Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
बनाह पोरा चौगलपोरा के लोगों ने सड़कों के सुधार की माँग, जिलाधिकारी से राहत की अपील
KAKHURSHEED AALAM
Oct 20, 2025 07:45:53
Kulgam,
اینکر۔۔۔ بنہ پورہ چوگلپورہ حلقہ انتخاب ڈی ایچ پورہ کے لوگوں نے مطالبہ کیا ہے کہ ہمارے محلے کی سڑک اس جدید طور میں بھی کچی ہے اگر چہ چند لوگوں کے مکانوں کے ارد گرد محکمہ رورل ڈیولپمنٹ نے لین اور ڈرینز بنائی ہے لیکن ہمارا احساس نہی ہے ہم لوگ مشکلات میں ہیں۔ ہم لوگوں متعدد بار محکمہ رورل ڈیولپمنٹ کے زمہ داروں کو بھی اگاہ کیا کہ ہم لوگ مشکلات میں ہیں کیونکہ ہم بنہ پورہ چوگلپورہ گاؤں کے لوگوں جو اس وقت زیادہ مشکلات ہوتا ہے جب موسم خراب ہوتا یے اگر ہم لوگ بہت بار بلاک ڈیولپمنٹ افس منزگام بھی گئے لیکن کسی بھی شخص نے ہماری پروہ نہی کی اب ہمارے گزارش ضلع انتظامیہ کولگام سے ہیں کہ مہر بانی کرکے ہماری طرف توجہ دی جائے اور،ہم لوگ بھی اسی ملک کے رہنے والے ہیں ہمارے ساتھ ایسا کیوں ہو رہا ہے اب ہم لوگ امید کرینگے کہ ہمارے بنہ پورہ چوگلپورہ گاؤں کے ساتھ انصاف ہوگا۔۔۔
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 20, 2025 10:35:58
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर दीपावली के पावन पर्व पर आज जहां पूरे देश में खुशियों का माहौल है, वहीं सन सिटी जोधपुर में भी दीपोत्सव की धूम देखते ही बन रही है। खास बात यह रही कि इस बार दीपावली की रौनक में विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय परंपरा और संस्कृति को नजदीक से देखा और अनुभव किया। मेहरानगढ़ किले, उम्मेद भवन पैलेस और घंटाघर क्षेत्र में घूमते हुए विदेशी सैलानियों ने रंगोली, दीप सजावट, पारंपरिक मिठाइयों और पूजा विधियों में दिलचस्पी दिखाई। कुछ पर्यटक पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में नजर आए और स्थानीय लोगों के साथ दीप जलाकर इस पर्व को मनायेंगे। घंटाघर और पुराने शहर की गलियों में आयोजित छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी इन पर्यटकों को आकर्षित किया। दीपों की रोशनी, संगीत, और आतिशबाजी से सजी रात को उन्होंने कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इटली से पर्यटको ने कहा कि जोधपुर में दीपावली का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 20, 2025 10:35:35
Gaya, Bihar:बिहार में सीएम फेस होंगे नीतीश कुमार, महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट चलती रहेगी और सरकार एनडीए की बन जाएगी, कहा–मंत्री संतोष कुमार सुमन गया के गोदावरी स्थित अपने आवास पर मंत्री संतोष कुमार सुमन से महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट के सवाल पर कहा कि महागठबंधन में सब लोग एक दूसरे को हराने में लगे हुए है। वहां मुख्यमंत्री की लड़ाई है। एक गुट तेजस्वी यादव को चाहता है दूसरा गुट अलावरू को कांग्रेस से सीएम बनाना चाहता है। वहां सब एक दूसरे को हराने में लगे है। कोई विचारधारा नहीं है। स्वार्थ की राजनीति है। जिस तरह से विचारधारा पर स्वार्थ हावी हो जाता है उसी तरह सर फूटउल होता है। 12 जगहों पर तो दिख रहा है ऐसे कई जगह है जहां पर एक दूसरे के खिलाफ साइलेंट प्रचार कर रहे है। महागठबंधन लठबंधन है। पूरी तरह से मेस है। अफरातफरी है। लोग प्रतिदिन इस्तीफा दे रहे है। ऋतु जायसवाल नामांकन कर रही है। इस तरह एक दूसरे के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है। जनता का विकास से मतलब नहीं है। अपना स्वार्थ सिद्धि से मतलब है। यह सतह पर आ गया है जो दिख गया है। ऐसे हीं करते रह जाएंगे। चुनाव आ जाएगा मतगणना हो जाएगी और एनडीए की सरकार बनेगी। वन्ही बिहार में सीएम फेस के सवाल पर कहा कि हमारे नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है। जाहिर सी बात है कि जब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है तो उनको बहुमत मिलेगा। तो विधायक दल के नेता कौन चुने जाएंगे। अब मीडिया किसी तरह इसे परोस दे यह आजादी है। कुछ नहीं कहेंगे। 2020 के चुनाव भी एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़े थे। 43 सीट आने के बाद भी नीतीश कुमार ने कहा था कि मैं सीएम नहीं बनूंगा। विधायक दल ने उनको नेता चुना। जब चुनाव खत्म हो जायेगा। बहुमत आ जाएगा और नेता चुनेंगे। इसमें छिपाने की बात नहीं है। अगर सुनना हीं चाहते है तो नीतीश कुमार हीं बिहार के सीएम फेस है। बाइट:- डॉ संतोष कुमार सुमन, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 20, 2025 10:35:17
Delhi, Delhi:दिल्ली के सुभाष नगर में बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत. CCTV कैमरे में गिरते हुए लोग सूचना देकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया. पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाना अंतर्गत सुभाष नगर 5 ब्लॉक में कल देर रात एक युवक बिल्डिंग से गिर गया और घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और सुभाष नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. युवक गोविंद, 30, बिहार के निवासी थे, दिल्ली में बिल्डिंग में टाइल्स लगाने का काम करते थे और उसी बिल्डिंग की छत पर रहते थे. देर रात पैर फिसला या नशे में थे या कुछ अन्य कारण रहा—पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं और पूछताछ जारी है. मृतक का परिवार बिहार में रहता है और भाई फरीदाबाद में. शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है. CCTV में गिरते हुए युवक की वारदात कैद हो गयी.
