icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495001
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR30 Jul 2025, 02:46 pm

बिलासपुर में नाबालिगों के साथ अमानवीय व्यवहार: आरक्षक की काली करतूत!

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जशपुर की दो नाबालिग बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरक्षक सुधीर कुजूर ने बच्चियों को पढ़ाई के बहाने अपने घर बुलाया और वहां उनसे घरेलू कामकाज कराया, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। बीते 21 जुलाई को दोनों बच्चियां लालखदान क्षेत्र में रोती हुई मिली थीं, जिसके बाद चाइल्डलाइन की सूचना पर उन्हें बाल संरक्षण केंद्र भेजा गया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। बच्चियों के बयान के आधार पर तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक सुधीर कुजूर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..........
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर में तेंदुए के घुसने से 88 भेड़ों की मौत, 13 घायल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे तेंदुआ बाड़े में घुसा तो मची भगदड़, 88 भेड़ों की मौत; 13 गंभीर घायल बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर-10 स्थित खरगौरा गांव में सोमवार देर रात तेंदुए के घुसने से पशुपालकों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ दीवार फांदकर कन्हैयालाल पाल और विजय पाल के बाड़े में पहुंच गया। यहां करीब 200 भेड़ें बंधी थीं। तेंदुए को देखकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। इस दौरान 88 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गईं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में दहशत फैल गई। घटना रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। पशुपालकों के अनुसार, सुबह जब वे बाड़े में पहुंचे तो कई भेड़ें मृत पड़ी थीं और कुछ घायल अवस्था में मिलीं। बाड़े में अफरा-तफरी के निशान भी मिले। बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से कन्हैयालाल पाल और विजय पाल के परिवारों को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि भेड़ पालन ही उनकी आय का प्रमुख जरिया है। दीवार फांदकर पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए बाड़े के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। लोगों ने रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने की अपील की है। साथ ही मृत भेड़ों का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। पीड़ितों ने गैसड़ी कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग को लिखित शिकायत भी दी है। गैसड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडे ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। रामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि भेड़ों की मौत तेंदुए के हमले के साथ भगदड़ में भी हुई हो सकती है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
0
0
Report

बादली विधानसभा क्षेत्र में बारिश ने पानी-पानी कर दिया; प्रशासन की नाकामी सामने

New Delhi, Delhi:दिल्ली में हो रही सुबह से बारिश ने दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी के दावों की पोल खोल कर रख दी है हमारी मौजूदगी इस समय दिल्ली के बादली विधानसभा के अंदर है जहां लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर पुर बादली के अंदर पानी ही पानी कर दिया है सीवरेज सिस्टम बिल्कुल बेकार हो चुका है लगातार सड़क पर पानी ही पानी है जिसमें गलियां रिंगन को मजबूत हो चुकी है स्कूल के पास पानी भरने की वजह से बच्चों को निकलना भी दरबार हो गया था और अगर आप बात करते हैं बादली विधानसभा में विधायक के कार्यालय के बिल्कुल पीछे रोड पानी में डूबी हुई है अगर कार्यालय के बाहर यह स्थिति है तो आप समझ सकते हैं बादली विधानसभा की स्थिति क्या होगी बात से पत्थर हालात इस समय बादली विधानसभा के हैं साफ सफाई पूरी तरह चौपट है और विधायक साहब अपने कार्यालय से बाहर निकाल कर स्थिति का जायजा तक नहीं लेते और नहीं जनता की परेशानियों का कुछ हल करते हैं
0
0
Report
Advertisement

गीता भुक्कल ने नायब सिंह सैनी को PART-TIME CM कहा, हरियाणा छोड़ पंजाब दौरे में व्यस्त

Jhajjar, Haryana:नायब सैनी को गीता भुक्कल ने बताया ‘पार्ट टाइम मुख्यमंत्री’, बोलीं- हरियाणा छोड़ पंजाब के दौरों में व्यस्त हैं सीएम झज्जर में अपने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत कर रही थी पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक্কल कांग्रेस विधायक बोली, बहुत हो चुका अब हरियाणा में रहकर प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान दें मुख्यमंत्री नायब सैनी मानसून सत्र में हरियाणा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कही बात दुष्यंत चौटाला द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर किए गए कटाक्ष वाले बयान पर भी बोली गीता भुक्कल कहा: डिप्टी सीएम रहने के बावजूद दुष्यंत चौटाला की हो गई थी जमानत जब्त लहर होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार न बनने का ठीकरा इलेक्शन कमीशन पर फोड़ा भुक्कल बोली, फेयर इलेक्शन होता तो हर हालत में होती हरियाणा में कांग्रेस की सरकार अभय चौटाला पर भी साधा निशाना कहा: कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करें अभय चौटाला राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को भाजपा द्वारा कॉमेडी शो बताए जाने पर बोली भुक्कल कहा : पुणे में बेटियों के लिए था छात्रों की गूंज कार्यक्रम : भाजपा को लगता है कॉमेडी शो, तो बदल दे अपना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा
0
0
Report

