icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
491441
KSKISHORE SHILLEDAR16 Sept 2025, 12:52 pm

खैरागढ़ की सड़कें गड्ढों के तीर्थ, वीडियो ने राजनीति हिला दी

Raj Nandgaon, Chhattisgarh:1609ZMP _RJN _ROAD _R (खबर खैरागढ़ से) एंकर- खैरागढ़ जिले की टूटी-फूटी सड़कों पर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। खैरागढ़ के युवक दिनेश साहू ने ऐसा अनोखा विरोध किया, जिसने प्रशासन और नेताओं दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को माला पहनाई गई, अगरबत्ती जलाई गई और नारियल चढ़ाकर बाकायदा पूजा की गई। इस व्यंग्यात्मक प्रदर्शन का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे नेताओं के झूठे वादों और प्रशासन की नाकामी पर करारा प्रहार बता रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क की दुर्दशा किसी एक जगह की नहीं बल्कि पूरे जिले की है। खैरागढ़ जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले दुर्ग, धमधा, कवर्धा, राजनांदगांव, लाँझी और डोंगरगढ़ रोड पर गड्ढों का ऐसा आलम है कि सड़कें गायब और गड्ढे ही गड्ढे नज़र आते हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन मरम्मत का नाम तक नहीं। चुनावी मंचों से विकास और चमचमाती सड़कों के वादे करने वाले नेता अब खामोश हैं और जिम्मेदार अधिकारी फाइलों में रिपोर्ट दबाकर बैठे हैं। मीडिया से बातचीत में दिनेश साहू ने कहा, “मैं रोज़ाना जिला मुख्यालय आता-जाता हूँ। खराब सड़कों से आम लोग परेशान हैं, दुर्घटनाएँ लगातार हो रही हैं। प्रशासन सड़क बनाना तो छोड़िए, बनी हुई सड़कों की मरम्मत तक नहीं कर पा रहा। मैंने गड्ढों की पूजा इसलिए की ताकि नेताओं और अधिकारियों को शायद सद्बुद्धि मिले। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तंज कस रहे हैं—“खैरागढ़ में सड़कें नहीं, गड्ढों का तीर्थ है”, तो कोई लिख रहा है, “यह है सरकार के विकास का असली चेहरा।” जनता खुलेआम सवाल कर रही है कि आखिर कब तक खैरागढ़ की सड़कें मौत का जाल बनी रहेंगी और कब तक नेताओं के वादे कागज़ों तक सीमित रहेंगे। दिनेश साहू का यह अनोखा प्रदर्शन महज़ सड़क के गड्ढों की पूजा नहीं है, बल्कि यह नेताओं के वादों और प्रशासन की नाकामी पर जनता का दर्द और गुस्सा है। वायरल वीडियो ने साबित कर दिया है कि अब खैरागढ़ की जनता को झूठे वादे नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। बाइट- दिनेश साहू, स्थानीय निवासी किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एसआरटी से मक्का उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, खेती में नई राह दिखी

Nashik, Maharashtra:नाशिक के मालेगांव तहसील के वडगांव में प्रगतिशील किसान श्री अनिल सुकदेव शेवाळे ने एसआरटी यानी बिना नांगरणी (बीना मांगरनि) तकनीक अपनाकर मक्का पिक से रिकॉर्ड उत्पादन पाया है। पारंपरिक खेती के बढ़ते खर्च और घटती उपज का जवाब देते हुए उनका यह प्रयोग क्षेत्र के किसानों के लिए आदर्श बन रहा है। कृषि विभाग द्वारा एसआरटी तकनीक की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने चरणबद्ध तरीके से इसका अमल शुरू किया। पिछले खरीफ सीजन में उन्होंने साढ़े चार फू ट चौड़ी गादीवाफ़ पर कपाशी की लगवड की, उसी गादी में रब्बी सीजन में मक्का लिया और अब चालू खरीप में मक्का पिक की चिनी पद्धती से लगवड की है। इसका उत्पादन 60% से अधिक बढ़ गया है। इस सफल प्रयोग के कारण अन्य किसानों ने भी इस तकनीक को अपनाने की बात कही है।
0
0
Report

