथा नियमित टीकाकरण अभियान के कारण संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से देश, राज्य और रांची जिला हमेशा पोलियो मुक्त बना रहेगा。
0
0
Report

भागलपुर में 3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान

Banka, Bihar:भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ रह रहा था, महिला का पति बाहर प्रदेश में काम करता है और वह अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती थी। घटना के दिन सूरज कुमार अपने घर गया था और वहां से लौटने के बाद महिला के पास पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे की हालत में था, जिसे महिला ने फटकार लगाई। इसके बाद सूरज ने अचानक इमारत की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के भाई ने महिला पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

शिवहर में मोहर्रम से पहले अखाड़ों के बीच हिंसक भिड़ंत, 45 नामजद

Sheohar, Bihar:शिवहर में मोहर्रम से एक दिन पूर्व ही 2 अखाड़ों में हिंसक भिड़ंत की खबर सामने आई है। गुरुवार को अहले सुबह ताजिया घुमाने के दौरान 2 अखाड़ों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि शिवहर के मंसुरी अखाड़ा और इस्लामिया अखाड़ा का ताजिया घुमाने के दौरान आपस में विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते लठिया डंडा एक दूसरे पर बरसाने लगे इतना ही नहीं दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी बरसाये गए हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में शिवहर शहर पूरी तरह रणक्षेत्र बन चुका है। तकरीबन एक घंटे तक दोनों अखाड़ों के उपद्रवियों का तांडव चलता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद यह हंगामा शांत हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से तकरीबन 45 लोगों को नामजद किया गया है और 30 अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइट अनुशील कुमार (डीएसपी शिवहर) बाइट - मो दाऊद आलम (मंसूर अखाड़ा अध्यक्ष) बाइट - मो शमीम राज (इस्लामिया अखाड़ा)
0
0
Report

फरीदाबाद में स्टंट कर रहे ऑटो चालक को 15500 चालान के साथ माफी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में ऑटो चालक द्वारा स्टंट करने के मामले में अब ऑटो चालक माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। कानून का डंडा चलाते ही ऑटो चालक को यातायात के नियम याद आ गए हैं पुलिस में इस ऑटो चालक का 15500 का चालान भी किया है। ऑटो चालक के पास ना तो लाइसेंस है इसके अलावा कई और नियमों का उल्लंघन भी ऑटो चालक ने किया है। फरीदाबाद में इस ऑटो चालक के वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें ऑटो चालक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा था जैसे ही पुलिस को इस ऑटो चालक के बारे में पता चला तो पुलिस ने तुरंत आरोपी को पड़कर इसका चालान किया है। इसके बाद ऑटो चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top