icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811311
RKRaj Kishore8 Aug 2025, 11:01 am

लखीसराय पुलिस ने लौटाए 20 चोरी हुए मोबाइल, जानें कैसे मिली मदद!

Lakhisarai, Bihar:DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-MOBILE DATE:-08.08.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। मोबाइल फोन की चोरी या गुम हो जाना लोगों की जीवन में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में किसी का खोया हुआ मोबाइल उसे वापस मिल जाय तो यह किसी सौगात से कम नहीं होता। लखीसराय पुलिस ने इसी सोच को आगे बढ़ाते पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 20 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग तीन लाख बताया गया। एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय में मोबाइल धारकों को उनका फोन सौंपा। एसपी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानों एवं ओपी क्षेत्रों में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों को तकनीकी जांच एवं साइबर सेल की मदद से ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है। उसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को विधिवत रूप से सौंपा जा रहा है। इस पहल ने लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है एवं अपराध के विरुद्ध एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। बाइट - अजय कुमार, एसपी, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय मंजू रिणवा बनी सभापति, भाजपा-कांग्रेस को झटका

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा ने सभापति पद पर शानदार जीत दर्ज की। 60 पार्षदों के मतदान में मंजू रिणवा को 35 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की विनीता बत्तरा को 16 वोटों के अंतर से मात दी; कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। जीत के साथ ही नगरपरिषद परिसर और समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ उठी। चुनाव परिणाम में एक अहम बात यह रही कि कांग्रेस के 10 पार्षदों में से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। मंजू रिणवा के खाते में 35 वोट आए और उन्होंने स्पष्ट बहुमत के साथ सभापति पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद मंजू रिणवा के पति और पूर्व सभापति सुमित रिणवा ने शहरवासियों और पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने उनकी धर्मपत्नी को इतना प्यार और स्नेह दिया है और सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें सभापति की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि मंजू रिणवा इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगी। सुमित रिणवा ने कहा कि शहर में पानी निकासी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा; जल्द ही एसटीपी बनाकर पानी निकासी समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विजय के बाद अपने बयान में सुमित रिणवा ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और उनके पुत्र के बारे में भी कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहे तो फिर चुनाव क्यों होंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों के लिए भी उन्होंने आभार जताया।
0
0
Report

गरिमा शर्मा ने बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत दर्ज कराई

Begun, Rajasthan:बेगू, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की गरिमा शर्मा ने जीत हासिल की है। पंचायत समिति सभागार में हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ममता धाकड़ के पक्ष में 11 वोट पड़े। इस तरह गरिमा शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए गरिमा शर्मा को विजयी बताया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने गरिमा शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में एटीएम लूट: चार चक्का वाहन से गैस कटर से लाखों की चोरी

Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ चोरों ने एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपये की चोरी की, बारदात झंझारपुर थाना के लेंगरा चौक के पास की है। IDBI बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 3 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। चार चक्का वाहन से कटर मशीन के साथ पहुंचा था बदमाश। झंझारपुर IDBI बैंक एटीएम को नकाबपोश अपराधियों ने कटर मशीन से काटकर चोरों ने 3.8 लाख की चोरी कर फरार हो गया है। घटना आज अहले सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है। IDBI बैंक खुलने के बाद जब एटीएम देखने प्रबंधक गये, बैंक के गार्ड एटीएम की सटर उठाया और अधिकारी अंदर गए तो एटीएम मशीन टूटा हुआ था, मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाबत IDBI बैंक के प्रबंधक राकेश झा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक सवा तीन बजे चार चक्के के वाहन से अपराधी आए। जहां एक बाहर में वॉच फुल है तो दूसरा अपराधी मुंह में मास्क और पूरा शरीर उजला कपड़ा से ढका था। एटीएम के अंदर पहुंचकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा के ऊपर स्प्रे किया, फिर गैस कटर से चेस्ट बोल्ट को काटकर लाखों रुपये लेकर चले गए। बताया जा रहा है इस तरह की वारदातें पहली बार झंझारपुर में हुई है। झंझारपुर NH27 से रेलवे स्टेशन झंझारपुर, लखनौर मधेपुर आदि स्थान पर जाने वाले मुख्य पथ रहने के बावजूद बेखौफ अपराधी ने आराम से गाड़ी लगाकर घटना को अंजाम दे रहा था। लोग इस चालू मुख्य सड़क पर हुई बारदात से पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report

नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े युवक की हत्या

Pariaunna, Bihar:खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभाबिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोभा बिगहा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव से बाहर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रंगदारी की मांग को लेकर युवक को निशाना बनाया गया। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजन कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बता रहे हैं, जिनके आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जमुई: नाबालिगों से छेड़छाड़ के मामले में 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास इस वक्त मौजूद हैं, जहां बीते 19 सितम्बर की शाम दो नाबालिग युवक-युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, मिथिलेश्वर और गोलू के नाम सामने आए हैं. घटना को लेकर तीनों असामाजिक तत्व नाबालिक बताए जाते हैं. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले को लेकर एसआईटी टीम बनाई गई है. घटना में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो और की पहचान कर ली गई है, उसके खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. घटना में जितने भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिस तरह से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. वही 19 तारीख की देवरात्रि पुलिस बस्ती और अधिकारी के खिलाफ जांच पड़ताल की जाएगी और जिनकी भी लापरवाही होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात जमुई एसपी ने कही है. अब देखना यह होगा कि इतने बड़े जगह ने अपराध के बाद भी पुलिस पदाधिकारी पर भी क्या कुछ कार्रवाई होती है या फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी लगातार पुलिस पर उठ रहे सवाल को लेकर लीपापोती करके छोड़ दिया जाता है.
0
0
Report

