icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
855107
ASAmit Singh3 Sept 2025, 05:32 am

किशनगंज में आयकर विभाग की छापेमारी: दफ्तरी ग्रुप के राजकरण की हालत गंभीर!

Kishanganj, Bihar:ANCHOR : किशनगंज के दफ्तरी ग्रुप ऑफ कंपनी सहित विभिन्न ठिकानों में आयकर विभाग की टीम के द्वारा आज भी छापेमारी जारी रही। मिली जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त रोज शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की एक सौ सदस्यीय टीम छापेमारी करने किशनगंज पहुची थी। कार्रवाई को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई। इस दौरान दफ्तरी ग्रुप ऑफ कंपनी के किशनगंज के विभिन्न ठिकानों के अलावा कटिहार, सिलीगुड़ी और गुजरात में भी ग्रुप से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की गई।दफ्तरी ग्रुप का व्यवसाय चाय बागान, मॉल, कपड़ा, फर्नीचर, निर्माण, होटल और वाहन बिक्री क्षेत्रों में फैला है। इसे 3 भाई राजकरण, जयकरण और विजय करण मिलकर चलाते हैं। छापेमारी के दौरान एक सितंबर (सोमवार) की रात दफ्तरी ग्रुप के मालिक राजकरण दफ्तरी से अधिकारियों के द्वारा पूछताछ के क्रम में उद्योगपति राजकरण दफ्तरी के सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें एक निजी नर्सिंग होम और फिर सिलीगुड़ी के आस्था नर्सिंग होम बाद में बेहतर इलाज के लिए उनको कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।राजकरण दफ्तरी को बिहार के चाय का जनक कहा जाता है।उनका परिवार आजादी से पहले राजस्थान के चुरू जिले से किशनगंज आया था।जहां किशनगंज शहर के नेमीचंद रोड पर उनके पूर्वज कपड़े के व्यवसाय की करता था। राजकरण दफ्तरी ने 90 के दशक में जिले के पोठिया प्रखंड के कालिदास किस्मत गांव में मात्र 25 एकड़ जमीन पर प्रयोग के तौर पर चाय की खेती की जो सफल रही.... जो आज 500 एकड़ में चाय की खेती की जा रही है।इसके अलावे उनके एक टी प्रोसेसिंग यूनिट भी है, जो देशभर में राजबाड़ी चाय के नाम से प्रसिद्ध है। कल देर शाम आयकर विभाग की उप निदेशक सुनीता कुमारी ने दफ्तरी ग्रुप में जांच पूरी कर लौटते समय बताया करोड़ रुपये से अधिक के बेनामी संपत्ति के आंकड़े सामने आये है जो आगे और बढ़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है,जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है और इसकी आधिकारिक रिपोर्ट तैयार होने में वक्त लगेगा। बाइट :सुनीता कुमारी, उप निदेशक ,आयकर विभाग।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी अंतिम चरण में, परेड और सुरक्षा कड़ाई

Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। 9 अगस्त से चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन यानी गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्टेडियम पहुंचकर परेड के पूर्वाभ्यास और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड का जायजा लिया और जहां भी त्रुटियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेडियम में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 15 अगस्त को उपायुक्त सुबह 9 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके अलावा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, 8 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय और 10 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य समारोह में डीएपी और एनसीसी के दो-दो प्लाटून के साथ सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड और ग्रामीण पुलिस के एक-एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की संध्या न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में राज्यपाल असीम कुमार घोष ध्वजारोहण व परेड की सलामी देंगे

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। आज स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई। इसी कड़ी में उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास पूरी लगन और उत्साह के साथ किया गया। फाइन रिहर्सल में उपायुक्त प्रीति ने मार्च पास्ट कर सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के जवानों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे व स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों तथा अन्य प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें देश प्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिन देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के बाबू महाराज मंदिर से 200 किलो पीतल घंटे चोरी, स्थानीय लोगों में रोष

Dholpur, Rajasthan:बाबू महाराज मंदिर से पीतल के 100 घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश धौलपुर। सैंपऊ थाना इलाके के गांव तलैया का नगला में अज्ञात चोरों ने बाबू महाराज मंदिर को निशाना बनाया है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 100 पीतल के घंटे चुराकर ले गए हैं। जिनका वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के महंत रामभरोसी भगत ने बताया कि रोजाना की तरह मंदिर का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसके बाद चोर बाबू महाराज मंदिर के अंदर घुस गए। चोरों ने पीतल के करीब 100 घंटे कटर से काट लिए। इसके अलावा मंदिर की झालर भी चुरा ली गई। करीब 200 किलो पीतल वजन के घंटों को लेकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। लोगों ने मंदिर परिसर में खड़े होकर चोरी की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। मंदिर महंत ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पेश कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। उधर इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां हुई चोरी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।
0
0
Report

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर NSUI और अन्य संगठनों का प्रदर्शन