दिल्ली देहात की पंचायत: माता-पिता के सम्मान से जुड़ेंगे युवा

New Delhi, Delhi:दिल्ली देहात में सामाजिक एकता और संस्कृति को बचाने की दिशा में बवाना 52 और पालम 12 की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में माता-पिता के सम्मान और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने पर जोर दिया गया। घोगा गांव निवासी दीपक द्वारा अपने माता-पिता के जीवित रहते उनकी याद और सम्मान में किए जा रहे जीवन यज्ञ का मुद्दा खास चर्चा में रहा। आमतौर पर लोग माता-पिता के निधन के बाद भोज और धार्मिक आयोजन करते हैं, लेकिन दीपक का अपने माता-पिता के प्रति यह समर्पण समाज के लिए एक अलग और प्रेरणादायक मिसाल बन रहा है। पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है। युवाओं को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी कड़ी में 6 तारीख को घोगा गांव में पालम 360 की बड़ी पंचायत आयोजित होगी, जिसमें सामाजिक एकता, भाईचारे और माता-पिता के सम्मान को लेकर चर्चा होगी।
0
0
Report
Advertisement

आनंदपुर में बीजेपी गुटों के बीच मारपीट, थाना के सामने तनाव बढ़ा

Noida, Uttar Pradesh:पिकनिक को लेकर बीजेपी के दो गुटों में झड़प। थाने के सामने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट। एक का सिर फटा। शनिवार रात यह घटना आनंदपुर थाना इलाके में हुई। एक गुट का आरोप है कि नए बीजेपी गुट (पुराना tmc) में आए लोगों ने रंगदारी के पैसे से फीस्ट का आयोजन किया था। वहीं दूसरे गुट का दावा है कि मंडल अध्यक्ष ने तृणमूल के लोगों को साथ लेकर फीस्ट के दौरान हमला किया है। इसी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर आनंदपुर मैदान के पास हंगामे की स्थिति बन गई। आधी रात को मामला थाने के सामने पहुंच गया। जहां पुलिस के सामने ही बीजेपी के दोनों पक्ष आपस में हाथापाई में उलझ गए。 मंडल अध्यक्ष अरुण बिषय का आरोप है, फीस्ट के लिए उनके नाम और पार्टी के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए हैं। जिस पैसे से 1000 से ज्यादा लोगों के लिए खस्सी के मांस, कतला मछली और झींगे का आयोजन किया गया था。 मंडल अध्यक्ष का दावा है, जिन्होंने फीस्ट का आयोजन किया था वे 4 मई के बाद तृणमूल से बीजेपी में आए हैं और तृणमूल के अंदाज में ही वसूली कर रहे हैं। उसी का विरोध करने वे गए थे। उल्टा उन्हीं के साथ मारपीट की गई है。 दूसरी तरफ प्रीतिभोज का आयोजन करने वालों का दावा है कि मंडल अध्यक्ष दल-बल के साथ उनके इस कार्यक्रम में घुसकर मारपीट की है। जब पार्टी वसूली को लेकर एक के बाद एक कड़ा संदेश दे रही है, तब उसी वसूली को लेकर ही बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए।
0
0
Report

ABVP पोखरी ने सात सूत्री मांगों के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी

Karnaprayag, Uttarakhand:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की विभिन्न समस्याओं और छात्रहित से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पोखरी इकाई ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है जिसके कारण छात्र नेता शिवम पंत आज भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की सात सूत्रीय मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में NCC की स्थापना, M.Sc. कक्षाओं के संचालन, अंग्रेजी विषय में प्राध्यापक की नियुक्ति, NEP की पुस्तकों उपलब्ध कराने, पैदल मार्ग के सुधारीकरण, स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र व अंग्रेजी की कक्षाएं शुरू करने और स्थायी प्रवेश द्वार निर्माण की मांग की है। छात्र नेता शिवम पंत ने कहा कि मांगें पूरी होने तक छात्रहित में भूख हड़ताल जारी रखूंगा।
0
0
Report

गुरुग्राम: ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी गाड़ी का चालान काटा, वकीलों ने सवाल उठाए

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- वकील के पिता का चालान काटना ट्रैफिक पुलिस को पड़ा भारी वकीलों ने CIA में तैनात पुलिस कर्मी की गाड़ी का कटवाया चालान दरअसल वकील के पिता की बाइक का चालान काटने पर भड़के अधिवक्ता पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर वकील के पिता का किया चालान तो वही वकीलों ने पास खड़ी सीआईए की बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी पर भी उठाए सवाल वकीलों ने पुलिस की गाड़ी का भी चालान काटने की मांग की बहस के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी गाड़ी का भी चालान काटा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल वकीलों ने कहा- कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

BPSC सहायक अभियंता परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थी कार्यालय घेराव, समयसीमा चाही