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 20, 2025 10:34:38
Prayagraj, Uttar Pradesh:2010ZUP_PRG_INPUT_BYTE_R 'गोली चलवाए थे' Vs 'दीपक जलाए हैं' एंकर -- भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर लाखों दीपकों से जगमगा उठा। सीएम योगी खुद दीपोत्सव में शामिल हुए, सीएम योगी के प्रयासों से रामभक्तों के सम्मान में अयोध्या में दीपक जलाए गए। जिसका संगम नगरी प्रयागराज के लोगों ने खुले दिल से सराहना और समर्थन किया है। प्रयागराज के पवन श्रीवास्तव ने कहा बीजेपी और योगी की सरकार में यूपी में भगवान राम की नगरी में उत्सव के दीपक जल रहें हैं। सपा की सरकार में रामभक्तो पर गोलियां चलाई गईं, सैफई में अखिलेश यादव अपने पिता के साथ डांस देखते थे, बीजेपी धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रही है। सपा की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करके रामभक्तो पर गोलियां चलवाई थी। वहीं सुधीर यादव ने भी सीएम योगी के प्रयासों की सराहना की है उन्होंने कहा कि सीएम योगी हमारी संस्कृति और प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रहें हैं। बाइट -- पवन श्रीवास्तव, प्रयागराज निवासी बाइट -- सुधीर यादव, प्रयागराज निवासी
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 20, 2025 10:34:21
Balrampur, Uttar Pradesh:दिवाली से पहले बलरामपुर जनपद में जनता की समस्याओं के समाधान को नई रोशनी मिली है। शनिवार को थाना कोतवाली उतरौला परिसर में माननीय विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित जनसुनवाई कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह दिवाली के पर्व की तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा। सर्किल उतरौला क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि यह जनसुनवाई कार्यालय आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक नई शुरुआत है। अब सर्किल उतरौला के अंतर्गत आने वाली शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा जनता की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाएंगी, जिससे लोगों को प्रशासनिक सेवाएं बेहतर और सुलभ मिल सकेंगी। साथ ही यहां साइबर हेल्प डेस्क और महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण की विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि यह पहल न केवल शिकायत निवारण का केंद्र बनेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था की मजबूती और अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे दिवाली के शुभ अवसर पर जनता को समर्पित नई रोशनी और नई उम्मीद की शुरुआत बताया। बयान -एसपी बलरामपुर विकास कुमार
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 20, 2025 10:33:55
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 20, 2025 10:33:28
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोला कुसमा कोडाडीह में रैयती जमीन पर जबरन जेसीबी चलाने को रोकने गये लोगों पर दो पक्षों ने जमकर मारपीट की, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भुषण मंडल की रैयत जमीन पर जमीन कारोबारी उत्तम सिंह के द्वारा जबरन जेसीबी के द्वारा समतलीकरण कराया जा रहा था जिसे रोकने गये भुषण मंडल के परिजनों के साथ उत्तम सिंह और उनके सहयोगियों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें अधिकतर लोग घायल हो गये। घायलों में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है, बाकी लोगों का इलाज SNMMCH में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Oct 20, 2025 10:33:13
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Oct 20, 2025 10:32:36
Deoghar, Jharkhand:देवघर पूरे देश में दीपावली की धूम है वही 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ का मंदिर आज दीपों से सुबह से ही जगमगाने लगा है पुरानी परंपरा रही है कि देवघर के स्थानीय लोग और पुरोहित समाज सबसे पहले बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हैं और मंदिर प्रांगण में ही बाबा भोलेनाथ के नाम से एक से लेकर सैकड़ों दीप जलते हैं इसके बाद ही अपने घरों में जाकर दीपावली मनाते हैं देवघर की या काफी पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा रही है कि कोई भी पर्व त्यौहार सबसे पहले बाबा मंदिर में मनाया जाता है और उसके बाद ही लोग अपने घरों में पर्व त्यौहार मनाते हैं दीपावली को लेकर आज सुबह से ही स्थानीय लोग और महिलाएं के अलावा स्थानीय पुरोहित बाबा मंदिर में दर्शन और पूजन कर रहे हैं और मंदिर प्रांगण में दीप जलाकर बाबा भोलेनाथ को धन्यवाद यापन कर रहे हैं अहले सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में दीप जलाने का कार्य शुरू हो गया है जो देर शाम तक चलता है बाइट : सुमन यादव, स्थानीय बाइट : अदिति कुमारी, स्थानीय बाइट : शीला देवी, स्थानीय बाइट : भुवनेश्वरी देवी, स्थानीय
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top