गंगा किनारे बदमाशों की गोलीबारी, घायल युवक पटना अस्पताल भेजा गया

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी मलाही में गंगा नदी के किनारे बेखौफ बदमाश एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा मलाही का रहने वाला है। घायल रौशन पांडेय ने बताया कि जितेंद्र ने उसे किसी बहाने से गंगा किनारे बुलाया था। वहां पहुंचते ही कुछ लोगों ने अचानक उस पर 5 से 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही रौशन लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। गोलीबारी की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोग घायल युवक को बाइक पर लेकर इलाज के लिए तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रौशन पांडे पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और वह हाल में ही जेल से छूटा था।
0
0
Report

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन की सोमवारी पर जलाभिषेक को भारी भीड़

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी को बिहार के देवघर कहे जाने वाले लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा है। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना शुभ माना जाता है। मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लंबी कतार लग गई और धीरे-धीरे कतार बढ़ती चली गयी। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे। हजारों की तादाद में भीड़ को नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की गईं। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। अधिक जानकारी दे रहे हैं अशोकधाम मंदिर परिसर से जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में सावन और नाग पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

Deoghar, Jharkhand:देवघर सावन का पावन महीना चल रहा है और आज सावन की तीसरी सोमवारी है साथ ही आज संक्रांति के अनुसार यानी बगला सावन की चौथी और आखिरी सोमवार है साथ ही आज नागपंचमी का भी संयोग है ऐसे में देवाधि देव महादेव की नगरी में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है आज अहले सुबह 3:00 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया जिसके बाद सरदार पंडा के द्वारा सरदारी पूजा के बाद आम कावरियों के लिए सुबह 4:15 बजे बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना शुरू कर दिया गया बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है वहीं जो लंबी कतार में नहीं लग सकते उनके लिए बाह्य अरघा की व्यवस्था की गई है जो मंदिर प्रांगण में है मंदिर प्रांगण में बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं जिसमें लाइव टेलीकास्ट बाबा बैद्यनाथ का कराया जा रहा है वही देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुलभ जलार्पण को लेकर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है लगातार रूट लाइन में सभी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है किसी तरह की कोई दिकत ना हो इसके लिए b.Ed कॉलेज में बड़े-बड़े डोम पंडाल में कांवरियों को शिफ्ट किया गया है ताकि जो देर रात्रि से ही कांवरिया लाइन में लगे थे उन्हें किसी तरह की कोई दिकत का सामना करना पड़ेगा बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा ने बताया कि आजका दिन बेहद खास है आज सोमवार है साथ ही साथ आज नाग पंचमी भी है ऐसे में जो भी भक्त बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: अति भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश के तराई व अन्य इलाके के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी व आस पास के क्षेत्रों में। इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फरुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में। गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में。
0
0
Report
Advertisement

अंबेडकर नगर में माँ की मौत, आशुतोष मिश्रा पर हत्या के शक

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): IPS आशुतोष मिश्रा की माँ के निधन पर SP प्राची सिंह ने कहा, 16 अगस्त 2026 को दोपहर 1:13 बजे, रमेश चंद्र मिश्रा ने मालीपुर पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि रुधा धमरुआ गाँव के आशुतोष मिश्रा की माँ की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसके बाद, दोपहर करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा को शक हुआ कि उनकी माँ की हत्या की गई है, क्योंकि उनके पहने हुए गहने गायब थे। अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और शुरुआती जांच की, जिसमें शरीर पर चोट या संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तीन डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया और रिपोर्ट में विसरा को सुरक्षित रखने की ज़रूरत बताई गई। कार्डियक अरेस्ट की वजह का पता लगाने के लिए दिल को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिससे कार्डियक अरेस्ट स्पष्टता आ सके। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन तीसरे सोमवारी पर जलार्पण का आस्था सैलाब

Deoghar, Jharkhand:देवघर में सावन का महीना चल रहा है और आज सावन की तीसरी सोमवारी है साथ ही नाग पंचमी भी है। इससे महादेव की नगरी में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। अहले सुबह से ही कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर जलार्पण करते हुए नजर आए। आज सुबह 3:00 बजे मंदिर का पट खोला गया और उसके बाद सरदारी पूजा की गई। सुबह 4:00 बजे से आम के कांवरियों के लिए जलार्पण की सुविधा शुरू कर दी गई। मंदिर के गर्भगृह के बाहर अरघे के अलावा मंदिर परिसर में भी बाह्य अरघा लगाया गया है, जिसके माध्यम से कांवरिये जल अर्पण कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं जिनमें लाइव टेलीकास्ट गर्भगृह का किया जा रहा है। श्रावण माह में बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने से मनवांछित फल की प्राप्ति मानी जाती है और यही वजह है कि लाखों की संख्या में कांवरिया देवघर पहुंचते हैं।
0
0
Report