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना BPSC AE Result को लेकर आज अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की। कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है आयोग रिजल्ट जारी करें। 48,000 अभ्यर्थियों ने अस्सिटेंट इंजीनियर का परीक्षा दिया है सभी अभ्यर्थी वर्षों से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। *अभ्यर्थियों ने बताया* 1. BPSC सहायक अभियंता भर्ती (विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 एवं 31/2025) का विज्ञापन अप्रैल 2025 में प्रकाशित हुआ था। 1. लिखित परीक्षा 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। 3. परीक्षा सम्पन्न हुए 13 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 4. लगभग 48,000 अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 5. Provisional Answer Key, OMR एवं Final Answer Key जारी होने के बावजूद परिणाम लंबित है। 6. बिहार सरकार द्वारा Notification No. 4242(S) दिनांक 19.06.2026 जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया जा चुका है तथा संबंधित विभागों द्वारा भी आवश्यक स्पष्टीकरण दिए जा चुके हैं। 7. अभ्यर्थियों का मानना है कि BPSC ने इस भर्ती को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी है, जिसके कारण परिणाम प्रकाशन में अत्यधिक विलंब हुआ है। 8. अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रत्येक स्तर पर केवल न्यायालय में लंबित मामले का हवाला दिया जाता है, जबकि हजारों उम्मीदवार लंबे समय से स्पष्ट समयसीमा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 9. परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों के बीच यह धारणा बन रही है कि आयोग इस भर्ती को शीघ्र निष्पादित करने के प्रति पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखा रहा है। 10. बिहार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं के हजारों पद रिक्त हैं, फिर भी परिणाम लंबित रहने से नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। 11. हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि इस विषय को प्रमुखता से उठाए और संबंधित अधिकारियों से यह प्रश्न पूछे कि परिणाम प्रकाशन में हो रही असाधारण देरी का वास्तविक कारण क्या है तथा परिणाम घोषित करने की समयसीमा क्या है। 12. अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC द्वारा लगातार यह कहा जाता रहा है कि मामला न्यायालय में लंबित है, जबकि अभ्यर्थियों के अनुसार एकल पीठ (Single Bench) के आदेश में परिणाम प्रकाशन पर कोई स्पष्ट रोक (stay on declaration of result) नहीं है। इस कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। 13. अभ्यर्थियों के अनुसार, भर्ती की नोडल एजेंसी पथ निर्माण विभाग (RCD) ने भी राज्य सरकार एवं मंत्रिपरिषद के निर्णयों के पश्चात परिणाम प्रकाशन के संबंध में BPSC को आवश्यक पत्राचार किया है। इसके बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है। 14. अभ्यर्थियों का मानना है कि प्रत्येक चरण पर केवल न्यायालयी कार्यवाही का हवाला दिया जा रहा है, जबकि संबंधित विभागों द्वारा अपना पक्ष स्पष्ट किए जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। 15. परिणाम प्रकाशन में लगातार हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों के बीच यह धारणा बन रही है कि BPSC इस भर्ती को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दे रहा है तथा समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के लिए पर्याप्त सक्रियता नहीं दिखा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

राखी से रक्षा: बेटियों ने सीमाओं पर जवानों के लिए राखियाँ भेजीं

Hanumangarh, Rajasthan:सरहद के रक्षकों के नाम बेटियों का स्नेह, हाथों से बनाई राखियां भेजीं हनुमानगढ़ में रक्षाबंधन के पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का संदेश पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से ‘राखी से रक्षा’ अभियान के तहत टाउन स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने हाथों से तैयार की गई राखियां देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए भेजीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का माहौल देशभक्ति और भावनाओं से सराबोर नजर आया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सुंदर राखियां तैयार कीं। इन राखियों को सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग को सौंपा गया। छात्राओं ने कहा कि भले ही वे जवानों की कलाई पर स्वयं राखी नहीं बांध सकतीं, लेकिन उनकी बनाई राखी जब किसी सैनिक की कलाई पर सजेगी तो उन्हें अपनेपन का अहसास जरूर होगा। इस अवसर पर जंक्शन स्थित मुख्य डाक घर के अधिकारी पुरशोत्तम कुक्कड़ ने कहा कि ‘राखी से रक्षा’ अभियान का उद्देश्य देश की सीमाओं पर ड्यूटी कर रहे जवानों को यह महसूस कराना है कि देशवासी उनके साथ खड़े हैं। सैनिक त्योहारों पर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से भेजी गई राखियां उनके लिए केवल धागा नहीं, बल्कि सम्मान, स्नेह और विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया की डॉक्टर निशांत बतरा की पत्नी ने देश के जवानों के लिए 100 राखिया भेजी हैं।
0
0
Report

Narayanpur me tez barish se janajeevan prabhavit; kurkur nadi me laapata yuva

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अबूझमाड़ क्षेत्र में बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। नारायणपुर-कुतुल, नारायणपुर-गारपा और नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बनने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, नारायणपुर से लगे टुटाखार क्षेत्र में कुकुर नदी में एक युवक के बह जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुकुर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण वह नदी की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद से युवक का करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार 24 घंटे हुई बारिश के कारण कुकुर नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। नदी पार करने के दौरान युवक तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक की लगातार पतासाजी की जा रही है। हालांकि अब बारिश थमने के बाद नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। इससे नदी और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश करने में राहत और सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों और संबंधित टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है। भारी बारिश के कारण अबूझमाड़ के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने से ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से भी नदी-नालों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और उफनती नदियों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top