483501
कटनी के उद्योगपति अजय गेई ने आत्महत्या की, क्या है इसकी असली वजह?
Katni, Madhya Pradesh:कटनी : शहर के नामी उद्योगपति अजय गेई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर मारी गोली एंकर - कटनी जिले के उद्योग जगत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति अजय गेई ने देर रात अपने निवास के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 1 से 1.30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही घर में मौजूद परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़ कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि अजय गेई खून से लथपथ पड़े हुए थे और उनके पास उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। Vo 01 - परिजनों ने तत्काल माधवनगर थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दुखद खबर के बाद अजय के छोटे भाई मनीष गेई, जो बिजनेस सिलसिले में शहर से बाहर थे, सूचना मिलते वह तत्काल कटनी लौट आए।सुबह होते ही एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया और जबलपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बगले का निरीक्षण किया। जहां अजय गेई ने खुद को गोली मारी थी, वहां रिवॉल्वर अब भी बिस्तर पर रखी हुई मिली। एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि परिजनों के अनुसार, अजय गेई लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका कुछ वर्ष पूर्व हिप्स का ऑपरेशन भी हुआ था और वे लगातार इलाज के लिए रायपुर जाते थे। बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में भी आ गए थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।...अजय गेई और उनके भाई मनीष गेई का कटनी जिले ही नहीं, आसपास के कई शहरों में बड़ा औद्योगिक नेटवर्क है। कटनी में उनकी एक बड़ी दाल मिल और होटल भी संचालित होती है। इस घटना से व्यवसायिक जगत और पूरे शहर में शोक की लहर है। बाइट - संतोष डेहरिया, एडिशनल एसपी, कटनी0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में ट्रक में आग: ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur देखते ही देखते आग का गोला बना ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक का केबिन जला ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान आग लगने से सड़क पर मची अफरा-तफरी ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे का मामला0
0
Report
करनाल में मंत्री मनोहर लाल की भाजपा मीटिंग: 121 कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू
Karnal, Haryana:करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर रहे हैं मीटिंग 121 कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं बातचीत। आज शाम तक कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत।0
0
Report
रामपुरा में महिला शव: पति पर हत्या का शक, पुलिस जांच तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के सिराली के रामपुरा के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव किसान के खेत में बनी टपरी के बाहर खटिया पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर डंडे से पिटाई के स्पष्ट निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मृतका के पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। मृतका की पहचान सेवंती बाई पालवी (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति बंशीलाल कोरकू और बच्चों के साथ ग्राम रामपुरा नहर के पास एक खेत में बनी टपरी में रहती थी। यह परिवार ग्राम बंदीमुहड़िया निवासी किसान बृजेश बांके के खेत में मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामला की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
नरसिंगपुरवा आधार केंद्र में विवाद के बाद मारपीट, बीडीओ वायरल क्लिप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नरसिंगपुरवा स्थित आधार सेवा केंद्र पर विवाद का बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दस्तावेजों को लेकर केंद्र के कर्मचारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरन दोनों के बीच कहासुनी हो गई और माहौल गर्म हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आधार केंद्र में अपनी पत्नी के साथ आये युवक के साथ एक युवक ने पीछे से बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद युवक भीड़ देकर अपनी Wife को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आधार केंद्र पर आए दिन विवाद, कहासुनी और झगड़े जैसी घटनाएं होती रहती हैं।0
0
Report
ट्रेजरी वेतन घोटाले पर बीजेपी-सरकार के बीच फिर उठा सवाल
Ranchi, Jharkhand:ट्रेजरी घोटाले को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर उठाए सवाल ट्रेजरी घोटाले की जांच राज्य सरकार कर रही है घोटाले ईतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई निष्कर्ष नहीं आया है जब राज्य सरकार पर ही उंगली उठ रही है तो उनकी जांच कमेटी क्या पर्दाफाश करेगी यदि सरकार में जरा सी भी शर्म और हया है तो मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए सरकार डरती है की जांच की आज उन तक ना पहुंच जाए अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराकर सरकार लीपा पोती करना चाहती है भाजपा के इस आरोप पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयन कहा कोई ट्रेजरी घोटाला नहीं हुआ जिसे ट्रेजरी घोटाला का नाम दिया जा रहा है दरअसल वह वेतन घोटाला है और यह घोटाला भाजपा के राज्य में हुआ जिसे हमारी सरकार ने पकड़ने का काम किया जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है जो भी लोग इस घोटाले में शामिल हैं उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई निश्चित होगी0
0
Report
जालौन: कूलर से करंट में 5 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आई 5 वर्षीय मासूम बच्ची, नींद से जागने के बाद कमरे में रखें लोहे का कूलर छूने से लगा जोरदार करंट, करंट की चपेट में आकर मासूम बच्ची अनन्या पाठक की हुई मौत, आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे सीएचसी कोंच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित, अचानक मासूम बच्ची की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम, औरैया निवासी मासूम अपनी बीमार नानी को देखने आई थी मामा के घर बरोदा कला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरोदा कला गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर में CCTV भालू हमले: गोल्फ कोर्स के कर्मचारी पर हमला वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:श्रीनगर में एक वायरल CCTV वीडियो ने लोगों में दहशत फैला दी है जिसमें एक काले भालू को एक आदमी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। 36 सेकंड के इस क्लिप में भालू एक बिल्डिंग के पास खड़े व्यक्ति की ओर तेज़ी से दौड़ता हुआ दिखाई देता है। भालू को देखकर वह व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन जमीन पर गिर जाता है, जहाँ जानवर उसे घायल कर देता है और फिर वापस बिल्डिंग की ओर चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स का है और घायल व्यक्ति गोल्फ़ कोर्स का ही कर्मचारी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर गोल्फ़ कोर्स में दो भालुओं की एक तस्वीर शेयर की थी। रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स श्रीनगर की ज़बरवान पर्वत श्रृंखला में डल झील के पास स्थित है, जो ढाछीगाम वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी से ज़्यादा दूर नहीं है।0
0
Report
बीकानेर रेंज पुलिस ने महीनों में 70 किलो हेरोइन बरामद; ड्रग नेटवर्क ढहाने तैयारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर संभाग से बड़ी खबर बीकानेर रेंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर रेंज में अपराधियों और तस्करों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई Bordar से शहर तक पुलिस का एक्शन जारी, पिछले 4 महीनों में रेंज पुलिस ने 70 किलो से अधिक हेरोइन की बरामदगी कर बनाया नया रिकॉर्ड, जिसमें कल श्रीगंगानगर पुलिस ने 10 किलो हेरोइन जब्त शामिल, 2025 के पूरे वर्ष की तुलना में महज 4 महीनों में कई गुना बड़ी कार्रवाई, 32 बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा, सर्बिया, चीन समेत विदेशी हथियारों की बड़ी खेप जब्त, बरामदगी का आंकड़ा दोगुना, 2025 में 16 के मुकाबले इस बार केवल 4 महीनों में 60 गैंगस्टर और गैंग नेटवर्क पर कार्रवाई, श्रीगंगानगर में 3 और चूरू में 1 पुलिस ने किए एनकाउंटर, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी का आंकड़ा भी पिछले वर्ष से दोगुना, हेरोइन तस्करों के बैंक खातों को फ्रीज करने की नई रणनीति पर काम, अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर भी लगातार कार्रवाई, बोर्डर पार से ड्रोन ड्रॉपिंग और क्रॉस बॉर्डर तस्करी पर विशेष निगरानी, आईआईजी ओमप्रकाश बोले- नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और अधिक सख्ती से जारी रहेगा, तस्करों की सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ी जाएगी, हेरोइन तस्करी से जुड़े प्रत्येक आरोपी के बैंक खातों की जांच कर उन्हें फ्रीज किया जा रहा, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई होगी और ड्रग्स के पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा, पुलिस का लक्ष्य सिर्फ तस्कर पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना है0
0
Report
ओजोन डूब क्षेत्र: 25 लाख परिवार की जिंदगी पर मंडรา रहा छत का खतरा?
