Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
लद्दाख: CEC ने LG से भूमि मुद्दों पर चर्चा; नॉटोर लैंड सहित विकास पर वार्ता
WMWaqar Manzoor
Mar 02, 2026 08:00:11
Former Chief Executive Councillor (CEC), LAHDC Leh, Shri Tashi Gyalson, called on the Lieutenant Governor of Ladakh, Kavinder Gupta, at New Delhi and held a constructive discussion on various land-related matters, including issues pertaining to Nautor Land. During the meeting, Shri Tashi Gyalson apprised the Hon’ble Lt Governor of concerns and suggestions regarding land management and procedural clarity to ensure equitable and transparent resolution of cases, particularly those involving Nautor Land. Shri Tashi Gyalson also lauded the Hon’ble Lt Governor for his recent visit to CSIR–Central Scientific Instruments Organisation, Chandigarh, and Indian Institute of Technology Jammu, undertaken with the objective of further strengthening skill-development opportunities for the youth of Ladakh. The Lt Governor assured that the Administration remains committed to addressing genuine concerns in accordance with existing rules and regulations, safeguarding the interests of the local populace while ensuring sustainable development. He further reiterated the Administration’s focus on empowering Ladakhi youth through strategic collaborations with premier institutions, fostering entrepreneurship, and strengthening local skill ecosystems to meet emerging challenges and opportunities. Meanwhile, Shri Anmol, President of Swadeshi Jagran Manch, Chandigarh, also called on the Hon’ble Lt Governor. During the interaction, he apprised the Lt Governor of initiatives being undertaken by the organisation to promote self-reliance, indigenous industries, and sustainable economic practices. The Hon’ble Lt Governor appreciated the efforts aimed at promoting “Vocal for Local” initiatives and emphasized the importance of strengthening grassroots economic models in the union territory. He highlighted the Administration’s commitment to fostering a balanced approach to development that preserves Ladakh’s unique cultural and ecological heritage while ensuring economic growth.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RBRAMESH BALI
Mar 02, 2026 09:35:49
Chikri Ban, :पुंछ में आज आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबरों के बाद गहरा दुख और भारी रोष देखा गया है। बताया जा रहा है कि इस खबर के सामने आते ही विभिन्न समुदायों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुंछ में सभी समुदायों के लोगों ने कृष्ण चंद पार्क में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए अहम है और इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महसूस किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कल पुंछ में पूर्ण बंद रखा जाएगा, ताकि इस घटना पर शोक व्यक्त किया जा सके और एकजुटता का संदेश दिया जा सके। प्रतिभागियों ने शांति, सद्भाव और न्याय की कामना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज को एकजुट रहने की जरूरत है。
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 02, 2026 09:35:11
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सोहागपुर थाना क्षेत्र के शोभापुर के पास स्थित ग्राम भटगांव में देर रात हुए डबल शूटआउट से इलाके में सनसनी फैल गई। घर की छत पर बने बाथरूम में युवक और युवती के शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक देर रात युवती से मिलने आया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात है ताकि किसी प्रकार की अफवाह और तनाव की स्थिति न बने।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Mar 02, 2026 09:34:46