युवा शक्ति से यूपी को बनायें विकसित: योगी का संकल्प

Noida, Uttar Pradesh:UP में 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने के महायज्ञ की आज पूर्णाहुति- CM योगी ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान में सहभागी प्रदेशवासियों को CM योगी की बधाई संकल्प का कोई विकल्प नहीं, तभी असंभव लक्ष्य भी सिद्ध होते हैं- CM योगी युवाओं की ऊर्जा केवल अपना भविष्य नहीं, समाज और राष्ट्र का भविष्य भी बनाए- CM योगी किशोरावस्था और युवावस्था जीवन का स्वर्णिम दौर- CM योगी युवावस्था में व्यक्तित्व का निर्माण और कुछ कर गुजरने की लालसा होती है- CM योगी भारत का गौरवशाली इतिहास युवाओं के प्रेरणादायी उदाहरणों से भरा- CM योगी आदि शंकराचार्य ने अल्पायु में भारत की आध्यात्मिक चेतना को एक सूत्र में पिरोया- CM योगी स्वामी विवेकानंद ने युवावस्था में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दुनिया तक पहुंचाया- CM योगी उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन संकल्प और सामर्थ्य बड़ा होना चाहिए- CM योगी 26 वर्ष की उम्र में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ था- CM योगी UP सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर दे रही- CM योगी साढ़े नौ वर्षों में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार में अवसर मिले- CM योगी खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध कराए गए- CM योगी युवा सरकार की योजनाओं और अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं- CM योगी युवा अपने संकल्प को राष्ट्रनिर्माण के वृहद लक्ष्य से जोड़ें- CM योगी स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों के संकल्प और बलिदान का स्मरण कराता है- CM योगी बाबू बंधू सिंह, खुदीराम बोस, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जैसे वीरों ने युवावस्था में सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित किया- CM योगी ठाकुर रोशन सिंह और राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ जैसे वीरों से प्रेरणा लेने का संदेश- CM योगी तिरंगे के शौर्य, शांति और समृद्धि के मूल्यों को जीवन में उतारें- CM योगी जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता और समरसता का मार्ग चुनें युवा- CM योगी युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प से बनेगा विकसित UP- CM योगी युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है- CM योगी
0
0
Report
Advertisement

रामनरेश सिंह ने छात्र आंदोलन पर राजनीतिक रंग न डालने की कड़ी नसीहत दी

Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार शांति मिशन के अध्यक्ष एवं नालंदा के पूर्व बाहुबली विधायक रामनरेश सिंह ने हालिया छात्र आंदोलन और उसके दौरान हुई घटनाओं को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने तथा सुरक्षा बलों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। रामनरेश सिंह ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपূর্ণ एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन होना चाहिए। पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे अरविंद केजरीवाल ने कभी भी सेना का सम्मान नहीं किया। इन लोगों ने सेना को मवाली कहा और बहादुरी के प्रमाण मांगे। जिस तरह की हरकत इंडिया महागठबंधन में शामिल नेताओं के द्वारा किया गया है आने वाले समय में सरेआम आपकी भी पिटाई होगी उस वक्त आपकी सुरक्षा में लगे अंगरक्षक आपकी पिटाई होते देख मंद मंद मुस्कुराते रहेगे। इसीलिए पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने इंडिया ब्लॉक और आप पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि आप सेना का सम्मान करें उन्होंने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी सावधान किया। इन नेताओं को बचाने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने इन नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि आप अपने सुरक्षा में लगे अंगरक्षक को हटाकर उसके जगह पर अपने बब्बर शेर और पालतू गुंडो को अंगरक्षक के रूप में रखिए
0
0
Report