पटना में ठगी: महिला से सोने की चेन झांसा देकर दो महिलाएं फरार

Patna, Bihar:पटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहार राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के पास ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला जीविका से जुड़ी हैं और रजिस्ट्री ऑफिस में ड्यूटी करने जा रही थीं। महिला के अनुसार, रास्ते में एक महिला ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ लिया और उनके कान की एक बाली खुलवा ली। इसके बाद वह उन्हें दूसरी महिला के पास ले गई, जहां दूसरी बाली भी खुलवा ली गई। पीड़िता का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उन्हें सोने की चेन देने का झांसा दिया और बदले में डुप्लीकेट चेन थमा दी। इसके बाद दोनों महिलाएं उन्हें ऑटो से पुल के पास ले जाकर उतारकर फरार हो गईं। पीड़िता के मुताबिक, दोनों बालियों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। घटना सुबह 10 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है।
0
0
Report

मालपुरा टोंक में भाजपा उम्मीदवार जिनेन्द्र जैन पालिकाध्यक्ष: 22 मतों से जीत

Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा में भाजपा के जिनेन्द्र जैन की जीत, 22 मतों से बने पालिकाध्यक्ष भाजपा के जिनेन्द्र जैन ने 22 मतों से जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया और समर्थकों ने जिनेन्द्र जैन को बधाई दी। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने जीत के बाद कहा कि मालपुरा शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और शहर से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने की बात कही। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम नरेंद्र कुमार मीणा ने जिनेन्द्र जैन को पालिकाध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। जिनेन्द्र जैन की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नगरपालिका में नए बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास कार्यों को लेकर भी लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से 15 सूत्रीय मांगों के निपटारे के लिए मुलाकात की

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन, पूर्व में तीनों एडीएम के साथ हुई वार्ता से संतुष्ट न होने पर डीएम से मिलने पहुंचा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल, जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की कई मांगो को तत्काल पूरा किया, जिलाधिकारी ने शेष मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का दिया आश्वासन, पूर्व में कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप कर मांगें न पूरी होने पर आज से आंदोलन की दी थी चेतावनी, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
0
0
Report

जमशेदपुर के एकलव्य मॉडल स्कूल में अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) कांटासोल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। अभिभावकों ने विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक होने पर प्राचार्य के स्थानांतरण सहित प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय का संचालन, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था अपेक्षित स्तर पर नहीं चल रही है, जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुविधाओं पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय-समय पर समस्याओं और सुझावों को विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। अभिभावकों ने कई बिंदुओं को उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और देखरेख को लेकर गंभीर सवाल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को नदी में स्नान के लिए भेजा जाता है तथा पूर्व में एक छात्रा के हॉस्टल से बाहर चले जाने की घटना भी सामने आ चुकी है। इसके अलावा विद्यार्थियों पर अनुचित आरोप लगाने, निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध नहीं कराने तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार सब्जियों में कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है. इसके साथ ही अभिभावकों ने विद्यालय में नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक नहीं होने, विद्यार्थियों को समय पर तेल, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश और सैनिटरी पैड जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराने तथा कॉपी-कलम जैसी शैक्षणिक सामग्री के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में प्रशासनिक खामियां और अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है。
0
0
Report

UCC को लेकर केंद्र-विरोध में भिड़ंत तेज, सुरेंदर यादव का अमित शाह पर हमला

Jehanabad, Bihar:समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजद के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद से सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। गृह मंत्री द्वारा 2029 से पहले देश में UCC लागू करने के संकेत पर पलटवार करते हुए सुरेंद्र यादव ने दावा किया कि 2029 में केंद्र सरकार की सत्ता समाप्त हो जाएगी। यह मैं कोई चुनौती नहीं दे रहा हूं, बल्कि भविष्यवाणी कर रहा हूं। वे जितनी पूजा करना है कर लें, जितना दीया जलाना है जला लें, सब दीया बुझने वाला है। 2029 में सब समाप्त हो जाएगा। अपने दावे को मजबूती देते हुए राजद सांसद ने अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके 40 साल के राजनीतिक करियर में उन्होंने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच साबित हुई हैं। सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस सरकार का जाना तय है और इसे कोई नहीं बचा सकता। गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाता रहा है। राजद समेत कई विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कदम देश की विविधता और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाला है। जहानाबाद सांसद के इस कड़े रुख और दीया बुझने वाले बयान के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा गर्माने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top