Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182204
Kishtwar के Chatroo Forest में ताजा एनकाउंटर, JeM आतंकियों के मारे जाने की संभावना
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 22, 2026 08:32:00
Kishtwar,
An encounter broke out between security forces and terrorists in the Naidgaam forest area of Chatroo Sub-Division in Kishtwar district during an ongoing Cordon and Search Operation (CASO). The operation is led by 2nd Para Commandos, with support from the Army, Jammu and Kashmir Police, Special Operations Group (SOG), and other security agencies. Forces have been conducting sustained search operations in the dense forests of the area for over a month. First contact was established with terrorists on January 18. On February 4, one JeM terrorist was killed in an encounter in Dolgam area of Chatroo in the same belt. According to official sources, the fresh contact was established when a search party of 2nd Para Commandos, assisted by sniffer dogs, reached near a Dhok (mud house) in the forest area. The terrorists, who were hiding inside the Dhok, opened fire on the sniffer dogs, triggering a fierce exchange of gunfire. Officials said security forces were acting on specific intelligence inputs regarding the presence of two suspected terrorists belonging to Jaish-e-Mohammed in the area. Following the initial exchange, heavy reinforcements were rushed to the encounter site. Helicopters and drones have been deployed for aerial surveillance to track the movement of the hiding terrorists. According to reliable sources, the Dhok believed to be used as a hideout has been destroyed by RL, and there is a strong possibility that the terrorists including Top Commander of Jaish-e-Mohammed have been neutralised. However, an official confirmation is awaited. The operation is still underway, and further details are expected as the situation develops.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TTTRIPURESH TRIPATHI
Feb 22, 2026 10:18:17
Deoria, Uttar Pradesh:गोरखपुर जनपद में अपने घर पर कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने एक वीडियो वायरल किया था और चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि देवरिया की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव और बाबू संजीव सिंह ने उन्हें प्रताड़ित किया था और उनसे 16 लाख रुपए की रिश्वत भी ली गई थी। इस वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं। वीडियो में यह भी बताया कि दो दिन पूर्व जिला बेसिक कार्यालय में शालिनी श्रीवास्तव ने उन्हें ऑफिस में काफी प्रताड़ित किया जिससे वह काफी आहत हुए और इस वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देवरिया के जिला अधिकारी ने इस मामले में तीन सदस्यी टीम गठित की है जिसमें सीडीओ डॉ राजेश कुमार सिंह एसडीएम सदर श्रुति शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल है। जांच टीम एक हफ्ते में अपने रिपोर्ट देगी। वही तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 22, 2026 10:17:05
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों की बेलगाम आवाजाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। चौथ का बरवाड़ा से नयागांव जाने वाला मुख्य मार्ग भारी गिट्टी से भरे डंपरों के दबाव में जगह-जगह से उखड़ चुका है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की इस बदहाल स्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने आज मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ka आरोप है कि पास स्थित एक खान से लगातार ओवरलोड डंपर निकल रहे हैं, जिनकी वजह से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना जोखिम भरे हालात में इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायतें करने और विरोध जताने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा पूर्व में मरम्मत का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। लगातार अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बाद में ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर सुधार करने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, लेकिन स्थायी समाधान की मांग अब भी बरकार है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 22, 2026 10:16:43
Dungarpur, Rajasthan:बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के माइंस घाटी साबली के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि विनोद को सामान्य चोटें आईं। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर संजय को डूंगरपुर रेफर किया गया। डूंगरपुर अस्पताल से भी संजय को रेफर किया गया जहां रास्ते में संजय की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया और परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 22, 2026 10:16:22
Dungarpur, Rajasthan:सीमलवाड़ा में दुकान की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित दो गिरफ्तार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीमलवाड़ा कस्बे में एक दुकान की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है。 बॉडी - जानकारी के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सीमलवाड़ा स्थित एक दुकान में अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर सीमलवाड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीति तैयार की। पुलिस ने इस व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए एक बोगस ग्राहक तैयार कर दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकान संचालक ने सौदा तय किया और इशारा मिला, बाहर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक भंवर सिंह राव व पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया। पूरे प्रकरण की जांच डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा द्वारा की जा रही है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Feb 22, 2026 10:15:33
Birdpur No.14, Uttar Pradesh:एंकर-- सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील स्थित राजा रतन सेन डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल और पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक बांसी जयप्रताप सिंह ने भी शिरकत की और शादी के बंधन में बंधे नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 364 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू , बौद्ध और मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला अधिकारी शिवशरणप्पा , एडीएम गौरव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, सीडीओ, एडीएम समाज कल्याण अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते पूर्व कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज बाँसी तहसील मुख्यालय पर किया गया है जिसमें सभी समुदाय के 364 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है । इस कार्यक्रम में हम सभी लोगों ने विवाह में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डीबीटी के मध्यम से 60000 रूपए व 25000 रूपये का सामान उपहार में दिया है गया है। जयप्रताप ने बताया की पिछले आठ सालों में इस योजना के अंतर्गत करें साढ़े छह हजार जोड़ो का विवाह कराया गया है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Feb 22, 2026 10:03:54
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Feb 22, 2026 10:03:18
Danti, Uttar Pradesh:कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति ने कथित रूप से खाना न बनने के विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कटरा कोतवाली पुलिस को हत्या की सूचना मिली। बताया गया कि हनुमान पड़रा मोहल्ला निवासी कपूर, जो एक कारपेट कंपनी में मजदूरी करता है, शनिवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आने के बाद पत्नी 54 वर्षीय चंदा से खाना न बनने को लेकर उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कपूर ने पास में रखे प्रेशर कुकर से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदा मौके पर ही गिर पड़ी और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों के अनुसार, रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। आरोप है कि वारदात के बाद कपूर नशे की हालत में झोपड़ी में ही सो गया। रविवार पूर्वाह्न जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली प्रभारी बैद्यनाथ, देहात कोतली प्रभारी अमित मिश्र, सीओ सिटी विवेक जावला तथा फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति कपूर को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 22, 2026 10:02:38
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर - चौपाल सरकार को और बहुत काम करने की जरूरत है सड़को को बेहतर किया जाना चाहिए हॉस्पिटल में काम करने की जरूरत है। अभी एक साल हुआ है और थोड़ा समय सरकार को देना चाहिए। आरोग्य मंदिर खोले गए थे लोगो के लिए जरूरी था, आरोग्य मंदिर अच्छे है। दिल्ली में अभी और काम करने की जरूरत है क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन अभी भ्रष्ट है गुंडागर्दी चरम पर है। आदमी डर डर के जी रहा है महिलाये और बच्चे किडनैप हो रहे है दिल्ली पुलिस में सुधार की जरूरत है बीजेपी सरकार को शिक्षा पर काम करना चाहिए, जिनको राशन कार्ड की जरूरत है उनको मिले, अटल कैंटीन खुली है गरीबों के लिए अच्छा है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 22, 2026 10:02:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top