बाबा गरीब नाथ धाम में सावन की सोमबारी: भक्तों पर फूल वर्षा की तैयारी

Muzaffarpur, Bihar:सावन की तीसरी सोमबारी को उत्तर बिहार का देवघर कहलाने वाला बाबा गरीब धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर प्रशासन ने महा आरती के बाद मंदिर का पट आधी रात से ही जलाभिषेक के लिए खोल दिया और शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पंक्तिबद्ध हो कर जलाभिषेक शुरू कर दिया है. हालाँकि कुछ देर के लिए भीड़ अनियंत्रित हुआ, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सेवा दल के कार्यकर्ता भीड़ को संभालते हुए वैकल्पित रास्ता दे कर भीड़ को नियंत्रित किया. वहीं श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा खुद पूरी रात कांबरिया पथ से लेकर मंदिर तक भीड़ को नियंत्रित करते हैं और भीड़ बढ़ने पर कई जगह पर कांबरियो को रोका गया, जिससे भीड़ नियंत्रित हो सका. आज तीसरी सोमबारी होने के कारण भक्तों की भीड़ अचानक बढ़ जाने के कारण मंदिर गेट से लेकर करीब 5 किलोमीटर तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही और शिव भक्त पहलेजा घाट से साथ लाए मां गंगा का जल अरघा के माध्यम से बाबा पर जल अर्पित कर आगे बढ़ते रहे. सबसे खास बात यह रहा कि जो भक्त बाबा पर जल अर्पित कर रहे थे, उनका जल एलईडी स्क्रीन पर लाइव भी देख रहे थे. वही आज फिर तीसरी सोमबारी को भी बिहार का देवघर कहलाने वाला मुजफ्फरपुर का गरीब नाथ धाम में पहुंचने वाले कांबरिया श्रद्धालुओं के ऊपर पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी, जो अपने आप में एक अनोखा दृश्य होगा. दरअसल सारण जिले के पहलेजा घाट से सोनपुर और हाजीपुर के रास्ते 85 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा गरीब नाथ पर शिवभक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा को जलाभिषेक के लिए करीब 7 लाख भक्त पहुंच कर जलाभिषेक कर चुके हैं और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगी. बाबा गरीब नाथ धाम की ऐसी मान्यता है कि यहां का शिवलिंग मनोकामना लिंग है और यहां जो भी भक्त मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी होती है. साथ ही इस मंदिर का महत्व इतना है कि आदिकाल से ही लोग पहलेजा स्थित मां गंगा से जल बोझकर नंगे पांव चल कर बाबा गरीब नाथ धाम के मनोकामना लिंग पर जल अर्पित करते हैं. जिसमें भक्त कई रूपों में यहां पहुंचते हैं, कोई भक्त जैसी ही उनकी मनोकामना पूर्ण होती है तो वह दंडवत करते हुए तो कोई डाक बम के रूप में लगातार चलते हुए बाबा के दरबार पहुंच जाते हैं.
0
0
Report

नोएडा ब्रेकिंग… उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल हुए सक्रिय

PBParveen BehlFollow2h ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग… उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल हुए सक्रिय राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का किया ऐलान सैक्टर 62 में सभी जिला अध्यक्षों के साथ की श्रीकांत त्यागी ने की समीक्षा बैठक बीजेपी छोड़ अपने राजनीतिक दल का श्रीकांत त्यागी ने कुछ दिन पहले किया था गठन बीजेपी पर साधा निशाना कहा आज उत्तर प्रदेश की जनता बुरी तरह है परेशान उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को मारा जा रहा है उनको किया जा रहा है अपमानित केवल सीएम योगी एक जाति के लोगों को देते है तवज्जो हमने पहले बीजेपी को खतौली में हरवा दिया था अबकी बार पूरे उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ़ कर देंगे कहा पहले योगी का बुलडोजर मस्जिद पर चला फिर मंदिर पर और अब ब्राह्मणों पर चल रहा है अखिलेश यादव के PDA को लेकर साधा निशाना कहा P से पंडित होता है ब्राह्मण नहीं ब्राह्मण भूमिहार त्यागी को साधने की श्रीकांत त्यागी की चुनाव से पहले कोशिश बीजेपी के लिए टेंशन बन सकते है श्रीकांत त्यागी नोएडा के सैक्टर 62 में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस बाइट…श्रीकांत त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top