Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

कैलाश मानसरोवर यात्रा: 750 श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई पवित्र यात्रा!

Raj Kumar Bhati
Jun 30, 2025 14:00:33
Delhi, Delhi
YAMUNA PAAR... सूरजमल विहार से एक जत्था जाएगा कैलाश मानसरोवर यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इसका समापन अगस्त 2025 में होगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोगों के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है। यह दुनिया की सबसे कठोर यात्राओं में से एक यात्रा कही जाती है। इस साल कुल 750 यात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अनुमति मिली है। जिसमें अशोक निकेतन (सूरजमल विहार) का एक जत्था शामिल है। इस यात्रा के संदर्भ में अशोक निकेतन में श्रद्धालुओ के लिए जानकारी शिवर आयोजित किया गया जिसमें यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओ को यात्रा से सम्बंधित सभी जानकारी से पहले ही अवगत कराया गया। श्रद्धालुओ को यात्रा के दौरान किन किन बातों का ख्याल रखना है। इसकी जानकारी यात्रा से पूर्व ही इन्हें दे दी गई। जैसे खाना कहाँ खाना है, अगर बरसात हो तो करना है साथ ही किस प्रकार के कपड़े और कितना सामान साथ ले जाना है सभी जानकारी से अवगत कराया गया। आपको बता दें कि पूरे 6 साल के अंतराल के बाद यह यात्रा पुनः शुरू की गई है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement