icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
226020
PPPraveen Pandey14 Jul 2025, 04:06 pm

कांवड़ियों का हंगामा: पुलिस से भिड़ंत ने बढ़ाई तनाव की स्थिति!

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर सावन के पहले सोमवार के दिन रात 12 बजे के बाद खेरेश्वर मंदिर जाने के लिए कांवड़ियों का एक हुजूम निकला। कावड़ियों की भीड़ को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया । लेकिन कावड़ियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। जिसके बाद पुलिस के एक सिपाही ने कांवड़ियों की एक बाइक पर लाठी फेंककर मारा जिससे बाइक फिसलकर गिर जाने से बाइक सवार कावड़िया चुटहिल हो गया। आक्रोशित भीड़ की पुलिस के साथ जमकर हुई तू तू मैं मैं हुई।आक्रोशित भोले के भक्तों ने थाने में जमकर हंगामा किया। थाने में भक्तों की पुलिस से हुई गाली गलौज भी हुई। थाने में हंगामे के बाद घायल युवक को पुलिस ने सरकारी गाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती मामले में ACP अमरनाथ यादव ने बताया कि गंगा तिराहा के पास डाक कांवड़ियों की एक टोली औरैया की ओर जा रही थी, जिसमें एक कांवड़िया तीव्र गति से दौड़ते समय मोड़ पर फिसलकर गिर गया। मौके पर उपस्थित होमगार्ड, स्काउट गाइड छात्र एवं चौकीदार द्वारा उसे सहायता प्रदान की गई। उसके बाद कावड़ियों की टोली आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद पीछे आ रही एक अन्य टोली के उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस बल से दुर्व्यवहार किया गया तथा बाद में थाना में पहुंचकर हंगामा एवं तोड़फोड़ की गई। मामले में उपद्रवियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। अन्य उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट-अमरनाथ यादव -ACP
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ में अवैध लॉटरी रैकेट: आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की लॉटरी टिकट और नकदी बरामद

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और नगदी बरामद की है...गिरफ्तार अभियुक्त नजीबुल होदा, मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के नगरनवी निवासी है...जिसे पुलिस ने मुफ्फसिल थाना के झिकरहट्टी गांव से गिरफ्तारी किया गया गई है...छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 30 बण्डल करीब 1500 पीस अवैध एटीएम लॉटरी टिकट और 16,400 रुपये नकद जब्त किए हैं...पुलिस के अनुसार, अभियुक्त झिकरहट्टी क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी की खरीद-फरोख्त कर रहा था...इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है... वही पुलिस ने मेंटेनेंस केस के वारंटी अनवर हुसैन को भी गिरफ्तार किया है...जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहापोखर, नवादा का रहने वाला है... दोनों गिरफ्तारी में पुलिस आगे की कारवाई कर रहीं हैं...
0
0
Report

पटना में आठ दिनों की हड़ताल के बाद शहर की सड़कों पर कचरे का अंबार

Noida, Uttar Pradesh:बिहार के नगर निकायों में पिछले आठ दिनों से जारी संविदा कर्मियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन इसका असर अब भी ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना के कई इलाकों में सड़कों पर अब भी कचरे का अंबार लगा है, जिससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजीव नगर, शिवपुरी, एस.के. पुरी, पाटलिपुत्र कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में सड़कों के किनारे कचरे के ढेर अब भी पड़े हुए हैं। कई जगहों पर कचरे का उठाव शुरू तो हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। मानसून के मौसम में खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की रक्तदान पहल से ब्लड बैंक आधुनिक मिसाल बनी

Noida, Uttar Pradesh:झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल बनी मिसाल झुंझुनूं झुंझुनूं में अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल बनी मिसाल बीडीक Hospitals Blood Center BDKE अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन रक्त की कमी के बीच फाउंडेशन ने की पहल डॉ. अन्नूश्री व डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में किया रक्तदान सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा— अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल सभी के लिए प्रेरणा नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा समेत अन्य भी रहे मौजूद झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने और विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अन्नूश्री फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को ब्लड सेंटर बीडीके अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अन्नूश्री एवं डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीडीके अस्पताल में रक्त की कमी और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मरीजों के लिए लगातार रक्त की आवश्यकता संबंधी समाचार सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए फाउंडेशन ने अपनी पूरी टीम के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। हम अन्य सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी अपील करते हैं कि वे आगे आएं और अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय अभियान से जुड़ें। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अन्नूश्री फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बीडीके अस्पताल में एचआरपी गर्भवती महिलाओं और ट्रॉमा मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण समय-समय पर रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे समय में अन्नूश्री फाउंडेशन ने आगे आकर जो पहल की है। वह पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के चिकित्सकों डॉ. अन्नूश्री और डॉ. अमित कुमार सहित उनकी पूरी टीम ने लगभग 30 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण कर स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश दिया है। यह पहल अन्य संस्थाओं के लिए भी अनुकरणीय है और इससे जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। बीडीके अस्पताल में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों और गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक का स्टॉक मजबूत होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। अस्पताल प्रशासन ने भी अन्नूश्री फाउंडेशन के इस प्रयास को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर तथा नगर परिषद आयुक्त राकेश रंगा भी शिविर में पहुंचे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अन्नूश्री फाउंडेशन, डॉ. अन्नूश्री और डॉ. अमित कुमार की सामाजिक प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरक पहल बताया। बाइट 01 : डॉ. अमित कुमार, अन्नूश्री फाउंडेशन (बिना चश्में के) बाइट 02 : डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीएमएचओ, झुंझुनूं (चश्मा लगा हुआ है)
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 420 किग्रा संदिग्ध घी जब्त

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- त्योहारों से पहले नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुद्ध घी के नाम पर बाजार में बेचे जा रहे संदिग्ध घी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद नर्मदापुरम और इटारसी में लगातार कार्रवाई की गई। महज दो दिनों में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 420 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया है। कार्रवाई के बाद मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग को घी में मिलावट कर उसे शुद्ध बताकर बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नर्मदापुरम स्थित शिवम इंटरप्राइज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध घी के 5 नमूने जांच के लिए लिए गए। घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर जनहित में करीब 160 किलो घी जब्त किया गया। वहीं इटारसी स्थित गोविंदा स्टोर से अनुज और मधुसूदन घी के नमूने भी लिए गए हैं। विभाग द्वारा सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके एक दिन पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 260 किलो संदिग्ध घी जब्त किया था। इस तरह दो दिनों में हुई कार्रवाई में कुल करीब 420 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया है। अब निगाहें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक जांच में यदि नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते और मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित विक्रेता के साथ उत्पादक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शहडोल में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: 412 आवेदन, 118 मौके पर समाधान

Shahdol, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शहडोल में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली, छात्रावास, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकान और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जन संवाद कार्यक्रम में 412 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 118 का मौके पर ही निराकरण किया गया। हत्या- पत्रकारिता-दाखिले जैसी गैर-सम्बन्धित जानकारी को हटाते हुए साफ-सुथरे तरीके से यह खबर निहित है।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में अतिक्रमण हटाने के बाद केबिन हटे, रोजगार पर असर

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - रामगढ़ रामगढ़ में अतिक्रमण पर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, आसुतार चौराहे से हटाए वर्षों पुराने केबिन जैसलमेर रामगढ़ में ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आसुतार चौराहे पर वर्षों से लगे केबिनों को हटवा दिया। पंचायत द्वारा 30 जुलाई को सार्वजनिक नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद आज प्रशासन ने शेष बचे कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से जहां पंचायत ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही, वहीं वर्षों से केबिन लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रामगढ़ के आसुतार चौराहे पर ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पंचायत ने 30 जुलाई को सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर सभी अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय में स्वयं अपने केबिन हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस अवधि के दौरान अधिकांश केबिन संचालकों ने स्वयं ही अपने केबिन हटा लिए। रामगढ़ पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और जो कब्जे शेष रह गए थे, उन्हें हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आसुतार चौराहे पर दो दर्जन से अधिक केबिन वर्षों से लगे हुए थे। इनमें से अधिकांश केबिन गरीब और मेहनतकश परिवारों के थे, जो इन्हीं के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गतिविधि के बाद सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण मुक्त हो गई है, लेकिन दूसरी ओर कई परिवारों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। अब स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास या वैकल्पिक रोजगार की दिशा में भी प्रशासन उचित कदम उठाए, ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने न पाए।
0
0
Report

दौलतपुरा फायरिंग: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर DCP प्रशान्त किरण के निर्देशन में बड़ी सफलता दौलतपुरा में हुई फायरिंग की वारदात का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर की थी फायरिंग एंकर- दौलतपुरा थाना इलाके में फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। अब पुलिस फरार साथी के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 3 अगस्त को परिवादी राजेंद्र मीणा ने दौलतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार वह अपने साथी रविंद्र मीणा उर्फ राजवीर के साथ फॉर्च्यूनर से जा रहा था। लक्की पंजाबी ढाबे के पास जैसे ही वह अपने साथी को उतारने के लिए रुका, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वारदात के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आरोपी नितेश मीणा,अनिल मीणा को गिरफ्तार किया गया हैं।जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।
0
0
Report

तळाजा में शेरों का आतंक: भूरा-लंगड़ा के हमले, 15+ बकरों की मौत

Bhavnagar, Gujarat:तळાજા પંથકમાં સિંહોની દહેશત વચ્ચે ઘેટાંના ટોળામાં બે સિંહો ત્રાટક્યા. ખંઢેરા નજીક દરિયાના પટ્ટમાં બે નર સિંહોએ ઘેટાંના ટોળા પર કર્યો હુમલો. ‘ભૂરા’ અને ‘લંગડા’ નામથી ઓળખાતા બંને સિંહોથી માલધારીઓમાં ફફડાટ. સિંહોએ બે થી ત્રણ ઘેટાંનો શિકાર કર્યો હોવાનું સામે આવ્યું છે. જયારે સિંહોના હુમલા અને નાસભાગમાં 15થી વધુ ઘેટાંનાં મોત થયા છે. તળાજા પંથકમાં છેલ્લા કેટલાક સમયથી સિંહોની અવરજવર વધી રહી છે. મેથળા-મધુવનની બાવળની કાંટ વિસ્તારને સાવજોએ પોતાનું રહેઠાણ બનાવ્યું છે. અલંગ નજીકનાં મણાર સહિતના વિસ્તારોમાં પણ સિંહોની હાજરી નોંધાઈ રહી છે. થોડા દિવસો પહેલાં શેતૃંજી નદિના પુલ નજીક એકસાથે બે સિંહો જોવા મળે હતા. વનવિભાગે માલધારીને નુકસાનનું વળતર મળે તે માટે કાગળ પરની કાર્યવાહી શરૂ કરી છે. તળાજામાં સિંહોની વધતી અવરજવરથી માલધારીઓમાં ચિંતાનો માહોલ જોવા મળી રહ્યો છે.
0
0
Report
Advertisement

महाबळेश्वर में बारिश ने बदला मौसम, इस साल रिकॉर्ड बारिश

Satara, Maharashtra:सातारा - महाराष्ट्राचं मिनी काश्मीर म्हणून ओळख असणाऱ्या महाबळेश्वर मध्ये गेल्या वर्षाचा तुलनेत यावर्षी जास्त पाऊस झाला आहे. गेल्या वर्षी आजच्या दिवशी 150 इंच म्हणजेच 3824 मिलिमीटर पावसाची नोंद झाली होती तर यावर्षी आज पर्यंत 197 इंच म्हणजेच 5016 मिलिमीटर एवढ्या मोठ्या उच्चांकी पावसाची नोंद झाली आहे. सध्या पावसाचा जोर काहीसा कमी झाला असला तरी धरण पाणलोट क्षेत्रात पावसाचा जोर कायम आहे. या महाबळेश्वर च्या पावसाचा आणि इथल्या आल्हाददायक वातावरणाचा आनंद घेण्यासाठी पर्यटक महाबळेश्वर येत आहेत. महाबळेश्वर मधील प्रसिद्ध पॉइंट्स आणि वेण्णा लेक तलाव येथील बोटिंग हे पावसामुळे सध्या तरी बंद असले तरी दाट धुके, रिमझिम पाऊस, छोटे मोठे धबधबे आणि हिरव्यागार निसर्गाचा आनंद घेण्यासाठी पर्यटक मात्र गर्दी करतायत. महाबळेश्वर येथील वेण्णा लेक परिसरातून याचा आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी तुषार तपासे यांनी
0
0
Report

सासाराम के मॉडल हॉस्पिटल में बिजली गुली के बीच मोबाइल टॉर्च से इलाज

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ सासाराम के सदर अस्पताल में मॉडल हॉस्पिटल में आज मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज होता रहा। बार-बार पावर कट से परेशानी हो रही थी। बता दे की सदर अस्पताल में निर्वात विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से ट्रांसफार्मर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जनरेटर तथा अन्य सामान भी इंस्टॉल किए गए। उसके बावजूद का इलाज चलते रहता है। ऐसे में आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार मोबाइल के टोर्च की रोशनी में किस प्रकार मरीजों का इलाज हो रहा है। यह सासाराम के मॉडल हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड की तस्वीर है। बता दे की इमरजेंसी वार्ड में अचानक बिजली चली जाने से काफी परेशानी हुई थी। उन्हें दिक्कत हुई। साथ ही जब डॉक्टर इलाज कर रहे थे, उसे समय कई मरीजों को मोबाइल के टोर्च की रोशनी में इलाज करना पड़ा। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top