New Delhi, Delhi:ओजोन डूब क्षेत्र को लेकर लोगों की चिंताएं बरकरार है सरकार के द्वारा जगह-जगह पर ओजोन का बोर्ड लगाया गया है जिसमें कई कालोनियां आती है करीब 25 लाख परिवार ऐसे हैं जो ओजोन के अंतर्गत आ रहे हैं ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ गई है उनकी जिंदगी की सारी जमा पूंजी एक मकान बनाने में एक आशियाना बनाने में लग गई और अब ओजोन के नाम पर कब उनके ऊपर से छत नहीं रहे ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ती जा रही है ऐसे बिजी मीडिया की टीम लगातार ओजोन के अंदर आने वाले कॉलोनी में लोगों से बात की तो उनकी चिंताएं उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है उनका कहना है कि ओजोन के नाम पर सरकार उन्हें उजड़ने में लगी हुई है जबकि वह कई सालों से यहां पर रह रहे हैं हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पुराने मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा और कोई नया मकान नहीं बनेगा लेकिन ऐसे में जो लोग पुराने समय से यहां पर रहते आ रहे हैं अब उनकी रात की नींद उड़ चुकी है कि ना जाने कब यहां पर बुलडोजर चले और उनके सर से छत है जाए0
0
Report
Advertisement
ताज सुरक्षा टीम ने रोते बच्चे को परिवार से मिलवाकर मुस्कान लौटाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा: एक बार फिर ताज सुरक्षा पुलिस ने रोते बच्चे के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। हैदराबाद से परिवार संग ताज दीदार को आया 10 साल का जुबैर अपने परिवार से बिछड़ गया। रोता हुआ बच्चा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी शैलेंद्र सिंह ने अपने पास बैठाया। क्विक रिस्पॉस टीम को दी है सूचना। ताज सुरक्षा प्रभारी तिलक भाटी ने टीम के साथ शुरू किया ऑपरेशन मुस्कान। सीसीटीवी फुटेज, अलाउंसमेंट और क्विक रिस्पॉस टीम ने महज 20 मिनट में परिवार से मिलाया बच्चा। बच्चे को वापस पाकर खिला परिवार का चेहरा, पूरी टीम को दिया साधुवाद, आगरा पुलिस की जमकर की तारीफ0
0
Report
आगरा में हिंदू महासभा का प्रदर्शन: स्वामी प्रसाद मौर्य के इलाज के खर्च संगठन उठाएगा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सनातन पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य की आंख फोड़ने और जीभ काटने वाले को 5 लाख के इनाम की घोषणा भी की स्वामी प्रसाद मौर्य का सांकेतिक पुतला हाथ-पैर बांधकर मानसिक आरोग्यशाला ले गए कार्यकर्ता, ओपीडी में सांकेतिक रूप से pर्चा कटवाकर कराया विरोध, महिला कार्यकर्ताओं ने चप्पल दिखाकर जताया आक्रोश, हिंदू महासभा नेताओं का दावा—"स्वामी प्रसाद मौर्य के इलाज का पूरा खर्च संगठन उठाएगा।" भर्ती कराने से पहले प्रतीकात्मक पुतले को जमीन पर गिरा कर चप्पलों से पीटा , मानसिक आरोग्य शाला प्रमुख डॉक्टर दिनेश राठौर को दिया भर्ती कराने के लिए पर्चा, जिला अध्यक्ष मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नितेश भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी प्रदर्शन में रहे मौजूद, बाइट मीरा राठौर महिला अध्यक्ष हिंदू महा सभा बाइट अवतार सिंह गिल हिंदू महा सभा कपिल अग्रवाल आगरा0
0
Report
राजा भैया ने भ्रष्टाचार के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री व गोंडा बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। एडिप योजनान्तर्गत 11 ब्लॉकों के 709 दिव्यांगों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राई साइकिल और कई अन्य सहायक उपकरण वितरण किया गया है। अयोध्या श्री राम मंदिर दान पात्र घपले को लेकर चोरी करने वाले लोगों को चोर और डकैती बताते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि जो लोग दोषी हैं। जो पकड़े गए हैं आगे भी पूरे मामले को लेकर के जांच चालू है आप लोग यकीन रखिए कोई भी दोषी व्यक्ति हैं वह बचेंगे नहीं कोई भी बक्शा नहीं जाएगा। इन लोगों ने करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है इससे बड़ा पाप का काम नहीं हो सकता था यह कोई छोड़े नहीं जाएंगे दोषी लोग जो ऐसी मानसिकता के लोग होते हैं उनके लिए ना कोई धर्म की बात रहती है ना उनकी कोई सामाजिक सोच रहती है इनकी चोर डकैत वाली कैटेगरी ही रहती है जहां इनको मौका मिले अपना कर ले एक इतनी बड़ी जिम्मेदारी का काम सौंपा गया था। लेकिन उसमें इन लोगों ने इतना गड़बड़ काम किया है तो बहुत ही घृणित काम किया है इस पूरे मामले में सरकार पूरे ढंग से कार्रवाई कर रही है। वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है की बड़ी मछलियों को छोड़ दिया गया इस पर पलटवार करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा गया है आप लोग निश्चिंत रहिए जो भी छोटे और बड़े लोग हाथ में आए हैं उनसे पूरी पूछताछ हो रही है इन लोगों से पूरी पूछताछ होगी जो कोई भी व्यक्ति प्रकाश में आएंगे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। चंपत राय पर लग रहे आरोप को लेकर के विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि चंपत राय एक बहुत ही ऊंचे पद पर थे कोई जरूरी नहीं है कि उनका जानकारी थी लोगों के विश्वास में आ गए जहां पर पलटा जाता था पैसा वहां पर कैमरा नहीं लगा था। लेकिन