icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
485005
SLSanjay Lohani13 Aug 2025, 06:21 am

कोतवाली पुलिस ने किया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा!

Satna, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी तरुण पाठक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से जान-पहचान बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार ब्लैकमेल किया। दिनांक 03.07.2025 को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली थाना पहुंची और अपने कथन में बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। आरोपी तरुण पाठक से उसकी फोन के जरिए पहले से बातचीत थी। दिनांक 15.06.2025 को तरुण पाठक पीड़िता के घर आया और घर में अकेलापन देखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद, आरोपी ने पीड़िता से उसकी फोटो मांगी और उसी फोटो का उपयोग कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने धमकी दी कि यदि वह उससे नहीं मिलेगी, तो फोटो वायरल कर देगा। डर के कारण पीड़िता चुप रही। दिनांक 28.06.2025 को आरोपी ने पीड़िता को फोन कर डभौरा रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से उसे जंगल की ओर ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को जंगल में ही छोड़ दिया। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई और मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज की।पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। आरोपी तरुण पाठक गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता रहा और पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, दिनांक 12.08.2025 को डभौरा के दोंदर क्षेत्र से आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। बाइट देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान सीएसपी सतना
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नूह मेवात में डंपर की टक्कर: पिता और तीन बच्चों की मौत, मां घायल

Nuh, Haryana:बिग ब्रेकिंग न्यूज़ नूंह मेवात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पिता और तीन बच्चों की मौत। मां गंभीर रूप से घायल, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती; हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार。 नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर मारिया मंजिल स्कूल के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, मौलाना शाबिर बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मारिया मंजिल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है。 वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है。 पुलिस द्वारा फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान समेत अन्य तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी-मारपीट, दुष्कर्म की धमकी, युवक फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक और युवती से छेड़खानी कर उसके साथ मारपीट का आरोप, विरोध करने पर रेप की धमकी, घर जानें के दौरान एक युवक ने रास्ते में दिया घटना को दिया अंजाम. मोतीपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मोतीपुर थाना में आवेदन देकर रवि कुमार नामक युवक पर रास्ते में जाने के दौरान छेड़खानी करने और छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी के दौरान आरोपी युवक उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी देता था. वहीं रास्ते में घेरकर छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज करने के बाद चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. जब आरोपी ने उसे पर हमला किया तो उसने शोर मचाया तो स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. फौिलहाल पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दरअसल मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी करती है. इसी दौरान रवि कुमार नामक युवक कथित तौर पर उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था.पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे बात नहीं करने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी है. पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो रास्ते में घेरकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की गई. इसके बाद जब उसने शोर-गुल मचाया तो स्थानीय लोग शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वही मामले को लेकर SDPO 1 सुचित्रा कुमारी ने बताया की एक 22 वर्षीय युवती के साथ घर जाने के दौरान दरिया छपरा पोखर के समीप रवि कुमार नामक युवक पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामला दर्ज कर लिया गया हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही हैं.
0
0
Report

पटना के गोलघर चौराहे पर नाले में पुलिसकर्मी की मौत, जांच जारी

Patna, Bihar:एंकर--बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास बुधवार सुबह नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार बच्चा राव सिंघम, हवलदार नंबर 400 के रूप में हुई है। उनके परिचित एएसआई दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चा राव मंगलवार रात गर्दनीबाग इलाके में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह वर्दी बदलकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोलघर चौराहे के पास पेशाब करने के दौरान कथित तौर पर नाले में गिर गए। सुबह तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस کو सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया गया कि बच्चा राव मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे और करीब दो साल पहले रोहतास जिले से उनका तबादला पटना हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिचितों के अनुसार, वह सरल और ईमानदार स्वभाव के थे। पुलिस अब मौत के पूरे कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बालोद में गणेश उत्सव के दौरान आवारा मवेशी समस्या तेज, शहर में आक्रामक दृश्य

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व चल रहा है और ऐसे में शाम होते ही लोग विभिन्न पंडालों के दर्शन करने के लिए निकलते हैं लेकिन बालोद शहर की शुरुआत और अंत तक सभी चौक चौराहे और प्रमुख मार्ग आवारा मवेशियों की चपेट में है जिससे निराकरण होता नजर नहीं आ रहा है पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार यहां पर पूरी तरह फेल हो चुकी है लगातार गांव वंश की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि हमारे पास एक गौशाला है वह भी पूरी तरह फूल है हाल ही में प्रशासन द्वारा बैठक लेकर गौ रक्षा से जुड़े समूहों से मिलकर कोई ठोस निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि बालोद शहर की शुरुआत दल्लीराजहारा की तरफ से जेल के पास से शुरू होती है जहां पहले मोड़ पर थाने के ठीक सामने मवेशियों का कब्जा रहता है जहां बीते तीन महीने में दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत हो चुकी है इसके साथ ही बस स्टैंड वाले मोड के पास, जयस्तंभ चौक के पास, बुधवार बाजार के पास, और मधुचौक जिसके बाद राजहरा चौक फिर झलमला चौक ये सब ऐसे चौक चौराहे हैं जहां मवेशियों का कब्जा रोजाना देखने को मिल जाता है। त्योहारी सीजन में परेशानी गणेश चतुर्थी का पर्व है जगह-जगह पांडाल सजे हुए हैं ऐसे में पांडालों के सामने भी एकत्रित गांव वंश की भीड़ स्पष्ट रूप से शहर में देखी जा रही है नगर पालिका परिषद द्वारा दावा किया जा रहा है कि बीच-बीच में गौ-कैचर के माध्यम से गांव वंश को एकत्र किया जाता है लेकिन किसी तरह की कमी यहां दिखाई नहीं दे रही है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि गौ सेवक और सनातनी होने का दावा करने वाली यह ट्रिपल इंजन की सरकार इस पूरे मामले पर फेल नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

बक्सर के नावानगर में ट्रेलर ने पुलिस गश्ती वाहन से टकराकर तीन जवान घायल

Buxar, Bihar:बक्सर के नावानगर में ट्रेलर ने पुलिस गश्ती वाहन से टकराकर तीन जवान घायल। हादसा पचदरवा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस का गश्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नावानगर थाना के एसआई संजीव कुमार सिंह, पुलिस वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह और गृह रक्षक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नावानगर थाना की पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। पुलिस गश्ती वाहन पचदरवा पुल से होकर गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए विक्रमगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ट्रेलर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top