Dholpur, Rajasthan:कॉलेज छात्रसंघ चावन को लेकर छात्र नेताओं और छात्र संगठनों में लगातार विरोध देखा जा रहा है। 2023 से बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI हो या AVBP सभी छात्र संगठन मांगों को लेकर विरोध करते नजर आ रहे हैं। NSUI द्वारा रैली निकालकर उपखंड मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी अमित वर्मा को ज्ञापन सोपा, जिसमें छात्रसंघ चुनाव को तुरंत बहाल करने की मांग की गई। छात्र नेता आर्यन राय, अजय मीणा ने बताया कि सन 2023 से छात्रसंघ चुनाव को छात्रों में झगड़ा और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने का बहाना बनाकर बंद कर दिया गया। जब विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने की बात कही। लेकिन सत्ता में आने के बाद चुनाव की बात को भूल गई। इससे छात्र नेताओं और छात्रसंघों में नाराजगी है। हर सत्र में कॉलेज छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। कॉलेज शिक्षा आयोग अपनी मनमानी कर रहा है। हर वर्ष की शिक्षण व्यवस्था को सेमेस्टर वाइज कर दिया गया है, जिसमें हर सेमेस्टर मनमानी फीस वसूली जा रही है। यह अब बर्दाश्त नहीं होगा। इसी सत्र में कॉलेज छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं अन्यथा छात्र संगठन छात्रों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम अमित वर्मा को ज्ञापन दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा, ईलाज में लापरवाही के आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल मे परिजनों का हंगामा, ईलाज मे लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, परिजनों ने अस्पताल पहुंच काटा जमकर हंगामा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर किया शांत, परिजनों ने डॉक्टर पर ईलाज मे लापरवाही बरतने और परिजनों कों गुमराह करने के आरोप, परिजनों के मुताबिक आएदिन इसी तरह से होते अस्पताल मे होते है कारनामें लेकिन कार्यवाही के नाम पर होती है खानापूर्ति, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर भी लगाए गंभीर आरोप, फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने की जाँच शुरू, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

भरभरा कर गिरे दो मंजिला मकान में महिला की मौत

Budaun, Uttar Pradesh:भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान महिला की मौत बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में गुरूवार की सुबह दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक महिला समेत भैंस और उसके बच्चें की मौत हो गई। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए मलबे को हटा कर महिला और पशुओं के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद महिला के परिवार में चीत्कार मच गई है। उझानी-भदरौल मार्ग स्थित गांव मीहलाल नगला निवासी प्रताप सिंह और बादाम सिंह नामक दो भाई सड़क किनारे खेत में बने दो मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहते
0
0
Report
Advertisement

उत्तर-पूर्वी जिले में मॉक ड्रिल से भीड़ नियंत्रण की तैयारी मजबूत

Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने प्रदर्शन, आंदोलन, बड़ी भीड़ और संभावित दंगा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की परिचालन क्षमता बढ़ाने और आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार करना था。 मॉक ड्रिल उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी श्री राहुल अलवाल, IPS के निर्देशन में आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों समेत करीब 200 पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया。 अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को उग्र भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वॉटर कैनन, वज्र वाहन, टियर स्मोक गन सहित अन्य एंटी-रायट उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया。 मॉक ड्रिल में टीमवर्क, त्वरित प्रतिक्रिया, पुलिस बल की सही फॉर्मेशन, रणनीतिक तैनाती और भीड़ को नियंत्रित एवं तितर-बितर करने की कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को हिंसक प्रदर्शन, बड़े जमावड़े और अन्य संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया। इस अभ्यास से पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव मिला और अनुशासन, आपसी समन्वय, तत्परता तथा कानून के अनुरूप संतुलित कार्रवाई के महत्व को भी मजबूत किया गया。 उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रशिक्षण और तैयारियों को मजबूत कर रही है। पुलिस का उद्देश्य किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में तेज, प्रभावी और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखना है।
0
0
Report

बिलासपुर हाईकोर्ट ने निलंबित IPS डांगी मामले में गृह विभाग से जवाब मांगा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट ने निलंबित IPS डांगी मामले में गृह विभाग से जवाब मांगा है। पीड़िता ने जांच अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 31 अगस्त 2026 वाले सप्ताह में तय की है। निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला योगा शिक्षिका की ओर से लगाए गए उत्पीड़न और धमकी के आरोपों को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। 12 अगस्त को हुई सुनवाई में बिलासपुर हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग के सचिव और पुलिस मुख्यालय रायपुर से जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। पीड़िता का आरोप है कि वह डांगी को ऑनलाइन योगाभ्यास कराती थी। इसी दौरान वीडियो कॉल पर अभद्र व्यवहार करने और कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से सामने आने के साथ व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया गया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने इस व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उसके पति, जो पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं, के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज कराने और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तबादला कराने की धमकी दी गई। पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को डीजीपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें डांगी की छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कथित संपत्तियों का भी उल्लेख किया गया था। शिकायत के बाद आईजी आनंद छाबड़ा को जांच अधिकारी और डीआईजी मिलना कुर्रे को सहायक जांच अधिकारी बनाया गया था तथा डांगी को निलंबित किया गया। हाईकोर्ट में पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू ने दलील दी कि जांच अधिकारियों की डांगी से पूर्व पदस्थापना के दौरान रही निकटता के कारण जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र जारी नहीं किए जाने का मुद्दा भी कोर्ट के सामने रखा गया। पीड़िता ने वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। अब हाईकोर्ट ने गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त वाले सप्ताह में होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top