फिर भी किसी तरीके से इन लोगों ने हाथ सफाई करते हुए इतना बड़ा कांड किया है अब कौन दोषी है कौन नहीं दोषी है किसके ऊपर कैसे देखा जाए अभी फ्री मेच्योर है बहुत जल्दी है। अभी जांच जो हो रही है वह जांच हो जाने दीजिए और यह जांच चालू रहेगी फिर मैं आपको यकीन दिला रहा हूं कि इस पूरे मामले में कोई भी व्यक्ति बक्शा नहीं जाएगा। वही बैंक को दरकिनार किए जाने पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि अगर यह कमी ना होती आखिर इतना बड़ा कांड क्यों होता अब सब उजागर हुआ है सामने आया है अब इतनी कड़ी व्यवस्था यहां पर बनेगी की कभी भी इस तरीके की कोई बात उत्पन्न होने का कभी मौका नहीं लगेगा। वहीं विपक्ष के निष्पक्ष जांच को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर भी विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि मैं पूरी तरह इस पर पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी इसमें कोई दो राय नहीं है। वही इस पूरे घटना में चूक को लेकर के विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि जहां पर चूक हुई है वही सब उजागर हो रहा है वही सब सामने आ रहा है जो कैमरे लगे थे वह क्या कर रहे थे इसी सब चीज की जांच हो रही है बैंक स्तर पर चूक हुई काउंटिंग स्तर पर चूक हुई सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है वह सब अब जांच में सामने आएगा। अखिलेश यादव के बयान डबल इंजन टकरा रहे हैं इस बयान पर पलटवार करते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जो कह रहे हैं उनको तो बोलना ही नहीं उन लोगों की सरकार ने तो 10 साल तक खुलेआम लूट किया है इन लोगों को तो इस मामले में अपना मुंह ही नहीं खोलना चाहिए। बाइट- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया- विदेश राज्य मंत्री。0
0
Report
Advertisement
इंदौर के विजयनगर में बोरवेल हादसे में चार झुलसे, केस दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बोरवेल के दौरान अवंतिका गैस की पाइप लाइन फटने से लगी भीषण आग में चार लोगों के झुलस जाने की घटना में घायलाओं के बयान के बाद पुलिस ने बोरवेल मशीन आपरेटर और ठेकेदार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है विजय नगर पुलिस के मुताबिक गत 23 जून को जैन मंदिर के पीछे आम रोड पर बोरवेल के दौरान हादसे में ऑटो गैरेज में काम कर रहे मिस्त्री सहित चार लोग झुलस गए थे। जिन्हें बांबे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के कथन दर्ज किए और इस घटना में गैरेज मिस्त्री जिनी पिता धर्मेंद्र सिंह झाला(27) निवासी कैलाश पार्क कॉलोनी की रिपोर्ट पर बोरवेल मशीन आपरेटर सैल्ला मूथ्ठू निवासी सलेम तमिलनाडु और ठेकेदार राजेश चाचरा निवासी सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 इंदौर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि हमारे आटो गैरेज के सामने एक बोरवेल मशीन से बोरवेल करते समय अवंतिका गैस लाइन का पाइप फटने से उसमें भीषण आग लग गई। जांच अधिकारी एसआई अजय कुशवाह के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि बोरवेल मशीन आपरेटर सैल्ला मूथ्ठू और राजेश चाचरा और अन्य साथियों की लापरवाही से हादसा हुआ। इनके खिलाफ लापरवाही से काम कर जनहानि पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से बोरवेल मशीन जब्त कर ली है।0
0
Report
नालंदा में मोहर्रम के जुलूस में अखाड़ा नहीं निकला, कड़े नियमों के कारण
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए, लेकिन जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में इस बार एक भी अखाड़ा जुलूस नहीं निकला। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्त शर्तों और पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के कारण उन्होंने लाइसेंस नहीं लिया और अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया। वहीं, किसी भी अप्रिय समस्या से निपटने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मोहर्रम के अवसर पर बिहारशरीफ शहर में इस बार वर्षों पुरानी परंपरा टूटती नजर आई। जहां पहले शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा जुलूस निकलता था, वहीं इस बार पूरा शहर अखाड़ा जुलूस से खाली रहा। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जारी कड़े दिशा-निर्देशों के कारण उन्होंने अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस नहीं लिया। अंजुमन मुफिदुल इस्लाम, नालंदा के सचिव मोहम्मद अकबर आजाद ने कहा कि बिहारशरीफ में वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मोहर्रम का अखाड़ा निकाला जाता रहा है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। लेकिन पिछले दो वर्षों से प्रशासन की सख्त नियमों और पारंपरिक लाठी-भाला जैसे करतबों पर प्रतिबंध के कारण अखाड़ा जुलूस लगभग बंद हो गया है। उनका कहना है कि मोहर्रम के अखाड़े की पहचान ही पारंपरिक युद्धकला और फन के प्रदर्शन से होती है, लेकिन जब इसकी अनुमति नहीं मिल रही है तो अखाड़ा निकालने का औचित्य नहीं रह जाता।0
0
Report
भारत में उपलब्ध समाचार सामग्री नहीं मिल रही
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