Pithoragarh, Uttarakhand:पूर्व सैनिकों ने 15 वे दिन भी जारी रखा अपना धरना आंदोलन, कहां जब तक नहीं होगी मांगे पूरी तब तक नहीं मनाएंगे होली, जिस दिन होगी मांगे पूरी उसी दिन होगी हमारी होली पूर्व सैनिकों ने कहा कि आज सभी लोग पूरे भारतवर्ष में होली के रंगों में अपने होली मना रहे हैं और हमारी होली बेरंग है लेकिन हम पूर्व सैनिकों को सरकार के द्वारा अनदेखी करने की वजह से आज आंदोलन में बैठे रहना पड़ रहा है अपने परिवार से दूर हम पिथौरागढ़ जनपद के टकाना रामलीला फील्ड में आंदोलनरत हैं लगातार हमारे द्वारा जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से मांग की जा रही है लेकिन कोई भी हमारी बात सुनने को राजी नहीं पूर्व सैनिक संगठन ने यह भी कहा हमलोग तब तक कोई भी त्यौहार नहीं मनائेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी ना हो और हमारी होली उसी दिन होगी जिस दिन सरकार हमारी मांगे पूरी करेगी और पर्यावरण बटालियन को पिथौरागढ़ से विस्थापित होने से रोकेगी पिथौरागढ़ में तैनात पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन आज को 15 वे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय के टकाना रामलीला मैदान में प्रदर्शन के साथ ही अलग अलग क्षेत्र में भी पूर्व सैनिकों ने आक्रोश जताया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पर्यावरण बटालियन सीमांत जिले की पहचान होने के साथ रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। हिमालयी क्षेत्र से बटालियन का स्थानांतरण पर्यावरणीय दृष्टि से अनुचित बताया गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थानांतरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। हल्द्वानी समेत अन्य क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिकों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 02, 2026 09:34:08
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । होली के दिन विवादित जामा मस्जिद में रमजान की नमाज का नहीं बदलेगा वक्त. विवादित जामा मस्जिद में तय वक्त पर रमजान की नमाज अदा करेंगे मुस्लिम. विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बयान देकर कहा कि विवादित जामा मस्जिद में दोपहर 1.40 बजे होती है नमाज; नमाज के वक्त से पहले ही संपन्न हो जाती है होली. होली के दिन एहतियात के तौर पर होली जुलूस मार्ग से नहीं गुजरेंगे नमाज. मस्जिदों में नमाज के लिए अलग रास्ते से पहुंचने की हिदायत. अगर प्रशासन की ओर से नमाज का वक्त बदलने की मांग सामने आयेगी तो जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी विचार करेगी. मुस्लिम धर्म गुरु गुलाम साबिर ने भी होली के दिन सभी मस्जिदों में तय वक्त पर नमाज अदा करने की बात कही. तर्क देकर कहा: तय वक्त पर अदा नहीं की गई नमाज कुबूल नहीं होती. मुस्लिम धर्म गुरु गुलाम साबिर ने होली के त्यौहार के मद्देनजर मस्जिदों को कवर किए जाने के लिए प्रशासन की सराहना की; शांति और सौहार्द के लिए अच्छा कदम बताया.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 02, 2026 09:33:55
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरई गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के अंदर एक साथ कई सांप निकल आए। घर में सांप दिखाई देने से परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सांप पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया。 मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपे सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई के दौरान पूरे गांव के लोग मौके पर मौजूद रहे और सांपों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ कई सांप निकलने से बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बन गया था। समय रहते टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 02, 2026 09:33:24
Noida, Uttar Pradesh:दादरी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होली पूजन किया गया। जगह-जगह होलिका बनाई गई थीं और हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजन में शामिल हुए। महिलाओं ने आपसी भाईचारे बनाने और पानी का दुरुपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। चरखी दादरी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में त्योहार को लेकर उत्साह अधिक रहा। सुबह से ही महिलाएं अपने बच्चों के साथ होली का पूजन करने पहुंची और गोबर के बने बड़कुल्ले चढ़ाए गए। बच्चों व परिवार की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजन किया गया। शहर में भी मुख्य तौर पर वैश्य स्कूल, पुराना अस्पताल के सामने, झज्जर घाटी, प्रेमनगर व एमसी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में होलिका पूजन किया गया। بازارों में रंगों की दुकानें सजी थीं। महिलाएं सज‑धज कर पूजा के लिए पहुंचीं और धागा लेकर होली के चारों ओर चक्कर लगाते हुए पानी चढ़ाया गया। पूजा करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि होली के प्रति उनकी गहरी आस्था है। होली का पर्व मित्रता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है, और पानी की बचत का संदेश भी दिया गया।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 02, 2026 09:33:10
Noida, Uttar Pradesh:अब होगा टॉप
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 02, 2026 09:32:47
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top